लापरवाह हवालात प्रभारी व पुलिसकर्मी किये निलम्बित मथुरा। विगत रोज पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल मथुरा से पेशी पर न्यायालय आये फरार हुए कैदी की बरामदगी को एसएसपी ने 5000 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। वहीं लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी आज प्रेस नोट जारी कर एसएसपी मथुरा ने समाचार पत्र को दी है। मिली जानकारी के अनुसार विगत रोज जिला कारागार मथुरा से पेशी के लिये जिला न्यायालय आये अभियुक्त नाजिम उर्फ कल्लू पुत्र नाजीर निवासी नैना वाली पोखर भोजपुरा थाना कोतवाली जनपद अलीगढ़ अन्य अभियुक्त के साथ हवालात गाडी से सदर हवालात पर आया था। सदर हवालात से अभियुक्त नाजिम उपरोक्त को का0 रामकिशन व होमगार्ड शिवराम सम्बन्धित मु0अ0सं0 364/13 धारा 395, 397, 120बी, 412 भादवि चालानी थाना फरह को न्यायालय एसीजीएम द्वितीय के यहाॅ पेशी हेतु लेकर गये थे। पेशी के बाद न्यायालय से लौटते समय 15ः30 बजे अभियुक्त नाजिम उपरोक्त हथकडी से हाथ निकाल कर डयूटी पर लगे उपरोक्त पुलिस कर्मियो की लापरवाही के कारण पहले से खडे़ लाल रंग की एक्टिवा पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बैठकर भाग गया। उक्त अभियुक्त की पेशी में हवालात प्रभारी व अन्य दोषी पुलिस कर्मियो द्वारा लापरवाही बरते जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। साथ ही अभियुक्त नाजिम की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश सिंह द्वारा 5000 हजार रूपये का इनाम घोशित किया गया है। भागे अभियुक्त व उसके अज्ञात साथी के वि थाना सदर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिफ्तारी हेतु टीम गठित कर दबिष हेतु भेजी गयी है।
Read More




