मथुरा

श्री कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज की अध्यक्षता में वृन्दावन के प्रमुख सन्त भागवताचार्य, तीर्थपुरोहित एवं समाजसेवियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से मानमन्दिर के विरक्त संत पूज्य रमेश बाबा महाराज भी पधारे। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने यमुना मुक्तिकरण अभियान में पूर्व में हुये अनुभवों एवं कुछ लोगो द्वारा किये गये उपेक्षित व्यवहार के लिये पीड़ाये व्यक्त की । साथ ही इस बात का भी संकल्प दोहराया कि यमुना मैया से अपना जीवन मरण का साथ है इसकी वर्तमान स्थिति से हम सभी को भारी वेदना है सभी ब्रजवासी यमुना की अविरल और निर्मल धारा ब्रज वृन्दावन में पधारे इसके लिये पहले भी प्रयास करते रहे है और आगे भी प्रयास करते रहेगे। पूज्य श्री रमेश बाबा महाराज जी के द्वारा पिछली बार जो यात्रा निकाली गयी थी। उसमें भी हमने तनम न धन से सहयोग किया किन्तु उस यात्रा में जयकृष्ण दास द्वारा तमाम प्रमुख सन्तों भागवताचार्यो एवं यमुना भक्तों के साथ बार बार दुव्र्यवहार किया गया। इसी लिये ब्रजवासियों के मन में उनके प्रति भारी क्षोब है। पूज्य रमेश बाबा जी महाराज ने ब्रजवासियों व सन्तों के वेदना सुनकर इसके प्रति दुख प्रकट किया उन्होने कहा कि मेरे शरीर का कण कण सन्तो, ब्रज एवं ब्रजवासियों की सेवा के लिये समर्पित है मैं उनके तिरस्कार एवं उपेक्षा की कल्पना नहीं कर सकता। यदि किन्ही के द्वारा पिछले आन्दोलन में ऐसा कृत्य किया गया है। तो मुझे भारी कष्ट है । उन्होने यह भी कहा कि वर्तमान में 15 मार्च को कोसीकलाँ से प्रारम्भ यमुना मुक्तिकरण अभियान की पदयात्रा को ही मेरा समर्थन है । 11 मार्च को निकाली जा रही वाहन यात्रा को मेरा कोई समर्थन नहीं है। बैठक में पधारे सभी सन्तों, भागवताचार्यो, तीर्थपुरोहितों एवं सभी यमुना भक्तों से आगामी 15 मार्च को कोसीकलाँ से प्रारम्भ होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में बढचढ कर सयोग करने का अनुरोध किया। पूज्य रमेश बाबा ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछली बार जो समझौता हुआ उसमें उनकी सहमति नहीं थी।  बैठक की अध्यक्षता करते हुये गीता मनीषी पूज्य ज्ञानानन्द जी महाराज ने कहा कि अब सभी बातें स्पष्ट हो गयी है और पूज्य रमेश बाबा महाराज के द्वारा जो 15 मार्च से चलने वाले आन्दोलन  में हम सभी बढचढ कर सहयोग करने के लिये तत्पर है आन्दोलन में सभी पक्षों का सम्मान रहे एवं तालमेल बना रहे। इसके लिये समिति का गठन किया जाये। जिसमें सन्तों, भागवताचायों, तीर्थपुरोहितों एवं यमुना सेवियों का प्रतिनिधित्व  रहे और इनके परामर्श से आन्दोलन की रूपरेखा आगे बढाई जाये। जिसका पूज्य रमेश बाबा समेत सभी लोगो ने समर्थन किया।  सभी की ओर से अन्त में धन्यवाद ज्ञापन करते हुये डाॅ मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि आज की बैठक बडी सुखद रही जिसके बाद हम सभी सन्त महन्त, मण्डलेश्वर , भागवताचार्य, पण्डा समाज व ब्राहम्ण समाज सभी एकजुट होकर पूरी शक्ति सामर्थ से पूज्य रमेश बाबा महाराज द्वारा संचालित यमुना मुक्तिकरण अभियान को तन मन धन से गति प्रदान करेगे।    बैठक में मुख्य रूप से स्वामी रामदेवानन्द जी सरस्वती, स्वामी हरिबोल जी महाराज, काष्र्णि जगदानन्द जी महाराज, स्वामी आदित्यानन्द जी महाराज, आचार्य बद्रीश जी, श्री मनोजमोहन जी शास्त्री, श्री मृदुलकान्त जी शास्त्री, गोपेश्वर चतुर्वेदी, श्री कृष्ण सरस, श्याम सुन्दर गौतम, देवेन्द्र शास्त्री, श्री राधाकान्त शास्त्री, सुनील सिंह,  हरेश ठेनुआ, उद्यन शर्मा, रासाचार्य देवकीनन्दन जी, सौरभ गौड़ , सत्यभान शर्मा, पं बिहारी लाल शास्त्री,  डा वी पी शुक्ला, श्याम चतुर्वेदी, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर महन्त नारायण दास , महन्त सच्चिदानन्द दास जी, महन्त गौर गोपाल दास, पं जयनारायण जमदाग्नि, राजीव मिततल, मुकेश पचैरी, आचार्य विजय किशोर मिश्र, पंकज चतुर्वेदी, भगवान दास चैधरी, ओमप्रकाश पचैरी, मोहन सोनी, लकी पंडित, नीरज शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, तुलसी स्वामी, लेखराज शर्मा, मदनगोपाल बनर्जी, विपिन बापू, अभय वशिष्ठ, करूणा शंकर, विनोद शंकर, जगदीश शर्मा,, नन्द किशोर चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। 

Read More

     नंदन वन आश्रम में जुटे साधु सन्त व ब्रजवासी गण यमुना मुक्ति को हजारों ब्रजवासी यमुना भक्तों ने भरी हुंकार  यमुना मुक्त हो इसके लिये हजारों ब्रजवासी अब हुकांर भरने लगे है। कोसी के खरौट गांव व शेखसाई के मध्य स्थित नंदनवन में आज साधु सन्तों व आस पास के बहुत सारे गांवो के हजारों ब्रजवासी एकत्रित हुये। इस अवसर पर इतने ही सन्त महन्त मण्डलेश्वर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री पूर्व कृषि मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण एवं कोकिलावन धाम पूज्य प्रेमदास जी महाराज आदि ने ब्रज के विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज द्वारा संचालित यमुना मुक्तिकरण अभियान की जानकारी देते हुये कहा कि ब्रजवासियों की सन्तो ंकी आराध्या श्री यमुना महारानी है जो आज अविरल व निर्मल रूप में नही है इसके लिये 15 मार्च से चलने वाली पदयात्रा में सभी को जुड़ने का आवह्न किया गया। कहा कि यमुना नही ंतो ब्रजवासी नही है। इसलिये इस पदयात्रा में हमें हजारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में भाग लेना होगा।  अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने दिया यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन  अखिल भारतीय युवा अग्रवााल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभय कान्त गर्ग, जिलाध्यक्ष पृथुल मंगल, जिला महामंत्री चिराग अग्रवाल ने उनके द्वारा लिखित समर्थन यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों को दिया गया।  गांव गाव से मिल रहा यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को समर्थन  यमुना मुक्तिरकरण अभियान के गांव गांव निकले प्रचार रथों द्वारा यमुना मुक्ति के लिये किये जा रहे प्रचार से लोगो में उत्साह और उमंग की लहर दौड रही है। हर कोई पदयात्रा में चलने के लिये कमर कस चुका है। अभियान के 25 प्रचार रथों द्वारा होडल पलवल तक यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का प्रचार किया जा रहा है। सभी ब्रजवासियों और यमुना भक्तों द्वारा पदयात्रा में चलने के लिये संकल्प लिया जा रहा है। 

Read More

    यमुना रक्षक दल के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ का आयोजित होली मिलन समारोह  शिक्षक संघ के समारोह में यमुना रक्षक दल को समर्थन देते शिक्षकगण मथुरा। शिक्षक मित्र सम्मान समारोह एवं होली मिलन के सुअवसर पर उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बल्देव में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास को यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण एवं 11 मार्च के विशाल आन्दोलन के लिये जनपद मथुरा की समस्त कार्य कार्यकारिणी अध्यापाकों द्वारा समर्थन मिला। जिलाध्यक्ष ठा0 यशवीर सिंह राघव ने समर्थन देते हुये कहा कि यमुना ब्रज की पहचान है। बिना यमुना के ब्रज सूना है। यमुना ब्रज और सम्पूर्ण कृष्ण अनुयायियों की आत्मिक धरोहर है। इसका  संरक्षण और स्वच्छ रखना हम सभी का परम कर्तव्य ही नहीं दायित्व है, जिसका की उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद मथुरा की समस्त कार्यकारिणी पूरे जोर के समर्थन के साथ साथ आपको आश्वासन देती है कि यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पैदल यात्रा में आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। वहीं माननीय विधायक पूरन प्रकाश सिंह ने यमुना रक्षक दल का समर्थन एवं सराहना करते हुये कहा कि यमुना रक्षक दल वर्षोे से माँ यमुना को मुक्त कराने का अभियान चलाये हुये है। यमुना के इस पुनीत पावन कार्य में सभी ब्रजवासियों को निःस्वार्थ भाव से इस आन्दोलन में भाग लेना होगा। यमुना सबकी माँ है, यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त करा कर स्वच्छ एवं अविरल बनाना है। इस अवसर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, जिला बेसिक अधिकारी वीरपाल यादव, चैयरमैन जगदीश नौहवार, उपजिलाधिकारी विश्वभूषण मिश्र, डाॅ0 अजीत कुमार, देवेन्द्र गुप्ता, जिलामंत्री आलोक उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीन चैधरी समेत सैकड़ों अतिथि वरिष्ठ व्यक्ति उपस्थित थे। 

Read More

बलदेव। ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज के मन्दिर में शुरु हुआ होली का रंग महोत्सव पूरे ब्रज के साथ होली के रंग में ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज भी पूरे होली के रंग में रंगे नजर आये जैसा कि ज्ञात है कि बंसत पंचमी से हीे होली का प्रचलन मन्दिर प्रांगण में समाज गायन के साथ शुरु हो जाता है। प्रतिदिन मन्दिर प्रांगण में आरती के समय रंग व गुलाल की वर्षा प्रसाद रुप में की जाती है तथा अहिवासी ब्राह्ममण कि सेवायत पंडागण है विभिन्न पदगायन के द्वारा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज व मैया रेवतीजी को रिझाते हैं यही क्रम पूरे डेढ़ महिने चलता हैै।

Read More

बलदेव। श्री शेषावतार ब्रजराज ठाकुर दाऊदयाल के मंदिर में समाज गायन की अनूठी परंपरा है। मंदिर प्रंागण में बसंत पंचमी से ही 45 दिवसीय होली महोत्सव शुरू हो जाता है। बसंती गीत, धमार गायन, ढप ढोल, मृदंग, झंाझ, मजीरा के स्वर सुनाई  दे रहे हैैं। समाज गायन के स्वर बाल भोग तथा शयन आरती के समय गंूजते रहते है। बंसत पंचमी से ही रात्रि समाज गायकी में पेड़ा, लड्डू, मेवा बाटी आदि का वितरण डोल पंचमी तक चलता है। दाऊजी महाराज के श्रृंगार में बसंती वस्त्र, होलाष्टक डोल पंचमी तक धवल वस्त्र चंदन की जगह चेहरे पर गुलाल लगाया जाता है। शेषावतार ब्रजराज को जामा, चोला, पटुका, सिरपेच, मुकुट धरण कराया जाता है। मुकुट धारण कराके चाँदी का लकुट लट्टू धारण कराया जाता है। किरीर, बांक, चंद्रिका, मोर मुकुट सिर पर धारण कराने के साथ गालों पर गुलाल के साथ ही ब्रज राज शेषावतार के अलबेले स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु, भक्त भी अलबेली सरकार की जय के स्वर के साथ श्रद्धा भक्ति के साथ झूम उठते हैं। ब्रज और फाग का अन्योन्याश्रित संबंध है। ‘‘ब्रज ते शोभा पफाग की, ब्रज की शोभा फाग’’ राजा नागरी दास ने तो यहां तक कहा है। होली के अभाव में बैकुण्ठ के वैभव को भी हेय समझा है। स्वर्ग बैकुण्ठ में होरी जो नाहिं तो कोरी कहां लै करैं ठकुराई’’ ब्रज के भक्त कवियों द्वारा रचे हुए होली के पद इतने प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, जो ब्रजभाषा गेय साहित्य के विशिष्ट अंग माने जाते हंै। ब्रज मंडल आज मची होरी खेलत श्री बलदेव लाडिलो, संग लिये रेवत जौरी अनूठे संगीत समाज गायकी की अपनी अलग ही विशेषता है। संगीत समाज गायकी की अपनी अलग ही विशेषता है। संगीत समाज गायकी में सायं के समय गर्भग्रह के ठीक सामने बाल गोपाल, युवा, वद्ध नित्य प्रति समाज गायकी में भाग लेकर गायन, वादन करते है। इस अवसर पर मंदिर के गर्भग्रह के सम्मुख जगमोहन में तिल रखने की जगह नहीं रहती है। जनता में चाहे होली का प्राचीन उत्सव विकृत होता जा रहा हो, ब्रज के प्रमुख देवालयों में अभी तक पुरानी परंपराओं का ही निर्वाह किया जा रहा है। ब्रज राज शेषावतार ठा. दाऊजी महाराज के उत्थापन के समय तीसरे पहर भांग भोग के दर्शन विशेष रूप से होते हैं। दूधिया, रबडी, गुलाब, संतरे, कभी खस की, हरियल भांग का रंग विचित्र होता है जिसने कभी भांग नहीं पी हो वह तो चुल्लू में उल्लू वाली कहावत को ही चरितार्थ करता है। भांग, घोंट छानकर तो संगीत समाज गायकी का आनंद तथा स्वर श्री उच्च होकर ब्रजवासी बरबस नृत्य तथा मटकने को मजबूर हो जाते हंै। ब्रज में श्री हलधर पीठ बलदेव पर बल्लभ संप्रदायी प्रभावित है। बल्देव जी व माता रेवती के विग्रह स्वरूपों के प्राकट् में श्री बल्लभाचार्य महाप्रभु जी के पौत्र गोकुल नाथ जी को श्रेय है। होली के दिन सांय होली पूजन का दृश्य मनोहारी होता है। शेषावतार बलराम के अत्यधु हल मूसल लेकर संगीत समाज के साथ गायन, वादन के स्वरों के बीच ऐरी सखी निकसे है दाऊदयाल, ब्रज के पूजन होरी होली के तीसरे दिन, धूल के दूसरे दिन, चैत्र कृष्णा द्वितीया को मध्य संगीत समाज की गायन कला अपने चिर यौवन पर रहती है। चैत्र कृष्णा द्वितीया को होली उत्सव का मुकुट मणि हुरंगा में आत्मा परमात्मा के एकीकरण का तत्व प्रकट होता है। सेवायत पंडा समाज के बाल, युवा, वृद्ध, नर नारी गोप गोपिका स्वरूप में हुरंगा खेलते है। देवताओं को लुभाने वाला बलदेव का हुरंगा है। संगीत समाज के स्वरों के साथ उड़त गुलाल लाल भये बादर का साक्षात दर्शन दाऊजी मंदिर प्रांगण में दर्शकों को देखने को मिलता है। ब्रज के राजा के सानिध्य में होने वाली अनूठी होली हुरंगा की संगीत समाज की गायकी भी अनूठी है। अनूठी होली हुरंगा विश्व परिदृश्य के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इस बार यह एैतिहासिक हुरंगा 18 मार्च को आयोजित होगा।    

Read More

ठा0 गिरधारी सिंह की 105 वीं वर्षगांठ मनाई मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के संस्थापक सदस्य ठा0 गिरधारी सिंह की 105वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान चैमुंहा स्थित मघेरा वाले हनुमानजी पर भंडारे का आयोजन किया किया गया। गणमान्य लोगों ने ठा0 गिरधारी सिंह से आशीर्वाद लिया। कल्याणं करोति परिवार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण महासभा, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ आदि संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सहारा समय के पत्रकार ठा0 प्रकाश सिंह ने अपने बाबा को 105 वर्ष पूर्ण करने पर भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर ठा0 प्रेम सिंह प्रधान, ठा0 यशवीर सिंह राघव, विधायक ठा0 तेजपाल सिंह, दुर्ग सिंह, सुनील शर्मा किरनपाल सिंह, सतपाल सिंह, सरदार सिंह, मेघश्याम सिंह, सुनील शर्मा, अनूप शर्मा, नितिन गौतम, पवन गौतम, सुरेश प्रधान जैत, महावीर प्रधान, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय कृष्ण दास महाराज आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। ब्रज का पौराणिक रूद्रकुण्ड अपने भव्य सांस्कृतिक नवीन स्वरूप में लौट आया है जिसका लोकार्पण करने आगामी 11 मार्च बुधवार को प्रातः 11 बजे उप्र. के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आ रहे हैं। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए काशी के बाबा विश्वनाथ उपस्थित रहेंगे। जो अपने सचल विग्रह और महंतों व काशीवासियों के साथ 10 मार्च को ही प्रातः वाराणसी से मथुरा पटना एक्सप्रेस से पधर रहे हैं। यह प्रथम बार है जो बाबा विश्वनाथ इस भाव के साथ ब्रज पधार रहे है। कल रंगभरनी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ के सचल विग्रह की पारंपरिक शोभायात्रा में स्फटिक के एक विशेष शिवलिंग महंत राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के घर से गाजे बाजे के साथ चलंे है। फिर बाबा विश्वनाथ के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा और रूद्राभिषेक होगा। सचल विग्रह के साथ इसी स्वरूप में भोलेनाथ ब्रज आएंगे और रूद्रकुण्ड में स्थायी रूप से काशी विश्वनाथ के रूप में स्थापित कर दिए जाएंगे। ब्रज फाउण्डेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने बताया कि काशीवासियों के इस उदारभाव का सम्मान करते हुए फाउण्डेशन ने रूद्रकुण्ड में एक लघु काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया है। जहां ब्रजवासी नित्य काशी विश्वनाथ का दर्शन और अभिषेक कर सकेंगे।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के महौली रोड के माधवपुरी क्षेत्र में सांय करीब 3 बजें मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य जमकर फायरिंग हुई जिसमें कई लोग घायल हो गये। दिन दहाड़ें हुई फायरिंग से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। लेकिन जैसे ही घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को हुई पुलिस के आला अधिकारी व कई थानों की फोर्स भी घटना स्थल की ओर रवाना हो गई। लेकिन समाचार लिखें जाने तक दोंनो पक्षों के मध्य फायरिंग जारी थी और पुलिस अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के थाना महावन स्थित टाटम्बमरी आश्रम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला वोलतें हुए लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर क्षेत्र के खप्परपुरा के पास गिरफ्तार कर उनके कब्जें से बुलेरों गाड़ी मोवाईल फोन, एक तंमचा, हजारों रूपयें की नगदी बरामद की हैं। पुलिस टीम को एसएसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं। इस सन्दर्भ में एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस लाइन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 28 जनवरी 2015 को रात्रि दस बजें करीब थाना महावन के टाटम्बरी आश्रम में अज्ञात बदमाशों धावा वोलतें हुए हमला वोल दिया तथा आश्रम में रह रहें साधू के महन्त लक्ष्मणदास महाराज के पास रखी करीब एक लाख रूपयें की नगदी व आश्रम में खड़ी वुलेरों संख्या यूपी 85 आर 3333 को लूट कर ले गये। जिसकी रिपोर्ट रामबिहारी पुत्र रतनलाल निवासी टाटम्बरी आश्रम द्वारा अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए घटना के खुलासें के लिए कई टीमे गठित की गई। इसी श्रखला में मुखविर की सूचना पर थाना प्रभारी महावन पंकज राया ने अपने साथी उप निरीक्षक विनोद कुमार तौमर, एससीपी रिसाल सिंह, व पुलिस वल के साथ क्षेत्र के बल्देव महावन मार्ग स्थित खप्परपुर पुल के पास से यदवीर पुत्र महेन्द्र सिंह जाट, निवासी एदलपुर थाना खेर जनपद अलीगढ़, हेमन्त कुमार जाटव उर्फ टीटू पुत्र मानिक चन्द्र उर्फ मानिका निवासी सुदामापुरी टैलीफोन एक्सचेन्ज के पास थाना हाईवें, गिरीश जाट पुत्र बच्चू सिंह निवासी गढ़ी साम्नता थाना नौहझील को गिरफ्तार कर लिया जबकि इनके साथी प्रेमपाल पुत्र रूपा सिंह निवारसी एदलपुर थाना खेर अलीगढ़, लाला खटीक पुत्र नामालूम निवासी औगाया थाना सुरीर जनपद मथुरा, गुड्डू ड्राइवर नाम पता अज्ञात भाग जाने में सफल रहें। पुलिस ने पकड़ें गये बदमाशों के कब्जें से लूट गई बुलेरों, मोवाइल फोन, एक तंमचा 315 वोर व दो कारतूस जिन्दा के अलावा 7350 रूपयें की नगदी बरामद की हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले टीम को 5 हजार रूपयें की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।  

Read More

मथुरा। आगामी 5 मार्च को माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा होली का डोला शहर के प्रमुख बाजारों में होकर निकाला जाएगा। डोला का प्रारंभ दोपहर 2 बजे से विश्राम घाट से होगा। जो कि छत्ता बाजार, होलीगेट, कोतवाली रोड, घीया मंडी, चैक बाजार, कसरेट बाजार से स्वामी घाट होकर विश्राम घाट पर संपन्न होगा। इसकी जानकारी परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने दी है।

Read More