मथुरा

गोवर्धन । थाना व कस्बा गोवर्धन के नोट बंदी के वाद बैंक कर्मियों की सलिंप्तता लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। बैंक से लेनेदेन न हो पाने पर उपभोक्ता परेशान होकर अपना धैर्य खोकर सडक मार्ग पर जाम लगाने के साथ साथ उपद्रव करने पर मजवूर हो रहे है। कुछ ऐसा ही मामला गुरूवार को कस्बा गोवर्धन में देखने को मिला जहाॅ कस्वा की सिडिंकेट बैंक के गेट पर बैंक में कैश न होने तथा उपभोक्ताओं को पैसे का लेनदेन न किये के नोटिस चस्पा होने से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और बैंक कर्मियों के खिलाफ सडक पर आकर जमकर नारेवाजी की न बल्कि सडक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना गोवर्धन पुलिस ने गुस्साये लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। और उपभोक्ताओं ने नायव तहसीलदार अजय कुमार से बैंक प्रबंधकों तथा बैंकों में बैठे दलालों के हस्तक्षेप करने पर नजर रखने की बात कही। प्रहलाद ने बताया कि बैंक प्रवंधक अपने चहेते लोगों के लिये पचास-पचास हजार रूपये दे रहे है और गरीब असहाय मजदूर बर्ग के लोगों को बैंक में कैस न होने की बात कह कर टहला रहे है। कुछ इसी तरह का मामला गोवर्धन की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चल रहा है। जहाॅ गोवर्धन कस्बे का एक व्यापारी सुबह से ही बैंक में जाकर बैठ जाता है और अपने चहेतों के लिये हजारों रूपये का लेनदेन करता बताया गया है।

Read More

मथुरा । छाता के गांव अजनौंठी में एक व्यक्ति की नामजदों ने पीट-पीटकर गुरूवार को हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पंहुच गये। मृतक मंदबुद्धि का बताया जा रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लक्खी नामक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने पड़ोसी भजनी के डण्डा मार दिया था जिसके फलस्वरूप भजनी के पुत्र, भाई एवं भतीजों ने आज सुबह सात बजे गाय चराने जा रहे लक्खी को गांव के ही चंदा के खेत के पास इन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके पर एसपी ग्रामीण, सीओ छाता और पुलिस पंहुच गयी। जांच में पुलिस ने यह जानकारी दी। अभियुक्त मौके से फरार हो गये। दोनों अभियुक्त बघेल जाति से संबंधित हैं। मृतक 35 वर्षीय लक्खी अविवाहित था। उसके पिता ने इन दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More

मथुरा । कोसीकलां नगर के बठैन गेट चैराहे के समीप एक मैडीकल स्टोर स्वामी को गुरूवार मध्य प्रदेश पुलिस के गाडी में ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मप्र के मुरैना में चल रहे एक मामले में व्यापारी वांछित चल रहा था, जिसको लेकर एमपी पुलिस ने यह कार्यवाही की। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बठैन गेट चैराहे पर मैडीकल स्टोर का स्वामी दिलीप राठौर अपने पुत्र विक्की के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बोलेरों उनकी दुकान के सामने आकर रूकी जिसमें से तीन चार पुलिसकर्मियों ने उतरकर दिलीप को पकड लिया और उसे गाडी की तरफ खींचकर ले आये। उक्त पुलिसकर्मियों ने गाडी में एक औरत को दिखाते हुये दिलीप से पूछा कि क्या वह उसे जानता है तो दिलीप ने मना कर दिया इसके बाद वे पुलिसकर्मी दिलीप को गाड़ी में जबरन बिठाकर ले गये। इस घटना की जानकारी जब उसके पुत्र ने अपने घर पर जाकर दी तो सारे मौहल्ले में हड़कम्प मच गया।   

Read More

मथुरा । वृन्दावन पुलिस के उपनिरीक्षक सुबोध कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग से रमजान पुत्र खल्ली निवासी औधूता थाना शेरगढ को बाइक संख्या यूपी 85 3851 के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से बरामद बाइक चोरी की है।

Read More

मथुरा । छाता के गांव अजनौंठी में एक व्यक्ति की नामजदों ने पीट-पीटकर गुरूवार को हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पंहुच गये। मृतक मंदबुद्धि का बताया जा रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लक्खी नामक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने पड़ोसी भजनी के डण्डा मार दिया था जिसके फलस्वरूप भजनी के पुत्र, भाई एवं भतीजों ने आज सुबह सात बजे गाय चराने जा रहे लक्खी को गांव के ही चंदा के खेत के पास इन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके पर एसपी ग्रामीण, सीओ छाता और पुलिस पंहुच गयी। जांच में पुलिस ने यह जानकारी दी। अभियुक्त मौके से फरार हो गये। दोनों अभियुक्त बघेल जाति से संबंधित हैं। मृतक 35 वर्षीय लक्खी अविवाहित था। उसके पिता ने इन दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More

मथुरा । थाना शेरगढ के रतौली निवासी पूजा शर्मा पत्नी रामकिशन ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालवाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में पति भूपेन्द्र पुत्र खगेश निवासी छाता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

मथुरा । वृन्दावन पुलिस के उपनिरीक्षक सुबोध कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग से रमजान पुत्र खल्ली निवासी औधूता थाना शेरगढ को बाइक संख्या यूपी 85 3851 के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से बरामद बाइक चोरी की है।

Read More

मथुरा । कोसीकलां के हरदेव गंज से एक किशोरी अचानक घर से गायव हो गयी। पांच दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना कोसीकलां में तहरीर दी है। गत 2 दिसम्वर को हरदेव गंज से एक 19 वर्षीय किशोरी बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिस्तेदारों व मिलने वालों के यहां किशोरी की काफी तलाश की लेकिन पांच दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाना कोसीकलां में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

Read More

मथुरा । थाना शेरगढ के रतौली निवासी पूजा शर्मा पत्नी रामकिशन ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालवाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में पति भूपेन्द्र पुत्र खगेश निवासी छाता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

मथुरा । थाना हाईवे अंतर्गत गोवर्धन रोड श्रीजी बाबा मंदिर के सामने एक व्यक्ति और उसके साथियों ने एनजीओ में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रूपये ले लिये और फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। ये लोग अब पैसे वापिस नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में महिला इन्द्रा पत्नी महावीर निवासी रनवारी छाता ने लक्ष्मण पुत्र सुंदर निवासी नंदगांव आदि चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं सीतादेवी पत्नी वीरेन्द्र पाल निवासी कमई बरसाना ने भी इसी व्यक्ति के खिलाफ सत्तर हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

Read More