मथुरा

मथुरा। काग्रेंस की एक बैठक दरेसी स्थित आबिद हुसैन की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि वर्तमान में जनपद में काग्रेंस मजबूत हुई है जिसमें काग्रेंसजनों का सहयोग अनुकरणीय हैं। श्री हुसैन ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर विफल होने का दावा करते हुए कहा कि सपा के शासन में अराजकता का माहौल हैं और इस सरकार के दम्म में फूलें चन्द मंत्री अब जनता के बीच सरकारी की सच्चाई लाने पर चैथे स्तभ पत्रकारो की हत्या करने की हिमाकत कर रहे हैं और सपा के आका ऐसे मंत्रियों को क्लीन चिट देने को उतारू हैं ऐसी सरकार से जनता क्या उम्मीद कर सकती है उन्होंने पत्रकार जगेंन्द्र की हत्या में नामजद प्रदेश के मंत्री से जुडी घटना की जाॅच सीबीआई से कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाये जाने की माॅग की। बैठक में केके रावत, अब्दुल जब्बार, मास्टर प्रताप सिंह, भगवान सिंह वर्मा, महेन्द्र गौतम, आशुतोष भारद्वाज, खेमचन्द्र शर्मा, विक्रम वाल्मीकि, संजतय शर्मा, अब्दुल कलाम, मनोज गौड़ विनेश सनवाल, हाजी सलीम, भुग्गल पहलवान, छुटटन कुरैशी, अनवार भाई, वकील कुरैशी, सगीता माहौर, पुष्पा माहौर, राजू फारूकी, चन्द्र मोहन जायसवाल, नरेन्द्र बघेल, महेन्द्र राजपूत सुमित श्रीवास्तव आदि थे।

Read More

राया। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला ताज में खेतों के मिटटी खनन की बात करने आये एक युवक में आज दोपहर को बाइक से आये नामजद हमलावरों ने गोली मार दी। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार गांव भरऊ निवासी करीब 32 वर्षीय सतेन्द्र सिंह पुत्र अनुरूद्ध अपनी बाइक से मिटटी खनन की बात करने के लिये नगला ताज आया हुआ था। जहां सामने से एक बाइक पर सवार होकर आये नामजद युवकों जिनमें से एक का नाम बच्चू सिंह पुत्र नौनिहाल सिंह निवासी नगला कंुजी ने अपनी पचफैड़ा गन से  सतेन्द्र की ओर फायर कर दिया। जिससे गोली सतेन्द्र के बायें हाथ में लगी है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों का हुजूम एकत्रित हो गया औल लोगों ने भाग दौड़ क हमलावरों को पकड़ कर पुलिस के सुपर्द कर दिया। वहीं घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

Read More

पुलिस लाइन में आरोपी विकलांग के बारे में जानकारी देते एसएसपी राकेश कुमार साथ है एसपी देहात अजय कुमार    मथुरा। जनपद के थाना क्षेत्र महावन के अन्तर्गत गांव पचावर में विगत 6 जून को 10 वर्षीय बालिका की बलात्कार के प्रयासों में नाकाम रहने पर कर दी गयी हत्या के मामले का आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इस वारदात के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 6 जून को गांव पचावर निवासी श्याम लाल की 10 वर्षीय पुत्री कु0 रमा देवी (दोनों काल्पनिक नाम) को गांव का ही 45 वर्षीय जमुना शरण जाट पुत्र पतिराम जाट बहला फुसला कर एकान्त स्थान पर बने खण्डहरों मंे ले गया था। जहां जमुना शरण जाट ने अपनी शर्ट खण्डहरों में किनारे रख दी और बालिका के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। दुराचार का प्रयास करता देख बालिका ने चीख पुकार मचा दी तो जमुना शरण जाट ने बालिका का मुंह और गला दबा दिया। बालिका को मृत समझ कर जमुना शरण मौके से भाग निकला। जहां से बालिका को उपचार के लिये आगरा में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गयी। पुलिस ने अपनी जांच में खण्डहरों से बरामद हुई जमुना शरण की शर्ट पर लगे बसन्त टेलर्स राया के स्टीकर के आधार पर मामले का खुलासा कर डाला। आरोपी जमुना शरण ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह विकलांग है और उसकी शादी नहीं हुई और वह भांग गांजे का आदी हो गया। नशे की हालत में ही उसने उक्त बालिका के साथ दुष्कृत्य करने का प्रयास किया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा है। इस खुलासे में शामिल एसपी देहात, सीओ महावन, थानाध्यक्ष राजकेसर यादव व पुलिस टीम को एसएसपी ने 5 हजार रूपये का इनाम दिया है।

Read More

मथुरा। आज विकास खण्ड मथुरा के सभागार में किसान दिवस का आयोजन जनपद के कृषकों, कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुआ। उप कृषि निदेशक राकेश बाबू द्वारा अवगत कराया गया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सम्बन्धित कर्मचारी अपने क्षेत्र में संचालित मौसम केन्द्र का निरीक्षण करलें। उन्होंने यह भी बताया कि खरीफ की बुवाई हेतु कृषकों को समय से बीज एवं उर्वरक की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। कृषि विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का अनुदान प्राप्त करने हेतु शासन द्वारा निर्धारित पंजीकरण केन्द्र पर कृषकों द्वारा पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। पंजीकरण से सम्बन्धित जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। कृषक अपने मोवाइल से टोल फ्री नम्बर 1800 200 1050 पर भी मिस्डकाॅल कर के अपना पंजीकरण करा सकते है। मोबाइल में शून्य बेलेन्स पर भी उक्त नम्बर पर काॅल किया जा सकता है। संकर बीज अनुदान योजना के अन्तर्गत संकर धान एवं बाजरा का बीज प्राप्त करने हेतु शासन द्वारा बीज वितरण की तिथि 30 जून 2015 तक बढ़ा दी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत कृषकों की सूची सम्बन्धित बीज भण्डारों पर उपलब्ध करा दी गयी है। अतः पंजीकृत कृषकगण संकर बाजरा एवं धान का बीज प्राप्त कर लें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के गला घोंटू बीमारी का टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा हैं कृषक भाई पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायें साथ ही कामधेनु डेयरी एवं मिनी कामधेनु डेयरी परियोजना के इच्छुक कृषक आवेदन करें, कृषकों से अनुरोध किया गया कि मौसम को देखते हुए पशुओं को अधिक से अधिक पानी पिलायें और दिन में दो बार नहलायें। कृषि विज्ञान केन्द्र मथुरा के वैज्ञानिक डा0 बृजमोहन एवं डा0 वाई0के0 शर्मा ने औद्यानिक फसलों एवं खरीफ की फसलों के बारे में कृषकों को बताया कि वर्तमान में बेल, आॅवला, नीबू एवं करौदा की बुआई का उचित समय है। डा0 शर्मा द्वारा धान की एस0आर0आई0 विधि के बारे में विस्तार से कृषकों को बताया गया साथ ही मौसम को देखते हुए धान की उन्नत प्रजाति 1509, 1592 एवं 1692 की रोपाई पर जोर दिया गया। लींड बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि कृषक भाई खरीफ हेतु 30 जून 2015 तक फसलों का बीमा अवश्य करालें साथ ही अनुरोध किया गया कि जिस फसल के लिये फसली ऋण प्राप्त करते है उसी फसल की बुआई की जायें। अगर किन्ही कारण वश अन्य फसल की बुवाई की जाती है तो उसकी लिखित सूचना सम्बन्धित बैंक को उपलब्ध करा दें।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 19 जून 2015 को अपरान्ह 3ः00 बजे उद्योग बन्धु समिति औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उपायुक्त उद्योग केन्द्र ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि बैठक में औद्योगिक सुरक्षा सम्बन्धी समस्याओं, एकल मेज व्यवस्था या निमेष मित्र के लंबित प्रकरणों, औद्योगिक विद्युत कनेक्शनों की स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण के अनापत्ति प्रमाण पत्र या सहमति पत्रों, अग्निशमन विभाग तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों पर गम्भीरता से विचार विमर्श किया जायेगा। इस बैठक में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी तथा उद्यमी आदि मौजूद रहेगे।

Read More

'आज़ाद क्रिएशंस' द्वारा निर्मित और राजऋषि फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट संगीतमय रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म,'लव यू लव यू' का दूसरा रोमांटिक गीत मुंबई के अंधेरी, ४ बंगला में स्थित ' लता मंगेशकर स्टूडियो' में रिकॉर्ड किया गया। और इस अवसर पर एडवाइजर ऑफ़ इंडियन कॉन्सुल मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स श्री फारूक आजम  बतौर मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित। थे। फिल्म के निर्देशक सत्यम राज है। फिल्म का आइटम गीत ," तुझे देख मेरी बॉडी कसरत करे रे ...." रिकॉर्ड किया गया। इस रोमांटिक गीत की गीतकार रेखा त्रिपाठी हैं,जोकि गीतकार के अलावा फिल्म की लेखक भी है। इस गीत को गायक अरविन्द सिंह और गायिका सना खान ने गाया और संगीत अफ़रोज़ खान ने दिया है।  फिल्म दूसरे गीत के रिकॉर्डिंग के अवसर पर राजनेता फारूक आजम, रेखा त्रिपाठी, सत्यम राज, गायक अरविन्द सिंह,गायिका सना खान,संगीतकार अफ़रोज़ खान, मिलान यादव इत्यादि लोगो ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।   

Read More



Mediabharti