मथुरा

कलैक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान डीएम राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने रैपिड सर्वे कार्य का बहिष्कार करने वाले शिक्षकों के बिरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। श्री कुमार आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में पिछडे़ वर्ग के व्यक्तियों और नागरिकों की संख्या अवधारण के लिए रैपिड सर्वे के सम्बन्ध में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे।  जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि रैपिड सर्वे से सम्बन्धित सभी प्रपत्र 11 जून तक विकास खण्ड स्तर पर हर हाल में उपल्बध करा दिये जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि 15 जून से 21 जून तक कि चलाये जाने वाले सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाये और सर्वे कार्य त्रुटि रहित होना चाहिए। बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी ने इस कार्य में लगे अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और सभी प्रकार के प्रपत्रों को भरने का तरीका बताया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी, उप जिलाधिकारी मांट अन्जनी कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेयी तथा पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

ब्रजवासियों ने किया काफी सहयोग- अजय यादव फिल्म की शूटिंग का फिल्माया जा रहा एक दृश्य शूटिंग पर चर्चा करते अभिनेता अभिनेत्री व अन्य  मथुरा। बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों को ब्रज काफी लुभा रहा है। विगत सप्ताह से ब्रज नगरी में हिन्दी फीचर फिल्म रणबंका की शूटिंग विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। दो तीन दिनों से इसकी शूटिंग मथुरा के इंडस्ट्रियल एरिया में की गई। आज सोमवार को शहर को इस फिल्म की शूटिंग राधापुरम एस्टेट और गणेशरा स्टेडियम के पास की गई। फिल्म के प्रोड्यूसर अजय यादव ने बताया कि ब्रजनगरी के रहने वाले लोगों से काफी सहयोग मिल रहा है, उनका सहयोग ही यह दर्शाता है कि यहां आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को काफी प्रेम व सहयोग प्रदान करते है। अजय यादव ने बताया कि जो ब्रज की संस्कृति, ब्रज कलाकारों को भी फिल्म में दिखाया गया है। इससे ब्रज के नए कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उनका कहना था कि मैं मथुरा का निवासी हूँ उनके द्वारा ओवरटाइम, लव फिर कभी और भड्ास हिन्दी फिल्म का निर्माण पूर्व में कर चुके हैं। फिल्म के डायरेक्टर आर्यमान रामसे, फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने परिवार रामसे ब्रादर्स से है, जिनकी कई फिल्में जैसे खाकी, इंसान, फैमिली, खतरों के खिलाड़ी आदि मार्केट में आ चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदारों में मनीष पाॅल, रवि किशन, पूजा ठाकुर, दिनेेश, अविनाश आशीष, करिश्मा, अव्या (बाल कलाकार) आदि है। फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वालों में रूस्तम पटेल, मोनू, गौरव शर्मा और संजय पौरूष आदि शामिल है।

Read More

मथुरा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के सौजन्य से सर्वेश्वरि सदन गोविन्द नगर मथुरा में साल एक शुरुआत अनेक चित्र व दर्शय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन दोपहर 2 बजे बृज के प्रमुख सन्त गोविंदानंद तीर्थ जी महाराज के पवन सानिध्य में अध्यक्ष नगर पालिका परिषदों के द्वारा किया जायेगा उपस्थिति प्रार्थनीय है। उक्त जानकारी जिला महामन्त्री रविन्द्र पाण्डेय मथुरा ले दी हैं।

Read More

बीयर ठेकेदार व कर्मचारी गिरफ्तार मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गाॅव नगला विसू में बीयर के ठेके पर बीयर पीनें के विवाद में ठेकेदार व उसके कर्मचारियों ने जिला पंचायत में तैनाम कर्मचारी का पहलें तो जमकर मरम्मत की तथा पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर ठेकेदार की तलाश की जा रही हैं।  मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत में चर्तुश्रेणी कर्मचारी ओमवीर सिंेह निवासी नगला विसू थाना फरह विगत रात्रि गाॅव में ही खुले बीयर के ठेके पर वीयर पीनें गया हुआ था वहीं ओमवीर की ठेकेदार से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया इसके चलते ठेकेदार ने अपने कर्मचारियों के साथ ओमवीर की पहलें तो जमकर मरम्मत की उसके बाद ओमवीर के सिर में एक पत्थर दे मारा। जिससे ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। ठेके पर युवक की मौत देख ठेके पर वीयर पी रहें लोगों में हड़कम्प मच गया इसी दौरान ठेकेदार और कर्मचारी मौके से भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं एक आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही हैं व ठेकेदार की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। राया व बल्देव ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा गैर शिक्षण कार्य का बहिष्कार के चलते शिक्षकों ने महावन तहसील पर पहुंच कर प्रशासन के विरूद्व जमकर नारेवाजी की तथा उन्हें गैर शिक्षण कार्य से अभिलम्ब मुक्ति किये जाने की माॅग की। शिक्षकों का कहना है कि जिला प्रशासन शिक्षकों को नोटिस भेजकर उनकी आवाज को कुचलनें का कार्य कर रहा है लेकिन शिक्षक किसी भी दवाव में आने वाला नहीं है यदि समय रहते प्रशासन ने शिक्षकों को गैर शिक्षण कार्य से मुक्ति नहीं किया तो शिक्षक संघ प्रशासन के विरूद्व उच्च न्यायालय में जारने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने पुनः दौहाराया कि उच्च न्यायालय प्रदेश सरकार को स्पष्ट रूप से निर्देश दे चुका है कि शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं लिया जाये। लेकिन प्रशासन हठधर्मिता के चलते शिक्षकों को जान बूझकर परेशान करने पर तुला हुआ हैं।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के थाने से चन्द कदम दूरी पर बनें बिग बाजार में रात्रि में चोरों ने घुसकर उसमें रखी नगदी व रेजगारी सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।  मिली जानकारी के अनुसार बिग बाजार के कर्मचारी ने प्रतिदिन की भांति शो रूम को बन्द कर अपने अपने घर चले गये। लेकिन पीछें से अज्ञात चोरों ने विग बाजार में घुसकर उसमें रखी हजार रूपयें की रेजगारी व नगदी तथा एक कैमरा को चोरी कर ले गये। पुलिस विग बाजार के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जाॅच में जुटी हुई हैं। बताया जाता है कि सीसीटीवी कैमरें में चोरों की तस्वीर भी कैद हो गई हैं।

Read More

मथुरा। आज 10 जून को प्रातः 10 बजे से गोवर्धन चैराहा मथुरा व आस पास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए नगर मजिस्टेट श्री विजय कुमार ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने 2 विभागों से सम्बन्धित सभी तैयारियों को पूर्ण कर लें ताकि उनके नेतृत्व में चलाये जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान को पूरा किया जा सके। इस अभियान की सफलता के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड मथुरा, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक रिफाइनरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व प्रबन्धक, राष्ट्रीय राजमार्ग 2 कैम्प मथुरा को निर्देशित किया है।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर पालिका परिषद वृन्दावन की नगरीय सडक सुधार योजना से प्राप्त धनराशि से वार्ड नं0 14 अनाज मण्डी में रवि अग्रवाल के मकान से गोविन्द के मकान तक एवं राकेश अग्रवाल के मकान से कृष्णकान्त अग्रवाल के मकान तक नाली एवं इण्टर लाकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। स्थानीय निवासी राधारमण अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोडकर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम एवं उपस्थित सभासदों का भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश विदेश लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ हेतु यहां पधारते हैं, उनके विश्वास को कायम रखना ही उनका कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता है, नगर में पेयजल व सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।  इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद संजय सैनी, विष्णु प्रसाद शर्मा, गोविन्द शर्मा, घनश्याम चैधरी, हरि नारायण चैधरी, जितेन्द्र वाष्र्णेय, गोविन्द शरण अग्रवाल, भाजपा नगर अघ्यक्ष कृष्णमुरारी मोतीवाला, छैलबिहारी शर्मा, महेशचन्द्र शर्मा, स्वामी गोपालाचार्य, रमेशचन्द्र गौतम, मुकेश शर्मा एडवोकेट, कृष्णमुरारी शर्मा, दिनेश शर्मा, गिरीश सर्राफ, अवधेश यादव, मुकेश अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश, शिवेन्द्र शर्मा, सतीष रस्तोगी, संजय अग्रवाल, मनोज सैनी, आदित्य शर्मा, राजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पवन शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। विद्युत नगरीय परीक्षण खण्ड मथुरा कैन्ट के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते सेवानिवृत कर्मचारी को संविदा पर रखनें को लेकर विद्युत कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा हैं। इसे लेकर मथुरा कैन्ट के अधिकारियों की हठधर्मिता व हिटलरशाही नीति के विरोध में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तलें कार्य बहिष्कार आन्दोलन किये जाने की घोषणा की। जिसके तहत कैन्ट खण्ड के सभी कर्मचारी अपने कार्य को छोड़कर एकजुट हुए तत्पश्चात हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी संघ के प्रान्तीय महासचिव शैलेन्द्र कुमार व खण्डीय अध्यक्ष पीके शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी एससी सक्सैना दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत हो चुके है तथा यह अपने कार्यकाल में भी विवादित रहें हैं। इसके बावजूद अधिकारी ने अपनी हठधर्मिता के चलते इन्हें सविदा पर पुनः सेवा लेने के लिए लगा लिया हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत कर्मचारी को सविदा पर रखना कहां तक उचित है इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हैं। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी किसी भी स्थित में सुरेश चन्द्र सक्सैना के साथ कार्य करने को तैयार नहीं हैं। कार्य बहिष्कार के साथ हम सुरेश चन्द्र सक्सैना की संविदा कर्मी के रूप में हटाये जाने की माॅग करते है अगरा इसके बावजूद भी अधिकारियों ने अपनी हठधर्मिता नहीं त्यागी तो कर्मचारी अपने इस आन्दोलन को और गति प्रदान करेगे। कार्य बहिष्कार आन्दोलन में मुख्य रूप से शैलेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, भगवान सिंह, विजय केुमार, बनवारी लाल, वीके शर्मा, रामदत्त उपाध्याय, विशन चैधरी, नवाव सिंह, योगेन्द्र सिंह, हरीओम, बन्दी उपाध्याय, मदन लाल आदि कर्मचारी शामिल थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में इन्द्रधनुष योजना की बैठक लेते सीडीओ आन्द्रा वामसी व अन्य मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्साधिकारियों से कहा है कि इन्द्र धनुष योजना की सफलता के लिए जनता को भलीभांति जागरूक किया जाये। श्री वामसी आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में इन्द्र धनुष व पल्स पोलियो के लिए बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में श्री वामसी ने कहा कि जनता को जब तक इन्द्र धनुष योजना के बारे में बेहतर जानकारी नहीं होगी तब तक यह योजन सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना 02 वर्ष के बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए एक बृहद टीकाकरण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि उन सात बीमारियों के बारें में बच्चों के माता पिता को समझा कर मोटीवेट किया जाये तभी इस योजना की शत-प्रतिशत सफलता परिलक्षित होगी। इस योजना के अन्तर्गत दो वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने इन्द्रधनुष योजना के अलावा पल्स पोलियो अभियान की भी समीक्षा की। दोनों योजनाओं में खराब प्रगति पायी जाने पर मुख्य विकासव अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माॅट के प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिये। इसी प्रकार चैमुॅहा के चिकित्साधिकारी का भी एक दिन का वेतन रोके जाने तथा शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकरी से कहा कि अच्छा काम करने वाले चिकित्सकों को प्रमोट किया जाये तथा खराब काम करने वालों को दंडित किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि पल्स पोलियो की समीक्षा के लिये उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टाॅस्क फोर्स का गठन किया जाये। खराब प्रगति के कारण कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने फटकार लगायी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डी0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सज्जन कुमार, एसीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंह सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

Read More