मथुरा

नई दिल्ली। ग्लोबलबाजार में गिरावट और कमजोर मांग से घरेलू बाजार में सोना 10 महीने के निचले स्तर तक उतर गया है। सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 150-22 कैरेट जेवराती सोना 130 रुपये टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 28,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैकचरर्स का उठाव बढऩे से चांदी 250 रुपये बढक़र 41,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच डॉलर में मजबूती से सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की चमक घटी है।   साथ ही नकदी संकट की वजह से आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से भी सोने का भाव नीचे आया है। वैश्विक स्तर पर सोना 0.15 फीसदी टूटकर 1168.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। सरकार ने पिछली 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने की घोषणा की थी जिसके बाद बाजार में नकदी का संकट बना हुआ है।   राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता के सोने का दाम 130-130 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 28,580 रुपये तथा 28,430 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पहले 9 फरवरी को सोना 28,585 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका था। हालांकि, गिन्नी का भाव पिछले बंद स्तर 24,200 रुपये प्रति 8 ग्राम पर टिका रहा। वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 250 रुपये चढक़र 41,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, साप्ताहिक डिलिवरी भाव 320 रुपये टूटकर 41,460 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। साभार-khaskhabar.com    

Read More

हाल ही में अखाडे से फिल्मी दुनिया में आए ‘रूस्तम-ए-हिन्द’ दारासिंह पर लिखी किताब ‘दीदार एक दारासिंह’ का विमोचन करने पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे दारासिंह पर बनने वाली बायोपिक में दारासिंह का किरदार निभाना चाहेंगे। लेकिन यह तभी संभव होगा जब उनके पास दूसरी फिल्में न हों। उन्होंने कहा कि दारासिंह जैसी छाती और फिजिक बनाने में वक्त लगेगा, जो लगातार काम करते हुए संभव नहीं है।  अक्षय ने जैसे ही दारासिंह की बायोपिक करने के लिए हामी भरी उनके साथ बैठे दारासिंह के बेटे विंदु दारासिंह ने कहा कि अब जब अक्षय ने अपनी सहमति दे दी है, तो जल्द ही दारासिंह की बायोपिक का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। अक्षय की मानें तो वह बचपन से ही दारा सिंह के प्रसंशक रहे हैं। बचपन में अक्षय के मन में दारा सिंह को लेकर एक डर बैठ गया था। उन्हें लगता था कि दारा सिंह की पीठ में त्रिशूल है और उनकी तीसरी आंख कभी भी खुल सकती है। अक्षय कुमार इस समारोह में अपनी बहन और पिता के साथ पहुंचे। उनके पिता भी एक पहलवान थे। ज्ञातव्य है कि दारासिंह रेसलिंग के बादशाह माने जाते थे। उन्होंने 55 साल तक कुश्ती लड़ी। दारासिंह ने 500 मुकाबलों में से एक में भी हार का सामना नहीं किया। फिल्म उद्योग में उन्होंने अभिनेत्री मुमताज के साथ अपनी पारी की शुरूआत की थी। उन दिनों दाराङ्क्षसह और मुमताज को लेकर ज्यादा एक्शन फिल्मों का निर्माण किया गया था। उन्होंने मुमताज के साथ डाकू मंगलसिंह, फौलाद, आया तूफान, रूस्तम-ए-हिन्द आदि फिल्मों का निर्माण किया गया था। इनमें डाकू मंगलसिंह ने अपने संगीत के बल पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की थी। दारा सिंह ने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी किया। उन्होंने रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाया था। उनके द्वारा निभाया गया यह किरदार इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। आज भी देवी-देवताओं के चित्रों को लेकर बनने वाले कलैण्डरों में हनुमान के रूप में दाराङ्क्षसह दिखाई देते हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान राजनीति में प्रवेश किया। 2003 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। 12 जुलाई 2012 को दारासिंह का निधन हुआ।   साभार-khaskhabar.com      

Read More

मथुरा। चैकी कृष्णानगर अंतर्गत सौंख रोड राधिका बिहार पर बीती रात सवा दस बजे एक व्यापारी से दो हजार रूपये मय थैला सहित छीन ले जाते बदमाशों को जब पीड़ित ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। उसी समय वहां से गुजरते चेतक दस्ते के लोगों ने जब उन्हें रूकने को कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस द्वारा जबाबी कार्यवाही में चलायी गोली एक बदमाश को लगी और वह घायल हो गया। उसके दो साथी भागने में सफल हुये। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी दशा बिगड़ने पर आगरा भेजा गया। शुक्रवार आज आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस मृतक बदमाश की शिनाख्त में जुटी है।  मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की देररात राधिका बिहार चैराहे के पास कन्फैक्शनरी की दुकान से अपना काम करने के बाद स्थानीय निवासी हरीश और उसका पिता झम्मन हाथ में थैला लिये अपने घर जा रहे थे। थैले में करीब दो हजार रूपये बिक्री के रखे हुये थे और अन्य कागजात भी थें तभी चैराहे के समीप पीछे से आते तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से थैला छीन लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। लोगों का विरोध देखकर बदमाश बौंखलाकर फायरिंग करने लगे। इसी दौरान चेतक पुलिस दस्ता भी बदमाशों के पीछे लग गया और जबावी कार्यवाही में एक बदमाश गोली खाकर गिर गया। बाकी दो बदमाश भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे आगरा रैफर किया गया। बीती रात ही घायल बदमाश ने शुक्रवार आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मृत बदमाश की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। अभी तक मृतक बदमाश की पहचान नहीं हो पायी है।

Read More

मथुरा। शादी में जा रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर पर चढते समय ड्राइवर ने धक्का मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर गया और पीछे से तेजगति से आती मार्शल गाड़ी ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।  मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय जगदीश पुत्र किशनगोपाल निवासी सुभाष नगर गोलपुरा रोड भरतपुर गुरूवार मगोर्रा में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिये अपने भाई के साथ बीतीरात आ रहा था। बताते हैं कि रास्ते में वह एक ट्रैक्टर पर चढ रहा था तभी ट्रैक्टर ड्राइवर ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह नीचे गिर गया और पीछे से आती मार्शल गाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। बताते हैं कि ट्रैक्टर के ड्राइवर और मृतक युवक ने शराब पी रखी थीं। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे के मथुरा टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताते हैं कि बाइक सवार 27 वर्षीय महेश दिल्ली में आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। गुरूवार की रात्रि करीब साढे ग्यारह बजे वह दिल्ली से अपनी बाइक पर सवार होकर एक्सप्रेस वे से आगरा जा रहा था तभी मथुरा टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गयी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक छात्र गोरखपुर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  वहीं ट्रैक्टर द्वारा भरतपुर राजस्थान अपने गांव जा रहे एक टैक्टर स्वामी रास्ते में जैसे ही वाथरूम करने के लिए टैक्टर से नीचे उतरा पीछे से आती एक मारूती वैन चालक ने गाडी को तेज व लापरवाही से चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी। उपचार के दौरान घायल की हास्पीटल मे मौत हो गयी। मृतक के साले अज्ञात वैन चालक के खिलाफ थाना कोसीकलां में रिर्पोट दर्ज करायी है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव सुधवायी थाना सेवर जिला भरतपुर निवासी किशन सिह पुत्र लक्खों का वहनोई बजरंग काॅलौनी भरतपुर निवासी घनश्याम पुत्र पूरन अपने टैक्टर पर सवार होकर कोसीकलां से अपने गांव लौट रहा था कि बीच रास्ते में रूककर वह वाथरूम करने के लिए जैसे ही टैक्टर से नीचे उतरा इसी दौरान पीछे से आ रही मारूती वैन यूपी 81 वी 4307 के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इधर मौका पाकर वैन चालक मौके से भाग जाने मे सफल रहा। गम्भीर रूप से घायल हुए घनश्याम को राहगीरों द्वारा स्थानीय हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के साले किशन सिह ने थाना कोसीकलां में अज्ञात वैन चालक के खिलाफ थाना कोसीकलां में रिर्पोट दर्ज करायी है। 

Mediabharti