मथुरा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने आगामी जिला पंचायत चुनाव गम्भीरता व् मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय किया है। पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विजयी हासिल करने की व्यूह रचना प्रारम्भ की गई है। इसके लिए भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डी0पी0 गोयल की अध्यक्षता व बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रघुराज सिंह के सानिध्य में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे योजना तय हई। जिसके तहत एक ओर भाजपा अपने 2 लाख नये सदस्यों से महासम्पक्र करके उन्हें कार्यकर्ता बनाकर जिम्मेदारी सौप रही है साथ साथ प्रत्येक 100 सदस्य पर एक सक्रिय सदस्य बनाकर उस सक्रीय सदस्य को उन 100 सदस्यों से आगामी पंचायत चुनाव व विधान सभा चुनाव तक जुडे रहने का निर्देश केंद्रीय व् प्रदेश जिला नेतृत्व द्वारा दिया गया है यह सक्रिय सदस्यों का जाल ग्राम पंचायत स्तर तक सक्रीय रहकर विजय का ताना बाना बुनेगा तो दूसरी ओर 25 जून से 30 जून तक मथुरा की विभिन्न तहसील व मुख्यालय पर किसानो की चैक समस्या, विधुत समस्या, ध्वस्त कानून व्यवस्था, सिचाई व्यवस्था आदि ज्वलन्त विषयो को लेकर किसानो व् जनता के साथ जोरदार प्रदर्शन होगा भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगो से अपने आवेदन जिला अध्यक्ष डीपी गोयल को देने का आग्रह किया है जिससे अंतिम रणनीति बन सके साथ साथ तय किया है कि तहसील प्रदर्शन की जिम्मेदारी विधानसभा के वरिष्ठ नेता सम्भालेंगे व् इच्छुक प्रत्यासी उसमे जनता के साथ सहभागिता करेंगे। बैठक में यह भी चर्चा व् विचार विमर्श हुआ की प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य सीट पर वरिष्ठ नेता अभी से लेकर चुनाव तक सभी प्रकार की तैयारियों की कमान सम्भालेंगे आवश्यकता के अनुसार वरिष्ठ कार्यकर्ता चुनाव भी लड़ेंगे व् परिजनों को लड़ाएंगे। पंचायत चुनाव की सभी तैयारी जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व रघुराज सिंह की अगुआई में प्रारम्भ हो गई है व् जिला पंचायत चुनाव विजय की रणनीति में सांसद हेमामालिनी सभी पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व जिलाध्यक्ष  प्रदेश कार्यसमिति सदस्यव जिला पंचायत चुनाव लड़े लोगो वरिष्ठ नेता व् महिला, युवा व अनुसूचित मोर्चा को लगाया जायेगा व ठोस योजना अंजाम लेगी और भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बने ऐसा संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक में तेजवीर सिंह, प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, रविकांत गर्ग, श्याम सिंह अहेरिया, रविन्द्र पाण्डेय, कारिंदा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डीएन गौतम, चेतन पराषर, रमेश आर्य, तरुण सेठ, ज्ञानेन्द्र राणा, बंटी चैधरी, केपी सिंह, गोरीशंकर गोस्वामी, हीरा सिंह, सतपाल चैधरी, जगपाल सिंह, हरीश सुहाना आदि उपस्थित थे।

Read More

जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग पर मिशन ने जताया आभार मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर यमुना भक्तों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इन कार्यो में संत समाज, प्रशासन, राजनैतिक, सामाजिक तथा समस्त वर्ग के लोगों द्वारा प्राप्त हो रहे प्रभावशाली सहयोग पर मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने परम पूज्य दिव्य संत काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज, संत सियाराम बाबा, आनंद बाबा महाराज, देवेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र दास महाराज, काठिया बाबा महाराज, रामदेवानंद सरस्वती, महंत नवल गिरि महाराज, डाॅ0 आदित्यानंद महाराज, चित्त प्रकाशानंद महाराज, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी राकेश कुमार, एमवीडीए उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप, बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश, कुं0 नरेन्द्र सिंह, कांगे्रस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर आदि का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो भयावह स्थिति मां यमुना की थी अब उसमें धीरे धीरे सुधार हो रहा है। मिशन के द्वारा कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण गंगा घाट के करीब आधा दर्जन घाटों को निकाल उन्हें प्राचीन रूप प्रदान कर दिया है। पूर्व में घाटों की इस दुर्दशा से यहां के स्थानीय लोगों को कापफी परेशानी का सामना करना पडता था किन्तु मिशन के अथक प्रयासों के बाद यहां के स्थानीय लोगों ने भी यमुना की महत्वता को समझा और यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 में सहयोग देना प्रारम्भ किया। इसके लिए पूर्व में भी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर प्रचार प्रसार किया गया वहीं लोगों को जागरूक करने के उदे्श्य से जगह जगह सदस्यता अभियान के कैम्प लगाए गए। मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम यमुना भक्तों के सहयोग से मथुरा के घाटों का जीर्णोद्वार कराया गया जिसके अन्र्तगत मलबे में दबे घाटों व सीढियों को निकालकर कार्यकर्ताओं ने प्राचीन रूप प्रदान किया। चक्रतीर्थ घाट से लेकर असकुंडा घाट के मध्य पडने वाले समस्त घाटों की मरम्मत कराई गई। श्रीकृष्ण गंगा घाट पर यमुना स्त्रोत निकालकर वहां घाटों वाली यमुना को प्रवाहित किया गया जिसके अंदर आज भी सैकडों बच्चें मां यमुना की गोद में अठखेलियां करते देखे जा सकते हैं। इस दौरान दर्जनों बार इन घाटों पर भव्य शंखनाद महाआरती कर लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील की गई। उन्होंने आगे बताया कि मथुरा व गोकुल की तर्ज पर ही वृंदावन के घाटों पर भी यही कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बैठक का आयोजन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। श्री शर्मा ने आगे बताया कि मथुरा की तरह ही दिल्ली के निगम बोध घाट के 12 घाटों का निर्माण यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराया जा रहा है।

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जून को ऑल इंडिया रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में राष्ट्र को संबोधित करेंगे।  यह प्रधानमंत्री के नागरिकों के साथ अपने विचारों को साझा करने वाले रेडियो कार्यक्रम का नौवा संस्करण है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के लिए राय और विचारों को साझा करने के लिए नागरिकों को भी MyGov.in के ओपन फोरम पर आमंत्रित किया है।

Read More

मुंबई।धारावाहिक और फिल्म एक्टर विजय बदलानी के तीन धारावाहिक विभिन्न टी वी चैनलों पर प्रसारित हो रहे हैं। ज़ी टी वी पर 'जोधा अकबर' (तानसेन),'बिग मैजिक' पर 'बाल गोपाल करे धमाल' (कंस) और 'सोनी सब टी वी' पर 'यम हैं हम ',( नारद) की भूमिका निभा रहे हैं। इतने व्यस्त होने के बाद भी टाइम निकालकर सामाजिक कार्य और जनसेवा करते है। बरसात के मौसम को और स्कूल खुलने का समय को देखते हुए बुधवार २४ जून २०१५ को मालाड के मालवणी के पास स्थित 'रशियन विला' स्टूडियो में धारावाहिक 'बाल गोपाल करे धमाल' की शूटिंग के दौरान वहां के कुछ जरूरतमंद बच्चों के लिए छतरी, नोटबुक, कम्पास, रबर, पेन्सिल और शार्पनर मंगाकर उनको वितरित किया। जिससे बच्चे काफी खुश हुए। इस बारे में एक्टर विजय बदलानी कहते है," मैं अक्सर इस तरह का चैरिटी वर्क करता रहता हूँ। यदि भगवान हमारे लिए कुछ करते हैं और हम इस काबिल हैं तो हमे अपने हिसाब से दूसरों के लिए भी कुछ करना चाहिए। जिंदगी केवल अपने लिए नहीं, दूसरों के लिए भी जीना चाहिए। मैं चाहता हूँ कि सभी लोगों को इस प्रकार का कार्य करना चाहिए। "  

Read More

मथुरा : हाइवे पुलिस ने एक बड़े जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

Read More

मथुरा : हाइवे पुलिस ने एक बड़े जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  प्राप्त सूचना के अनुसार, गोवर्धन रोड से यूनिस पुत्र सन्नू व कमल शर्मा पुत्र मानिक चंद निवासी अमर कालोनी को 600 ग्राम डायजापाम पाउडर समेत गिरफ्तार किया गया है।  पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राजस्थान और मथुरा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वे कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन शातिरों पर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि उक्त गिरोह, बसों, टैंपो और रेल गाड़ियों में यात्रियों को अपना निशाना बनाते थे।

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्व में मनाए जा रहे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नए योग-युग के शुरुआत की घोषणा की।  नई दिल्ली में राजपथ पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिवस विश्व के विभिन्न हिस्सों में मनाया जा रहा है इसलिए योगाभ्यास करने वाले समुदाय का सूर्य अस्त नहीं होगा।  प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ही नहीं है बल्कि यह एक नए युग की शुरुआत है जो शांति और सद्भाव के लिए मानवता को प्रेरणा देगा। प्रधानमंत्री ने उन प्राचीन संतों, योग गुरुओं और योगाभ्यास करने वालों के योगदान का स्मरण किया, जो आज योग को जो स्थान हासिल हुआ है उसे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए सदियों से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास और तकनीकी के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे मानवता आगे बढ़ी है वैसे ही मानव जाति को भी प्रगति करनी चाहिए और इसके लिए योग एक मार्ग है। उन्होंने कहा कि योग केवल कसरत ही नहीं है बल्कि मन और शरीर के बीच संतुलन स्थापित करता है तथा व्यक्ति की आंतरिक शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।  प्रधानमंत्री ने विश्व के उन सभी देशों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उन्होंने उन 177 देशों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में उनके प्रस्तांव का समर्थन किया था।  बाद में प्रधानमंत्री ने राजपथ पर सामूहिक योग प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 

Read More

मैं आम तौर पर योग के लाभों के बारे में बात नहीं करता क्योंकि मैं समझता हूं कि योग के सभी महान लाभ उसकी प्रतिक्रिया हैं। शुरू में लोग योग की तरफ इसलिए आकर्षित होते हैं क्योंकि उससे विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं और तनाव से मुक्ति मिलती है निश्चित रूप से शारीरिक और मानसिक लाभ हैं- लोग शारीरिक और मानसिक बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। ऐसे कई लोग है जिन्हें अपने पुराने रोगों से चामत्कारिक रुप से मुक्ति मिली है। शान्ति, प्रसन्नता और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से योग से निश्चित रूप से कई लाभ हैं लेकिन योग की यह विशेष प्रकृति नहीं है। योग के बारे में असली चीज यह है कि यह आपको जीवन का बड़ा अनुभव देता है और एक व्यक्ति होने के अपेक्षाकृत आप एक सार्वभौमिक प्रक्रिया के अंग बन जाते हैं। आप देखेंगे कि इससे अनोखे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। योग के बारे में जब पहली बार उसके भौतिक आयाम की जानकारी दी जाती है और तब यह बताया जाता है कि मानव प्रणाली इस अंतरिक्षीय ज्यामिति से कितनी भिन्न है। हम रचना की ज्यामिति की बात करते हैं। अगर आप ज्यामिति की सही जानकारी रखते हैं और उसमें प्रवीण होते हैं तब सारा टकराव समाप्त हो जाता है। आंतरिक टकराव का अर्थ होता है कि आप अपने विरुद्ध काम कर रहे हैं। यानी आप अपने आप में एक समस्या हैं। जब आप स्वयं एक समस्या हैं तब अन्य समस्याओं से आप कैसे मुकाबला करेंगे? सब कुछ तनावपूर्ण है। आप अपने जीवन में स्वयं समस्या न बनें। यदि आपके पास अन्य समस्याएं हैं तो उनपर बात करते हैं। विश्व में तमाम तरह की चुनौतियां मौजूद हैं। आप जितनी गतिविधियां करेंगे उतनी चुनौतियां आएंगी और यह सिलसिला चलता रहेगा लेकिन आपका शरीर, मस्तिष्क, भावनाएं, ऊर्जा आपके जीवन की बाधाएं नहीं बननी चाहिए। अगर इन सबको ठीक से दुरुस्त कर दिया जाए तो आपका शरीर और मन ऐसे-ऐसे काम करने में सक्षम हो जाएगा जिसके बारे में आपने कभी कल्पना नहीं की होगी। अचानक लोग समझने लगेंगे कि आप महामानव बन गए हैं। अगर आप ज्यामिति से तालमेल बिठा लेते हैं तब चाहे व्यापार हो, घर हो, प्रेम हो, युद्ध हो, जो कुछ भी हो आप एक ऊंचे स्तर की कुशलता और क्षमता के साथ ये सारे काम कर पाएंगे। ऐसा इसलिए है कि चाहे चेतनावस्था हो या अवचेतनावस्था, सब ज्यामिति का काम है। आम तौर पर यह कोई चीज समझने जैसी है लेकिन सैद्धांतिक रुप से यह अस्तित्व की ज्यामिति है। सही ज्यामिति प्राप्त होने से आप सही दिशा में अग्रसर हो जाएंगे। योग का अर्थ है जीवन की प्रणाली। इसके तहत यह समझना है कि जीवन की प्रणाली कैसे बनती है और उसका इस्तेमाल उलझन के लिए नहीं बल्कि मुक्त होने के लिए कैसे किया जा सकता है। अब शरीर को कैसे स्थिर किया जाए? शरीर को स्थिर करना सीखना आसान नहीं है। आपको याद होगा कि 70 और 80 के दशक में जब आपके घरों में टेलीविजन पहुंचा था तो आपके घर के ऊपर एल्युमीनियम का एन्टीना लगा होता था। जब उसे कायदे से दुरुस्त किया जाता था तो आपके बैठक में पूरी दुनिया चली आती थी क्योंकि आपने उसे सही दिशा दे दी थी। इसी प्रकार इस शरीर में अपार क्षमताएं हैं यदि आप इसे सही दिशा देंगे तो आप पूरे ब्रह्मांड को उतार लेंगे। यही योग है। योग का अर्थ है जोड़ना। जुड़ने का मतलब है कि व्यक्ति और ब्रह्मांड के बीच का अंतर समाप्त हो जाता है। तब कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है, कुछ भी सार्वभौमिक नहीं है, सब कुछ आप ही हैं- यानी आप योग में हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि आपने किसी चीज की कल्पना की बल्कि इसका अर्थ यह है कि आपने क्या अनुभव किया। अनुभव तभी होता है जब आप सही दिशा में हों, अन्यथा वह नहीं होगा। इस शरीर को स्थिर करना सीखने का मतलब आप अपने एन्टीना को सही दिशा में दुरुस्त कर रहे हैं- अगर आप सही दिशा में स्थिर रहेंगे तो पूरा अस्तित्व आपके भीतर उतर आएगा। यह योग अनुभव का एक जबरदस्त उपकरण है। जीवन में योग के लाभ : योग का अर्थ एक विशेष अभ्यास करना यह अपने शरीर को हिलाना डुलाना नहीं है। योग का अर्थ है अपने उच्च स्वभाव तक पहुंचने के लिए उपयोग किया गया कोई भी तरीका। आप जो टेक्नोलॉजी उपयोग में लाते हैं उसे योग कहा जाता है। जीवन में योग क्यों आवश्यक है? निश्चित रूप से इसका शारीरिक लाभ है। यह एक व्यक्ति के लिए बहुत कुछ है। इससे व्यक्ति अपना स्वास्थ्य सुधार सकते हैं और अपने शरीर को और लचीला बना सकते है। लेकिन एक स्वस्थ्य शरीर के साथ भी जीवन में अस्थिरता बनी रहेगी। इस ग्रह पर अस्वस्थ और दयनीय लोगों से अधिक संख्या में स्वस्थ और दुःखी लोग हैं। यदि आपको बीमारी है तो कम से कम आपके पास एक अच्छा बहाना है। अधिकतर लोगों के पास तो यह भी नहीं। योग के साथ शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक खुशी मिलेगी। लोग सरल योग प्रक्रियाओं से अनूठा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इससे जीवन में स्थिरता नहीं आती। जब तक आप का अस्तित्व है मानव के सभी पक्षों को जाने बिना तब तक आप एक संघर्षपूर्ण सीमित जीवन जिएंगे। एक बात मानव शरीर और बुद्धि के साथ इस विश्व में आने पर आप जीवन के सभी पक्षों को ढूढने में सक्षम होते हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो व्यक्ति को कष्ट होता है क्योंकि यह शरीर तक सीमित होता है और अन्य पक्षों के अनुभवों से वंचित है। यह जीवन की प्रकृति है। आप जैसे ही इसे रोकते है यह संघर्ष करता है। आज तंत्रिका सिद्धांत तथा आधुनिक विज्ञान जीवन के पक्षों की बात करता है। हम योग प्रणाली में हमेशा जीवन के 21 पक्षों की बात करते हैं। यदि आप अभी उपलब्ध तीन पक्षों के साथ इतना अधिक करते हैं तो आप पास 21 पक्षों के साथ जीवन में अधिक स्वतंत्रा प्राप्त करेंगे। आप आसानी से अपना जीवन से निपट लेंगे क्योंकि सभी पक्ष जीवंत हैं और आपके अनुभवों के भीतर हैं। योगा के विषय में वास्तविक बात यह है कि योग आपको संपूर्ण समावेशी बनाता है। यह आपके जीवन के अनुभव को इतना व्यापक औऱ सम्पूर्ण समावेशी बनाता है कि आप व्यक्ति के बदले एक सार्वभौमिक प्रक्रिया हो जाते हैं जो कि प्रत्येक मनुष्य के रूप में मौलिक रूप में निहित है। आप जहां कहीं भी होंगे आप अभी जो कर रहे हैं उससे अधिक करना चाहेंगे। यह बात मायने नहीं रखती कि आपकी सोच शीर्ष पर है अथवा नीचे है फिर भी आप जो हैं उससे अधिक होना चाहते हैं। यदि थोड़ा बहुत कुछ होता है तो आप चाहते है कि कुछ और हो, कुछ और हो। यह क्या है जो आप चाहते हैं। आप सीमा रहित विस्तार चाहिते है। यह सीमा रहित विस्तार शारीरिक साधनों से नहीं हो सकता है। शारीरिक साधन एक निश्चित सीमा है। यदि आप सीमा हटाते हैं तो कुछ भी शारीरिक नहीं बचता। यह सीमाहीनता तभी संभावना बनती है जब एक पक्ष शरीर से बहार निकलकर आपके साथ एक जीवंत वास्तविकता बन जाता है। यदि एक पक्ष निरंतर रूप से आपके अऩुभव में शरीर से आगे रहता है तब आप शरीर से मुक्त होते हैं और आप जीवन और मृत्यु की प्रक्रिया से मुक्त होते हैं क्योंकि यह शरीर से जुड़े हैं। स्वतंत्रता का अर्थ क्या है? सीमारहित होना और सीमारहित शारीरिक नहीं हो सकता। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया का उद्देश्य आपके शरीर से बाहर अनुभव को लाना औऱ उसे बनाए रखना है। यदि एक बार आप इसके सम्पर्क में आते हैं तो आप एक कृति नहीं बल्कि अपने जीवन के सृजनकर्ता होते हैं। (लेखक योगी एवं अध्यात्म गुरु हैं। लेख में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं)

Read More

ठाणे।विरार में स्थित 'मुलजीभाई मेहता इंटरनेशनल स्कूल में मार्शल आर्ट को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया और जिसके लिए स्कूल में चीता यग्नेश शेट्टी मार्शल आर्ट अकादमी का उद्घाटन मिस इंडिया और फिल्म अभिनेत्री सयाली भगत के हाथों किया गया।जिसमें ६०० विद्याथिओं ने अपना नाम दर्ज़ कराया। इस अवसर पर चीता यग्नेश शेट्टी, सयाली भगत, अफगानिस्तान के मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियन समीर अली, स्कूल के ट्रस्टी भावेश मेहता, मैनेजर रमेश नायर, स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा केलकर, विरार शंकर शेट्टी इत्यादि उपस्थित थे। पिछले ३ वर्षों से सयाली भगत यग्नेश शेट्टी से मार्शल आर्ट सीख रही है, इस कारण उन्हे इस अवसर पर उन्हे ब्राउन बेल्ट से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चीता यग्नेश शेट्टी ने सभी को धन्यवाद दिया खास करके विरार शंकर शेट्टी को तथा शेट्टी ने कहा," यह पूरा सप्ताह इंटरनेशनल योग सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। और इसी मौके पर स्कूल में यह अकादमी शुरू हो रही है। मैं सभी को इंटरनेशनल योग डे की शुभकामना देता हूँ। वैसे मार्शल आर्ट भी काफी हद तक योग से मिलता जुलता है।यह भी योग से जुड़ा हुआ है।"     मार्शल आर्ट गुरू चीता यज्ञेश शेट्टी पिछले चार पीढ़ी से बॉलीवुड के लोगों को मार्शल आर्ट सीखा  रहे है। तथा स्कूली बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सभी को मार्शल आर्ट सिखाते आ रहे हैं। और किसी भी हमले के वक़्त महिलाएं किस तरह और क्या-क्या कर सकती है? और किस तरह अपनी आत्मरक्षा कर सकती हैं, इसके बारे में पूरे देश में लाखों महिलाओं को 'निर्भय वीमेन एम्पावरमेंट एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम' के तहत  मार्शल आर्ट की और अन्य प्रकार का प्रशिक्षण दिया है।  

Read More

सेवा में  जिलाधिकारी, मथुरा महोदय,  बीते दिन कई मीडिया संस्थानों द्वारा प्रकाशित मथुरा की अनेक चांदी पॉलिश और प्लेटिंग कारखानों संबंधी एक रिपोर्ट को आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं। ये कारखाने बिना ट्रीटमेंट के रासायनिक अवशेषों को सीधे नालियों में बहा रहे हैं जो यमुना नदी में जाकर मिलते हैं। प्रदूषण विभाग इससे अनभिज्ञ दिख रहा है। आपसे अनुरोध है कि ऐसी समस्त इकाइयों में उत्सर्जन से पूर्व ट्रीटमेंट की व्यवस्था कराई जाए। चूंकि आप समय-समय पर बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते रहते हैं इसलिए आपसे उम्मीद है कि इस गतिविधि पर शीघ्र रोक लगाई जाएगी।  ब्रज बचाओ समिति आगरा मंडल

Read More