मथुरा

मुम्बई। भोजपुरी के हिट एक्शन स्टार सुदीप पांडे ने इस बार मुंबई में बच्चों के साथ बड़े धूम धाम से होली का त्यौहार मनाया। बच्चे काफी खुश हुए और साथ में सुदीप पांडे को बच्चों के साथ होली मनाना बहुत पसंद आया। इस पर सुदीप पांडे ने कहा,'' मैने फ़िल्मी होली तथा फिल्म के पर्दे पर काफी होली मनाया लेकिन आज बच्चों के साथ होली मनाने का मज़ा कुछ और था। उनके साथ होली मनाके अपना बचपन और अपना गॉव बहुत याद आया। हमारे त्यौहार,धर्म,संस्कृति और सभ्यता बहुत अच्छे हैं। हर त्यौहार लोगों में नया उत्साह और नई चेतना पैदा करते है। लोग कुछ समय के लिए अपने गम भूल जाते है।"  आगे सुदीप पांडे कहते है," मैं अपनी फिल्म में त्यहारों को किसी ना किसी तरह दिखाने की कोशिश जरूर करता हूँ। मुझे हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता बहुत अच्छी लगती है। शायद इसी कारण आमिर खान की फिल्म " पी के ..." ने मुझे दुखी किया और मैं पहली बार हिंदी फीचर फिल्म "हूँ'' बनाने का फैसला किया। अब मैं भी उसी तर्ज पर कॉमेडी तड़के के साथ फिल्म,' हूँ.." बना रहा हूँ, लेकिन इसमे किसी एक धर्म का न दिखाकर ,सभी को बैलेंस कर के दिखाने वाला हूँ। जो लोग आमिर खान की फिल्म से आहत हुए है यह उनकों काफी पसंद आएगी। 'हूँ' के जरिये हम हिंदुस्तान दिखा रहे है।"       

Read More

मथुरा। जिला काग्रेंस कमेटी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष आबिद हुूसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेंस के महासचिव ब्र्रजेन्द्र यादव व सचिव विनोद पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश का्रग्रेंस के सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मात्र आठ माह के शासनकाल में केन्द्र की भाजपा गठबन्धन सरकार की कलई खुल चुकी हैं। जिस प्रकार भाजपा ने झूठें वायदें करके सत्ता प्राप्त की उसका कारनामा अब जनता के सामने आ रहा हैं। केन्द्र सरकार वायदें के अनुरूप महगाई को रोकनें में असफल रही हैं। महासचिव ब्रगजेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्व काग्रेंस ने विशाल आन्दोलन करने का निर्णय लिया हैं। इसी के तहत 12 मार्च को जिला व शहर कमेटी के नेतृत्व में जिला स्तर पर विशाल आन्दोलन किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहें जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के आम बजट ने उधोगपतियो और पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का सन्देश दे दिया है वहीं मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की कमर टूटना निश्चत है। काग्रेंस इसें बर्दाश्त नहीं करेगी। हाईकमान के निर्देश पर 12 मार्च को जनपद के कांग्रेंस जन केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्व आन्दोलन करेगी। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि कैन्द्र और प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों से आम जनमानस भाररी आहत है महंगाई दिन प्रतिदिन वढ़ती जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेंस के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनसमस्याओं के लिए 12 मार्च को जन आन्दोलन करेगे। उन्होंने सभी कांग्रेंसजनों से आन्दोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में सोहनसिंह सिसोदिया, बिहारीकान्त तिवारी, ब्रज मोहन वाल्मीकि, कमलेश चैधरी, दीनदयाल गौतम, नीलम कुलश्रेष्ठ, मुकेश ध्नगर, गोबिन्द आनन्द, यतेन्द्र मुकदमृ, कायम कुरैशी, मास्टरा प्रताप सिंह, भुग्गल पहलवान, लियाकत कुरैशी, महेन्द्र गौतम, बबलू चैहान, मनोज गौड़, सरवर अहमद, दिनेश दीक्षित, गिर्राज किशोर सारस्वत, हाजी सलीम, अब्दुल कलाम, निशाद अहमद, दीपक वर्मा, डा0 आशुतोष भारद्वाज, उमाशंकर शर्मा, ठा0 बिहारीलाल, प्रकाश भंडारी, चैं0 मुन्शी सिंह, प्रकाश यदुवंशी, चन्द्रप्रकाश जाससवाल, अनूप चतुर्वेदी, विक्रम वाल्मीकि, महेश महावर, केके रावत, संजीव चैधरी, प्रवीण ठाकुर, बन्टी सिद्दकी, आदि ने भी कार्यकर्ताओं से होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।  

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मथुरा ने अवगत कराया है कि दिल्ली से प्राप्त सूचनानुसार यमुना नदी में हथनीकुण्ड से 164.4 सेमी0 पानी छोडा गया है, यह पानी कल तक कटने लगेगा, नदी में पानी की बढने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने समस्त यमुना नदी के किनारो पर बसने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि वे उक्त बढते हुए यमुना नदी के पानी की स्थिति को देखते हुए अपने बचाव में सर्तक रहे।

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर में न्यायालय के आदेश से महिला से मारपीट कर आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में नामजदों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू उर्फ इन्दू निवासी राधेश्याम कालौनी थाना गोबिन्द नगर मथुरा ने न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कसमत अली पुत्र सकूल अली निवासी उपरोक्त ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उधारी के पैसे के लेने देन के चलते मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देना जिसेकी शर्म की वजह से जिम्मा खाॅ की पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी हैं।  

Read More

यमुना भक्त बैठक के बाद संकल्प करते हुए मथुरा। मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों की बैठक की गयी। जिसमें 11 मार्च की वाहन यात्रा को लेकर विचार विमर्श एवं येजना बनाई गयी। बताया गया कि 11 मार्च को 200 बसें एवं बड़ी संख्या में छोटी बड़ी गाडि़यों के साथ ब्रजवासी एवं यमुना भक्त दोपहर 1 बजे छटीकरा से बल्लभगढ़ पहुँचेंगे। 12 मार्च को बल्लभगढ़ से लाखों की संख्या में ब्रजवासी, किसान, एवं अन्य क्षेत्रों के भक्त दिल्ली संसद के लिये कूच करेंगे। अबकी बार सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई होगी। 11 मार्च से पहले 8 मार्च को गोविन्द मठ वृन्दावन में प्रातः 11 बजे जिला भर के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 11 मार्च की वाहन यात्रा के लिये हजारों की संख्या में यमुना भक्तों ने अपना नाम पंजीकृत करवा दिया है। साथ ही भक्तों ने बसों की भी व्यवस्था कर ली है। प्रचार प्रचार भी तीव्र गति से किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति दिल्ली के लिये कूच करें। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सचिव अब्दूल जब्बार, राजेन्द्र भगत, हरि संह फरह ब्लाॅक अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मथुरा नगर अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, हरिशंकर शास्त्री, युवामोर्चा अध्यक्ष शरद वर्मा, युवामोर्चा महामंत्री विवेक शर्मा, पं0 राहुल शर्मा, आदि उपस्थित थे।  

Read More

छाता मंे यमुना अभियान के लिये समर्थन जुटाते यमुना भक्त मथुरा। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह की अध्यक्षता में छाता यमुना अभियान चलाया गया। गाँव के प्रत्येक घर में जाकर यमुना आन्दोलन के लिये लोगों को जागरूक किया गया। कई विशिष्ट लोगों ने समर्थन पत्र दिया एवं कईयों ने नाम भी लिखाया। जिला प्रभारी ने बताया कि यमुना नही ंतो ब्रज नहीं। यमुना के बढ़ते प्रदूषण से करोड़ों लोगों की आस्था पर प्रभाव पड़ा है। यमुना ब्रज की पहचान है। ब्रजवासियों के लिये यमुना अति महत्वपूर्ण है। यमुना की अविरल धारा को हथिनी कुण्ड पर रोक दिया गया तथा दिल्ली आदि शहरों के फैक्ट्रियों का केमिकल एवं रसायन यमुना में सीधे डाला जा रहा है यही जहरीला दूषित जल ब्रज में आ रहा है जिसकेे कारण गाँव से लेकर शहरोें में कैंसर जैसी भयंकर बीमारियो उत्पन्न हो रही है। बच्चों से लेकर बुर्जगों तक सभी दूषित जल पीने के कारण रोगों के चपेट में आ रहें है। ब्रजवासियों को यह जहरीला जल कतई बर्दास्त नहीं हमें स्वच्छ एवं शुद्ध जल चाहिये। यमुना किनारे बसने वाले लोग यमुना के दूषित जल से ज्यादा ग्रसित हैं। यमुना हमारी माँ है। भगवान श्री कृष्ण की पटरानी है। हम यमुना को अविरल बना कर ही दम लेंगे। 11 मार्च का अह्वान करते हुये छाता के लोगों ने माँ यमुना के मुक्त एवं शुद्ध कराने का संकल्प लिया एवं आसपास के सैकड़ों लोगों ने 11 मार्च के लिये अपना नाम पंजीकृत करावाया।   

Read More

मथुरा। सर्वोदयी ब्राहमण विकास संस्थान की एक बैठक जगन्नाथ पुरी स्थित पं0 सोहनलाल शर्मा कातिब के निवास पर हुई। जिसमें पंचांग ब्रजोत्सव पर्व दीपिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्वान सन्त राजा बाबा ने कहा कि पंचांग सनातन धर्म के अन्तर्गत महत्वपूर्ण व अति उपयोगी है इसी के अनुसार विभिन्न परिवारों में सनातन रीति नीति से मंगलकार्य किये जाने हैं। इस अवसर पर पं0 सोहन लाल शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह 8 मार्च को चित्रकूट मसानी पर मनाया जायेगा। जिसमें उक्त पंचाग का वितरण भी होगा। पंचाग विमोचन के अवसर पर पं0 गजेन्द्र शर्मा, चैयरमैन लक्ष्मी ग्रुप, जयप्रकाश शर्मा, चारू अग्ररवती, अनिल कौशिक, अक्षय भारद्वाज, सुरेन्द्र खोना, दिवाकर आचार्य, प्रशान्त शर्मा, महेन्द्र दत्त आचार्य, मोहनलाल शर्मा, सुधाकर आचार्य, नारायण शर्मा, आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। धर्म प्रचारिणी सभा के तत्वाधान में होली पर्व का आयोजन राजस्थान साधु समाज तथा श्री सनातन धर्म उत्तर भारत के प्रमुख प्रचारक महन्त वीरेन्द्रानन्द गिरि की अध्यक्षता मे मनाया गया। इस अवसर पर सन्त वीरेन्द्रानन्द नें कहा कि समाज के भीतर वर्तमान में जो कुरीतिया है उनको दूर करने के लिए सन्त महन्तों को आश्रमों का मोह त्याग करा सनातन धर्म के प्रचार के लिए जगह जगह जाना होगा। हमारी संस्कृति पर वर्तमान मतमन्तर हावी हो रहा हैं। जिससे समाज को बचाया जाना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इसी के साथ साथ गंगा यमुना सरस्वती में दूषित जल के शुद्विकरण और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को वापस लाने के लिए सन्त समाज को आगे आना होगा। इस अवसर पर महन्त रामनन्द पुरी, सोमनाथ गिरि, स्वामी अचितानन्द सरस्वती, स्वामी भोलानन्द, रमेशानन्द, राघवानन्द, गणेशदास, रामनाथ अग्रवाल, योगेन्द्र, आदि ने यमुना की पवित्रता बनाये रखने के लिए इसका पूजन करने निश्चय किया।  

Read More

मथुरा। क्रियेटिव फैण्ड्स ग्रुप ने स्थानीय होटल में होली के रंगारंग कार्यक्रम हुड़दंग 2015 का आयोजन किया। जिसमें में पूरे प्रांगण को चार प्रांतो के दिलकश अंदाज में सजाया गया। कहीं ब्रज का माधुर्य बिखरा था कहीं राजस्थान की रंगीनियां, कहीं सजीले बंगल की झलक दिखी तो कहीं पंजाब की मस्तियां, हर तरफ सदस्याओं द्वारा अपने प्रांतो की झांकी ने कार्यक्रम में रंग भर दिये।  कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की छवि के समक्ष मुख्य अतिथि रजनी वाष्णेय पत्नी कुलपति वेटरिनरी विश्वविद्यालय व नगर पालिका अध्यक्षा मनीषा गुप्ता द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर हुआ। तदृपरांत कुंज बिहारी की आरती व माखन मिश्री से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सदस्याओं द्वारा होली के विभिन्न प्रांतो के लोक गीतों पर दी गई प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखरे दी। निधि व नीना जैन द्वारा दी गई हास्य प्रस्तुति ने सभी करे हसंने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि रजनी वाष्र्णेय व नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता द्वारा मोनिका, सुमित गोयल व रजनी गुप्ता को बेस्ट गटअप पुरस्कार, अर्चना व पायल को सवश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार, निधि व नीना जैन को बेस्ट हास्य प्रस्तुति का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित ब्रज की होली कार्यक्रम ने माहौल को कृष्णमय कर दिया। नंदगांव के ग्वाल है बरसाने की छोरी है, गीत पर रेखा, सुजाता, सुनीता, नीना, दिव्यंाशी, सोनिका व रश्मी द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिप्रा राठी, मानीसी, सरिता, अचर्ना अग्रवाल, रितु गोयल, गुंजन, लक्ष्मी अग्रवाल, रेनु, वंदना, सीमा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नम्रता अग्रवाल द्वारा किया गया।  

Read More

मथुरा। पूर्व सैनिक संघ की बैठक जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। जिसमें आम वजट 2015 में मोदी सरकार द्वारा वन रेक वेन पेशन की मन्जूरी के बाद भी इसके लिए वजट का आवटन नहीं किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। संघ के महासचिव खेमचन्द्र शर्मा ने कहा कि 1 फरवरी को रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया था कि उक्त लम्बित माॅ को, मिलिट्री पेंशन के रूप में सर्विसर्ज द्वारा वजट से पूर्व प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी। इसके वावजूद वजट में इसका कोई प्रावधान नहीं किया हैं। पूर्व सैनिक अपनी उक्त माॅग को लेकर अब चैन से नहीं बैठगें शीघ्र ही इसें लेकर नई रणनीति तैयार की जायेगी। बैठक को उपाध्यक्ष, देवीचरण, कैप्टन निरजंन प्रसाद, कैलाश चन्द्र शर्मा, भवर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, केडी मिश्रा, जवाहर लाल, जगजीत सिंह, हरीओम, प्रेमसिंह, आदि ने भी सम्बोधित किया।

Read More