मथुरा

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के नगला मोहरसी में मकान व सम्पत्ति के वटवारे को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मारपीट दूसरे पक्षों से गाली गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना जिससे एक महिला के गोली लगने से मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतका के पति ने नामजदों के विरूद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रिन्कू उर्फ मुकेश पुत्र चरन सिंह निवासी नगला मौहरसी वृन्दावन में परिवारिक मकान व सम्पत्ति के वटवारे कारे लेकर नत्थी सिंह पुत्र दीपचन्द्र ने अपने तीन अन्य साथियों के सहयोग से वादी व उसकी पत्नी से गाली गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जिसमें वह स्वयं वाल वाल बच गया लेकिन उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसें उपचार को ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के पति ने चार नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मेडीकल कोर्सो में छात्रों को छात्रवृत्ति अब तक प्राप्त नहीं होने को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी मथुरा से मिला तथा एक ज्ञापन देकर कहा कि मेडीकल कालेज के कोर्से में अनेकों छात्र अघ्यनरत है तथा कई वर्षो से अध्ययन कर रहे है इस वर्ष भी अनेकों छात्रों ने प्रवेश लिया हैं। लेकिन उन्हें सरकार द्वारा दी जाने जाने छात्रवृत्ति अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है जिसके चलते कालेजों में उनकी फीस जमा नहीं हो सकी हैं। जबकि कालेज प्रबन्धकों से इस सन्दर्भ में जानकारी ली गई है उसमें बताया गया कि इन्टर मीडियेट में 60 प्रतिशत से उपर उत्तीर्ण होने पर ही छात्रवृति का अधिकार है इसी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अध्ययन के दौरान छात्रवृत्ति हेतु प्रथम वर्ष का लगाया गया आय प्रमाण पत्र मान्य होगा लेकिन इसें भी अस्वीकार कर दिया गया है विद्यालय प्रबन्धन मात्र छह माह पहलें के ही प्रमाण पत्रों को मान्य कर रहा है। जिसकी वजह से छात्र परेशासन है। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से शासना अदेशानुसार आय प्रमाण वैद्य कराये जाने की माॅग की। प्रतिनिध् िमंडल में योगेन्द्र वर्मा, भानु प्रताप सिंह, पारूल, अन्शुल, दीपक गोला, रवि यादव, अर्जुन सिंह, वन्दना अग्रवाल, राहुल, वीरसिंह, अन्जू, किरन, सोनू, लीना, कोमल, लक्ष्मी, अजय, भावना, नरेन्द्र चंचल, संजय, पूजास आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। दकान मालिक द्वारा किरायेदार से दुकान खाली कराने को लेकर किरायेदार व दुकान स्वामी के बीच दोनो ओर से जमकर गाली गलौज व मारपीट हुई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जिससें दोनो ओर से लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। घटना की रिपोर्ट दोनो पक्षों ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार अतुल कुमार पुत्र राम प्रकाश गुप्ता निवासी कस्वा सुरीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दुकान पर आकर प्रेमचन्द उर्फ विल्लू पुत्र वेद निवासी उपरोक्त ने अपने दस अन्य साथियों के सहयोग से धावा वोल दिया तथा दुूकान में घुसकर सामान फैंक कर नुकसान करना तथा चाकू, वल्लभ, व तंमचें से हमलाकर घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर से दूुकान स्वामी प्रेमचन्द्र उर्फ विल्लू पुत्र वेदूराम निवासी कस्वा राया थाना सुरीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अतुल कुमार उर्फ कलुआ पुत्र रामप्रकाश गुूप्ता निवासी उपरोक्त ने अपने 9 अन्य साथियों के साथ उसकों भददी भददी गालिया देना, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करना, खौलता तेल डालना, तथा उसकी पत्नी व भावी को अर्दनग्न करके बेइज्जत करना व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। संस्कार भारती महोली रोड इकाई द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में पूर्व मजिस्ट्रेट कन्हैयालाल पांडेय की अध्यक्षता में काव्य सरिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुपम गौतम द्वारा सम्पादित एकादश काव्य प्रकाश का विमोचन व लोकार्पण नगर पालिका परिषद मथुरा की चैयरमैन मनीषा गुप्ता, कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, उपबेसिक शिक्षा अधिकारी निशेष जार ने किया। पुस्तक की समीक्षा करते हुए डा. रमाशंकर पांडेय, ने पुस्तक को लेकर सरजनात्मक शैली की भूरि भूरि प्रंशसा की तथा सुदा का दान करके जो गरल का पान करते है रचना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि मनीषा गुप्ता व लक्ष्मी मिश्रा ने पुस्तक को लेकर इसें काव्य लेखन में एक और वढ़ता हुआ कदम बताया। कार्यक्रम में राहुल स्पर्शी, अन्जू मोटवानी, महेन्द्र उमा, डा. विवेक निधि, आदि ने भी अपनी रचनाए प्रस्तुत की। इस अवसर पर अनामिका दीक्षित, प्रिया शर्मा, घनश्याम हरियाणा, शांशक तिवारी, जितेन्द्र विमल, नीरज शास्त्री, योगेश आवा, ब्रजेन्द्र नागर, विशनकान्त मिलिन्द, प्रदीप अग्रवाल, मफतलाल अग्रवाल, अनिल गौतम, विनीता निगम, जीपी निगम आदि थे।   

Read More

मथुरा। बे मौसम बरसात से किसानों की तैयार खेती को ओलावृष्टि से हुए भारी आघात के चलते सरकार द्वारा मुआवजें में की जा रही देरी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जिला मुख्यालय पर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को पाॅच सुत्रीय ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से माह महिम राज्यपाल से विपरीत मौसम व खुदरत के कहर से फसल की बर्बादी का आंकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिये जाने तथा खेती को देखकर अचानक काल के गाल में समाये किसानों के परिजनों को मुआवजा राशि तथा परिवार के सदस्य को नौकरी दिये जाने, तथा किसानों का छह माह का विद्यूत विल माफ करने के साथ साथ कृषि ऋण माफ किये जाने तथा गैहू के समर्थन मूल्य पर 5 सौ रूपये प्रति कुन्तल वोनस दिये जाने तथा जायव की फसल हेतु बीज व खाद पर अनुदान दिये जाने की माॅग की गई। धरना प्रदर्शन में जनपद के कौने कौने से सैकड़ों किसान शामिल हुए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिेंह सिकरवार, डा. यूनिस कुरैशी, टीपी सिंह, सोहन लाल वाल्मीकि, सिकन्दर सिंह, सन्दीप शर्मा, राम खिलाड़ी बाल्मीकि, हरवीर सिंह, पवन चतुर्वेदी, रवीन्द्र सिंह माहौर, धरमवीर सिंह, आदि शामिल थे।

Read More

मथुरा। आखिल भारतीय सौभरेय ब्राहमण संघ नगर ईकाई मथुरा का होली मिलन समारोह होटल रीजेंसी गार्डन में बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि हरि प्रिया शरण दास काठिया बाबा महाराज द्वारा भगवान परशुराम एवं बहम कृषि सौभरी की छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया। काठिया बाबा ने अपने आर्शीवाद में कहा कि यह कार्यक्रम ब्रज का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है क्योकि सभी लोग होली मंे पूरे वर्षभर की वैमनुश्यता को भुला कर बड़े प्रेम एवं सौहार्द पूर्ण बातावरण में लोग मिलते है। सांस्कृति कार्यक्रम में, मयूर नृत्य, दीपक नृत्य, चरकुला नृत्य एवं बृज के राजा दाऊजी महाराज की विशाल झांकी तथा फूलों की होली मुख्य थी ये सभी कार्यक्रम बृज कला केन्द्र मथुरा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। वर्ष 2014 में हाईस्कूल एवं इण्टर में 80ः से अधिक अंक पाने वाले लगभग 100 स्वजातीय मेधावी छात्र छात्राओं को ‘‘ब्रहम कृषि सौभरि ब्रहमण कुल गौरव’’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शोभाराम शर्मा एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि समाज मे सभी को एक साथ मिल कर बेटी बचाओं, बेटी बचाओं अभियान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योकि जब एक बेटे को पढ़ाया जाता हो तो एक परिवार ही शिक्षत होता है किन्तु जब बेटीया पढ़ती हो तो समझो सारा समाज शिक्षित होता है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से खत्म करना होगा जिसमें सबसे भयंकर बुराई है। मृत्यु भोज, यह एक अंध् विश्वास है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सेमी बैकुण्ठ बाबा पाण्डेय, संगठन मंत्री वासुदेव शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री के0एच0 पाण्डेय, लिखीराम, खूबीराम, शिवदत्त महादेव प्रसाद शर्मा, महादेव बैटरी वाले, राम कठोर पाण्डेय रिसीवर, बी0के0 पाण्डेय, मोहन लाल पाण्डेय, लछमन, मुरारी प्रधान, ओम प्रकाश, बैनीराम संयोजक, राधेश्याम शर्मा आदि ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गया प्रसाद शर्मा ने की तथा संचालन पूर्व राष्ट्रीय मंत्री के0एच0 पाण्डेय एवं जय प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Read More

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा बारिश के कारण बर्बाद हुए किसानो व् विकास कार्यो की अनदेखी कर अक्षयपात्र परिसर में कराये जा रहे ब्रज महोत्सव से दुःखी दर्जनों महिला पुरुषो और इंटक कार्यकर्ताओ ने आज वृन्दावन में सांसद की अर्थी निकालकर चिरघाट पर अंत्येष्टी की । वे हेमा मालिनी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे । उनका कहना था की चुनावों के समय हेमा मालिनी ने खेतो और किसानो के बीच जाकर वोट मांगे थे । और बड़े बड़े बायदे किये थे लेकिन उनकी वोटो से जीतने के बाद सबकुछ भूल गयी है । दर्जनों किसान सदमे से मर चुके हैं । झाड़ू लेकर फ़ोटो खिंचाने के बाद आज तक सफाई की तरफ मुड़कर नही देखा । महिलाएं सुरक्षित नहीं है । केंद्र से किसानो को राहत दिलवाने के लिए कुछ नहीं किया । लेकिन धनाढ्यो के साथ मिलकर लाखों करोड़ो खर्च कर ब्रज महोत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है । सभी ने एकजुट होकर इसका विरोध करने का फैसला लिया ।

Read More

मथुरा : सांसद हेमा मालिनी द्वारा बारिश के कारण बर्बाद हुए किसानों व विकास कार्यों की अनदेखी कर अक्षयपात्र परिसर में कराए जा  रहे ब्रज महोत्सव से दुःखी दर्जनों इंटक कार्यकर्ताओं ने वृन्दावन में सांसद की अर्थी निकालकर चिरघाट पर अंत्येष्टी की। प्रदर्शनकारी हेमा मालिनी के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि चुनावों के दौरान हेमा मालिनी ने  किसानों के बीच जाकर वोट मांगे थे और बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन अब जीत जाने के बाद वह सबकुछ भूल गई हैं। लोगों का कहना है कि सांसद जनपद के किसानों के दर्द व विकास कार्यों से दूर हो नाच-गाने के कार्यक्रमों के आयोजन में लगी हुई हैं। लोगों का मानना है कि दर्जनों किसान सदमे से मर चुके हैं। झाड़ू लेकर फ़ोटो खिंचाने के बाद आज तक सफाई की तरफ मुड़कर नहीं देखा गया। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इतना ही नहीं, अभी तक केंद्र से किसानों को राहत दिलवाने के लिए कुछ नहीं किया गया लेकिन  लाखों -करोड़ों रुपये खर्च कर ब्रज महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है।  सभी लोगों ने एकजुट होकर आगे भी इसका विरोध करने का फैसला किया।

Read More

सौंख। मगोर्रा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बोरपा में गुरूवार की पूर्व रात्रि एक वृद्ध की कुल्हाडी के प्रहार से हत्या कर दी गयी। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घटना में गांव के सात लोगों को नामजद किया गया है।  गांव बोरपाा निवासी दीवान सिंह उम्र करीब 60 वर्ष बुधवार को अपने खेतों पर सो रहा था। आरोप है कि रात्रि में नामजदों ने वृद्ध की कुल्हाडी के प्रहार से हत्या कर दी। वृद्ध के सिर पर कुल्हाडी से तीन प्रहार किये गये है। परिजनों को घटना का पता गुरूवार की सुबह चला जब परिजन खेत पर गये। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह मौके पर पहुचं गये। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटना में गांव के ही धर्मवीर, पप्पू, राहुल, विष्णु, कलुआ, बलवीर, योगेन्द्र आदि को नामजद किया गया है। रिपोर्ट मृतक के भाई धर्मसिंह ने दर्ज करायी है।   

Read More

दिल्ली नेचर फैस्टीवल की प्रदर्शनी में खूब पसंद किए गए सत्यजीत के फोटो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का प्रेमी इंजीनियर सत्यजीत मथुरा। कुछ दिनों पूर्व आई एक फिल्म थ्री ईडियट्स के तीनों मुख्य किरदार रैंचो, राजू श्रीवास्तव और फरहान कुरैशी तो आपके याद ही होंगे। मथुरा में भी एक ऐसे ही किरदार ने जन्म लिया है। जो आज भी पढ़ तो इंजीनियरिंग ही रहा है किंतु उसने भी अपने शौक से समझौता नहीं किया है बल्कि वह लगातार अभिभावकों की आकांक्षाओं और अपनी हाॅबी के बीच एक संतुलन बनाकर लगातार सीढियां चढ़ रहा है। संयोग से वह भी फरहान अख्तर की तरह इंजीनियरिंग करते हुए ‘वाइल्ड लाइफ’ फोटोग्राफी बेहद पसंद करता है। यहां अंतर बस इतना है कि फरहान के अब्बू शुरूआत में उसके इस शौक को वक्त जाया करने वाला काम मानते थे, जबकि सत्यजीत के पिता खुद उसे इसके लिए प्रेरित करते हैं।  उसकी फोटोग्राफी के सबसे बड़े समर्थक भी वे ही हैं। उन्होेंने ही उसे आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया, नामचीन फोटोग्राफरों से मिलवाया। यह और बात है कि मां के लिए तो वह अभी तक पढ़ाई लिखाई छोड़ चिडियों के पीछे बेवजह भागने वाला बच्चा भर नजर आता है। वो तो अपने बेटे को सिर्फ, और सिर्फ एक सफल इंजीनियर बनते देखना चाहती हैं। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर से 12 करने के बाद गाजियाबाद के आईडियल इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलाॅजी एण्ड मैनेजमेण्ट बी-टेक कर रहे सत्यजीत सिंह सैनी गोविंद नगर निवासी महावीर सिंह सैनी एवं शकुंतला सैनी के पुत्र हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित ‘दिल्ली नेचर फैस्टीवल’ की प्रदर्शनी में भाग लिया। इस प्रदर्शनी के लिए पहले ही प्रयास में उनके पांच चित्र प्रदर्शन के लिए चुन लिए गए। जिन्हें वहां आने वाले दर्शकों ने काफी पसंद किया। ये फोटोग्राफ्स ‘लव आॅफ नेचर’ थीम के तहत खींचे गए हैं। इस प्रदर्शनी में देश भर से आए प्रख्यात फोटोग्राफरों व अन्य विधाओं के कलाकारों ने भाग लिया। 27 से 29 मार्च तक दिल्ली के हौज खास विलेज में लगी इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए उन्होंने और भी कई प्रकार के ईवेण्ट अपने कार्यक्रम में रखे थे। इस प्रदर्शनी के माध्यम से न्यू देहली नेचर सोसायटी प्रकृति प्रेमियों को एक साथ, एक स्थान पर जोड़ने व उनमें प्रकृति के प्रति जागरूकता लाने में कामयाब भी रहे। खास बात, प्रदर्शनी के बीच जितनी भी कलाकृतियों की बिक्री हुई उनकी स्मृति बनाए रखने के लिए प्रकृति ग्राम में उतने ही पौधे भी रोपे गए। पहली सफलता से उत्साहित सत्यजीत ने पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि ‘वह एक पेशेवर फोटोग्राफर बनना चाहता है। लेकिन शिक्षा को भी पूरा महत्व देगा। इसलिए विधा और विद्या, दोनांे में सामन्जस्य बनाकर चलने का प्रयास कर रहा है। फोटोग्राफी के लिए वह अक्सर सप्ताहांत अथवा अवकाश के दिनों को ही चुनता है। जिससे शौक भी पूरा हो जाए और पढ़ाई का वक्त भी जाया न हो। वैसे, दोनों में से यदि एक को चुनने को कहा जाए तो निश्चित ही सत्यजीत की प्राथमिकता फोटोग्राफी ही होगी, ऐसा उसका कहना है।

Read More