मथुरा। थाना शेरगढ़ क्षेत्राके गाॅव विशम्भरा में मिट्टी खुदाई करते समय अचानक मिट्टी की ढाय खिसकनें से उसके नीचें तीन महिला व दो बच्चें दब गये। दवें लोगों को बाहर निकाला गया तो तब तक एक बच्चें की मौत हो गई। वहीं अन्य सभी घायल हो गये। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना शेरगढ़ के गाॅव विशंभरा में मिट्टी खुदाई कार्य चल रहा हैं। जिसमें मजदूर परिवार सहित वहीं रह रहें हैं। इसी के चलते मजदूर खुदाई कर कार रहें थे कि सांय करीब तीन बजें अचानक मिट्टी की ढाय खिसक गई। मिट्टी की ढाय खिसकनें के दौरान वहीं मजदूरों के बच्चें व महिलाए भी बैठी हुई थी। जिससें मिट्टी में तीन महिलाए व दो बच्चें दब गये। महिला और बच्चों को मिट्टी में दवा देख वहौ कार्य कर रहें मजदूर व ग्रामीण तुरन्त बचाव कार्य में जुट गये। करीब एक घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को वाहर निकाला लेकिन तब तक एक मासूम बालक की मौत हो चुकी थी। वहीं तीनों महिला व एक अन्य वालक घायल हो चुके थे। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वही घटना की सूचना पर स्थानीय पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों के हाल चाल जाने व मृत बच्चें के शव को कब्जें में लेकर पंचनामें की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
Read More




