मथुरा

मथुरा। पडोसी देश नेपाल व भारत में के उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रान्तों में आये भुकम्प से मची तवाही के मध्य पुनः नेपाल में आये भुकम्प से भारत सरकार भी पुरी तरह सर्तक हो गई हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को दो दिन के लिए बन्द कर दिया गया हैं। इसी के चलते जनपद मथुरा में भी 27 व 28 को सभी माध्यम के स्कूलों को बन्द करने के निर्देशा शासन से मिलें हैं। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षण मथुरा अरूण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से मिलें निर्देशों के आधाार पर जनपद में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों को बन्द करने के आरदेश सभी विद्यालयों प्रबन्धकों व प्रधानाचार्यो को दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवेहलना करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Read More

मथुरा। जनपद के थाना सुरीर के ग्राम लारिया गाॅव में चलती वैगन आर कार में अचानक आग लग गई। जिसें देख वैगन आर कार में सवार सवारियों में हड़कम्प मच गया। सवारियों ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन गाड़ी जब तक रूकी तब तक पुरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार में सवार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।   मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना खैर का एक परिवार मथुरा श्रीकृष्ण महोत्सव देखनें के लिए अपनी वैगन आर कार से वृन्दावन के लिए आ रहा था कि थाना सुरीर के ग्राम लोरिया के पास अचानक चलती वैगन आर कार में आग लग गई। चलती कार में अचानक आग लगती देख कार में सवार लोगों में हडकम्प मच गया। वैगनार कार चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार की गति धीमी कर दी जिससें कार में बैठे लोग चलती कार से कूद गये जिससें कार सवार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया वहीं वैगनार कार पुरी तरह जलकर खाक हो गई।

Read More

-सांसद हेमा मालिनी का प्रतीकात्मक पूतला फूकते कांग्रेसीमथुरा। बेमौसम बारिश ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से उपजी भीषण आपदा के कारण जहाॅ देश भर के किसान के साथ जनपद भर का किसान आत्म हत्या तक करने को मजबूर है। वही मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी या केंन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को अभी तक कोई भी राहत सहायता प्रदान नहीं की गयी। लेकिन भाजपा सांसद को सिर्फ अपना डांस के शौक को पूरा करना है। ये कहना है कागे्रंस कार्यकताआंे का। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक जत्थें ने आज यहंा वृन्दावन में आयोजित हो रहे सांसद द्वारा कराये जा रहे श्री कृष्ण महोत्सव के विरोध मे सांसद का प्रतीकात्मक पुतला फुक कर विरोध प्रर्दशन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चाहे किसान आत्महत्या करे या उनकी फसल बर्बाद हो किसानो की हमर्दद होने का दावा करने वाली मथुरा सांसद हेमा मालिनी द्वारा करोड़ रुपये खर्च करके वृन्दावन में मथुरा महोत्सव कराना क्या उचित है। कागे्रंसियों ने आज महोत्सव का विरोध करते हुए होली गेट के चोराहे पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी का पुतला फूक कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवक कागे्रंस अध्यक्ष विक्रम, वरिष्ठ नेता जिलानी कादरी, युनूस गाजी, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चैधरी, नगर अध्यक्ष श्रीमती नीलम कुलश्रेष्ठ, नूर बानों, मनोज गौड़, गायत्री देवी आदि बड़ी तादात में काग्रेसी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। उ0प्र0 राज्यपाल राम नाइक द्वारा आज हनुमान प्रसाद धानुका बालिका विद्या मंदिर रमणरेती वृन्दावन के परिसर में बनाये गये नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। श्री नाइक ने यहां अपने सम्बोधन में शिक्षा का स्तर ऊचा उठाने के साथ साथ छात्रओं को शिक्षित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि एक बालिका शिक्षित होती है तो समाज के साथ साथ पूरा परिवार भी शिक्षित हो जाता है इसलिए इस विद्यालय व्दारा बालिकाओं की शिक्षा के लिए जो भी प्रबंध संस्थापक या प्रबंधकों किये गये है वे सराहनीय है तथा वे धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं अगर शिक्षित होगी तो हमारा देश भी विकसित होगा आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है, वाईक से लेकर हवाई जहाज चलाने तक वे अपनी पूरी भागीदारी पूरी दुनिया में निभा रही है।  उन्होनंे हनुमान प्रसाद धानुका बालिका विद्यामंदिर रमनरेती वृन्दावन द्वारा बालिकाओं की उच्च एवं तकनीकी  शिक्षा के लिये विद्यालय में स्थापित कीे गयी प्रयोगशालाओं की भी प्रशंसा करते हुए उनके और अधिक सशक्तीकरण पर भी जोर दिया । उन्होंने अपने सम्बोधन में विद्यालय के संस्थापक तथा प्रबन्धकों की भरपूर तारीफ करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इसके लिये उनके स्तर से भी प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों छात्राओं की खुशहाली के लिये चार सूत्रों का मंत्र देते हुए कहा कि पहला सूत्र चेहरे पर मुस्कराहट, दूसरा सूत्र किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करना, तीसरा सूत्र अहंकार न करना, चैथा सूत्र मन में हमेशा अच्छे विचारों को रखना और दूसरों के बारे में अच्छा सोचना-यह चारों सूत्र जिस विद्यार्थी में होगे वह हमेशा लगातार तरक्की के रास्ते पर बढ़ता चला जायेगा।विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये पंच्च तत्व कार्यक्रम को देखकर उन्होंने कहा कि आज मुझे परम आनन्द की अनुभूति प्राप्त हुई है और इस प्रस्तुति के लिये सभी बालिकायें बधाॅई की पत्र है। कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने इस संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिये गये योगदान का भी जिक्र्र करते हुए उन्हें बधाॅई दी। इस अवसर पर संत विजय कौशल महाराज, विद्या भारती के संगठन मंत्री प्रकाश, श्रीमती राजकुमारी धानुका विद्यालय की संरक्षिका, श्याम सुन्दर धानुका, पी0एल0 यादव सहित गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न आश्रमों के संतगण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा पारूल अग्रवाल, शिवांगी, क्रषिवांगी आदि ने किया।

Read More

कुसुम सरोवर पर सफाई अभियान चलाते छात्र छात्रा गोवर्धन। विगत रोज सैकडों छात्र छात्राओं ने गोवर्धन के राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित पौराणिक धरोहर कुसुम सरोवर की छतरियों का अवलोकन कर स्वच्छता अभियान चलाया। डीयू के बायो एवं एचएसपीटी ग्रुप राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ग्रुप के छात्र एवं छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के साथ नई सोच, एवं बडे जुनून के साथ लोगों को सन्देह दिया कि स्वच्छ भारत निर्मल भारत बनाने के लिये हम सव बृजबासियों को आगे आना पडेगा और गन्दगी फेलाने वाले लोगों को सफाई के लिये जागरूक करना पडेगा जिससे कि बिदेशों से भारत आने वाले शैलानियों द्वारा भारत में गन्दगी के फोटो ग्राफ खींचकर बदनाम न करे। बही ग्रुप के बरिष्ठ छात्र नन्द किशोर, सचिन शर्मा ने बताया कि आज छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान में कुसुम सरोवर की सीढियाॅ घाट एवं छतरियों में पडे गन्दगी के ढेरों को उठाकर कूडेदान में डाला गया। कुसुम सरोवर जैसी पौराणिक धरोहरों पर गन्दगी फेलाने बाले लोगों से अपील करते है कि जगह जगह गन्दगी न डाले। इस मौके पर बिहारी लाल शर्मा चतुर्भज जुगनु गोविन्द शरण रोहित बर्षा गौस्वामी हेमेन्द्र बिकास आदि सैकडों छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद के थाना फरह क्षेत्र के गाॅव पौडी में शादी समारोह ने घर लौट रहें प्रधान पति पर अज्ञात लोगों ने प्राण घातक हमला कर गोली मारकर कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्सायें ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव को रखकर जाम लगानें का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय पुलिस की सर्तकता के चलते ग्रामीण इसमें सफल नहीं हो सकें। वहीं परिजनों ने प्रधान पति की हत्या का आरोप क्षेत्र पंचायत सदस्य पर लगाया हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव पोड़ी की ग्राम प्रधान कमलिया देवी के प्रति मुलायम सिंह उर्फ मुलप्पी गाॅव में ही शादी समारोह में गया था। शादी समारोह में भाग लेने के बाद प्रधान पति रात्रि में अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने प्रधान पति मुलायम सिंह यादव पर प्राण घातक करतें हुए तावड़ तोड़ी गोलिया वर्षा दी। जिससें प्रधान प्रति मुलायम सिंह वहीं पर ढेर हो गया। गोलियों की आवास सुनकर जब तक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचें तब तक हमलावर मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों ने सड़क पर मृत पड़ें व्यक्ति की शिनाख्त गाॅव के प्रधान पति के रूप में की तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलतें ही क्षेत्रीय पुलिस भी रात्रि में ही पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर शव को प्रातः काल पोस्टमार्टम को भेजनें की कहते हुए शव को अपने कब्जें में ले लिया लेकिन प्रातः काल जैसे ही पुलिस मृतक के शव को लेकर मथुरा आने लगी तभी ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को रांेक लिया और प्रधान पति के शव को पुलिस की गाड़ी से नीचें उतर कर राजमार्ग पर रखकर जाम लगानें का प्रयास किया। लेकिन थाना प्रभारी की सर्तकता के चलतें पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों को खदेड दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा लेकर आ गये। वहीं मृतक के परिजनोें गाम के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हत्या कराये जाने का आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पति मुलायम सिंह यादव क्षेत्र में दवंग था और गाॅव के कुख्यात बदमाश भूरा यादव पर मरवाने का आरोप हैं। परिजनों इसी के चलते मुलायाम सिंह की हत्या की गई हैं।

Read More

जाने पदाधिकारियों से आवश्यक सुझाव, कहा जल्द होगी यमुना शुद्ध मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के पदाधिकारियों ने गोवर्धन के चन्द्र सरोवर में महा आरती करने से पूर्व रमणरेती पहुंचकर काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गोवर्धन पहंुची। गोवर्धन के सूर श्याम चन्द्र सरोवर में महंत राजेन्द्र दास महाराज व देवेन्द्र शर्मा ने महाआरती की। वहीं दूसरी ओर दिल्ली से आए प्रदीप बंसल ने अपनी टीम के साथ यहां के पदाधिकारियांे से विस्तृत चर्चा की। दिल्ली से आए पदाधिकारियों ने यहां के स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनसे मुलाकात की और यमुना शुद्धि के लिए आवश्यक सुझाव मांगे। पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही यमुना के शुद्ध होने की बात कही। इसी श्रंखला में जहां जेसीबी के माध्यम से चलाया जा रहा सफाई अभियान जारी रहा वहीं कार्यकर्ता अपने मिशन को अंजाम तक पहुंचाने में लगे रहे। पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि गोकुल के घाटों का जीर्णोद्धार कार्य भी वालंटियरों के नेतृत्व में कराया जा रहा है जिससे यमुना एक बार पुनः इस पावन धरती पर बहती दिखाई देगी। मीरा गोस्वामी का कहना था कि यमुना के इस पुनीत कार्य में सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा तभी यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 की यह मुहिम सार्थक हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यमुना को ब्रज में मां माना जाता है और इस मां की रक्षा करना सभी ब्रजवासियों का कर्तव्य है। राजेश तिवारी का कहना था कि यह मिशन जिस प्रकार तेजी से बढ रहा है उससे इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यमुना शुद्धि शीध्र ही होगी। मुकेश ठाकुर ने बताया कि जिन भूमि पर अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर रखा था, उस भूमि पर अब यमुना बहती दिखाई देगी। यमुना के घाटों पर यमुना स्त्रोतों के माध्यम से यमुना जल लाया जा रहा है। यमुना भक्तों द्वारा वैज्ञानिकों की सोच से उपर उठकर किया गया यह कार्य बेहद सराहनीय है। बैठक में केशव चतुर्वेदी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, प्रेम चैधरी, सावित्री देवी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, राधा, मधु, केशवदेव चतुर्वेदी, त्रिलोक चंद, बलराम, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, राकेश शर्मा, मदन मोहन राजपूत, विष्णु पंडित भूरा, अशोक गोस्वामी, रतन सिंह, मुकेश ठाकुर, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, लपूटी पंडित, नीरज शर्मा, लालू देशमां, गिरीश शर्मा, पवन, भोला पंडित, देवेन्द्र, दीपक, राजू, पन्नू जैन, गोविंदा, गोवर्धन से लक्ष्मण मुखिया, गोकुल से दिनेश सरदार, पवन सरदार, अजय मुखिया, दंगल गुरू, अजय आदि ने भी अपने विचार रखे।

Read More

मथुरा। नेपाल व विहार व उत्तर प्रदेश के साथ साथ जनपद में मथुरा में भी भुकम्प के झटकें महसूस किये। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जनपद में दोपहर करीब 12.35 के करीब लोगों ने अचानक जमीन में कम्पन्न महसूस की। कुछ देर तो यह लोग समझ नहीं पाये लेकिन घर के वुर्जुगों ने जब इस भुकम्प को महसूस किया तो उन्होंने घर में आवाज लगाकर बताया कि धरती हिल रही है सावधान रहें। वहीं कई लोगों ने अपने नाते रिश्तेदारों के यहाॅ फोन करके पुछा कि तुम्हारें यहाॅ भी पृथ्वी हिल रही है क्यों। जब लोगों ने महसूस किया कि वास्तव में पृथ्वी हिल रही हैं। हालांकि  यह भुकम्प के झटकें वहुत ही मामूली गति में थे और मात्र 10 से 15 सैकन्ड के लिए महसूस किये गये। लेकिन जनपद में इस आशिंक भुकम्प से कोई जनहानि व माल हानि सूचना प्राप्त नहीं हुई हैं। वहीं जिला प्रशासन भी अपने स्तर से भुकम्प की जाॅच में जुटा हैं।

Read More

  किसानों को वित्तीय जानकारी देते विशेषज्ञ मथुरा। सिडिंकेट बैंक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा ने फरह ब्लाक के महुअन गांव में वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अन्र्तगत जागरूकता शिविर लगाकर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को बैंक में खाता खोलने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। फसल बीमा कराने से होने वाले लाभ व केसीसी व बैंको द्वारा किसानों के लिए संचालित नई ऋण व जमा योजनाओं की जानकारी दी। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सके। चतुर्वेदी ने किसानों के मोबाईल पर आनी वाली फेक काॅल से बचने की भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर लोगों की बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनका समाधान केन्द्र सलाहकारों द्वारा किया गया। इस मौक पर केन्द्र के वरिष्ठ परामर्शक राम खिलाडी शर्मा व गांव के गणमान्य लोग व सैकडों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0 मलिक ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि ग्राम बड़ौता, विकास खण्ड मथुरा में भेड़ बकरियों में बीमारी की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 21 भेड़ एवं 01 बकरी के मरने की सूचना प्राप्त हुई। कुल 169 भेड़ एवं 09 बकरियां बीमार पायी गयी जिनका मौके पर विधिवत उपचार किया गया। जिसमें 05 भेड़ों की स्थिति गम्भीर है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुरोध पर वेटनरी विश्व विद्यालय एवं सीआईआरजी, मखदूम फरह से वैज्ञानिकों की टीम डा0 एस0बी0 सिंह के नेतृत्व में ग्राम बड़ौता का भ्रमण किया गया एवं विधिवत परीक्षण के बाद वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि बेमौसम हुई बरसात एवं ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर गिरे हुए अंकुरित या सड़े गेंहॅू के दाने के ज्यादा खा जाने से हुई है। जिसकी बजह से पशुओं में रूमिनल एसीडोसिस (रूमेन की अम्लता) की बीमारी हो जाती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा किसान भाईयों से अनुरोध किया गया है कि पशु पालक अपनी भेड बकरियों को खेतों में कम से कम चराऐं ताकि उनका बीमारी से बचाव किया जा सके।

Read More