मथुरा। थाना व कस्बा कोसीकलां क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बरका में दो पक्षों में खेत को लेकर झगडा हो गया। जिसमें चार लोग गम्भीर रूप घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट थाना कोसीकलां में दर्ज कराई गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बरका निवासी महेश पुत्र शेरपाल ने थाना कोसीकलां में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके आज प्रातः जब वो अपने भाई दाउदयाल, ओमप्रकाश तथा चाचा गजराज के साथ खेत पर कार्य कर रहा था कि तथी गांव के ही ब्रजेश, राकेश, कल्लू, उमेश पुत्रगण तुरसी, तुरसी पुत्र छिद्दी वहां पर आ गये और गाली गलौच करते हुये उन पर हमला कर दिया। जिसमें गजराज, ओमप्रकाश तथा दाउदयाल के सिर में गम्भीर चोंटे आई है। उनके शोर मचाने पर गांव के ही कुछ लोग वहां आये और उन्हें बचाया। पीडित महेश ने ब्रजेश, राकेश, कल्लू, उमेश व तुरसी के खिलाफ थाना कोसीकलां में रिपोर्ट दर्ज कर उसके परिवार की जान व माल की रक्षा करने गुहार लगाई है।
Read More




