मथुरा

मथुरा। सपा नगर अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मण्डल ने प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया को बीएसए इंजीनियरिंग कालेज से राधिका बिहार होते हुए तथा सौंख रोड से नौगांव तक, हाईवे से महोली गांव मासूम नगर होते, तारसी से हाईवे, एटीवी कालोनी तक, भरतपुर हाईवे से धनगांव तक, चंदनवन और रूक्मणि बिहार कालोनी में सड़क एवम नालियों का निर्माण, बाल्मीकि समाज के कब्रिस्तान की चाहरदीवारी और भोलाशाह कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के निर्माण जल्द कराने की मांग की।   

Read More

फैल ए आम कालेज में स्कूल प्रबंधन को अपनी शिकायतें बताते छात्र।  एंट्रेंस परीक्षा के बाद भी नहीं लिया छात्रों का एडमिशन मथुरा। फैज ए आम डिग्री कालेज के छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने पर आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डिग्री कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फैज ए आम डिग्री काॅलेज में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। काॅलेज के दस छात्रों को एडमिशन कार्ड नहीं दिये गये हैं। छात्रों का परीक्षा का समय नजदीक आ गया तो छात्र अपने एडमिट कार्ड लेने काॅलेज गए तो काॅलेज प्रवन्धक ने कहा कि आपका एडमिशन ही नहीं हुआ और आपका आगरा यूनिवर्सटी ने फार्म रिजेक्ट कर दिया है। वहीं छात्रांे का कहना है की इसमे सबसे ज्यादा लापरवाही काॅलेज प्रशासन की है। इनका इतना ढीला रवैया रहता है कि साफ-साफ हमारे परीक्षा में नहीं बैठाया गया। छात्राओ ने ये भी आरोप लगाया की हमारी स्काॅलरशिप भी हमें नहीं दी गयी हे। हमारे बैंक खाते में भी स्काॅलरशिप नहीं आ रही है। बैंक में हमसे पहले ही फार्मो पर हस्ताक्षर करा लेते है। वहीं फैज ए आम डिग्री कालेज के चेयरमैन हाजी अबदुल रहमान साहनी का कहना है कि काॅलेज प्रसासन की तरफ से कोई गलती नहीं है। आगरा यूनिवर्सटी की तरफ से एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। हमारी तरफ से कोर्ट में मामला पहुँचा दिया गया है। जो भी कोर्ट निर्णय लेगा वैसा ही हम लोग आदेशो का पालन करेंगे उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने इन छात्रों के आॅनलाइन फाॅर्म स्वीकृत किये थे। इन बच्चों का पहले एडमीशन रिजेक्ट नहीं किया गया, यहां तक कि बच्चों ने एंट्रेंस परीक्षा भी पास की लेकिन बाद में पता लगा कि बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठाया जायेगा। 

Read More

 बाइक सवार युवकों को कान-पकड़कर दंड बैठक लगवाते पुलिसकर्मी मथुरा। जनपद में पुलिस जहां बदमाशों से लुट पिट कर मुॅह की खा रही है वहीं सामान्य लोगों का पुलिस की दबंगई के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। अपराधियों को पकड़ने और अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही जनपद पुलिस आम आदमी को प्रताडि़त करने से गुरेज नहीं कर रही। ऐसा ही मामला जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र में उस समय देखने को मिला जब दावत खाने जा रहे छह युवकों को सड़क पर रोक कर पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर उनसे दंड बैठक लगवाकर सरे आम जलील किया। युवकों की गलती बस यह थी कि उनके बाइकों के कागज भी कंप्लीट थे और हैल्मेट भी लगा रखे थे। जिससे पुलिसकर्मियों को धंधे की कोई गुजांइस नजर नहीं आई। मामला थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला अकोस के मजरा सहतू का था। गांव सहतू के भूपेन्द्र अपने साथी शैलू, सत्येन्द्र, लोकेश, विनोद एवं ज्ञानेन्द्र के साथ पड़ोसी गांव बरौली में दावत खाने जा रहा था। छहों युवक तीन बाइकों पर सवार थे। जैसे ही गांव के निकट स्थित यमुना एकसप्रेस-वे के पुल के नीचे पहुॅचे पहले से ही वहां खड़ी जीप में से उतरे पुलिसकर्मियों ने युवकों को रोक लिया और उनसे गाड़ी के कागज दिखाने को कहा गाड़ी के कागज दिखाने के बाद पुलिसकर्मियों ने युवकों से गालीगलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने इन युवकों की पिटाई करने के साथ ही कान पकड़ कर दंड बैठक लगाने की सजा दे डाली। राहगीरों द्वारा विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उन पर भी वर्दी का रौब गालिब कर भगा दिया।

Read More

मथुरा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था को और सृदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने प्रीति प्रदर्शनी को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी, राजेश कुमार को रिफाइनरी से केजेएस, राजेश गौतम को क्षेत्राधिकारी यातायात बनाया हैं। एसएसी के इस फेरबदल से जहाॅ बचें क्षेत्राधिकारियों में भी अपनी कुर्सी बचाये रखने की बैचेनी दिखाई देने लगी हैं। लेकिन एसएसपी डा. राकेश कुमार का कहना है कि कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने वालों को ही सर्किल व थानों पर तैनात किया जायेगा। कानून व्यवस्था में चूक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

Read More

दुकान खोलते समय डेढ़ लाख से नगदी से भरा वैग लेकर बदमाश फरार,  गाड़ी का शीशा तोड़ कर 30 हजार की नगदी से भरा बैग चोरी मथुरा। थाना गोवर्धन में यात्री परदेशियों व व्यापारियों के साथ लूट करने वाला गिरोह सक्रिय हैं। इसी का परिणाम है कि एक ही दिन में दो घटनाओं को अंजाम देखकर लूट करने वाले गिरोह ने गोवर्धन पुलिस को खुली चुनौती दी हैं। जिसके चलते पुलिस अब लुटेरों की तलाश में गंभीरता से जुट गई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार हरेन्द्र निवासी पलवल अपने परिवार के साथ गिरि परिक्रमा देने के लिए गोवर्धन आया हुआ था। उसने अपनी गाड़ी दानघाटी मंदिर के पास खड़ी की थी और खुद परिवार के साथ परिक्रमा के लिए चला गया। जब वह परिक्रमा और मंदिर में पूजा अर्चना करके वापिस लौटा तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। उसने जब गाड़ी के अंदर देखा तो उसमें रखा बैग भी गायब था जिसमें उसके तीस हजार रूपये और मोबाइल रखा हुआ था। पीडि़त ने इसकी तहरीर गोवर्धन पुलिस को दी है। दूसरी घटना थाना थाना गोवधर््न के ही मुख्य बाजार की है जिसमें कसाईपाड़ा निवासी डालचंद पुत्र ओमप्रकाश की बड़ा बाजार में परचूनी की दुकान है। आज सुबह वह अपनी दुकान खोलने के लिये गये थे। उन्होंने अपना बैग दुकान के नीचे रखकर वह दुकान में लगी शटर का ताला खोल रहे थे। इसी दौरान यहां आये कुछ अज्ञात लोग उनका बैग लेकर फरार हो गये। दुकानदार डालचन्द के अनुसार बैग में डेढ़ लाख रूपये और खाताबाही रखी हुयी थी। ताला खोलने के बाद जब दुकानदार ने मुड़कर देखा तो वहां से बैग गायब था। इसे देखकर उनके होश उड़ गये। पीडि़त व्यापारी ने बदमाशों के भागतें समय उन्हें पकड़नें के लिए शोर भी बचाया लेकिन बदमाशों के हाथ में अवैध हथियार के चलते किसी ने उन्हें रोकने का साहस नहीं किया। बदमाशों के भाग जाने के बाद पीडि़त व्यापारी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। वहीं गोवर्धन में व्यापारियों व यात्री परदेशियों के साथ बढ़ती लूट व छिनैती की घटनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारी में आक्रोश व्याप्त हैं। उन्होंने एसएसपी मथुरा से गोवर्धन में बढ़ती लूट की घटनाओं को रोके जाने की माॅग की हैं। 

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के राजमार्ग स्थित बाजना पुल के पास बन्द बोरे में मिली अर्चना की रक्तरंजित लाश के मामले में मृतका के भाई नरेन्द्र पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी गौतम पाड़ा थाना वृन्दावन मथुरा ने अज्ञातों के विरूद्ध दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अर्चना हत्याकांड को शीघ्र खोले जाने का दावा थाना प्रभारी हाइवे ने किया हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामलें को कब तक वर्कआउट करपाती हैं। फलिहाल अर्चना की हत्या रहस्मय बनी हुई हैं। 

Read More

मथुरा। कालिन्दी जेसीज के तत्वाधान मेंश्रीगिर्राज गोवर्धन स्थित श्रीगिर्राज धाम में फूल बंगला व भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल, सचिव डौली अग्रवाल द्वारा श्रीगिर्राज महाराज का दूध, दही, केसर, भूरा, शहद से पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात क्लब द्वारा साधु सेवा एवं भण्डारे का आयेाजन किया गया जिसमें  साधुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया । रात्रि में फूल बंगला छप्पन भोग कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। इस अवसर पर विदेशों से मंगाये गये फूलों द्वारा आलौकिक फूल बंगला की झांकी के सभी भक्तजनों व सदस्याओं द्वारा दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में योगेश जैन एण्ड पार्टी व मथुरा कालिन्दी की सदस्याऐं ज्योति भार्गव व शैली शाह द्वारा फूल में सज रहे है वृंदावन बिहारी, लाडली अद्भूत नजारा तेरे बरसाना ने में है.., मेरे बांके बिहारी लाल तू नजर ना लग जाऐ..., तेरा किस ने किया श्रंगार संवारे..., तेरे माथे मुकुट बिराज रहौ..,  विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। 

Read More

मथुरा। छाता नगर में ईद के मौके पर विधायक ठा. तेजपाल सिंह, भाजपा नेता चैधरी लक्ष्मीनारायन, कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह व उमेश पंडित,  मौहम्मद आसिफ कुरैशी, युसूफ कुरैशी, औसाफ, सपा नेता ठा. लोकमणी कान्त जादौन, कुंवर सुरेन्द्र सिंह एड, ठा. वीरीसिंह जादौन, प्रताप सिंह, रतन कुमार गुप्ता आदि ने मुसलिमो के घर घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि ईद का त्यौहार प्रेम और भाई चारे का संदेश देता है।

Read More

गाडी खराब होने पर हाईवे पर फैक गये किशोर को  मथुरा। रविवार को अपरान्ह करीब 3 बजे छाता बरसाना रोड से मंदिर के पास से चार अज्ञात बदमाश मारूति बैन सबारो ने दिल्ली गेट निवासी 15 वर्षीय शकील पुत्र शराफत का अपहरण कर ले गये। हाईवे पर पेट्रोल के पास गाडी खराब हो जाने पर किशोर को फैक कर दूसरी गाडी में सबार हो कर भाग गये। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने दौताना व सेमरी तक हाईवे पर खराब मारूति बैन को दौड लगायी। लेकिन मारूति बैन के कही भी पता नही लगा। परिजनो ने कोतवली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार छाता बरसाना रोड पर शकील किसी काम से गया था। इसी दौरान शिव मंदिर के पास काले शीशे लगी सफेद मारूति बैन बिना नम्बर की आकर रूकी। जिसमें तीन भगवाधारी बदमाश जिनके नकाब लगा हुआ था और ड्राइवर ने सफेद कपड़े पहने हुये थे, ने शकील को नशीला पदार्थ सुघा कर बैन में पटक लिया और उसके मुॅह में कपडा ठुंस कर मुॅह से टेप लगा दिया। राहगीर व दुकानदारो ने उसे ले जाते हुये देख लिया और परिजन व पुलिस को घटना की सूचना दी।

Read More

श्मशान में मृत महिला का अंतिम संस्कार की तैयारी करते ससुराल पक्ष के लोग। लडका पक्ष ने लडकी पक्ष को बिना सूचना दिये कर रहे थे अंतिम संस्कार   पुलिस ने पोस्टमार्टम को रात्रि 12 बजे मथुरा भेजा महिला शव  मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को शिव कालोनी में एक महिला की मौत हो गयी। जिसे परिजन शेरगढ रोड स्थित श्मशान अंतिम संस्कार के लिये ले गये। इसी दौरान शिव कालोनी के कुछ लोगो ने मृत महिला के मां बाप को फरीदाबाद सूचना दी कि आपकी लडको को लडका पक्ष बालो ने गला दबाकर मार दिया है। परिजनो ने फरीदाबाद से ही पुलिस को अंतिम संस्कार रूकबाने के लिये फोन कर दिया और एक-दो घंटे के भीतर छाता आ गये और लडका पक्ष पर लडकी मारने का आरोप लगा कर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छाता मंे शिव कालोनी निवासी हेमकुमार वर्मा की शादी फरीदाबाद भावना के साथ हुयी थी। भावना पिछले करीब एक बर्ष से अपने पीहर फरीदाबाद में रह रही थी। हेम कुमार का कहना हैं कि भावना पिछले कई महीने से टीवी की बीमार थी। उसकी मौत बीमारी से हुयी है। वही भावना के भाई जीवन सिंह व मां का कहना है कि टीवी की बीमारी का सफल ईलाज जयपुर में 6 महीने पूर्व हो चुका है। बर्तमान में भावना के कोई बीमारी नही थी। करीब 5-6 दिन पूर्व हेम कुमार वर्मा स्वर्णकार भावना को फरीदाबाद से लेकर छाता आया था। 

Read More