मथुरा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनपद दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचार्य विजेन्द्र नागर ने कहा है कि यह दौरा निराशाजनक एवं फ्लाॅप शो रहा। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की आपसी खींचतान एवं गुटबाजी के चलते मुख्यंमत्री मथुरा नगर को महानगर घोषित नहीं कर पाये। जनता को आशा थी कि मुख्यमंत्री के आगमन पर मथुरा वृन्दावन तथा कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़कर महा नगर पालिका घोषित की जायेगी। जिला सहसंयोजक राजेश पाण्डेय, गोविन्द बंसल, अजय गोयल, गौरीशंकर शर्मा, दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। कोमल सिंह, योगेश पंकज, नन्दराम सिंह, राम सिंह रावत, बालकृष्ण चतुर्वेदी ने कहा कि योगीराज श्री कृष्ण की पटरानी यमुना मईया की स्थिति अति दयनीय है। मुख्यमंत्री की उदासीनता के कारण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद ताजेवाला हेडवर्स से यमुना को उसके हिस्से का पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए उपेक्षापूर्ण व्यवहार बना हुआ है।

Read More

मथुरा। यमुना के जल तथा तल से गंदगी बाहर करने के लिए शीघ्र ही अहमदाबाद म्युनिसिपल काॅर्पोरेशन द्वारा साबरमती नदी में चलायी जा रही ड्रेजिंग मशीन की तर्ज पर मथुरा में भी यमुना जल तथा तल के प्रदूषण निवारण के लिए यह मशीन उप्र सरकार द्वारा विश्व सनातन धर्म रक्षक दल के अनुरोध पत्र के आधार पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। विसधर दल के संस्थापक संरक्षक विपिन स्वामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री मनोज पाण्डेय से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा जिसमें मथुरा में यमुनाजल तथा तल से प्रदूषण निवारणार्थ दो ड्रेजिंग मशीन साबरमती की तर्ज पर उपलब्ध कराने की मांग की। मनोज पाण्डेय ने विसधर दल के संस्थापक को यथाशीघ्र उक्त ड्रेजिंग मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। शिष्ट मंडल में विपिन स्वामी के साथ जितेन्द्र चतुर्वेदी तथा प्रवीन शर्मा द्वारा पटुका प्रसाद द्वारा स्वागत किया गया।

Read More

मथुरा। शहर के नए बस स्टैंड पर गुरुवार रात को बाइक रोकने पर दो युवक सिपाही से उलझ गए। पहले सिपाही ने युवकों से मारपीट की, फिर युवकों ने सिपाही को से मारपीट कर दी। हालांकि बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। महोली रोड क्षेत्र निवासी दो युवक नए बस स्टैंड क्षेत्र से बाइक से निकल रहे थे। तभी एक सिपाही ने उन्हें रोक लिया। सिपाही और मोटर साइकिल सवारों में बहस होने लगी। सिपाही ने एक युवक को बाइक से खींच लिया और सड़क पर गिरा लिया। युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने सिपाही से मारपीट कर डाली। इससे मौके पर जाम लग गया और हंगामा होने लगा। थोड़ी ही देर में अन्य पुलिसकर्मी आ गए और दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों युवकों को पुलिस बाग बहादुर चैकी ले आई। कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि युवकों ने शराब पी रखी थी। इधर, बाग बहादुर चैकी प्रभारी हेमंत राघव ने बताया कि युवक आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने बीच बचाव किया था।

Read More

दौसेरस में पुलिस बल के साथ चैंकिंग अभियान चलाती एसएसपी गैंगवार की गाज गिरी पुलिस पर, एसएसपी ने किये 1 दरोगा व 4 सिपाही सस्पैण्ड चोरी के 6 टैक्टर और 23 बाइकों का जखीरा किया जब्त  गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गाॅव दौसेरस में विगत दिनों हुए गैंगवार में तिहरे हत्या काण्ड को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने आज एक दरोगा और चार सिपाहियों को सस्पैंड किया है। बुधवार को थाना क्षेत्र के गाॅव जतीपुरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय दौसेरस गाॅव के दो गुटों में जमकर गैंगवार हुई और गोलियो की तड़ तडाहट गॅूजी। लेकिन घटना स्थल से करीव 7 सात किलों मीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवस्था पुलिस अधिकारी घटना की ओर कोई ध्यान नही दे पाये और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना घटित होने से दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को गाॅव में तनाव होने की सूचना भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नही लिया। तिहरे हत्या काण्ड की घटना होने के काफी समय बाद पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मय फोर्स के पहुॅचेे और हल्का इंचार्ज और बीट सिपाहियों से घटना की जानकारी की तो कोई जबाब नही मिल सका। वही एसएसपी मंजिल सैनी ने लापरवाही बरतने को लेकर हल्का इन्चार्ज धर्मेश कुमार यादव एवं बीट सिपाही सतीश, जोगेन्द्र यादव, इस्तियाक अली, रामनरेश यादव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए सस्पैंड कर दिये है। वही गैंगवार की घटना को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने तिहरे हत्याकाण्ड एवं विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे अपराधियों की धर पकड के लिये शनिवार को जनपद भर के पुलिस अधिकारियों के काफिले के साथ दौसेरस पहुॅच कर अपराधियों के घर ताबड तोड दविश दी। जहाॅ अपराधी तो नही मिले लेकिन पुलिस ने बडी संख्या में चोरी की करीब दो दर्जन मोटर साईकिल व 6 टैक्टर पकडे। जिन्हे गोवर्धन थाने लाया गया है। पुलिस कार्यवाही की जानकारी देते हुए एसएसपी मंजिल सैनी बताया कि गाॅव में हल्का इंचार्ज और बीट सिपाहियों की लापरबाही सामने आई है। जिनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए सस्पैंड किया है। दौसेरस में 18 हिस्ट्री शीटर और विभिन्न मुकदमों के वांछित और गत दिनों तिहरे हत्या काण्ड में फरार चल रहे अपराधियों की धर पकड के लिये दौसेरस में दबिश दी है। जल्द ही अपराधियों को पकड जेल भेजा जायेगा। गाॅव में एक कम्पनी पीएसी कई थाना अध्यक्ष व सीओं सदर की तैनाती कर दी गई है। दविश में एसएसपी मंजिल सैनी एसपी सिटी शैलेन्द्र पाण्डेय सीओ अनिल यादव, सीओ प्रीति प्रियदर्शनी महिला एसओं विपिन चैधरी एसओं महावन, हाईवे, मगोर्रा, गोवर्धन, फरह, गोविन्द नगर, लक्ष्मीनगर, सैकडों काॅस्टेवल के साथ पीएसी जवान मौजूद रहे।

Read More

भारी मशक्कत के बावजूद दौसेरस में खली हाथ रही एसएसपी की टीम भैंसों के तबेले को चैक करती हुई गोवर्धन। विगत दिनों दौसेरस में हुई गैंगवार के बाद आज एसएसपी ने तिहरे हत्या काण्ड के आरोपियों की धरपकड़ के लिये व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर गांव के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली लेकिन इसके बावजूद पुलिस खाली हाथ ही रही। पुलिस को मिले तो सिर्फ कुछ संदिग्ध चोरी के ट्रैक्टर और कुछ बाइकें।  जनपद ही बल्कि आस पास के क्षेत्र में यह गांव टटलू गिरोह की नकली सोने की ईंटों और अवैध हथियारों की बड़ी मण्डी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखता है। इसके साथ वाहन चोरी व जनपद भर में अन्य अनेकों बड़ी आपराधिक वारदातों में भी इस गांव का नाम शुमार रहता हैै। बताया जाता है कि पुलिस कभी भी इस गांव में दबिश नहीं दे सकी है। छोटी से भी छोटी किसी दबिश के लिये भी पुलिस को पहले पीएसी का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस को गांव में कभी भी सफलता नहीं मिल सकी हैै। वहीं पुलिस के ऐसे हर एक अभियान को थाने से निकल कर दौसेरस गांव तक पहुंचते पहुंचते ही थाने में मौजूद उन्ही बदमाशों के मुखबिरों द्वारा सूचनाओं का आदान प्रदान कर धराशाही कर दिया जाता है। आज एसएसपी मंजिल सैनी दहल के नेतृत्व में यहां एक कम्पनी पीएसी करीब आधा दर्जन थानों के पुलिस बल, दो पुलिस उपाधीक्षकों एवं महिला पुलिस उपधीक्षक व कुछ मुखबिरों सहित पूरी तैयारियों के साथ चलाया गया चैंकिंग अभियान गांव पहुंचने से पहले ही निरर्थक हो गया।  सूत्र बताते है कि ऐसे अभियान के थाने से चलने से पहले ही दौसेरस में बदमाशों के मुखबिरों ने उन्हें सूचना प्रसारित कर दी थी। वहीं बरसाना रोड से दौसेरस रोड पर अपनी फील्डिंग तैयार कर आगे बढ़ने में पुलिस को लगे घण्टों का समय दौसेरस के अपराधियों को वरदान साबित हुआ। वहीं गांव के बाहर पहुंचकर रणनीति बनाने की चाह में घण्टों खड़ी रही पुलिस भी गांव के अपराधियों को पहले अपने आने की सूचना और उन्हें पूरा समय देने के बाद ही आगे बढ़ी। इसी परिणिती रही कि पुलिस को पूरे गांव की बारीक छानबीन में न तो कोई हत्याकाण्ड का कोई अपराधी मिला न ही कोई वारण्टी या वांछित अपराधी पकड़ में आ सका। वहीं पुलिस ने अपनी नाकामी को छिपाने की गरज से अपराधियों का हर घर हर ठिकाना तलाशा लेकिन उन्हें को आपत्तिजनक या आपराधिक वस्तु भी नहीं मिल सकी।  अन्त में इतने ब़डे अभियान के बावजूद मिली निराशा से थक हार कर अपनी खीज छिपाने की गरज से पुलिस ने संदिग्ध मानकर करीब दो दर्जन बाइकों और करीब आधा ट्रैक्टरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया और उन्हें थाने लाकर खड़ा कर दिया। गांव के कुछ लोगों का भारी संख्या मंे तैनात पुलिस बल के चलते नाम न छापने की शर्त पर दबी जुबान से कहना है कि पुलिस द्वारा पकड़े गये लगभग सभी वाहन पूरी तरह वैध है लगभग सभी गाडि़यों के कागजात लोगों के पास मौजूद है वे पुलिस को अपने वाहनों के कागजात दिखाते ही रह गये औैर पुलिस जबरन उनके कागजात देखे बिना उनके वाहनों को पकड़ ले गये है। लोगों को ये भी कहना है कि हालांकि पुलिस ने कागज दिखा कर थाने से ही अपने वाहन ले जाने का आश्वासन उन्हें दिया हैै।  अब सवाल उठता है कि पहले तो पुलिस इस गांव में दबिश ही दे पाने में अक्षम और बौनी साबित रहती है और यदि दबिश देती है तो वो भी इतने बड़े स्तर पर न चाह कर दबिश से पूर्व ही पुलिस की इतनी भारी संख्या देखकर समूचे क्षेत्र में उसका शोर हो जाता है। थाने से करीब आधा दर्जन किमी से अधिक दूरी पर मौजूद इस गांव के शातिर अपराधियों के लिये ये 6 किमी की दूरी का समय ही उनके अपराधों को छिपाने और उन्हें भाग जाने के लिये मुफीद साबित होते हैै। वही गांव से नजदीक ही लगी राजस्थान सीमा भी उन अपराधियों के लिये सौगात बनी हुई है।  

Read More

मथुरा। जिला ओलम्पिक संघ मथुरा की एक बैठक बाॅडी बिल्डिंग है तय क्लब कंकाली मथुरा पर 13 मार्च को शोक सभा आयोजित की गयी। बैठक में ओलम्पिक अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि मथुरा जनपद में गत 40 वर्षों से खेल जगत में डा0 वीके पचैरी जी अनेक अन्र्तराष्ट्रीय खेल हस्तियों को मथुरा से रुबरु कराया। सबसे अधिक राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन मथुरा में कराया। ऐसी विभूति को सत् सत् नमन। बैठक में महेन्द्र राजपूत ने बताया कि डा0 पचैरी ने हमेशा सेना की टीमों, पीएसी, सीआरपीएफ एवं स्थानीय क्लवों व खिलाडियों पर सदैव अपना आशीर्वाद रखा। उन्होंने वर्ष में 3-4 बार बालीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते थे। जिससे जनपद में खिलाडियों का जोश सदैव बना रहता था। बालीबाल संघ मथुरा की एक मात्र संस्था ऐसी है जो वर्ष में अपने खर्चो का ओडिड करा कर वार्षिक बैठक में रखते थे। डा0 पचैरी हमेशा खेल को साफ सुथरा रखना चाहते थे। उन्होने अपने जीवन का अधिकांश समय बालीबाल खेल को ही समर्पित कर दिया। वे सदैव विद्यालय, महाविद्यालय, क्लब व संस्थानों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से हमेशा ताल मेल बनाकर रखते थे। डा0 पचैरी ने जनपद में अन्र्तराष्ट्रीय टीम श्रीलंका को भी मथुरा में खिला दिया। इसके अतिरिक्त अनेक अन्र्तराष्ट्रीय कमन्ट्रेटर व अर्जुन पुरस्कार खिलाडियों को मथुरा जनपद से परिचय कराया। ऐसी विभूति को अपने बीच में न पाकर खेल जगत अत्यंत शोकाकुल हैं। जनपद के सभी खेल संघों व खिलाडियों की ओर से डा0 वी0के0 पचैरी को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। शोक सभा में सभी खेल संघों के पदाधिकारी बलवीर सिंह, पदम सिंह, दलवीर सिंह, सीपी शर्मा, नरेन्द्र सिंह, असलम खान, चन्द्रभान अरोरा, ममता सिंह, सीमा सिंह, अनुराग, प्रशांत राजपूत, दलवीर यादव, चन्द्र प्रकाश सारस्वत, पंकज, जय सिंह, प्रभुकान्त, नरेन्द्र सैनी, नरेन्द्र चैधरी, सतीश शर्मा, राकेश गुप्ता, नीरज चैहान, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti