मथुरा

उत्तर प्रदेष संस्कृति विभाग के प्रकल्प जन जाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान एवं प्रमुख सांस्कृतिक संस्था स्वास्तिक के संयुक्त तत्त्वावधान में गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप षिक्षा भारती परिसर के श्री गुरुषरणम् सविता सभागार में सुमधुर संगीत कार्यक्रम ’गुलाब बाड़ी’ का आयोजित 29 मार्च को सायं 5.22 बजे किया जा रहा है। स्वास्तिक के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेष संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया के अनुसार बनारस क्षेत्र में होली के अवसर पर संगीत गोश्ठियों में मुख्य रुप से चैती - गायन के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उसी परम्परा में गुलाबी ठण्ड और गुलाब की फूलों की महक के मध्य ’गुलाब बाड़ी’, का अनूठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का षुभारम्भ सुप्रसिद्ध रासलीला आचार्य और मधुर कण्ठ के धनी पùश्री स्वामी रामस्वरुप षर्मा के षास्त्रीय गायन, अश्टछाप कवियों के पद तथा स्वामी मेघष्याम के रसिया गायन से होगा। इसी कड़ी में बनारस घराने की घ्रुपद , ख्याल , टप्पा तथा ठुमरी गायन की ख्याति प्राप्त कलाकार पùश्री गिरिजा देवी की षिश्या और चैती , कजरी , होली , दादरा आदि विधाओं की निश्णात कलाकार , पं0 आंेकारनाथ ठाकुर सम्मान प्राप्त डा0 रीता देव ‘गुलाब बाड़ी‘, को अपनी प्रस्तुतियों से महकायेंगी। जन जाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान वाराणसी के निदेषक डा0 रत्नेष वर्मा ने सुरीली ठण्डाई और जलपान के साथ आयेजित ’गुलाब बाड़ी’ कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के संगीत प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है।  

Read More

झील की जमीन में विकसित की जा रही अवैध कालोनियां सपनों का आशियाना पाने जीवन भर की जमा पूंजी का कट रहा लोगों का टटलू अनभिज्ञ बना सोया हुआ विकास प्राधिकरण तब जागेगा जब लोग घर बना चुके होंगे अवैध कालोनी में खड़े झूठे विद्युत पोल और अधूरी सड़कें मथुरा। सपनों का आशियाना और अपना घर बनाने को आम आदमी हर कदम पर बार बार ठगा जा रहा है। तरह तरह के सब्जबाग दिखा और नाना प्रकार के प्रलोभन देकर मकानों और जमीनों का कारोबार करने वाले माफिया दिन दूनी और रात चैगुनी संख्या में बढ़ कर किसी भी आदमी की जिन्दगी भर की कमाई को ठगते समय इक पल भी नहीं सोचते। ठगी के शिकार बने लोगों को भी इसकी तभी पता लग पाती है जब विप्रा या शासन प्रशासन का महाबली उन पर बरसता है। जबकि उनके साथ हो रही ठगी के दौरान विप्रा या शासन प्रशासन सोया ही रहता है। ऐसा ही वाकया इन दिनों शहर मुख्यालय से मात्र कुछ ही दूरी पर हैलीपैड से तन्तूरा गांव को जाने वाले मार्ग पर दिखने को मिल रहा है। यहां एक साथ कई कालोनियां पूरी तरह अवैध रूप से विकसित की जा रही है। इनके पास न तो कोई स्वीकृत मानचित्र ही है और न ही कालोनियां विकसित करने के इनके कोई मानक यहां नजर आते है। मुख्य मार्ग के सहारे ही झील सी गहराई की जमीन में विकसित की जा रही यहां करीब तीन कालोनियां पूरी तरह अवैध रूप से धड़ल्ले से काटी जा रही है। खरीददार ग्राहकों को लुभाने भर के लिये यहां डाले गये कमजोर रोड, सफेद हाथी सरीखे विद्युत पोल, बिना जल निकासी वाली सूखी नालियां और तय की गयी बेशकीमती कीमतों वाले यहां के प्लाट जब लोगों को सस्ती दरों पर मिलने लगते है तो वे झांसे में ही आ जाते है और अपने सपनों का अशियाना अपना घर बनाने को एकत्रित की जीवन भर की सारी जमा पूंजी उन कालोनाईजरों को ठग बैठते है। जिले के थाना क्षेत्र गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ आदि में भी इन्ही की भांति बेशकीमती सोने ईंट दिखाकर टटलू गैंग के बदमाश लोगों को नकली सोने की ईंट थमा कर जिस प्रकार से ठगते है वही तरीका यहां भी खुलेआम इस सफेदपोश धन्धे में इन ठग काॅलोनाईजरों द्वारा अपनाया जा रहा है। यहां भी ये टटलू काॅलोनाईजर अपनी कालोनियांे को मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण से स्वीकृत, विद्युतीकरण युक्त, पेयजल आदि से परिपूर्ण, गार्डन अथवा खुले स्थान युक्त पानी की बेहतर निकासी आदि सुविधायुक्त बताकर लोगों को ठग रहे है। साथ ही पहले तो प्लाॅट या मकान खरीदने वाले ग्राहक को उसी प्लाट या मकान के रेट 20 से 25 हजार तक बताकर उसे बेशकीमती साबित कर देते है फिर उन्हीं के दलाल और ऐजेन्ट उन्ही प्लाट और मकानों को आधी से कम कीमत में ग्राहकों को दिलवा देते है। ग्राहक भी सस्ते और सुविधाओं के लोभ में आकर अपना टटलू कटा बैठते है। सच्चाई का उन्हें तब पता चलता है जब वे मकान आदि बनाते है या विप्रा या शासन प्रशासन का महाबलि वहां आ धमकता है। उसके बाद उन ग्राहकों के शोषण का जो दौर आरम्भ होता है वो शायद ही किसी किसी का थमता देखा गया हो। ये विप्रा और शासन प्रशासन का महाबलि वहां तब कभी नहीं पहुंचता जब उन ग्राहकों का टटलू काटा जा रहा हो। 

Read More

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म स्थान पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा आये दिन दुकानदारों से सुरक्षा के नाम पर अभद्रता की जाती है एवं उन्हें परेशान किया जाता है। पुलिस के इस रवैये से कृष्ण जन्म भूमि क्षेत्र के दुकानदार भारी परेशान हो चुके है। बार बार उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करने के बावजूद भी दुकानदारों का उत्पीड़न घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। श्री कृष्ण जन्म स्थान परिसर में स्थित नंद किशोर गुसाई नामक दुकानदार को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तलाशी के नाम पर रोक कर उसके साथ अभद्रता की। जब उन्होने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी सिर्फ कार्यवाही का आश्वासन देकर मामला ठण्डे बस्ते में डाल दिया।  विगत रात्रि को फिर से नंद किशोर गुसाई के साथ तलाशी के नाम पर पुलिसकर्मी ने अभद्रता की। जिसे देखकर क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी पुलिस के खिलाफ जमकर अक्रोंष उत्पन हो गया। इससे क्षुब्ध होकर सभी दुकानदारों ने श्री कृष्ण जन्म स्थान परिसर के अन्दर व जन्म स्थान के आस पास का बाजार बन्द करा कर पुलिस के विरुद्ध जुलूस निकालकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्व कारवाई की मांग की। श्री कृष्ण जन्म स्थान के आस पास बाजार बन्द होने के कारण वहंा काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जिससे श्रद्धालुओं ने भी दर्शन करने को आना मुनासिब नही समझा बल्कि अन्य मन्दिरों की तरफ जाना ही उचित समझा। जिससे वहां भीड़ भाड़ कम ही नजर आयी। वहीं देर सांय प्रशासन के आला अधिकारियों ने श्री कृष्ण जन्म स्थान पहंुचकर मामले की गम्भीरता को देख दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्यवाही करने का व्यापारियों को भरोसा दिलाकर बाजार खुलवाया।

Read More

गोवर्धन। मथुरा अलवर ट्रैक को इलैक्ट्रिक लाइन सुचारू करने के लिए संरक्षा आयुक्त पी0के0 बाजपेयी गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन को लेकर निरीक्षण को पहुंचे। वर्षों से मथुरा अलवर रेलवे लाइन पर कार्य चल रहा था। जो मथुरा भूतेश्वर से लेकर अलवर तक पूर्ण हो चुका है। इसी के निरीक्षण में गोवर्धन रेलवे स्टेशन पहुंचे कमिश्नर आॅफ रेलवे सेकेट्री आयुक्त पी0के0 बाजपेयी व डी0आर0एम0 शुनील शर्मा व डी0ओ0एम0 रश्मि बघेल ने काफी देर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। आयुक्त पी0के0 बाजपेयी ने कहा कि लाइन का निरीक्षण है। शीघ्र ही एक्स्प्रैस ट्रेन मथुरा जयपुर के लिए फर्राटा भरेंगीं।

Read More

मथुरा। उप जिलाधिकारी महावन ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि तहसील महावन जनपद मथुरा के अन्र्तगत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पटटे पर उठाये जाने के लिए पटटा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 13 मार्च 2015 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। पटटा आबंटन नीलामी के आधार किया जायेगा। ग्रामों के तालाबों एवं अवशेष तालाबों का पटटा आबंटन नीलामी के आधार किया जायेगा। जिनके विवरण के अनुसार ग्राम सभाओं के नाम बंशै, झरौठा, गडसौली, पचावर, जुगसना, पडरारी, भैंसारा, रटौली, बल्टीगढी़, स्लामपुर, इब्राहिमपुर, सैदपुर, बौही, हथौडा, जगतिया, छिवरऊ, बन्दी, गुखरौली, किलौनी, बरौली आदि ग्राम सभा हैं।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन में न्यायालय के आदेश से विवाहिता ने नामजदों के विरूद्व उसके साथ दुस्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना वृन्दावन में न्यायालय के आदेश से अलीगढ़ की विष्णुपुरी निवासी विवाहिता ने नीरज पुत्र कुन्ज बिहाराी निवासी सितापुर इग्लास अलीगढ सहित दो अन्य के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नामजदों ने उसे बहाना बनाकर वृन्दावन लाकर केसीघाट के पास जंगल में उसके साथ तीनों ने वारी वारी से दुस्कर्म किया तथा उसके द्वारा विरोध करने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के बाबा जयगुरूदेव आश्रम के पास एक युवक हुण्डई इयोन कार की चमेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार हरवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्रीचन्द्र निवासी बिरजापुर थाना हाईवें ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इयोन कार संख्या यूपी 85 एएफ 2955 के अज्ञात चालक ने उसके भाई में टक्कर मार दी। जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्र्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। थाना मांट के गाॅव कसेरा में एक किसान ने खेत की फसल नष्ट होने से लगें सदमें से मौत हो गई। किसान की मौत से गाॅव में सनसनी फैल गई। गाॅव के किसानों ने जिला प्रशासन से फसल के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिये जाने की माग की हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव कसेरा में 58 वर्षीय किसान रामवीर का आठ बीघा खेत हैं। जिसमें वह फसल की पैदावार कर अपना जीवन यापन करता हैं। लेकिन क्षेत्र में पिछलें दिनों आई वे मौसम बरसात व ओलावृष्टि के चलते उसकी लाखों रूपयें की फसल बर्बाद होती देख किसान रामवीर को सदमा लगा और उसके हार्ट फेल होने से मौत हो गई। किसान की सदमें से मौत की सूचना से गाॅव में सनसनी फैल गई। गाॅव में लोगों का कहना था की किसान ने साहूकार से ब्याज पर पैेसा लेकर खेत में खाद् बीज डाला था और अचानक फसल बर्बाद होने के सदमें को वह सहन नहीं कर सका और उसकी मौत हो गईं।

Read More

पैसे न देने पर की श्रद्धालु की लाठियों से की जमकर धुनाई गोवर्धन। कस्बे में चेतक पुलिसकर्मियों का आतंक खुलेआम देखने को मिल रहा है। जहाॅ चेतक पुलिसकर्मियों द्वारा कस्वे के आस पास के गाॅवों तक जमकर अवैध वसूली की जाती है। वहीं जब महीनेदारी की चैथ नही मिलती तो जबर्दस्ती थाने लाकर लोगों को अपराधी बना दिया जाता है।  अब तक तो ये खेल दुकानदार एवं स्थानीय लोगों के साथ होता देखा गया। लेकिन विगत रविवार की रात चेतक पुलिसकर्मियों ने गिरिराज धाम यात्रा करने आये श्रद्धालुओं पर वर्दी का रौब कुछ इस तरह चलाया कि पुलिसकर्मी हैवान बन गये और श्रद्धालुओं की पिटाई में पुलिस का डंडा तक टूट गया। लेकिन जहाॅ श्रद्धालु की पिटाई की गई थी वहाॅ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिससे पुलिस की करतूत उन कैमरों में कैद हो गई। इस मामले की जानकारी जव दुकान स्वामी को हुई तो दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी सूर्यभान सिहं को दी है। लेकिन पुलिस द्वारा की श्रद्धालु की पिटाई को देख हर कोई दंग रह गया और पुलिस की कारनामों को देख कस्वा की जनता में भय व्याप्त हो गया है। लोग कह रहे है क्षेत्र में अब कानून या शासन प्रशासन की नहीं सिर्फ पुलिस की ही रंगदारी चलेगी। 

Read More

मथुरा। गौतम बुद्ध शिक्षा सेवा समिति की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट पर बाबूलाल सागर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समिति द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर मन्थन किया गया। बैठक का संचालन ऋषि कुमार निमेष ने करते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि रामकरन आर्य राज्यमंत्री उ0प्र0 होगे तथा बौद्ध रीति रिवाज के अनुसार भन्तों द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में सातवी बार भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर के 124वें जन्म दिवस के अवसर पर निर्धन, सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। उन्होंने सभी समाज सेवी व सहयोगियों से हरवार की तरह सहयोग की अपील की हैं। उन्होंने बताया कि उक्त विवाह समारोह हेतु 26 अप्रैल को प्रातः सात बजे तथागत भगवान गौतम बुद्व की रीति रिवाज से विवाह संस्कार कराया जायेगा। प्रातः 10 बजें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से संस्था के कार्यालय पर 22 अप्रेंल तक पंजीकरण कराये जाने का अनुरोध किया हैं। बैठक में जेपी भारती, राजपाल सिंह, धनीराम, प्रदीप सागर, बहादूर सिंह, प्रेम सिंह कर्दम, केदारी सिंह, वनबिहारी सिंह आदि उपस्थित थे|  

Read More