मथुरा

जीरो फिगर हो या स्लिम बॉडी, बॉलीवुड हीरोइनें अपने फीगर को लेकर बेहद गंभीर रहती हैं। इसके लिए वे कई तरह के जतन भी करती है। ताजा मामला बॉलीवुड की खुशमिजाज हीरोइन श्रद्धा कपूर का है। श्रद्धा अपने खाने पीने को लेकर बेहद कान्शियस हो गई है।   ऐसे में उन्होने घर का खाना एकदम बंद कर दिया है। अब वे एक खास तरह का खाना खा रही है, जो टिफिन में उनके लिए आता है। इसके लिए उन्हें अच्छा खासा खर्चा भी करना पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो श्रद्धा को डेढ़ लाख रुपए महीना इसके लिए भुगतान करना पड़ रहा है।   उन्होंने न केवल सेलेब्रिटी ट्रेनर और न्यूट्रीशियन को हायर किया है। बल्कि खास किस्म के खाने के लिए टिफिन भी लगवाया है। ऐसे में न्यूट्रिशियन का काम है श्रद्धा की डाइट के मुताबिक उनके लिए टिफिन पैक करना, जो उनकी बॉडी को स्लिम रखने में मदद कर सके। इस टिफिन में 6 तरह के मील्स शामिल हैं। उनके टिफिन में प्रोटीन्स, नट्स, बीन्स और सलाद हाई मात्रा में शामिल है। वह अपने नए फ़ूड मेन्यू को पसंद कर रही हैं।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत की वनडे और टी20 टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारत ए के लिए दोनों अभ्यास मैच खेल सकते हैं। ये अभ्यास मैच 10 और 12 जनवरी को मुंबई में होंगे। धोनी ने अपना अंतिम वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वे मैदान पर लौट सकते हैं।    वर्ष 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। झारखंड की टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा ने यह बात साफ करते हुए कहा कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वे झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वे पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। मुंबई। दिल्ली में धुंध के कारण पूरे न होने वाले रणजी ट्रॉफी के आठवें चरण के बंगाल और गुजरात तथा हैदराबाद और त्रिपुरा के मुकाबले अब दोबारा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन मैचों को रद्द करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। मैच रद्द होने के बाद चारों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है। धुंध के कारण मैच नहीं हो पाए थे और तब बीसीसीआई ने इन्हें दोबारा आयोजित कराने की बात कही थी।  हालांकि मंगलवार को बोर्ड की यहां हुई सीनियर टूर्नामेंट समिति की बैठक में इन मैचों को रद्द करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा है कि समिति ने बंगाल और गुजरात तथा हैदराबाद और त्रिपुरा के बीच होने वाले मैचों को दोबारा न कराने का फैसला लिया है। ये दोनों मैच दिल्ली में प्रदूषण के कारण नहीं हो पाए थे। अब इन चारों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। नई दिल्ली। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के खिलाफ बंगाल का रणजी ट्रॉफी मैच रद्द करने के मसले पर वे बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के से बात करेंगे। गांगुली इस बारे में बीसीसीआई को औपचारिक पत्र लिखेंगे। गांगुली ने कहा कि मुझे हालात की जानकारी है। मैं बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के से इस पर बात करूंगा।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक मंगलवार और बुधवार को हो रही है । दरअसल 500 और 1,000 रुपए के नोट बंद होने के बाद यह पहली मौद्रिक नीति समीक्षा है।   उम्मीद की जा रही है कि केन्द्रीय बैंक इसमें नीतिगत दरों में कटौती का फैसला करेगा। दरों को लेकर घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी।    जानकारी के मुताबिक मौद्रिक नीति समिति के प्रस्ताव को 7 दिसंबर को ढाई बजे वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। मौद्रिक नीति की समीक्षा के सिफारिशों के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।    रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में होने वाली एमपीसी की यह दूसरी बैठक है। ऐसी पहली बैठक अक्तूबर में हो चुकी है। उस समय केंद्रीय बैंक ने रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया था। केंद्रीय बैंक जनवरी 2015 से रेपो दर में 1.75 प्रतिशत कटौती कर चुका है।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर 800 पर्यटक फंस गए हैं। दरअसल हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश की वजह से पर्यटक फंस गए हैं। पर्यटकों को बचाने के लिए सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने नेवी से मदद मांगी है। भारतीय नौसेना पर्यटकों को बवाने और राहत कार्यों में जुट गई है। राहत और बचाव के लिए नेवी ने आईएनएस बित्रा बंगराम, कुंभीर और एलसीयू 38 जहाजों की तैनाती कर दी है।    नेवी के ये जहाज पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर लेकर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवी के जहाज हैवलॉक द्वीप तक पहुंच गए हैं लेकिन वहां अभी भी भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से समुद्र में स्थिति खराब बनी हुई है। ज्ञातव्य है कि बंगाल की खाडी में दबाव बनने की वजह से पिछले दो दिनों से हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 48 घंटों के अंदर यह दबाव अंडमान निकोबार के आसपास साइक्लोन में बदल सकता है। हैवलॉक, अंडमान द्वीप के पूर्व में स्थित है जो दक्षिण अंडमान प्रशासन के अंतर्गत आता है और भारतीय केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत की वनडे और टी20 टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारत ए के लिए दोनों अभ्यास मैच खेल सकते हैं। ये अभ्यास मैच 10 और 12 जनवरी को मुंबई में होंगे। धोनी ने अपना अंतिम वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वे मैदान पर लौट सकते हैं।    वर्ष 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। झारखंड की टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा ने यह बात साफ करते हुए कहा कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वे झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वे पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। मुंबई। दिल्ली में धुंध के कारण पूरे न होने वाले रणजी ट्रॉफी के आठवें चरण के बंगाल और गुजरात तथा हैदराबाद और त्रिपुरा के मुकाबले अब दोबारा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन मैचों को रद्द करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। मैच रद्द होने के बाद चारों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है। धुंध के कारण मैच नहीं हो पाए थे और तब बीसीसीआई ने इन्हें दोबारा आयोजित कराने की बात कही थी।  हालांकि मंगलवार को बोर्ड की यहां हुई सीनियर टूर्नामेंट समिति की बैठक में इन मैचों को रद्द करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा है कि समिति ने बंगाल और गुजरात तथा हैदराबाद और त्रिपुरा के बीच होने वाले मैचों को दोबारा न कराने का फैसला लिया है। ये दोनों मैच दिल्ली में प्रदूषण के कारण नहीं हो पाए थे। अब इन चारों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। नई दिल्ली। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के खिलाफ बंगाल का रणजी ट्रॉफी मैच रद्द करने के मसले पर वे बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के से बात करेंगे। गांगुली इस बारे में बीसीसीआई को औपचारिक पत्र लिखेंगे। गांगुली ने कहा कि मुझे हालात की जानकारी है। मैं बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के से इस पर बात करूंगा।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी पर सियासी संग्राम थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को भी संसद में हंगामेदार शुरूआत हुई। कांग्रेस के सदस्यों ने जहां सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध किया वहीं राज्यसभा में भाजपा के सांसदों ने भी नारेबाजी की। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।   राज्यसभा में हंगामा, नारेबाजी नोटबंदी के मामले को लेकर राज्यसभा में जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा सदस्यों ने नारा लगाया ‘हिम्मत हो तो चर्चा करो’। इससे पहले नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, नोटबंदी का फैसले के क्या हासिल हुआ? एक महीना हो गया है और अब तक 84 लोगों की लाइनों में लगकर मौत हो चुकी है।    40 लोगों की मौत लाइनों में हुई। दवाइयों के बाद भी लोगों की मौत हुई। किसी को हार्ट अटैक हुआ, किसी की बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं निकाल पाए, आत्महत्या कर ली। इन 84 लोगों की हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है? सरकार ने बिना सोचे-समझे नीति लागू कर दी। 84 लोगों की जान चली गई। इतनी बड़ी स्कीम लाई, इतने लोगों की जान चली गई। जिम्मेदार कौन है? इसके लिए सदन को किसी को जिम्मेदार ठहराना चाहिए।  पूरा पैसा अगर बैंकों में वापस आ गया तो कालाधन कहां है? क्यों करोड़ों लोगों को परेशान करके लाइनों में लगाया गया? हमें जवाब मिला कि बैंकों में पूरा पैसा है। बैंकों में अगर पूरा पैसा है तो लोग लाइन में क्यों खड़े हैं, लोग क्यों आत्महत्या कर रहे हैं?    इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, इससे साफ दिख रहा है कि विपक्ष चर्चा से भागना चाहता है और बिना किसी कारण के संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। जेटली ने कहा, हम चर्चा के लिए तैयार थे, विषय महत्व का है,    इसलिए इस पर चर्चा पूरी होनी चाहिए। विपक्ष किसी न किसी बहाने को लेकर चर्चा को रोकने की कोशिश करता है। विपक्ष की कोशिश रहती है कि 2 मिनट के लिए, टीवी कवरेज के लिए यह विषय उठ जाए और उसके बाद चर्चा से बचते हैं।  विपक्ष में हिम्मत है तो आज भी चर्चा होने दीजिए। बसपा प्रमुख  मायावती ने कहा, लगभग एक महीना होने को है, लेकिन नोटबंदी के चलते समस्या जस की तस है। जो सरकारी कर्मचारी हैं, उनको तकलीफ हो रही है। हालात बहुत खराब हैं।    इसको उन्होंने इज्जत का सवाल बनाया है, जिस वजह से जनता परेशान हो रही है। हमारी पार्टी नोटबंदी के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस तरीके से इसे लागू किया गया है वह गलत है। पीएम माफी मांगें, देश की 90 फीसदी जनता परेशान है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

Mediabharti