मथुरा

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि एनईआर पप पर राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण और प्रमाणीकरण प्रेरोग्राम की मतदाता सूची की शुरूआत में सुधार में दिनांक 3 मार्च का कार्य जनपद के अन्तर्गत आने वाली 81 छाता, 82 मांट, 83 गोवर्धन, 84 मथुरा एंव 85 बल्देव (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशन में समस्त मतदेय स्थलों पर संबंन्धित बी0एल0ओ0 के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराये जाने हेतु घर घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस कायक्रम को सफल संचालन हेतु यह आवश्यक है कि शासकीय एंव अर्द्धशासकीय कर्मचारी या अधिकारी इसमें लीड़ लेकर कार्य करें। आप अवगत हैं कि जनपद में शासकीय, अर्द्धशासकीय, कर्मचारी एंव अधिकारी बडी़ संख्या में हैं जो स्वंय कम्प्यूटर के प्रयोग के अभ्यस्त हैं तथा इनके द्वारा स्वंय ही अपने परिवार के मतदाताओं के आधार नम्बर की फीडिंग की कार्यवाही भारत निर्वाचन आयोग की बेबसाइट पर पहॅुचकर नेशनल वोटर सीरीज पोर्टल पर क्लिक कर स्क्रीन पर छटवें आईकन में फीड अपना आधार नम्बर पर क्लिक कर आये साफ्टवेयर पर आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक किया जा सकता है। और इस कार्य में अन्य का सहयोग भी किया जा सकता है। प्रस्तुत है प्रसंग में यह कहना है कि कृपया राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने विभाग के अधीनस्थ कार्यालयी एवं फील्ड स्तर के अधिकारी या कर्मचारियों को इस कार्य में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करें। इस सम्बन्ध में सुझाव है कि कार्यालय के स्तर पर एक दिन नियत करते हुए सभी अधिकारी या कर्मचारियों के आधार नम्बरों की फीडिंग के लिये एक केम्प आयोजित करने पर भी विचार किया जा सकता है तथा इन अवसरों का उपयोग सम्बन्धित अधिकारी या कर्मचारियों के परिवार के अन्य सदस्यों के भी निर्वाचक नामावली के डाटा वेस से आधार नम्बर के लिंकिंग करेने के लिये भी किया जा सकता है। यह भारत निर्वाचन आयोग का एक राष्ट्रीय स्तर का कार्य है, राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम में अधिक से अधिक शासकीय या अर्द्धशासकीय एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को कराये जाने की आपसे पूर्ण अपेक्षा की जाती है।

Read More

खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते धरनाकारी भाजपाई गोवर्धन। गोवर्धन विकास खण्ड कार्यालय पर पर आज भारतीय जनता पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाय जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने इस मौके पर खण्ड विकास अधिकरी को भाजपाईयों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि किसानों के सभी प्र्कार के कर्ज माफ किये जाये। सरकारी कर्मचारी किसानों के नुकसान की सही रिपोर्टें सरकार को दे। किसानों के अस्सी प्रतिशत नुकसान को स्वीकार करें। इस दौरान धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ठा0 कारिन्दा सिंह ने कहा कि यदि सरकार किसान हितों की बात नहीं मानेगी तो भाजपा व्यापक स्तर पर आन्दोलन करने को बाध्य होगी। वहीं भाजपा देहात मण्डल के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह राणा ने क्षेत्र के सभी भाजपाईयों और किसान भाईयों के साथ धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में भाजापा के सैंकड़ों नेताओ ने भाग लिया। इस मौके पर गोवर्धन देहात मण्डल के महामंत्री श्याम सुन्दर उपाध्याय ने कहा की केन्द्र सरकार किसानो के हित के लिए बहुत राशि देती है। लेकिन राज्य सरकार के कर्मचारी किसानों के नुकसान की सही रिपोर्टं सरकार को नही देते है। हमारे किसानों का दैवीय आपदा के चलते अस्सी प्रतिशत तक नुकसान हुआ है और हम इसकी भरपायी करवा कर ही दम लेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल, ठा0 महीपाल सिंह, चै0 प्रणतपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्याम सिंह अहेरिया, अजय कुमार पोईया, राजेश चैधरी, त्रिलोकी नाथ शर्मा, किशन सिंह, जुगल पटेल, भरत सिंह, हीरा सिंह चैधरी, भूरी मास्टर, पप्पू प्रधान, दाउ जी गौड़, कैप्टन लाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना मर्गोरा क्षेत्र में गैल इंडिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक व नगदी तथा मोवाइल को लूट लिया। घटना की रिपोर्ट पीडि़त ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार गोपाल शर्मा पुत्र तुलाराम निवासी बचगाॅव थाना मर्गोरा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बाइक संख्या यूपी 85 एवी 3891 से किसी कार्य से मथुरा वापस आ रहा था कि रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ते गैल इंडिया ऊंचागाॅव के पास रोक लिया और उसके साथ असलाह के वल पर गाली गलौज कर मारपीट की तथा उसकी बाइक एटीएम गार्ड 600 रूपयें, डीएल, मोवाइल मौन कार्वन को लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। छावनी स्थित काली माॅ मन्दिर पर नवदुर्गाओं में भक्तों का प्रतिदिन सैलाव उमड़ा रहा हैं। नवरात्रों को लेकर व्यवस्थापकों द्वारा प्रतिदिन मन्दिर में विभिन्न तरह के वंगलें बनाये जा रहे है तथा प्रतिदिन माॅ काली का भव्य श्रंगार किया जा रहा हैं। भक्तों का सैलाव सांय से लेकर देर रात्रि तक उमडता है। श्रद्वालु माॅ के दरवार में आकर अपने को धन्य समझते हुए पूजा अर्चना करते हैं। इसी के साथ सन्धि आरती के प्रसाद माॅ काली को भजनों की भेटे अर्पित की जाती है जिससें पूरा माहौल भक्ति के साथ साथ संगीतमय हो जाता हे। महन्त दिनेश चोबे, ने बताया कि आज 26 मार्च को माॅ कालरात्रा के दर्शन काली घटा के रूप में हुए। 28 मार्च को रात्रि 12 बजे महाआरती का आयोजन किया जायेगा। 29 मार्च को सांय 7 बजे से छप्पन भोग के दर्शन होगे।

Read More

मथुरा। लक्ष्मी नगर तिराहे से गोकुल की ओर जाने वाली दाऊजी रोड की जर्जर हालत की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने व स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के बीच जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से दाऊजी रोड जीणोद्वार संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में आज लोहवन बगीची से लक्ष्मी नगर तिराहे तक एक जागरुकता रैली निकाली गयी। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। पूरे रास्ते में मोर्चे से जुड़े लोग बृजभाषा में बने जनगीत गा कर आते-जाते लोगों को आकर्षित करते रहे व इस मोर्चे के उद्देश्य समझाने के लिए पर्चे बाँटते रहे। अंत में तिराहे पर एक सभा आयोजित हुई जिसमें बोलते हुए सचिव विपिन शर्मा ने बताया कि यह मोर्चा वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क से त्रस्त जनता की गैर राजनैतिक अभिव्यक्ति है जो तब तक पूरी ताकत से मुखर होती रहेगी जब तक ये सड़क बन नहीं जाती।

Read More

मथुरा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा धौलीप्याऊ सिथत राम मन्दिर धर्मशाला में राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानन्द जी महाराज ने की। इस अवसर पर महाराज श्री ने श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को मर्यादा का पालन करने का आव्हान किया तथा देश व धर्म की रक्षा की भी संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह, भाजपा नेता डा0 डीएन गौतम, नगर मंत्री गोकुलेश गौतम, मूहेन्द्र प्रताप सिंह, भगत सिंह, रेवती प्रसाद अग्रवाल, विष्णुकान्त, माधव गर्ग, दीपक अग्रवाल, मूलचन्द्र अग्रवाल, पंकज पाठक, वेद शिव नारायण शास्त्री, योगेश मूहाराज, सोहनलाल शर्मा, ईश्वर चन्द्र शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, रामपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार, रमनलाल, योगेन्द्र चैधरी, कन्हैया लाल गौतम, मुरारी लाल अग्रवाल बाल कृष्ण गौड़ आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। चतुर्वेद मानव सेवा समाज द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर समाजसेवी महेश पाठक के सानिध्य में डा0 कुलश्रेष्ठ आई सेन्टर डेम्पीयर नगर पर लगाया गया।  इस अवसर पर उधोगपति महेश पाठक ने कहा कि संस्थान द्वारा किया जा रहा आयोजन सबसे बड़ी से है इससे लोगों को जीवन के लिए आवश्यक नेत्र ज्योति मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यो के लिए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहे की शिविर में आने वाला कोई व्यक्ति वंचित नहीं रह सकें। श्री पाठक ने आने वाले मरीजों में जरूरतमन्द दस व्यक्तियों के आपरेशन कराये जाने का निर्णय किया। श्री पाठक ने डा. कुलश्रेष्ठ द्वारा कार्यक्रम में सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पाठक का कार्यक्रम संयोजक राकेश बाबू चतुर्वेदी द्वारा पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डा0 पंकज यादव ने कहा कि शिविर में आने वाले किसी भी रोगी को निराश नहीं होने दिया जायेगा। संयोजक राकेश बाबू चतुर्वेदी ने कहा कि विगत 41 वर्षो से संस्था समाज में विभिन्न वर्ग असहाय जरूरत मन्द लोगों की सेवा कर रही हैं। इसी क्रम में 25 व 29 मार्च को इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने संस्थान के सीए कृष्णचन्द व मंत्री द्वारा शिविर की सफलता के प्रति किये गये कार्यो के लिए आभार जताया तथा लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सरंक्षक राजन महेश पाठक, सहदेव प्रसाद चतुर्वेदी, सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मुकेश स्वामी, बालकृष्ण पाठक, संजय चतुर्वेदी, महेश लड्डू पेड़ा, नवीन नागर चतुर्वेदी, लालजी चतुर्वेदी, बसन्त लाल पाठक, धीरज लाल पाठक, नन्दकिशोर, मुकुन्द लाल बैंक वाले, विजय विष्णु चैबे, आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने अपनी विधायक निधि 2014-15 से निर्मित ग्राम नवादा ग्राम पंचायत की बाल्मीकि बस्ती में 4.12 लाख रू की लागत से बनने वाली 90मी0 सड़क का लोकार्पण किया। ग्राम के प्रधान मोहन सिंह तथा ग्रामवासियों द्वारा विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सड़क निर्माण पर उन्हें धन्यवाद दिया। बाल्मीकि बस्ती के लोगों ने बताया कि इस बस्ती में सड़क निर्माण से उन्हें न केवल आवागमन की सुविधा मिलेगी अपितु गली में नारकीय गंदगी के साम्राज्य से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ साथ उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई वर्ष से सड़क निर्माण की दबी हुई माॅग को केवल प्रदीप माथुर द्वारा ही पूरा कराया गया है। विधायक श्री माथुर ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपने शहरी क्षेत्र के विकास के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी कराना चाहता है पर यह तभी सम्भव हो सकता है जब जनता का प्यार व सहयोेग उन्हें मिलता रहे। उन्होंने आगे बताया कि अन्य ग्रामों के सड़क निर्माण के प्रस्ताव उन्होंने लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 शासन लखनऊ का प्रेषित किये है जिस पर जल्द ही कार्यवाही होगी। जिसमंे प्रमुख रूप से सर्वश्री नरेन्द्र चैधरी, हरीसिंह पूर्व प्रधान, श्याम सुन्दर शर्मा, शिवराम बीडीओं राम भरोसी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। शराबी पति द्वारा पत्नी से शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्यामवीर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सहा थाना गोण्डा जनपद अलीगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री 35 वर्षीय प्रवेश के पति राम प्रकाश पुत्र जौरावर सिंह निवासी भवर सिंह थाना राया मथुरा पेसे से खेतीवाड़ी कर अपना जीवन यापन करता था। उसें धीरे धीरे शराब पीनें की लत लग गई। इसी लत के चलते वह अपनी पत्नी से आये दिन शराब पीनें के लिए पैसे माॅगता था इसी के चलते उसने बुधवार को अपनी पत्नी प्रवेश से शराब पीनें के पैसे माॅगनें जिस पर प्रवेश ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी से कुपित होकर पति राम प्रकाश ने तेश में आकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और भाग गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

श्री उमाशंकर गुप्ता, माननीय मंत्री तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन द्वारा सेंटर फाॅर रिसर्च एण्ड इण्डस्ट्रियल स्टाफ परफाॅरमेंस (क्रिस्प) में दिनांक को फाॅक्सवेग (टवसोूंहमद) लैब/ वर्कशाॅप का उद््घाटन किया गया। श्री गुप्ता ने क्रिस्प में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के सम्बन्ध में चर्चा की एवं प्रशिक्षणार्थियों के उत्साहवर्धन तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर श्री संजय सिंह, प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं श्री आशीष डोंगरे, संचालक, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन विशेष रूप से उपस्थित थे। क्रिस्प के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश शर्मा, मुख्य परिचालन अधिकारी, श्री श्रीकान्त बंसल सहायक महाप्रबंधक, श्री राजेश माहेश्वरी, अन्य प्रशिक्षक/स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित थे।

Read More