मथुरा

आगरा : सूर सरोवर क्षेत्र में हरियाली बचाने के लिए सुबह पालीवाल पार्क में प्रकृति प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनता को जाग्रत करने के उद्देश्य से धरना दिया और गोष्ठी के माध्यम से समस्या के विभिन्न आयामों के बारीक पहलुओं पर विमर्श किया।  धरना में शामिल लोगों ने राय व्यक्त की कि सरकारी विभागों और आला अफसरों को जल्दबाज़ी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए बल्कि सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाइडलाइन्स के हिसाब से यमुना नदी के किनारे जंगलों को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। आगराटुडे.इन के संपादक ब्रज खण्डेलवाल ने कहा कि मण्डलायुक्त ने हरियाली का क्षेत्र बढ़ाने की जगह और कम करने की सिफारिश की है। नेशनल हाईवे को सिक्स लेन किए जाने से पहले ही हज़ारों वृक्ष काटे जा चुके हैं। मथुरा रिफाइनरी और ताज महल के बीच में सूर सरोवर वन्य क्षेत्र सुरक्षा कवच के रूप में विकसित किया गया था जो राजस्थान के रेगिस्तान को रोकने में भी बेहद सहायक हुआ था। स्वार्थी तत्वों के दबाव में फॉरेस्ट लैंड से खिलवाड़ करना आने वाली पीढ़ियों के लिए कष्टदायक होगा। सूर सरोवर वन्य क्षेत्र बचाओ समिति के अध्यक्ष गोस्वामी मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि जनता को जागरूक होकर जंगलों का नाश करने की साज़िशों का कड़ा विरोध करना होगा। बाईंपुर के माधव सिंह यादव ने हरियाली सीमित करने के प्रयासों की निंदा की। समाजसेवी श्रवण कुमार सिंह ने मण्डलायुक्त के कदम को घातक बताया। रिटायर्ड कर्नल सुनील चौपड़ा ने कहा कि मनमानी हरगिज़ नहीं चलने दी जाएगी और हरियाली ख़त्म करने की हर कोशिश को असफल कर दिया जाएगा।  सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि देश में अभी कानून का शासन लागू है। फॉरेस्ट एक्ट और सेंसिटिव ज़ोन्स के नियमों को ताक में रखकर अगर कोई योजना बनती है तो उसका विरोध किया जाना चाहिए। ईको क्लब के प्रदीप खण्डेलवाल ने कहा कि हरियाली को नष्ट करना आसान है, संरक्षित करके उसको विकसित करना बड़ी मेहनत और लगन का कार्य है। कैलाश मंदिर, यमुना नदी के किनारे कीठम झील एरिया में अनेक पौराणिक स्थल हैं जिनका संरक्षण होना चाहिए और शहरीकरण के विस्तार से इस हरे भरे क्षेत्र को सुरक्षित रखना चाहिए।

Read More

सर्वाधिक खरीद जनपद जीबी नगर एवं अलीगढ़ मंडल में हुई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर गेहॅू के लिए रबी विपणन वर्ष 2015-16 में मूल्य सर्मथन योजना के अन्तर्गत सहकारिता विभाग  में नोडल एजेंसी यू0पी0कोआपरेटिव फेडरेशन लि0 (पीसीएफ) एवं उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लि0 के माध्यम से क्रमशः 2854 एवं 759 तथा कुल 3613 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये थे। इनमेें पीसीएफ तथा यूपीएसएस के स्वयं के क्रय केन्द्र एवं पैक्स, जिला सहकारी संघ, क्रय विक्रय समितियों, ब्लाक यूनियन, केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार के क्रय केन्द्र सम्मिलित हैं। विभाग के प्रमुख सचिव शैलेष कृष्ण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गेहॅू खरीद दिनांक 02 अप्रैल से 15 जून तक की गयी जिसमें सहकारिता विभाग द्वारा 10.41 लाख मै0टन गेहॅू खरीदा गया जिसमें कुल 229729 कृषक लाभान्वित हुए जो आवन्टित लक्ष्य का 61.25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष सहकारिता क्षेत्र में कुल 4.07 लाख मै0 टन की खरीद हुई थी। इस प्रकार इस वर्ष विगत वर्ष से लगभग 155 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष आवन्टित लक्ष्य के अनुसार जनपद जी0बी0 नगर एवं मंडल अलीगढ़ में अधिकतम खरीद की गयी।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार और युवा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को मुआवजा राशि, चैक न मिलने और अघोषित विद्युत कटौती के सम्बन्ध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन एडीएम वित्त को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को मुआवजा के चैक नहीं दिये गये हैं। सदमे से कई किसानों की मौत हुयी जिन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिल रहा है। किसानों में रोष है। जल्दी से चैक दिये जायें वरना कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। जनपद में पेयजल समस्या से लोग दुखी हैं। प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है। वहीं विद्युत सप्लाई का बुरा हाल है। गांव में पांच घंटे और शहर में आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही जिससे नगर और देहात क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। इस अवसर पर चतुर्भुज निषाद, पवन चतुर्वेदी, रविन्द्र नरवार, आशीष चतुर्वेदी, हरवीर चैधरी, योगेन्द्र छांैकर, महावीर सिंह, निरपेन्द्र सिंह, उमाशंकर निषाद, मोहन निषाद, केदार चैधरी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। छाता गोवर्धन रोड पर एसडीएम छाता राम अरज यादव ने बीयर एवं शराब की दुकानो पर छापेमार कार्यवाही की। जिससे अन्य दुकानदारो मे हडकंप मच गया। एसडीएम श्री यादव ने बताया कि कुछ लोगो ने बीयर एवं शराब मूल्य से अधिक रेट मे बिकने की शिकायत की थी। बीयर पर पांच रूपये एवं अंग्रेजी शराब की बोतल पर दस रूपये अधिक ग्राहको से लेते हुऐ सैल्स मैन पकडे गये है जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी मथुरा को कानूनी कार्यवाही के भेज दी गयी है।

Read More

वृन्दावन। अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संकट मोचन योग अनुसंधान संस्थान द्वारा एवं पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के संयोजन में नगर के गांधी पार्क में प्रातः 7 बजे से योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। पालिकाध्यक्ष ने सभी नगरवासियों से विश्व योग दिवस पर कल प्रातः 7 बजे गांधी पार्क में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सोलह कलाओं में निपुण श्रीकृष्ण योग विद्या के ज्ञाता थे, इसीलिए उन्हें योगीराज कहा जाता है। भारतीय योग का प्रचलन दुनिया के अधिकांश देशों में हैं। भौतिक सुख सुविधाओं वाली जीवन शैली से पैदा होने वाले विकारों के लिए योग कारगर हथियार बन गया है। लोग यदि योग को अपनाएंगे तो उनका जीवन बदल जायेगा, तमाम रोगों से छुटकारा मिल जायेगा। योग न केवल शारीरिक, मानसिक संतुलन बनाता है, बल्कि मांसपेशियों को आराम देकर इनमें मजबूती लाता है। संस्थान के निदेशक बालमुकुन्द शास्त्री ने बताया कि शिविर में कई देशो के योग प्रशिक्षक योग एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी देंगे। योग आदि काल से जुडी मानव संस्कृति की स्वस्थ रहने के लिए एक महत्वपूर्ण विधा है।

Read More

मथुरा। थाना राया अंतर्गत गांव आयराखेड़ा में ब्याही एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने दहेज न देने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी। इस संबंध में रामवीर पुत्र तोताराम निवासी आजाद नगर थाना लाइनपार फिरोजाबाद ने शिवकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी आयराखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि रामवीर की पुत्री रूबी देवी को ससुरालीजनों ने दहेज न देने पर फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट राया थाने पर दर्ज हुयी है।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उद्योमियों की समस्याओं को समय से निस्तारण करने संबंध में हुई। इस बैठक में उन्होंने सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उद्यमियो द्वारा बताई गई समस्याओं को नजरन्दाज न कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगों के सफल संचालन हेतु उनकी समस्याओं पर गौर करके उनका निदान करना ही होगा। आज हुई इस बैठक में उद्यमियों ने अपनी 2 समस्याओं से अवगत कराया जिनको शीघ्र समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने तथा विद्युत केविल डालने हेतु खोदे गये गडढों को शीघ्र भरवाने हेतु विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिये हैं इसी प्रकार उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था तथा सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश भी दिये गये हैं। सड़कों पर मसानी चैराहे से गोकुल रेस्टोरन्ट तक दिशा सूचक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था तथा रिफलेक्टर आदि लगाने के निर्देश के साथ-2 उद्योगो के साथ किये गये अतिक्रमणों को भी तत्काल हटवाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी प्रकार ओद्योगिक प्लाटों पर अराजक तत्वों द्वारा अवैध रूप से किये गये कब्जों को तुरन्त हटवाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग मे जल भराव की समस्या भी तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये है। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग कानपुर द्वारा स्टार केटेगिरी के अन्तर्गत स्टार अलंकरण प्रमाण पत्र भी दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासान धीरन्द्र प्रताप सिंह, इण्डियन इन्डस्ट्रीज एसेसियेशन के अध्यक्ष आर0पी0 सिंघल, जिला महामंत्री नवीन नागर चतुर्वेदी, नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल, पश्चिमी उ0प्र0 संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के नगर महामंत्री श्याम बिहारी अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार गोयल, ललित अरोड़ा किशोर भरतिया, उमेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि मथुरा स्थित राजकीय आई0टी0आई0 कैम्पस वृन्दावन के प्रांगण में दिनांक 22 व 23 जून को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें सिक्यूरिटी स्किल काउंसिल आॅफ इंडिया (सिक्यूरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विसिज) लि0 फतेहपुर साहिब (पंजाब) द्वारा 200 रिक्तियों हेतु सिक्यूरिटी गार्ड का चयन किया जायेगा और अभ्यर्थी को न्यूनतम हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण एवं शारीरिक योग्यता, ऊंचाई 170 सेमी0, वनज 55 किग्रा0 चेस्ट 80-85 सेमी0 व आयु 18-40 वर्ष होना अनिवार्य है, दूसरी कम्पनी में राधिका बायोटैक्नोजीज लि0 आगरा, फर्टीलाइजर मार्केटिंग हेतु 100 सेल्स एग्जीक्यूटिव व 30 सेल्स आफीसर का चयन किया जायेगा तथा अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट होना चाहिए। बीएससी, एमएसएसी (कृषि, बायो, मैथ्स) एमबीए को बरीयता दी जायेगी और इसमें आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए एवं तीसरी कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम मथुरा द्वारा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की भर्ती भी होगी। अभ्यर्थी न्यूनतम हाई स्कूल पास होना चाहिए।

Read More

मथुरा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि जिला ग्रामोद्योग अथवा खादी उद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं कि विस्तृत जानकारी देने हेतु ग्राम पोस्ट सिहोरा विकास खण्ड राया जिला मथुरा में दिनांक 23 जून 2015 को अपरान्ह 11ः00 बजे एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अन्य विभागों के अधिकारियों के द्वारा विकास सम्बन्धी जानकारी भी दी जायेगी और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी और अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7408410753 पर सम्पर्क करें।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने बिन्दुवार स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि जननी सुरक्षा योजना तथा टीकाकरण योजना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गर्भवती महिला को प्रसव के समय उसके निवास से स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने तथा प्रसव के बाद स्वास्थ्य केन्द्र से उसको अपने घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध करायी जायें उसके खानपान पर विशेष ध्यान देकर शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधा से उसे लाभान्वित किया जायें। नवजात शिशु के टीकाकरण कार्य को भी सावधानी तथा समय से पूर्ण किया जाये तथा समय समय पर लगने वाले टीकाकरणों से नवजात शिशु को आच्छादित किया जायें। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि वे समय से केन्द्र पर उपस्थित हों रोगियों को देखकर उनको उचित स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायें, स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है इसलिये रोगी व्यक्ति को बाजार से दवा आदि लाने के लिये न कहें। टीकाकरण की वैक्सीन को भी सुरक्षित रखने हेतु सही तरीका अपनायें ताकि वैक्सीन खराब न हो सके। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है ताकि दूर दराज के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को शहर तक न आना पड़े इसलिये चिकित्सकों को ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्री के साथ केन्द्र पर रह कर ही स्वास्थ्य योजनाओं को लगातार संचालित किया जायें। उन्होंनेे अन्धता निवारण तथा क्षयरोग की भी बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चिकित्सकों तथा बीएसए को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रत्येक योजना से ग्रामीण विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी जोड़ा जाये ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिल सके। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभागीय कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा चिकित्सकों से कहा है कि वे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपने अधीनस्थों के लगातार सम्पर्क में रहे तथा समय समय पर उनके कार्यों की जानकारी लेकर स्वाथ्य योजनाओं से अवगत कराते रहे। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रो के चिकित्सा प्रभारी आदि मौजूद थे।

Read More