मथुरा

मथुरा। व्यास पूर्णिमा और गुरू पूर्णिमा के मौके पर आज पूरे जनपद में गुरूओं के दरबार पर शिष्यों का आवागमन और आर्शीवाद कार्यक्रम प्रातः काल से ही जारी रहा। शिष्य अपार श्रद्धा लिये गुरूओं के दरबार में आदर के साथ पंहुचे और गुरू को नमन किया। आर्शीवाद लिया और उनके चरणों में श्रद्धा के अनुकूल जो भी था, वह समर्पित किया।  आज गुरू पूर्णिमा के मौके पर पूरे ब्रज मण्डल में यही हाल हल गुरू आश्रम में नजर आया। श्रद्धा और भक्ति लिये सुदूर प्रांतों से आये शिष्य पूरी भक्ति भावना के साथ गुरूओं के चरण में नमन करते देखे गये। मथुरा के रामाश्रय सत्संग डैम्पियर नगर में आलोक भैयाजी का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए आज उनके शिष्यों का काफिला डैम्पियर में लगा रहा। जाम की स्थिति बनी रही। बरेली, आगरा, अलीगढ, बनारस, फर्रूखाबाद और दूर-दूर से श्रद्धालु गाडि़यां लेकर डैम्पियर स्थित गुरू दरबार में हाजिरी लगाते मिले। वहीं शंकर गली धौली प्याऊ स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर के पीठाधीश्वर ओपी मिश्रा भगतजी का गुरूशिष्यों ने पूजा-अर्चना की। स्थानीय ऊषा किरण प्लाजा में प्रेमी बाबा सत्संग परिवार द्वारा ब्यास पूर्णिमा पर्व पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रेमी बाबा के आर्शीवाद के साथ मनाया गया।  इस मौके पर गुरूवर प्रेमी बाबा ने आये अपने शिष्यों को गुरू दीक्षा और आर्शीवाद दिया। नये शिष्यों को गुरू दीक्षा दी गयी तो पुराने शिष्यों को दोनों हाथों से आर्शीवाद प्रेमी बाबा द्वारा दिया गया। इस मौके पर अपने ओजस्वी उदबोधन में पे्रमी बाबा ने शिष्यों से प्रभु अराधना और गुरू मंे आस्था बनाये रखने को कहा। वहीं महावन स्थित रमणरेती में गुरू शरणानंद महाराज के शिष्यों ने आज आश्रम पंहुचकर उनका आर्शीवाद लिया। विभिन्न प्रांतों से आये भारी संख्या में श्रद्धालुओं को गुरू शरणानंद के चरणों में आर्शीवाद लेते देखा गया। इस मौके पर भण्डारे भी आयोजित किये गये। श्रद्धालुओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। कुछ नये शिष्य भी दीक्षा देकर बनाये गये। गोकुल, महावन, दाऊजी मंे गुरूओं के दरबारों मंे शिष्यों का आगमन आज प्रातः काल से ही जारी था। जगह-जगह गुरू आश्रमों में श्रद्धालुओं का पंहुचना जारी था। वृन्दावन स्थित कैलाश नगर में शैलकिशोरी महाराज के शिष्यों ने आज उनका आर्शीवाद ग्रहण किया। बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से आये शिष्यगण शैलकिशोरी महाराज के आर्शीवाद और गुरू दीक्षा लेने पंहुचे। इस मौके पर कैलाश नगर स्थित उनकी कुटिया पर शिष्यों का पूरा सम्मान और आर्शीवाद दिया गया। वृन्दावन के कृष्णचन्द्र शास्त्री ठाकुरजी महाराज, मृदुल कृष्ण शास्त्री, बड़े ठाकुर, दरबार और कृपालु आश्रम, देवकीनंदन ठाकुरजी के रमनरेती स्थित शांति आश्रम में आज उनके भक्तों का आगमन जारी रहा। सुबह से ही आर्शीवाद, प्रसाद और दानपुण्य की सेवा जारी रही। जयगुरूदेव आश्रम में तो आज श्रद्धालुओं का सुबह से ही भारी तांता लगा रहा। काफी संख्या में आये श्रद्धालुओं को नियंत्रण करना भारी पड़ गया। हाईवे तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। बरसाना के श्रीजी मंदिर और प्रसिद्ध संत रमेश बाबा के शिष्य भी आज गुरू पूर्णिमा पर गुरू दरबार में आर्शीवाद लेने पंहुचे। गोवर्धन के सियाराम बाबा आश्रम, कंचनदास महाराज आश्रम, राधाकुण्ड और आन्यौर में भी गुरू दरबार में श्रद्धालुओं का पंहुचना जारी था।

Read More

मथुरा। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि संसार के हर देशभक्त के लिए ऊधम सिंह का बलिदान प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। महान राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर, साबरकर ने पूना में शनिवार वाडा मैदान की विशाल सभा में ऊधम सिंह के बलिदान को इन शब्दों में महिला मंडित करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। इस तरह के भी देशभक्त इस देश में विद्यमान हैं जो सरदार ऊधम सिंह की तरह 20 वर्ष तक प्रतिशोध की भावना अपने मन में जगाये रहे और अंत में माइकल कोडायर को मारकर अपने संकल्प का पूरा किया। उन्होंने वीर ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Read More

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल नेता प्रदीप माथुर ने मथुरा को स्मार्ट सिटी में न आने पर अफसोस जताया है। उन्होंने इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन से बात की और कहा कि श्रीकृष्ण की नगरी को स्मार्ट सिटी में न शामिल करने से यहाॅ की जनता के साथ विश्वासघात किया गया है। उन्होंने स्वयं जेनर्म को यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गाॅधी से विशेष रुप से अनुरोध कर 63 शहरों में शामिल कराया था। हालांकि प्रदेश सरकार की अर्कमण्यता एवं नगरपालिका की लापरवाही के कारण जेनर्म का काम मंे 1800 करोड़ में से मुश्किल से 15 फीसदी कार्य ही हो पाया है। मुख्य सचिव ने वार्ता में बताया कि नगरपालिका द्वारा भेजा गये आकड़ों से मथुरा उन शहरों में नही चुना जा सका जिनकी वजह से चुना जाना चाहिये था। विधायक ने बताया कि उन्होंने सांसद हेमा मालिनी से भी मुम्बई बात की और उनसे कहा कि कैसे भी हो नगरविकास मंत्री से कहकर मथुरा को स्मार्ट सिटी में शामिल कराना चाहिये भले ही उन्हें उन 13 शहरों में से एक शहर का नाम क्यों न कटवाना पड़े। माथुर ने यह भी बताया कि मथुरा के अधूरे पड़े सीवर का काम तथा गोकुल बैराज से मिलने वाले पेयजल की योजनायें अधूरी पड़ी हुई है। विधायक माथुर ने कहा कि मथुरा को स्मार्ट सिटी में शामिल न होने से यह इसकी प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। माथुर ने कहा कि मथुरा का स्मार्ट सिटी में शामिल होना यहाॅ आने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों की सुविधा एवं बृज क्षेत्र के लिये विकास के लिये जरूरी बताया। 

Read More

मथुरा। आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर जयगुेदव मंदिर में पंकज महाराज ने प्रातःकाल 4 बजे अपने पूज्यपाद् दादा गुरु (घूरेलाल महाराज) और बाबा जयगुरुेदव महाराज के ध्यान, दीप प्रजलन, आरती वन्दना के साथ मन्दिर में पूजा किया।  इसके बाद पूजन के लिये श्रद्धालुओं की लम्बी कतारे लग गईं। गुरु की याद में लोगों के आंखों से आंसू अनायास छलकते हुये देखा गया। जयगुरुदेव आश्रम में गुरुपूर्णिमा के दिन जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि ‘गुरु महिमा है अपार जगत में, गुरु महिमा है अपार। गुरु कृपा से कितने तर गये, हो गये भव से पार।।’ गुरुपूर्णिमा के दिन सभी लोग अपने-अपने गुरु को याद करते हैं। गुरु की पूजा उनके स्थान पर ही होती है। गुरु का स्थान बहुत ऊँचा है। बिना गुरु के यह कभी नहीं मालूम होगा कि हम कौन हैं, कहाँ से आये है और कहां जायेंगे। इस भूल-भ्रम के देश में यह बराबर विचार करते रहना चाहिये कि हमारा मालिक अर्थात परमात्मा कहां है, कैसे हम उससे मिल सकते हैं। वह परमात्मा हर एक के घट में बैठा हुआ है। 

Read More

मथुरा। ब्रजनगर कोतवाली निवासी धीरज बंसल ने आज शहर कोतवाल को दिये प्रार्थनापत्र में कहा है कि मेरी पत्नी पूजा बंसल 29 जुलाई को सुबह घर से चली गयी और नौ माह के बेटे को भी ले गयी है।  पीडि़त ने पत्र में लिखा है कि मैने उसके सभी रिश्तेदारों को फोन किया तो कुछ भी जानकारी नहीं मिली। रात दस बजे पूजा के मौसा का जयपुर से फोन आया और कहा कि वह पूजा को अपने साथ जयपुर ले आये हैं और जयपुर में ही अब यह रहेगी। तुम सबको सबक सिखऊंगा। पीडि़त ने पत्नी और बच्चे को वापिस दिलाने की मांग की है।

Read More

मथुरा। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति मथुरा ने वृन्दावन दरवाजा स्थित कृष्ण गंगा घाट पर महर्षि वेद व्यास के उस स्थान पर जन्मोत्सव मनाया जहां व्यास जी ने अटठारह पुराणों की रचना की थी। ऋषि वेदव्यास महाभारत ग्रंथ के रचयिता थे। वेदव्यास महाभारत के रचयिता ही नहीं, बल्कि उन घटनाओं के साक्षी भी रहे हैं, जो महाभारत में घटी हैं प्रत्येक द्वापर युग में विष्णु व्यास के रूप में अवतरित होकर वेदों के विभाग प्रस्तुत करते हैं। पहले द्वापर में स्वयं ब्रह्मा वेदव्यास हुए, दूसरे में प्रजापति, तीसरे द्वापर में शुक्राचार्य, चैथे में बृहस्पति वेदव्यास हुए। इसी प्रकार सूर्य, मृत्यु, इन्द्र, धनजंय, कृष्ण द्वैपायन अश्वत्थामा आदि अट्ठाईस वेदव्यास हुए। इस प्रकार अट्ठाईस बार वेदों का विभाजन किया गया। उन्होने ही अट्ठारह पुराणों की भी रचना की, ऐसा माना जाता है। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में प्रसिद्ध संत राजा बाबा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बाबा ने इस स्थान तथा वेद व्यास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और विद्वान पं. विजय कृष्ण आचार्य ने पूजा अर्चना कराई इस अवसर पर वेद व्यास की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया तथा प्रसाद आरती की गई इस अवसर पर समाज के प्रमुख गणमान्य आचार्य पंडित उपस्थित थे राजा बाबा, सोहन लाल कातिब, गोवर्धन दास अग्रवाल, अमित भारद्वाज, योगेश उपाध्याय आवा, दिवाकर आचार्य, संजय शर्मा, पं. उमेश दीक्षित, पत्रकार सुनील शर्मा, बाॅके लाल, हरी बाबू शर्मा, राधाबिहारी गोस्वामी, बृषभान गोस्वामी, राजेश उपाध्याय, औंकार नाथ, बृजमोहन यादव, गोपाल शर्मा, विजय कृष्ण आचार्य, विनोद कुमार शर्मा, रामदत्त शर्मा, हरे कृष्ण अग्रवाल, बाॅके लाल राजोरिया, अर्पित अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

Read More

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत  मथुरा। कोसी बाल्मीकि समाज के नेता गिर्राज सिंह वाल्मीक सैकड़ो वाल्मीक समाज के कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। आगामी जिला पंचायत चुनावो को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा ने अपनी मजबूती का क्रम निरन्तर जारी रखे हुआ है जिसके अंतर्गत आज कोसी नगर पालिका के सभासद व् सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गिर्राज सिंह वाल्मीकि आज सेकड़ो वाल्मीकियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए भाजपा जिला कार्यालय पर छाता विधानसभा के वरिष्ठ नेताओ की उपस्तिथि में जिला अध्यक्ष डी पी गोयल ने गिर्राज सिंह सहित सेकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई इस अवसर पर नए कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डी पी गोयल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है सभी समाज के लोगो को इस विकास गंगा में शामिल होना। इस अवसर पर रघुवर तोमर, रविन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र शर्मा, भानु प्रतापसिंह, तरुण सेठ, जगपाल सिंह, रामकिशन पाठक,  निर्भय पाण्डेय, भागवत रुहेला, सत्यवीर सिंह, गिरधारी लाल, छीतू उपस्थित थे। 

Read More

 पांच दिन तक दिल्ली से आये चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं  राधाकुंड। मुडिया पूर्णिमा मेला में जहां पग-पग पर आस्था देखने को मिली, वहीं सेवा करने वाले सेवाभावी भक्तों की कमी नहीं रही। लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिक्रमा मार्ग में सेवा कार्यों में जुटी संस्था तीर्थ विकास ट्रस्ट इस बार भी तीन निरूशुल्क चिकित्सा कैम्प, आधुनिक एम्बूलैंस, पानी, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं भी की। पांच दिवसीय इस पर्व पर तीर्थ विकास की ओर से परिक्रमा मार्ग में भवन परिसर के सामने, राधाकुंड मार्ग पर उद्वव कुंड व संत निवासी पर चिकित्सा शिविर अनुभवी चिकित्सकों की मौजूदगी में लगाया। जहां 24 घंटे में तीन-तीन शिफ्टों में चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी। प्रबंधक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि 3 एम्बूलैंस परिक्रमा मार्ग में इमरजैंसी के लिए, प्याऊ के लिए दो टैक्टर, चार टैंकर, 24 प्याऊ, 16 शौचालय सुविधा के लिए लगाये गये। चिकित्सा शिविर में निरूशुल्क सेवा महाराजा अग्रसेन हॉस्पीटल पंजाबी बाग दिल्ली, बालाजी हॉस्पीटल पश्चिम बिहार दिल्ली की ओर से आये चिकित्सक डॉ. एस.के. साहू, डॉ. संजय कौशिक के निर्देशन में अन्य चिकित्सकों, फार्मसिस्ट अन्य ने दी। सर्जन डॉ. एसके साहू ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष परिक्रमार्थियों की सेवा करने के लिए यहां आते हैं। उनके यहां लगे चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ दवाई रखी जाती हैं। इसका फायदा परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं को मिला है जो कि नंगे पैर गिरिराज जी की परिक्रमा करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा तीर्थ स्थल होने पर भी यहां कोई सुविधाओं से परिपूर्ण हॉस्पीटल नहीं है। शासन की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में यहां विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधा आवश्यक है। ब्रजवासियों की सेवा करने में उनको आनंद की अनुभूति होती है। शिविर में व्यवस्थाओं की देखरेख अध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग, उपाध्यक्ष अशोक बंसल, महामंत्री सुरेन्द्र खिरकिया, कोषाध्यक्ष हरिमोहन अग्रवाल, एम.सी. नागर, हरिनारायण, कृष्ण मुरारी शर्मा की ओर से की गई।   

Read More

 पांच दिन तक दिल्ली से आये चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं  राधाकुंड। मुडिया पूर्णिमा मेला में जहां पग-पग पर आस्था देखने को मिली, वहीं सेवा करने वाले सेवाभावी भक्तों की कमी नहीं रही। लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिक्रमा मार्ग में सेवा कार्यों में जुटी संस्था तीर्थ विकास ट्रस्ट इस बार भी तीन निरूशुल्क चिकित्सा कैम्प, आधुनिक एम्बूलैंस, पानी, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं भी की। पांच दिवसीय इस पर्व पर तीर्थ विकास की ओर से परिक्रमा मार्ग में भवन परिसर के सामने, राधाकुंड मार्ग पर उद्वव कुंड व संत निवासी पर चिकित्सा शिविर अनुभवी चिकित्सकों की मौजूदगी में लगाया। जहां 24 घंटे में तीन-तीन शिफ्टों में चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी। प्रबंधक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि 3 एम्बूलैंस परिक्रमा मार्ग में इमरजैंसी के लिए, प्याऊ के लिए दो टैक्टर, चार टैंकर, 24 प्याऊ, 16 शौचालय सुविधा के लिए लगाये गये। चिकित्सा शिविर में निरूशुल्क सेवा महाराजा अग्रसेन हॉस्पीटल पंजाबी बाग दिल्ली, बालाजी हॉस्पीटल पश्चिम बिहार दिल्ली की ओर से आये चिकित्सक डॉ. एस.के. साहू, डॉ. संजय कौशिक के निर्देशन में अन्य चिकित्सकों, फार्मसिस्ट अन्य ने दी। सर्जन डॉ. एसके साहू ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष परिक्रमार्थियों की सेवा करने के लिए यहां आते हैं। उनके यहां लगे चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ दवाई रखी जाती हैं। इसका फायदा परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं को मिला है जो कि नंगे पैर गिरिराज जी की परिक्रमा करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा तीर्थ स्थल होने पर भी यहां कोई सुविधाओं से परिपूर्ण हॉस्पीटल नहीं है। शासन की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में यहां विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधा आवश्यक है। ब्रजवासियों की सेवा करने में उनको आनंद की अनुभूति होती है। शिविर में व्यवस्थाओं की देखरेख अध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग, उपाध्यक्ष अशोक बंसल, महामंत्री सुरेन्द्र खिरकिया, कोषाध्यक्ष हरिमोहन अग्रवाल, एम.सी. नागर, हरिनारायण, कृष्ण मुरारी शर्मा की ओर से की गई।   

Read More

नई दिल्ली : गुजरात राज्य के कई क्षेत्रों में, सौराष्ट्र, कच्छ और दमन व दीव, दादरा एवं नागर हवेली के कुछ स्थानों पर अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी और छिटपुट स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस क्षेत्र में क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। यहां 30 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और 31 जुलाई को छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।  इसी तरह, मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान दक्षिण राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने अनुमान व्यक्त किया है। उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर 30 जुलाई 2015 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी आशंका है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मॉनसून, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में घिर आया है और इसके आस-पास एवं भीतरी भागों में तेज होने की संभावना है। इसके बाद यह भारतीय समय के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे से गुजरात राज्य से सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पहुंचेगा। अगले 48 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात और उत्तरी कोंकण समुद्र तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की गति वाली तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान गुजरात और उत्तरी कोंकण तट के आस-पास समुद्री क्षेत्र में स्थिति गंभीर से अति गंभीर बनी रहेगी। इस अवधि के दौरान मछुआरों को गुजरात और उत्तरी कोंकण समुद्री तट से मछली पकड़ने के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।  बंगाल में उत्तर-पूर्व की खाड़ी के ऊपर और बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भी मॉनसून पहुंच गया है। भारतीय समय के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे से यह वहां केन्द्रित रूप से स्थिर बना रहा। जिसके कारण, अगले 48 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा पास वाले कुछ स्थानों भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी आशंका है। अगले 48 घंटों में ओडिशा में छिटपुट स्थानों पर वर्षा और 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अगले 72 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल व उत्तर ओडिशा तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की गति वाली तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान बंगाल की उत्तरी-खाड़ी के आस-पास समुद्री क्षेत्र में स्थिती गंभीर से अति गंभीर बनी रहेगी। इस अवधि के दौरान मछुआरों को पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तटों से मछली पकड़ने के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

Read More