मथुरा

मथुरा । कोसीकलां के हरदेव गंज से एक किशोरी अचानक घर से गायव हो गयी। पांच दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना कोसीकलां में तहरीर दी है। गत 2 दिसम्वर को हरदेव गंज से एक 19 वर्षीय किशोरी बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिस्तेदारों व मिलने वालों के यहां किशोरी की काफी तलाश की लेकिन पांच दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाना कोसीकलां में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

Read More

मथुरा । थाना हाईवे के गांव सलेमपुर से अज्ञात लोग एक 14 वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर भगा ले गये। घटना 9 नवंबर की है। कल इस मामले में 14 वर्षीय भूरा के पिता महीपाल पुत्र श्यामसिंह निवासी सलेमपुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । थाना हाईवे अंतर्गत गोवर्धन रोड श्रीजी बाबा मंदिर के सामने एक व्यक्ति और उसके साथियों ने एनजीओ में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रूपये ले लिये और फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। ये लोग अब पैसे वापिस नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में महिला इन्द्रा पत्नी महावीर निवासी रनवारी छाता ने लक्ष्मण पुत्र सुंदर निवासी नंदगांव आदि चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं सीतादेवी पत्नी वीरेन्द्र पाल निवासी कमई बरसाना ने भी इसी व्यक्ति के खिलाफ सत्तर हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

Read More

मथुरा । सिंडिकेट बैंक वृन्दावन के प्रबंधक ने रिपोर्ट लिखाई है कि ओलावृष्टि के खाते की धोखाधड़ी पूर्वक कूटरचित चैक तैयार कर खाते से एक लाख 66 हजार रूपये नामजद व्यक्ति ने निकाल लिये। प्रबंधक भुवनेश अरोड़ा ने न्यायालय के आदेश पर लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि गत 2 जुलाई को राजवीर पुत्र सोहनलाल निवासी भदाल सुनरख थाना वृन्दावन आदि तीन लोगों ने 1 लाख 66 हजार रूपये निकाल लिये।   

Read More

मथुरा । थाना हाईवे के गांव सलेमपुर से अज्ञात लोग एक 14 वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर भगा ले गये। घटना 9 नवंबर की है। कल इस मामले में 14 वर्षीय भूरा के पिता महीपाल पुत्र श्यामसिंह निवासी सलेमपुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । लखनऊ में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज को भाजपा राष्ट्र कार्यपरिषद के सदस्य डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने अखिलेश सरकार की क्रूर मानसिकता का प्रतीक बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निन्दा की है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबन्धन प्रकोष्ठ के नगर संयोजक रामदास चतुर्वेदी ने कहा है कि यह कृत्य यह साबित करता है कि उत्तर प्रदेश में कानूनी व्यवस्था पूर्णतया निरकुश शासन के आधीन है और जनता पर अत्याचार किये जा रहे हैं अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधानसभा घेराव करने जा रहे शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा बुधवार को किया गया लाठीचार्ज पूर्णतया अखिलेश सरकार की खीज एवं उनके निकुंश शासन का प्रतीक है। भाजपा नेताओं ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाये। मृतक के आश्रित को समकक्ष पद पर सरकारी नौकरी प्रदान की जाये तथा दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्यवाही की जाये तथा शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाये। लाठी चार्ज में शहीद हुए कुशीनगर के श्री गांधी स्मारक काॅलेज में तैनात सह अध्यापक राम आशीश सिंह वशिष्ठ की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते किया गया।

Read More