मथुरा

जीवों के लिये बराबर परिश्रम करते हैं महापुरूष मथुरा । जयगुरुदेव आश्रम में वार्षिक भण्ड़ारा सत्संग-मेला के तीसरे दिन सतीश चन्द ने बताया कि महापुरुष की मौज जिस भी जीव पर हो जाती है उसको सद्गति मिल जाती है। बाबा जयगुरुदेव महाराज वहीं पहुँचे। दादा गुरु अपनी गाय के लिए घास-काटकर लाते थे। महापुरुषों के जीवन-चरित्र बहुत कम पढ़ने व सुनने को मिल पाता है। महापुरुष जीवों के लिए बराबर परिश्रम करते रहते हैं।उन्होंने कहा कि बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने अपने गाय-बछड़ो को पूरा प्यार दिया। बेचने से मना किया और कहा कि ये अपने मौत मरकर अच्छे संस्कारी परिवार में जन्म लंेगे, इनमें देवत्व व साधु वृत्तियाँ होगीं। बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक क्रान्ति, शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध का दिव्य प्रकाश पूरे विश्व में फैल रहा है। आज हर जाति, धर्म के लोग धर्म-कर्म की परिभाषा भूल चुके है। धर्म-कर्म तराजू के दो पलड़े है। पहले इन दोनों के जोड़ा चलते थे। कर्म से गिरे तो धर्म ने ठीक कर दिया, धर्म से गिरे तो कर्म ने ठीक कर दिया। लेकिन आज धर्म-कर्म चला गया और पाप बहुत बढ़ गया है।उपदेशक डाॅ. करूणाकान्त मिश्रा ने कहा कि जहां ँ आप रह रहे हैं मृत्युलोक है। ये आपका, किसी का कोई स्थान, चीज नहीं है। यहाँ उस प्रकार से रहना चाहिए जैसे रिश्तेदार रिश्तेदारी में आते हैं तो सब चीजें शरीर रक्षा के लिये उपयोग में लेते हैं और जब जाने लगते हंै तो छोड़ के चल देते हंै। ऐसे यहाँ भी रहना चाहिए कि ये सब चीजों को शरीर की रक्षा के लिए उपयोग में लायें और ये समझो की हमारा कुछ है ही नहीं। मोह, सकल ब्याधियों की मूल है, समुद्र है, उसमें डूब गये, अब बिना महापुरुषों के नहीं निकल सकते। पहले से ही अपने घर पहुँचने की आशा बनाये रखें और प्रभु की याद बराबर करते रहे, जिससे मौत के समय मालिक याद आ जाए। मेले में लगभग एक दर्जन दहेजरहित विवाह सम्पन्न हुये। श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। आज मध्यरात्रि से मन्दिर में पूजन व प्रसाद का वितरण षुरू है।  

Read More

मथुरा । छाता तहसील के लेखपाल सुलेमान खान को गोली मारने में फर्जी आइडी से सिम बेचने वाले दो दुकानदारो को छाता कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से फर्जी सिम बेचने वाले दुकानदारो में हडकंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल गोली कांड में प्रयोग हुई सिम फर्जी आईडी के द्वारा निकाली गई थी। सिम बरसाना निवासी आशिक पुत्र गफ्फार ने छाता के भागर्व कम्यूनिकेशन छाता एवं गर्ग कम्यूनिकेशन कोसी कलां से फर्जी तरीके से खरीदी थी। कोतवाली पुलिस ने नितिन गर्ग रेलवे स्टेशन कोसी कला के पास, मौै0 खुरसीद निवासी पैगांव रोड छाता को जेल भेजा गया है।

Read More

मथुरा । वंृदावन के रमणरेती स्थित आश्रम पर उत्पात मचाने वाले साधु ने अपने साथी साधु को करंट लगाकर झुलसा दिया। घायल साधु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं आरोपी साधु को हिरासत में लिया है। रमणरेती स्थित गौरांग कुटी में कई साधु संत रहते हैं। लेकिन तृभंगदास उर्फ त्रिलोकीदास आए दिन आश्रम में उत्पात मचाता और अन्य साधुओं के साथ मारपीट करता। इसे लेकर आश्रम का माहौल बिगड़ गया। तीन माह पूर्व आश्रम में हुए पंचायत के बाद तृभंगदास को आश्रम से बाहर निकाल दिया। इसके लिए तृभंगदास ने प्रेमदास को दोषी ठहराते हुए देख लेने की धमकी भी दी। बताया गया है कि बीती रात तृभंगदास आश्रम की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। इसके बाद वह प्रेमदास के कमरे में गया और यहां बिजली के तार के एक हिस्से को बोर्ड मं लगा दिया तथा दूसरे हिस्से को तृभंगदास ने प्रेमदास के मुूंह पर लगातर बटन आन कर दिया। इससे प्रेमदास को करंट लग गया। प्रेमदास के चीखने से अन्य साधु भी जाग गए और उन्होंने मौके से भागते तृभंगदास को पकड़ लिया। वहीं प्रेमदास को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तृभंगदास को हिरासत मे ले लिया है। 

Read More

मथुरा । सौंख कस्बे के स्थानीय स्टेट बैंक कर्मचारियों की मनमानी से ग्राहक काफी परेषान हैं। न तो पर्याप्त कैश मिल पा रहा है और न ही कर्मचारी सही व्यवहार कर रहे हैं। गुरूवार को भी बैंकों में कोहरे की परवाह किये बिना भीड काफी संख्या में जमा थी। स्टेट बैंक परिसर के सामने सुबह से ही चार लाइनें लग गयी थी। इसमें महिला, बुजुर्गों और युवाओं की अलग अलग लाइनें लगवायी गयी थी। पुलिस को व्यवस्था बनाये रखने में काफी परेशानी रही। वहीं स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक की मनमानी कार्यषैली से लोग काफी आजिज आ गये हैं। लोगों का कहना है कि शाखा प्रबंधक हठधर्मिता अपनाये हुए हैं। मनमर्जी के हिसाब से कैश बांटा जा रहा है। गुरूवार को चार-चार हजार रूपये प्रति ग्राहक के हिसाब से कैश बांटा गया। इसे लेकर ग्राहकों में रोष व्याप्त है। ग्राहकों का कहना है कि उनको पर्याप्त कैश नहीं दिया जा रहा है। इसी के चलते उन्हें रोज लाइन में आकर लगना पड रहा हैं और यही कारण है कि भीड कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बारे में प्रबंधक भरत कुमार ने बताया कि दोपहर तक जरूर ग्राहकों को परेषानी रही लेकिन बाद मे सभी को पर्याप्त कैष बांटा गया।

Read More

मथुरा । छाता तहसील के लेखपाल सुलेमान खान को गोली मारने में फर्जी आइडी से सिम बेचने वाले दो दुकानदारो को छाता कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से फर्जी सिम बेचने वाले दुकानदारो में हडकंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल गोली कांड में प्रयोग हुई सिम फर्जी आईडी के द्वारा निकाली गई थी। सिम बरसाना निवासी आशिक पुत्र गफ्फार ने छाता के भागर्व कम्यूनिकेशन छाता एवं गर्ग कम्यूनिकेशन कोसी कलां से फर्जी तरीके से खरीदी थी। कोतवाली पुलिस ने नितिन गर्ग रेलवे स्टेशन कोसी कला के पास, मौै0 खुरसीद निवासी पैगांव रोड छाता को जेल भेजा गया है।

Read More

मथुरा । सौंख कस्बे के स्थानीय स्टेट बैंक कर्मचारियों की मनमानी से ग्राहक काफी परेषान हैं। न तो पर्याप्त कैश मिल पा रहा है और न ही कर्मचारी सही व्यवहार कर रहे हैं। गुरूवार को भी बैंकों में कोहरे की परवाह किये बिना भीड काफी संख्या में जमा थी। स्टेट बैंक परिसर के सामने सुबह से ही चार लाइनें लग गयी थी। इसमें महिला, बुजुर्गों और युवाओं की अलग अलग लाइनें लगवायी गयी थी। पुलिस को व्यवस्था बनाये रखने में काफी परेशानी रही। वहीं स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक की मनमानी कार्यषैली से लोग काफी आजिज आ गये हैं। लोगों का कहना है कि शाखा प्रबंधक हठधर्मिता अपनाये हुए हैं। मनमर्जी के हिसाब से कैश बांटा जा रहा है। गुरूवार को चार-चार हजार रूपये प्रति ग्राहक के हिसाब से कैश बांटा गया। इसे लेकर ग्राहकों में रोष व्याप्त है। ग्राहकों का कहना है कि उनको पर्याप्त कैश नहीं दिया जा रहा है। इसी के चलते उन्हें रोज लाइन में आकर लगना पड रहा हैं और यही कारण है कि भीड कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बारे में प्रबंधक भरत कुमार ने बताया कि दोपहर तक जरूर ग्राहकों को परेषानी रही लेकिन बाद मे सभी को पर्याप्त कैष बांटा गया।

Read More

जीरो फिगर हो या स्लिम बॉडी, बॉलीवुड हीरोइनें अपने फीगर को लेकर बेहद गंभीर रहती हैं। इसके लिए वे कई तरह के जतन भी करती है। ताजा मामला बॉलीवुड की खुशमिजाज हीरोइन श्रद्धा कपूर का है। श्रद्धा अपने खाने पीने को लेकर बेहद कान्शियस हो गई है।   ऐसे में उन्होने घर का खाना एकदम बंद कर दिया है। अब वे एक खास तरह का खाना खा रही है, जो टिफिन में उनके लिए आता है। इसके लिए उन्हें अच्छा खासा खर्चा भी करना पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो श्रद्धा को डेढ़ लाख रुपए महीना इसके लिए भुगतान करना पड़ रहा है।   उन्होंने न केवल सेलेब्रिटी ट्रेनर और न्यूट्रीशियन को हायर किया है। बल्कि खास किस्म के खाने के लिए टिफिन भी लगवाया है। ऐसे में न्यूट्रिशियन का काम है श्रद्धा की डाइट के मुताबिक उनके लिए टिफिन पैक करना, जो उनकी बॉडी को स्लिम रखने में मदद कर सके। इस टिफिन में 6 तरह के मील्स शामिल हैं। उनके टिफिन में प्रोटीन्स, नट्स, बीन्स और सलाद हाई मात्रा में शामिल है। वह अपने नए फ़ूड मेन्यू को पसंद कर रही हैं।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक मंगलवार और बुधवार को हो रही है । दरअसल 500 और 1,000 रुपए के नोट बंद होने के बाद यह पहली मौद्रिक नीति समीक्षा है।   उम्मीद की जा रही है कि केन्द्रीय बैंक इसमें नीतिगत दरों में कटौती का फैसला करेगा। दरों को लेकर घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी।    जानकारी के मुताबिक मौद्रिक नीति समिति के प्रस्ताव को 7 दिसंबर को ढाई बजे वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। मौद्रिक नीति की समीक्षा के सिफारिशों के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।    रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में होने वाली एमपीसी की यह दूसरी बैठक है। ऐसी पहली बैठक अक्तूबर में हो चुकी है। उस समय केंद्रीय बैंक ने रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया था। केंद्रीय बैंक जनवरी 2015 से रेपो दर में 1.75 प्रतिशत कटौती कर चुका है।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

जीरो फिगर हो या स्लिम बॉडी, बॉलीवुड हीरोइनें अपने फीगर को लेकर बेहद गंभीर रहती हैं। इसके लिए वे कई तरह के जतन भी करती है। ताजा मामला बॉलीवुड की खुशमिजाज हीरोइन श्रद्धा कपूर का है। श्रद्धा अपने खाने पीने को लेकर बेहद कान्शियस हो गई है।   ऐसे में उन्होने घर का खाना एकदम बंद कर दिया है। अब वे एक खास तरह का खाना खा रही है, जो टिफिन में उनके लिए आता है। इसके लिए उन्हें अच्छा खासा खर्चा भी करना पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो श्रद्धा को डेढ़ लाख रुपए महीना इसके लिए भुगतान करना पड़ रहा है।   उन्होंने न केवल सेलेब्रिटी ट्रेनर और न्यूट्रीशियन को हायर किया है। बल्कि खास किस्म के खाने के लिए टिफिन भी लगवाया है। ऐसे में न्यूट्रिशियन का काम है श्रद्धा की डाइट के मुताबिक उनके लिए टिफिन पैक करना, जो उनकी बॉडी को स्लिम रखने में मदद कर सके। इस टिफिन में 6 तरह के मील्स शामिल हैं। उनके टिफिन में प्रोटीन्स, नट्स, बीन्स और सलाद हाई मात्रा में शामिल है। वह अपने नए फ़ूड मेन्यू को पसंद कर रही हैं।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत की वनडे और टी20 टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारत ए के लिए दोनों अभ्यास मैच खेल सकते हैं। ये अभ्यास मैच 10 और 12 जनवरी को मुंबई में होंगे। धोनी ने अपना अंतिम वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वे मैदान पर लौट सकते हैं।    वर्ष 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। झारखंड की टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा ने यह बात साफ करते हुए कहा कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वे झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वे पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। मुंबई। दिल्ली में धुंध के कारण पूरे न होने वाले रणजी ट्रॉफी के आठवें चरण के बंगाल और गुजरात तथा हैदराबाद और त्रिपुरा के मुकाबले अब दोबारा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन मैचों को रद्द करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। मैच रद्द होने के बाद चारों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है। धुंध के कारण मैच नहीं हो पाए थे और तब बीसीसीआई ने इन्हें दोबारा आयोजित कराने की बात कही थी।  हालांकि मंगलवार को बोर्ड की यहां हुई सीनियर टूर्नामेंट समिति की बैठक में इन मैचों को रद्द करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा है कि समिति ने बंगाल और गुजरात तथा हैदराबाद और त्रिपुरा के बीच होने वाले मैचों को दोबारा न कराने का फैसला लिया है। ये दोनों मैच दिल्ली में प्रदूषण के कारण नहीं हो पाए थे। अब इन चारों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। नई दिल्ली। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के खिलाफ बंगाल का रणजी ट्रॉफी मैच रद्द करने के मसले पर वे बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के से बात करेंगे। गांगुली इस बारे में बीसीसीआई को औपचारिक पत्र लिखेंगे। गांगुली ने कहा कि मुझे हालात की जानकारी है। मैं बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के से इस पर बात करूंगा।     साभार-khaskhabar.com  

Read More