मथुरा

मुंबई। सामजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' की उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता मनमोहन गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार द्वारा 'अखंड रामायण'( रामचरित मानस)  के संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन २१ फ़रवरी से २२ फरवरी २०१५ तक राधे माँ भवन, सोडावाला लेन, बोरीवली(वेस्ट), मुंबई -९२ में किया  गया, जिसे श्री रामायण प्रचार समिति, मुंबई द्वारा संगीतमय ढंग से प्रस्तुत किया गया और उसके बाद भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम हुआ। रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। सैकड़ों भक्तों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। सामजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने और उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया।        

Read More

आज दिनांक 23 फरवरी को गोविन्द मठ वृन्दावन से यमुना रक्षक दल द्वारा यह तीसरा यमुना प्रचार रथ आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी के परम सानिध्य में एवं ठा. अजयपाल के नेतृत्व में यह रथ रवाना हुआ। विज्ञानाचार्य जी ने रथ को हरी झण्डी दिखाकर रथ रवाना किया। यह प्रचार रथ पूरे प्रदेश भर के सभी जिलें जाकर ‘‘यमुना बचाओ जीवन बचाओ‘‘ का जनजागरण एवं 11 मार्च मथुरा से बल्लभगढ़ तक की वाहन यात्रा एवं बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा के लिये प्रचार-प्रसार करेगा। यमुना रक्षक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण चैधरी एवं कुंवर सिंह निषाद ने जानकारी देते हुये बताया  कि कल दिनांक 24 फरवरी को यमुना रक्षक दल का चैथा यमुना प्रचार रथ प्रचार-प्रसार के लिये रवाना होगा। यमुना रक्षक दल की हुई बैठक यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण हेतु तथा हथनी कुण्ड से माँ यमुना को मुक्त कराने के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च से हजारों वाहनों के साथ बल्लभगढ तक की वाहन यात्रा एवं बल्लभगढ से लाखों यमुना भक्तों एवं ब्रजवासियों के साथ दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा के लिये आज दिनांक 23 फरवरी को गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना रक्षक दल की बैठक की गई। जिसमें बताया गया कि आगामी 26 फरवरी से सभी ब्लाॅको के यमुना रक्षक दल कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गयी है। हर ब्लाॅक से 100 ट्रेक्टर इस तरह दशों ब्लाॅक से एक हजार ट्रेक्टर आयेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक ब्लाॅक से 100 मोटर साईकिलें तथा दश ब्लाॅकों से एक हजार मोटर साईकिलें निकलेंगे। इसके लिये जिले भर के नौजवानों की टीम की जिम्मेदारी कुंवर सिंह विषाद एवं प्रवीण चैधर को दी है। जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ हम समझौता नहीं कर सकते, हमें शुद्ध जल चाहियें। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यमुना के मिलने वाले गन्दे नाले यमुना को जहरीला बना देते है जिससे किसान भाईयों की कृषि और स्वास्थ  को सीधे तौर पर हानि पहॅुच रही है। इसी पीड़ा को लेकर हम वाहन यात्रा एवं बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद भवन तक पदयात्रा कर रहे है और सरकार से मांग कर रहे कि वह जल्द इस समस्या का हल करें। सूबेदार सरनाम सिह ने कहा कि जिले के भूत पूर्व सभी सैनिक इस आन्दोलन में भाग लेंगे। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह ने कहा कि आगरा कैनाल में जहर बह रहा है, यह जहर हमें मंजूर नहीं, हमें शुद्ध जल चाहिये। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, प्रदेश सचिव  विशन स्वरूप, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिवर सिंह, राष्ट्रीय सचिव अनीता थापा, प्रदेश प्रचार सचिव लता अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण चैधरी, दिनेश चैधरी, नगर अध्यक्ष अयन चतुर्वेदी, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, श्रीदास प्रजापति, सूबेदार सरनाम सिंह आदि उपस्थित थे। गाँव-गाँव में गूँजा ‘11 मार्च संसद मार्च‘ का नारा, यात्रा का किया गया आह्वान यमुना रक्षक दल का पहले यमुना प्रचार रथ ने आज गाँव सुनरख, देवी आटस, बड़ी आटस, कीकी नगला, बाबूगढ़, नगला सूरी, नारायण पुर, परखम सहित दर्जनों में यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण 11 मार्च वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा का आह्वान किया गया। साथ ही जनजागरण एवं प्रचार-प्रचार के माध्यम से हजारों ब्रजवासियों को यमुना के इस आन्दोलन से जोड़ा गया।  शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेन्द्र सिंह संधू द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी को बल्लभगढ़ में यमुना रक्षक दल के कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा। यह जानकारी संदीप चाहर एवं रविन्द्र फौजदार ने दी। जिसमें सभी यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी एवं सैकडों अतिथि गण उपस्थित होंगे।  

Read More

आर्ट आॅफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर ने किया यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन यमुना मुक्तिकरण अभियान को संतो का खासा समर्थन व सहयोग मिल रहा है ।इसी क्रम में अभियान के प्रमुख कार्यकर्ताओ कि एक विशेष बैठक दिल्ली में आर्ट आॅफ लिंिवंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी से हुई । बैठक में यमुना जी की वर्तमान स्थिति व समस्या को लेकर गंभीर चर्चा हुई एंव अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया । पुष्टि मार्ग के आचार्य व अभियान के संरक्षक श्री पकंज बाबा ने यमुना जी कि स्थिति को लेकर ब्रज वासियांे में व्याप्त आक्रोश व आगामी पद यात्रा में उमड़ने वाले भारी जनसैलाब के बारे में श्री श्री रविशंकर जी को बताया । अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री राधाकान्त शास्त्री व मान मन्दिर के राधा प्रिय ने यमुना नदी की समस्या व समाधान पर चर्चा की । श्री श्री रवि शंकर जी ने यमुना जी की बिगडती स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया व कहा कि वह पूर्व में भी यमुना जी को लेकर बड़ा कार्यक्रम कर चुके है। उन्होनें यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रयासों की सराहना की व इस अभियान में अपने अनुयायियों के साथ पूर्ण सहभागिता करने की बात कहीं । उन्होने यमुना जी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने की वकालत की । इस बैठक में अभियान के महासचिव हरेश ठेणुआ, मीडिया सलाहकार सुशील गोस्वामी, राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री आदि उपस्थित थे । गुजरात के पुष्टिमार्गिय वैष्णव भर रहे है यमुना मुक्ति की हुंकार यमुना को मुक्त कराने के लिये ब्रज ही अपितु ब्रज से बाहर भी लोगो ने हुंकार भरनी शुरू कर दी है। अपितु ब्रज बाहर अन्य राज्य और देशो में रहने वाले लोग यमुना को मुक्त कराने की आवाज इतनी जोर से उठा रहे कि सरकार के कानों तक पहुॅच सके। अब की बार स्वच्छ यमुना की धार यह ध्येय वाक्य अब गुजरात की गलियों में भी गुंजायमान होने लगा है। यमुना की निर्मल धारा को यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ ब्रज में पुनः वापस लाने के लिये गुजरात के पुष्टिमार्गिय वैष्णव यमुना भक्त अब हुकांर भरने लगे है। इसके चलते अभियान के जुड़े गुजरात के पुष्टिमार्गिय वैष्णवों द्वारा गुजरात में विभिन्न बडे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को यमुना मुक्तिकरण अभियान से जोड़ 15 मार्च 2015 को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सहभागिता की अपील की जा रही है। गुजरात के मांहवी के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री शरद बाबा ने बताया कि यमुना महारानी स्वच्छ निर्मल हो हर वैष्णव भक्त यही चाहता है। यमुना जी को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च 2015 को कोसीकलाँ से दिल्ली तक होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने के लिये गुजरात के भक्त उत्साहित है। यहाॅ पर छोटी बडी जनसभाये कर, यमुना को मुक्त कराने के लिये माननीय प्रधानमत्री जी के लिये पीटीशन बनाई गयी है जिस पर हस्ताक्षर अभियान चला हस्तााक्षर कराकर सैकड़ो पीटीशन रोजाना प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी जा रही है।इसके अलावा अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्ककर 15 मार्च की पदयात्रा के विषय में जानकारी दे लोगो को पदयात्रा में भाग लेने के लिये आवह्न किया जा रहा है।  इसी क्रम में गुजरात में आचार्य श्री शरद बाबा महाराज की अध्यक्षता में एक विशाल जन सभा आयोजित की गई। जिसमे हजारों वैष्णवों द्वारा भाग लिया गया। परम पूज्य आचार्य श्री शरद बाबा महाराज ने सभी उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुये बिना यमुना ब्रज का महत्व नहीं है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की साक्षी रही यमुना ब्रज की पहचान है। उनकी रक्षा के लिये प्रत्येक वैष्णव, ब्रजवासी, यमुनाभक्त और प्रकृति प्रेमियों को भारी संख्या में संगठित हो यमुना की रक्षा करनी चाहिये। उन्होने सभी से आवह्न करते हुये कहा कि 15 मार्च को होने वाली पदयात्रा में भाग लेने के लिेये सभी अभी से पदयात्रा में जाने की तैयारियां कर लो। इस कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो को यमुना जी पर बने विडीयो को दिखया गया । यमुना मुक्तिकरण के लिए कूदे हिन्दु महासभा व दिल्ली के अन्य संगठन। दिल्ली में यमुना मुक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अनेक संगठन सामने आ रहे है व अपना समर्थन प्रदान कर रहें। रविवार को दिल्ली में हिन्दु महासभा के मुख्यालय पर हुई अभियान को जन जन तक पहुचाने व सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। रणनीति के तहत सम्पूर्ण दिल्ली को  7 ब्लाकों  में विभाजित कर जन सम्पर्क , सोशल मीडिया , बैठको के माध्यम से 13 मार्च तक हर व्यक्ति तक पहुचाने की रणनीति तैयार की गई । इस योजना में दिल्ली के प्रमुख संगठन अपनी पूर्ण सहभागिता देगें । बैठक में गौ रक्षा दल दिल्ली के अध्यक्ष राजीव जी भाटिया , सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, वीर सेना के प्रमुख इन्द्र वर्मा , हिन्दु ब्रह्म समाज के चन्द्र शेखर, अनुभूति के अध्यक्ष संजय गौतम , हिन्दु महासभा के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक, गौ रक्षा कमाण्डों के सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे व सभी ने यमुना मुक्तिकरण का संकल्प लेकर अभियान को पूर्ण समर्थन दिया । आज जुडेगें अभियान से लाफटर चैलेंज के कलाकार  यमुना मुक्तिकरण अभियान से सामाजिक संगठन व संस्थाऐ जुड़ रही है । इसी क्रम में आज टी.वी. कार्यक्रम लाफ्टर चैलंेज की हस्तियाँ अभियान को समर्थन वृन्दावन पहुचेगी। प्रसिद्व हास्य कलाकार प्रताप फौजदार , दीपक सैनी व ख्याली आज वृन्दावन में वैरागी आश्रम (परिक्रमा मार्ग) पर अभियान से जुड़ने व समर्थन देने पहुचेगें । इस अवसर पर वह अपने हास्य कौशल से सभी को यमुना मुक्तिकरण अभियान से जुड़ने का संदेश देगें । कार्यक्रम का समय:- दोपहर 12ः00 से 03ः00 बजे तक । भारी संख्या में 15 मार्च को पदयात्रा में भाग लेगे ब्रजवासी आगामी 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की तैयारियाँ में और तेजी ला दी गई है। अभियान का यमुना प्रचार रथ के साथ मथूरा, फरह, छाता, नन्दगांव, गोवर्धन आदि ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में प्रचार रथों द्वारा गांव गांव में घूम घूम कर प्रचार किया जा रहा है। इन प्रचार रथों ने ब्रजवासियों में यमुना को मुक्त कराने के लिये  पूर्व से भी कई गुना बडे उत्साह और  उमंग का संचार कर दिया है। एक एक गांव से सैकडो की संख्या में ब्रजवासी यात्रा में चलने के लिये नाम लिखा यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने के लिये तैयार हो रहे है।  अभियान की रणनीती और रूपरेखा पर किया गया विचार विमर्ष यमुना को मुक्त कराने के लिए यमुना मुक्तिकण अभियान द्वारा किये जा रहे आन्दोलन की रूपरेखा और रणनीतियों पर विचार विमर्श करने के लिये दिनांक 23 फरवरी दिन सोमवार को वरीष्ठ पदाधिकारीयो की की  बैठक आहूत की गई। जिसमें अभियान के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।  अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि आन्दोलन की तिथि नजदीक आ गई है इसलिये अब ब्रजवासियों और सभी यमुना भक्तों को कमरकस लेने होगी। इस बार का आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा। ब्रजवासी और यमुना भक्त बिना यमुना को मुक्त कराये कदम पीछे नहीं हटाने वाले है।  आगे की रणनीतियों पर विचार करते हुये अभियान के पदाधिकारियों द्वारा अभियान के प्रचार प्रसार और सरकार पर यमुना को मुक्त कराने के दबाब बढाने पर चर्चा की ।   

Read More

ट्रैंकर में घुसी टवेरा में से शवों को निकालते ग्रामीण व पुलिस 5 दर्शनार्थियों की दर्दनाक मौत, 2 गम्भीर रूप से घायल मथुरा। जनपद के मथुरा राया मार्ग पर आज दोपहर भीषण सड़क हादसे में टेंकर व टवेरा की टक्कर में टवैरा सवार पाॅच लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी महावन व राया और जमुनापार पुलिस मय फोर्स के पहुंच गई। पुलिस ने टवेरा में फंसें लोगों को वाहर निकाल कर घायलों को ईलाज के अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। सड़क पर हृदय विदारक हुई घटना से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैंल गई।  मिली जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र के राया मथुरा मार्ग के गाॅव मल्है के पास टैंकर व टवेरा के मध्य आमने सामने की भीषण भिड़न्त हो गई। दोनो वाहनों के अचानक टकराने से जहाॅ एक तेज धमाका हुआ वहीं टवेरा के परखच्चें उड़ गये। वहीं तेज धमाके की आवास सुन आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडें। जिन्होंने घटना स्थल पर देखा तो दर्द विदारक हादसें को देख उनकी भी रूह काॅप उर्ठी सड़क पर खून ही खून नजर आ रहा था तथा टवेरा गाड़ी टैंकर में फंसी हुई थी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी महावन, थाना प्रभारी राया, थाना प्रभारी जमुनापार मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कड़ी मशक्कत क बाद वाहनों में फंसें लोगों को वाहर निकाला तो जिसमें दो लोगों की सांसे चल रही थी और पाॅच लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के जेबों की तलाशी ली तो जिसमें मृतकों की शिनाख्त रमेश, श्याम बाबू, कमलेश, मीरा देवी, हीरा मणि के रूप में हुई। पुलिस ने घटना से मृतकों के परिजनों को अवगत कराया हैं। पुलिस ने पाॅचों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी हैं। समाचार लिखें जाने तक मृतकों के परिजन नहीं आ सके। घटना के सन्दर्भ में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि टवेरा अपनी साईड में चल रही थी लेकिन टैंकर अनियंत्रित होकर चल रहा था शायद टैंकर चालक ने मदिरा का सेवन कर रखा था जिसकेी वजह से टेंकर अनियंत्रित हो टवेरा में जा घुसा जिसकें परिणाम स्वरूप उक्त दर्द विदारक घटना घटित हो गई।

Read More

आश्रम के समर्थन में ग्रामीण ने की बदमाशों से जबाबी फायरिंग, पुलिस रवाना मथुरा। बरसाना में निवास कर रहें ब्रज के प्रमुख सन्त रमेश बाबा के आश्रम मान मन्दिर पर आज दिन दहाड़ें बदमाशों ने असलाहों से लैंस हो हमला वोल दिया। मन्दिर में रह रहें श्रद्धालुओं ने बदमाशों की कार्यवाही का विरोध किया तो बदमाशों ने श्रद्धालुओं पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने मन्दिर पर हमला होते देखा तो ग्रामीण सन्त रमेश बाबा के समर्थन पर बदमाशों से भिड़ गये और देखतें ही देखतें ग्रामीण व बदमाशों के मध्य मुठभेढ़ होने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति की गोली लगनें से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर रवाना हो गई है लेकिन समाचार लिखें जाने तक बदमाशों व ग्रामीणो के मध्य मुठभेंड़ जारी दी।ं  मिली जानकारी के अनुसार ब्रज के प्रमुख सन्त रमेश बाबा बरसाना में मान मन्दिर नाम से आश्रम बनाकर रह रहे हैं। आज दोपहर करीब चार बजें करीब चार वाहनों में असलाह धारी लोग आये और मन्दिर पर हमला वोलतें हुए आश्रम में रह रहे श्रद्धालुओं व साधु के साथ लूटपाट शुरू कर दी। अचानक आश्रम पर हमला होते देख कुछ सहासी श्रद्धालुओं ने बदमाशों से घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवास सुन ग्रामीण भी आश्रम की ओर दौड़ पड़ें जहाॅ उन्होंने देखा की की कुछ लोग फायरिंग कर आश्रम में लूटपाट कर रहें है तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो आश्रम पर आ गये और बदमाशों की घेराबन्द की तो बदमाशों ने ग्रामीणों पर भी फायरिंग शुरू कर दी। जवाव में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की और देखतें ही देखतें दोनो ओर से फायरिंग होने लगी। इसी दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एक 35 वर्षीय युवक बनवारी की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत होते देख ग्रामीण उत्तेजित हो गये। और बदमाशों की घेराबन्दी शुरू कर दी हैं। वहीं सूचना मिलतें ही क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल की और दौड़ गई लेकिन समाचार लिखें जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची हैं। ग्रामीणों व बदमाशों की मुठभेंड़ जारी हैं।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर में विगत दिन दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग में गोली लगनें से घायल सुरेश पुत्र रामजीत निवासी नीमगाॅव थाना राया ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। जिसकी रिपोर्ट मृतक के पिता रामजीत पुत्र हरप्रसाद निवासी नीमगाॅव ने जगदीश पुत्र रामगोपाल निवासी नगला मौजी थाना सुरीर के विरूद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा संविदा सफाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किए गये वेतन का परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित होने पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने हर्ष व्यक्त किया हैं। संघ के मंडल अध्यक्ष सुरेश चन्द्र चैहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा संविदा सफाई कर्मचारियों को लेकर 13380 रूपयें वेतन दिये जाने की घोषणा की गई थी और इसें लेकर उ0प्र0 सफाई मजदूर संघ ने पिछलें दिनों नगर पालिका की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता से मुलाकात कर संविदा सफाई कर्मियों को प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुरूप वेतन दिलायें जाने की माॅग की थी। पालिकाध्यक्षा ने उनकी माॅगों पर विचार करते हुए भरोसा दिलाया था। इसी के अनुरूप गत दिन पालिका परिषद की बोर्ड बैठक प्रस्ताव लाकर पालिका द्वारा संविदा कर्मियों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 13380 रूपयें वेतन दिये जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कराया गया हैं। संघ उक्त घोषणा को लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा व सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया है।हर्ष व्यक्त करने वालों में गंगा स्वरूप कश्यप, विजय कुमार ब्रम्ह, डा0 एसपी सिंह, हीरा चक्रवर्ती, वरूण बाल्मीकि, राजकुमार चैधरी, बन्टी चोटेला, रिकी वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि, अजय चैधरी, ताराचन्द्र, नन्द किशोर, हजारी आनन्द, सुनील साथनी वालें, सुनील भगत, राजू मास्टर, श्रीमती कमलेश, मीरा, रानी, कमलेश, विरमा, उर्मिला, मीनू सहजना, राकेश पहलवान, कन्हैया, वाॅवी बंगाली, बुलवुल मनीष आदि थे।

Read More

यमुना प्रचार रथ रवाना होने के मौके पर उपस्थित यमुना भक्त मथुरा। आचार्य एएस विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के अध्यक्ष जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च से मथुरा से दो हजार वाहनों के साथ बल्लभगढ़ तक वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को प्रातः 9 बजे से लाखों यमुना भक्तों के साथ दिल्ली संसद भवन तक होने वाली पदयात्रा के प्रचार प्रसार एवं जन जागरण के लिये आचार्य जी ने रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रथ के साथ लोकगीत गायक सियाराम यादव के साथ भजन गायक, लोकगीत गायक एवं ब्रज रसिया गायको की टीम साथ ही रवाना हुई जो कि पूरे प्रदेश, जिले एवं गाँव गाँव जाकर जन जागरण एवं प्रचार प्रसार करेगी। यह सभी गायक गीतों के माध्यम से यमुना की पीडा़ बयां करेगी। 

Read More

राधाकुंड नगर पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण करते डीएम राजेश कुमार, चेयरमैन प्रेमवती व अन्य राधाकुण्ड में डीएम राजेश कुमार का स्वागत करते चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार 35 लाख की आयी लागत, नये मिले ट्रैक्टर ट्राॅली का भी हुआ पूजन अर्चन राधाकुण्ड। जनपद की प्राचीनतम नगर पंचायत राधाकुण्ड के आज नव निर्मित भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रेमवती देवी संयुक्त रूप से किया। करीब शतायु हो चुकी इस नगर पंचायत पर आज तक अपना कार्यालय भवन नहीं था। लम्बे समय से ही यहां नगर पंचायत कार्यालय किराये के एक कमरे में चलाया जा रहा था जो कस्बे की राजवाड़ी कहीं जाने वाली प्राचीन इमारत का हिस्सा था। नगर पंचायत की इस उपलब्धि पर जहां कस्बावासियों में हर्ष का माहौल देखा गया वहीं सभी ने चेयरमैन की सफलता पर उन्हें बधाई और धन्यवाद दिया।  नगर पंचायत राधाकुण्ड के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने पहुॅचे मुख्यातिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नारियल फोड़ कर भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षा व उनके प्रतिनिधि और पति दाऊजी ठेकेदार को शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि चेयरमैन महोदया ने कस्वा में नगर पंचायत को निजी जमीन देकर उसमें नगर पंचायत भवन बनाया है जिससे सभी को सुविधा होगी। वहीं राधाकुण्ड नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया एंव चेयरमैन प्रतिनिधि ने जिला अधिकारी राजेश कुमार को श्री राधारानी की स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे केसी गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी सन 1916 को गठित नगर पंचायत राधाकुण्ड गोवर्धन ब्लाॅक से भी पूर्व की नगर पंचायत है। लेकिन ये यहां का दुर्भाग्य ही रहा कि अब तक यहां नगर पंचायत के पास अपना कार्यालय तक भी नहीं था। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने चेयरमैन एवं सभासदों की एक जुटता और कड़ी मेहनत के बाद बने नगर पंचायत कार्यालय की उपलब्धि पर सभी का साधुवाद किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार ने कहा कि ये भवन करीब एक बीघा जमीन और लगभग 35 लाख की लागत से बना है। साथ ही नगर पंचायत को एक ट्रैक्टर ट्राॅली उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी रजनीश कुमार शर्मा, राम आसरे कमल, सौंख चेयरमैन शिव शंकर, सभासद उपेन्द्र मिश्रा, जीतन, अशोक गोस्वामी, श्रीकांत मिश्रा, विष्णु रावत, कृष्ण मुरारी मैथिल, कुन्ज विहारी, आदि मैजूद थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते सीडीओं आन्द्रा वामसी एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी की अध्यक्षता में 25 लाखे से ऊपर की परियोजनाओं एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओ के संबंध में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होने ऐसे निर्माणाधीन सम्पर्क मार्गों, सडकें, विद्यालय भवन, स्वास्थ्य केन्द्रों, कब्रस्थानों की बाउन्ड्रीवाल, डूडा द्वारा कराये जा रहे कार्यो, सेतु निगम, थानों की बैरिको, थानों की आवासीय भवनों एवं जिला कारागार में शौचालय निर्माण, तहसील के आवसीय भवनों, काशीराम शहरी आवासीय योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यों तथा अन्य विभागो से संबंधित निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापरक तथा समय से पूर्ण किये जाये। उन्होंने माडलो स्कूलो सहित अन्य सभी स्कूली भवनो के निर्माण कार्यो की समय सीमा सीमा निर्धारित करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये है कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा के अन्तर्गत ही पूर्ण करें ताकि उसमें फिनिसिंग तथा फर्नीचर आदि का कार्य पूर्ण कराकर अगले सत्र की पढ़ाई शुरू होने पूर्व उन्हें हस्तगत कराया जा सके। इसके साथ ही उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को भी निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन स्कूली भवन को कार्यदायी संस्थाओं के साथ लगकर समय से पूर्ण कराये। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रेा के भवनो के निर्माण कार्य को विशेष रूप से मानक के अनुसार सामग्री लागाकर समय से पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तगत कराने के कडे निर्देश दिये है ताकि शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण कार्य समय से शुरू किये जा सके और आमजन इसका समय से पूरा लाभ उठा सके। उन्होंने मथुरा सादाबाद मार्ग, कोसी, नन्दगांव, राया, स्याना के स्कूल तथा पाडल में बनाये जा रहे माडल स्कूल सिरिया की नगरिया एवं परखम में बनाये जा रहे राजकीय कन्या इन्टर कालेज, अडिंग, साचैली, तुमोला, स्यारा में नवीन हाईस्कूल निर्माण कार्य तथा समाज कल्याण विभाग व्दारा विवाली, भद्रवन, लोहागढ, बछगांव तथा परखम में बनाये जा रहे नवीन हाईस्कूल की भी समीक्षा की। महावन में तहसील परिसर में आवासीय भवन निर्माण कार्यो की भी प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि यदि किसी प्रकार की धन आवंटन अथवा अन्य कोई दिक्कत आ रही हो तो वे समय से अवगत कराये जिससे कि परियोजना का कार्य लंबित न हो सके और समय सीमा के अन्तर्गत उसे पूर्ण किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे सम्पर्क मार्गों एवं पुल आदि बनाने के निर्माण काय्र्र समय से पूर्ण करने के साथ-साथ कृष्ण जन्मभूमि के पास बन रहे रेलवे पुल का कार्य भी शीघ्र करने के निर्देश दिये है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओ से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियो से कहा कि इन परियोजनाओ को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए शीघ्र से शीघ्र इन कार्यो को पूर्ण करे, ताकि मुख्यमंत्री घोषणाओ को समयबद्ध पूर्ण कर उन्हें विभागो को हस्तगत कराया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More