मथुरा

नई दिल्ली । अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर 800 पर्यटक फंस गए हैं। दरअसल हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश की वजह से पर्यटक फंस गए हैं। पर्यटकों को बचाने के लिए सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने नेवी से मदद मांगी है। भारतीय नौसेना पर्यटकों को बवाने और राहत कार्यों में जुट गई है। राहत और बचाव के लिए नेवी ने आईएनएस बित्रा बंगराम, कुंभीर और एलसीयू 38 जहाजों की तैनाती कर दी है।    नेवी के ये जहाज पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर लेकर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवी के जहाज हैवलॉक द्वीप तक पहुंच गए हैं लेकिन वहां अभी भी भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से समुद्र में स्थिति खराब बनी हुई है। ज्ञातव्य है कि बंगाल की खाडी में दबाव बनने की वजह से पिछले दो दिनों से हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 48 घंटों के अंदर यह दबाव अंडमान निकोबार के आसपास साइक्लोन में बदल सकता है। हैवलॉक, अंडमान द्वीप के पूर्व में स्थित है जो दक्षिण अंडमान प्रशासन के अंतर्गत आता है और भारतीय केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी पर सियासी संग्राम थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को भी संसद में हंगामेदार शुरूआत हुई। कांग्रेस के सदस्यों ने जहां सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध किया वहीं राज्यसभा में भाजपा के सांसदों ने भी नारेबाजी की। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।   राज्यसभा में हंगामा, नारेबाजी नोटबंदी के मामले को लेकर राज्यसभा में जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा सदस्यों ने नारा लगाया ‘हिम्मत हो तो चर्चा करो’। इससे पहले नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, नोटबंदी का फैसले के क्या हासिल हुआ? एक महीना हो गया है और अब तक 84 लोगों की लाइनों में लगकर मौत हो चुकी है।    40 लोगों की मौत लाइनों में हुई। दवाइयों के बाद भी लोगों की मौत हुई। किसी को हार्ट अटैक हुआ, किसी की बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं निकाल पाए, आत्महत्या कर ली। इन 84 लोगों की हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है? सरकार ने बिना सोचे-समझे नीति लागू कर दी। 84 लोगों की जान चली गई। इतनी बड़ी स्कीम लाई, इतने लोगों की जान चली गई। जिम्मेदार कौन है? इसके लिए सदन को किसी को जिम्मेदार ठहराना चाहिए।  पूरा पैसा अगर बैंकों में वापस आ गया तो कालाधन कहां है? क्यों करोड़ों लोगों को परेशान करके लाइनों में लगाया गया? हमें जवाब मिला कि बैंकों में पूरा पैसा है। बैंकों में अगर पूरा पैसा है तो लोग लाइन में क्यों खड़े हैं, लोग क्यों आत्महत्या कर रहे हैं?    इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, इससे साफ दिख रहा है कि विपक्ष चर्चा से भागना चाहता है और बिना किसी कारण के संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। जेटली ने कहा, हम चर्चा के लिए तैयार थे, विषय महत्व का है,    इसलिए इस पर चर्चा पूरी होनी चाहिए। विपक्ष किसी न किसी बहाने को लेकर चर्चा को रोकने की कोशिश करता है। विपक्ष की कोशिश रहती है कि 2 मिनट के लिए, टीवी कवरेज के लिए यह विषय उठ जाए और उसके बाद चर्चा से बचते हैं।  विपक्ष में हिम्मत है तो आज भी चर्चा होने दीजिए। बसपा प्रमुख  मायावती ने कहा, लगभग एक महीना होने को है, लेकिन नोटबंदी के चलते समस्या जस की तस है। जो सरकारी कर्मचारी हैं, उनको तकलीफ हो रही है। हालात बहुत खराब हैं।    इसको उन्होंने इज्जत का सवाल बनाया है, जिस वजह से जनता परेशान हो रही है। हमारी पार्टी नोटबंदी के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस तरीके से इसे लागू किया गया है वह गलत है। पीएम माफी मांगें, देश की 90 फीसदी जनता परेशान है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व है: डा. कमलेश कुमार पाण्डेय जो दूसरों पर उपकार करने में आगे रहते है उनके लिए कुछ भी उपलब्धि असंभव नहीं: डा. हरीकृष्ण पालीवाल    मथुरा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कल्याण धाम प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में 11 दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सेवावृत्तियों का सम्मान किया गया। दिव्यांग भाईयों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण एवं सम्बल विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर बोलते हुये भारत सरकार निःशक्तजन मुख्य आयुक्त डाॅं. कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व है, शरीर के सभी अंग अनमोल है। दिव्यांग भी अपने मन के अन्दर निराशा का भाव न जागृित होने दे अपितु संकल्प के सहारे अपने आप को राष्ट्र के काम मे लगा दें। कल्याणं करोति अनेक वर्षों से मानवता की सेवा में लगी है हम सभी भगवान से प्रार्थना करते है कि भगवान इस संस्था को सहज बनाये ताकि जनमानस की ओर अधिक सेवा हो सके। गृह मंत्रालय के सलाहकार डाॅं. हरी कृष्ण पालीवाल ने कहा कि जो लोग दूसरों के उपकार में कृत रहते है उनके लिए संसार में कुछ भी उपलब्धी असंभव नहीं है। वह इस संसार अभी सागर को प्रसन्नता से पारकर जाते है मन में भाव रहना चाहिए कि हम जो कुछ कर रहे व प्रभु करा रहा है हम तो केवल माध्यम है। मनुष्य न कुछ लाता है और न ले जाता है सब कुछ यही रह जाता है। आरके शर्मा पीसी ज्वैलर्स ने कहा कि कल्याणं करोति संस्था के सेवा कार्य बहुत ही  सराहनीय है निश्चित इससे समाज के दीनहीन जरुरतमन्द लोगों को लाभ मिल रहा है। महामन्डलेश्वर स्वामी शंकरानन्द महाराज ने कहा कि मनुष्य जो असहाय एवं जरुरतमंदो की सेवा करते है वास्तव में व्यक्ति किसी के ऊपर अहसान नही करता जब हमसे दूसरों का दुःख देखा नहीं जाता तो हम अपने अन्दर के दुःख को दूर करने के लिए ही समाज में ऐसे लोगों की मदद करते है। जो दुःखी एवं जरुरतमंद है।इस अवसर पर प्रो. केएलएम पाठक, कुलपति, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा, महेशानन्द सरस्वती महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बाबा बलराम दास, पदम सिंह, निदेशक पं. दीनदयाल धाम, बीके, चतुर्वेदी चैयरमैन, असर एग्रो, नरेन्द्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, एसके शर्मा, पूरन कौशिक, प्रवीन भारद्वाज, दीनानाथ चैधरी, निरूपम भार्गव, रविकान्त गर्ग, गजेन्द्र शर्मा, एससी शर्मा आदि मौजूद थे।

Read More

महिला की नसबंदी के बाद मौत मथुरा। जिला चिकित्सालय की लापरवाही का एक मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पूर्व में भी महिला चिकित्सालयों में लापरवाही के चलते कई महिलाओं ने प्राण त्यागे हैं।  बीती रात आगरा रैफर के दौरान स्थानीय बनखण्डी की रहने वाली विवाहिता 30 वर्षीय कुसुम पत्नी यशपाल की मौत हुयी है। मृतका के पति यशपाल व परिजनों ने सोमवार पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि कुसुम का नसबंदी आॅपरेशन मथुरा जिला चिकित्सालय में 30 नवम्बर को कराया था। आॅपरेशन के बाद से ही महिला को उल्टी आना शुरू हो गयी थी। वही पेट फूलने के चलते पुनः उसे अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आगरा के एसएन मैडीकल काॅलेज के लिये उसे रैफर कर दिया। बीती रात करीब सवा तीन बजे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतका के परिजन इसे महिला चिकित्साय में आॅपरेशन के दौरान लापरवाही मान रहे हैं। महिला का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी को इस विषय में पीड़ितों ने पत्र भी सौंपकर इस मामले में जांच कराने की बात कही है।

Read More

शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व है: डा. कमलेश कुमार पाण्डेय जो दूसरों पर उपकार करने में आगे रहते है उनके लिए कुछ भी उपलब्धि असंभव नहीं: डा. हरीकृष्ण पालीवाल    मथुरा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कल्याण धाम प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में 11 दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सेवावृत्तियों का सम्मान किया गया। दिव्यांग भाईयों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण एवं सम्बल विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर बोलते हुये भारत सरकार निःशक्तजन मुख्य आयुक्त डाॅं. कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व है, शरीर के सभी अंग अनमोल है। दिव्यांग भी अपने मन के अन्दर निराशा का भाव न जागृित होने दे अपितु संकल्प के सहारे अपने आप को राष्ट्र के काम मे लगा दें। कल्याणं करोति अनेक वर्षों से मानवता की सेवा में लगी है हम सभी भगवान से प्रार्थना करते है कि भगवान इस संस्था को सहज बनाये ताकि जनमानस की ओर अधिक सेवा हो सके। गृह मंत्रालय के सलाहकार डाॅं. हरी कृष्ण पालीवाल ने कहा कि जो लोग दूसरों के उपकार में कृत रहते है उनके लिए संसार में कुछ भी उपलब्धी असंभव नहीं है। वह इस संसार अभी सागर को प्रसन्नता से पारकर जाते है मन में भाव रहना चाहिए कि हम जो कुछ कर रहे व प्रभु करा रहा है हम तो केवल माध्यम है। मनुष्य न कुछ लाता है और न ले जाता है सब कुछ यही रह जाता है। आरके शर्मा पीसी ज्वैलर्स ने कहा कि कल्याणं करोति संस्था के सेवा कार्य बहुत ही  सराहनीय है निश्चित इससे समाज के दीनहीन जरुरतमन्द लोगों को लाभ मिल रहा है। महामन्डलेश्वर स्वामी शंकरानन्द महाराज ने कहा कि मनुष्य जो असहाय एवं जरुरतमंदो की सेवा करते है वास्तव में व्यक्ति किसी के ऊपर अहसान नही करता जब हमसे दूसरों का दुःख देखा नहीं जाता तो हम अपने अन्दर के दुःख को दूर करने के लिए ही समाज में ऐसे लोगों की मदद करते है। जो दुःखी एवं जरुरतमंद है।इस अवसर पर प्रो. केएलएम पाठक, कुलपति, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा, महेशानन्द सरस्वती महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बाबा बलराम दास, पदम सिंह, निदेशक पं. दीनदयाल धाम, बीके, चतुर्वेदी चैयरमैन, असर एग्रो, नरेन्द्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, एसके शर्मा, पूरन कौशिक, प्रवीन भारद्वाज, दीनानाथ चैधरी, निरूपम भार्गव, रविकान्त गर्ग, गजेन्द्र शर्मा, एससी शर्मा आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत इन्द्रपुरी कालोनी में एक नाबालिग लड़की जब पड़ोस की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी तभी रास्ते में नामजद सहित सात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना 11 मार्च 2016 की है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर कल यह मामला थाना हाईवे में भेजा गया है। लड़की की मां इन्द्रा पत्नी घासीराम निवासी इन्द्रपुरी कालोनी ने इसी क्षेत्र के सुंदरलाल पुत्र पदमसिंह आदि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

Mediabharti