मथुरा

मथुरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में जिला कारागार में निरूद्व बन्दियों से अवैध वसूली पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत ने कहा कि जिला कारागार में सभा की कार्यकारिणी के सदस्य वयोवृद्ध गुलाव सिंह सिसोंदिया से अवैध वसूली नहीं होने के कारण उनका घोर उत्पीड़न किया जा रहा हैं। कारागार में जो बन्दी पैसे देते है उसको काम पर नहीं लगाया जाता वरना उससे जबरन झाडू, शौचालय, सफाई आदि का कार्य कराया जाता हैं। उन्होंने उत्पीड़न रोके जाने की माॅग की हैं।

Read More

मथुरा। माथुर चतुर्वेद महिला परिषद द्वारा एक मार्च को श्रीधर पैलेस बंगाली घाट पर होली मिलन समारोह का आयोजन सायं 4 से 8 बजे तक होगा। जिसके अंतर्गत मयूर नृत्य, रास, फूलों की होली व अन्य आकर्षक कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी, मनीषा गुप्ता तथा एसएसपी मंजिल सैनी तथा सीओ प्रीति प्रियदर्शनी होंगी।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा नगर चैकी अन्तर्गत राधानगर में मोनु पुत्र उमेश निवासी राधानगर कृष्णा नगर ने अपनी मोवाईल की दुकान पर आई कुं0 डौली पुत्री जयपाल सिंह निवासी कृष्णा आर्चिड गोवर्धन रोड मथुरा के साथ गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील हरकत करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीडि़त युवती ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। होली के अवसर पर विषबाण साप्ताहिक परिवार द्वारा 28 फरवरी शनिवार को झाड़ी वाले हनुमान नौहझील मथुरा पर रात्रि 8ः00 बजे से रामलीला मैदान के प्रांगण में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रख्यात जादूगर आकाश नन्हा जादूगर दक्ष एशिया ओलंपियन अमित गुप्ता सहित व राष्ट्रीय कवि, समाज सेवी, साहित्यकार, पत्रकार सहित प्रमुख लोग भाग ले रहे हैं।   

Read More

मथुरा। कोतवाली रोड के चैराहे पर कई दिनों ने गहरी सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। जिससे भैंस बहोरा क्षेत्र में पाने वाले लोग परेशान है। मिट्टी का पहाड़ चैराहे पर खड़ा है।

Read More

मथुरा। सफाई कर्मचारी नाली से कूड़ों को नहीं निकालते, वहीं गली मौहल्लों में पड़े कूड़े के ढेरों को भी सफाई कर्मचारी नहीं उठा रहे हैं। वहीं सप्ताह में दो दिन कार्य करने भी नहीं आ रहे है। जिससे गली मौहल्लों में गंदगी जमा है। 

Read More



Mediabharti