मथुरा। पूर्व सैनिक संघ की एक बैठक कर्नल आर0एस0 फौजदार की अध्यक्षता में दरेसी रोड स्थित कार्यालय पर हुई जिसमे संगठन की सदस्यता हेतु ब्लाक स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव खेमचन्द्र शर्मा नगेश ने बताया कि भारत सरकार ने वन रैक वन पेशन को 1 अप्रेंल 2014 से लागू कर दिया है जिसका नोटीफिकेशन 31 मार्च तक जारी कर पीसीडीए को भेजा जायेगा। तथा पूर्व सैनिकों कों जून तक बैकों द्वारा भुूगतान मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने विशेष फैसलें में भारत सरकार की सभी अपीलोें व दावों को खारिज करते हुए पूर्व सैनिक पैशनर्स को राहत पहुंचाते हुए 1 जनवरी 2006 से 23 सितम्बर 2012 तक का बकाया भुगतान करने के लिए चार माह का समय दिया हैं। बैठक में कर्नल आर0एस0 फोजदार, देवीचरण शर्मा, निरन्जन प्रसाद शर्मा, रामेश्वर गुप्ता, शशिपाल सिंह, जगजीत सिंह, भवर सिंह, हरीओम, प्रेम सिंह, सुरेश चन्द्र गौतम, कैलाश चन्द्र शर्मा, मुख्त्यार सिंह, आदि उपस्थित थे।
Read More




