मथुरा

मथुरा। आज हाइवे के किनारे बसी एक काॅलौनी से मध्यप्रदेश पुलिस ने एक प्रेमी युगल जोड़ा पकड़ा है। ग्वालियर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई है। दोनों प्रेमी युगल को पुलिस अपने साथ ले गई। युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली है, वहीं युवक राल मथुरा का रहने वाला है जो प्रेम संबंधों के चलते युवती को कई माह पूर्व मध्यप्रदेश से भगा लाया था और हाइवे स्थित काॅलौनी में पत्नी के रूप में रखकर किराए पर रह रहा था।

Read More

मथुरा। होली पर्व को लेकर जहाॅ लोग होली पर्व को मनाने के लिए पहलें से तैयारियों में जुटें हुए हैं। वहीं होली पर्व पर शराब के बढ़तें प्रचलन को देख शराब तस्कर भी अवैध रूप से शराब का स्टाॅक करने में जुटें हुए हैं। इसके लिए जहाॅ शराब तस्कर नये नये तरीके अपनाकर दूसरे प्रान्तों से सस्ती दर पर शराब लाकर मोटा मुनाफा कमाने में लगें हुए हैं। वहीं आबकारी विभाग व जनपद पुलिस भी शराब तस्करों पर पैनी निगाहें जमाये हुए हैं।  इसी क्रम में फरह की रिपोर्टिग चैकी ओल पुलिस ने सूरजमल पुत्र मोहन सिंह निवासी चिरारई थाना फरह को 30 क्वार्टर देशी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। वहीं थाना कोसी क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जेपी गुप्ता ने अवैध रूप से लाई गई बीयर कैन के लेबिल हटाकर वेचतें हुए शराब के ठेके से संजय पुत्र महेन्द्र पाल निवासी कोटवन थाना नास्की फिरोजाबाद को 264 बीयर कैन के साथ बन्दी बनाया हैं। इसी के चलते थाना कोसी पुलिस ने क्षेत्र के शनिदेव तिराहा नन्दगाॅव रोड से सतीश पुत्र महावीर निवासी सौंख थाना मर्गोरा को 47 वोतल अग्रेंजी शराब व 100 क्वार्टर अग्रेंजी शराब के साथ एक बाइक संख्या यूपी 85 एएफ 5434 को भी बरामद किया हैं। राया क्षेत्र की रिपोटिग चैकी बिचपुरी के ग्राम सोनई से पुलिस ने बिरेन्द्र पुत्र स्व0 जगदीश निवासी धुमनेहेड़ा थाना जायापुर साउथ वेस्ट दिल्ली को अवैध रूप से लाई गई शराब की  255 बोतल अग्रेंजी शराब व होन्डी सिटी कार संख्या डीएल 7 सीसी 3735 को बरामद कर किया। वहीं थाना वृन्दावन पुलिस ने रूक्मणि विहार से कृष्णवीर पुत्र शिव सिंह निवासी थारागढ़ी कोरसन्डा थाना सादाबाद हाथरस को 25 वोतल अग्रेंजी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं।

Read More

मथुरा। होली का त्यौहार कभी पन्द्रह दिन पूर्व से नगर एवं देहातों में देखने को मिलता था। वह आज तक देखने को नहीं मिला है। इसका कारण लोग महंगाई, बेरोजगारी, कम आय के परिणाम उस पर मन में कोई हास परिहास की कमी होने आपसी प्रेम में कमी आने उस पर बर्दाश्त की कमी होने के परिणाम स्वरूप होली का त्यौहार सिर्फ मंदिरों तक ही सीमित रह गया है। शहर में होली का त्यौहार नजदीक आने के बाद भी अभी तक गली, मौहल्लो, बाजारों में होली का रंग गुलाल फिकता नहीं दिख रहा हैं। यही स्थिति कस्बो गांवों की भी है। जहां अभी तक होली का हुड़दंग देखने को नहीं मिल रहा है।  

Read More

मथुरा। जनपद के महिला थाने में विवाहिता ने अपने दहेज लोभी पति व अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व उत्पीड़न कर घर से वाहर निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती राजकुमारी पत्नी सागर निवासी थाने के पीछें गोवर्धन मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति सागर पुत्र रमेश निवासी सैनिक एन्कलेब सैक्टर 5 थाना नरौली नई दिल्ली ने अपने आठ अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में एक कार की माॅग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिंक उत्पीड़न किया तथा इस पर भी माॅग पुरी नहीं होने पर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को अवगत कराया उसके बाद परिजनों के साथ थाना गोवर्धन पहुंची जहाॅ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर आला अधिकारियों के आदेश पर जनपद के महिला थाने में पति सहित आठ अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। वहीं थाना गोबिन्द नगर में श्रीमती तबस्सुम उर्फ गुडि़या पत्नी शहनवाज निवासी जयसिंहपुरा गोबिन्द नगर ने अपने पति शाहनवाज पुत्र शकील निवासी जय़सिंहपुरा के विरूद्व दहेज में 2 लाख रूपयें की माॅग पुरी नहीं करने पर शारीरिक व मानसिंक उत्पीड़न करना तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जाॅच कर रही हैं।  

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते एडीएम धीरेन्द्र सिंह सचान एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में जनपद को पाॅलीथिन मुक्त कराने के उदद्ेश्य से चलाये जा रहे अभियान को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान ने प्रभावी ढंग से चलाये जाने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर परिषदों तथा अन्य सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दिये है। अपर जिलाधिकारी ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में हुई बैठक में कडा रूख अपनाते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कहा कि जिस किसी क्षेत्र में पाॅलीथिन की विक्री अथवा प्रयोग या पाॅलीथिन का कूड़ा पाया जायेगा उस क्षेत्र के सम्बन्धित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पाॅलीथिन मुक्त कार्यक्रम को सख्ती से अमल में लाकर जनपद को स्वच्छ तथा सुन्दर बनाना ही जिलाधिकारी का उदद्ेश्य है। क्योंकि मथुरा एक धार्मिक नगरी है देश के कौने-कौन से लेकर विदेशी श्रृद्धालू भी यहॅा आते है तथा निवास भी करते है। इसलिये एक सकारात्मक और अच्छा संदेश मथुरा से लेकर ही पर्यटक जायें। उन्होंने बैठक में उप जिलाधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर परिषदों को यह भी निर्देशित किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थें पर विशेष निगरानी रखी जायें और लगातार खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग की जायें तथा दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों को अवगत कराया है कि मिनी कामधेनु डेयरी योजनान्तर्गत सभी आवेदन कर्ताओं को सूचित किया है कि जनपद मथुरा में 50 दुधारू पशुओं की मिनी कामधेनु डेयरी ईकाईयों की ब्याज मुक्त ऋण योजनान्तर्गत गाय या भेंसों की ईकाईयों की स्थापना की जानी है जिसमें जनपद स्तरीय गठित कमेटी की अध्यक्षता में लाभार्थी का चयन दिनांक 09-03-2015 को दोपहर 12.00 बजे से राजीव भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में किया जा रहा है। अतः उक्त दिनांक को नियत समय व स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।  

Read More



Mediabharti