मथुरा

बुधवार को शादी के बंधन में बंधने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को शादी समारोह की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर को खुद दूल्हे बनने जा रहे युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में हेजल हाथों में मेहंदी रचाए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। युवराज अपनी जिंदगी के इस बेहद खुशनुमा पल को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। युवराज ने मेहंदी सेरेमनी पर हेजल संग अपनी ये शानदार सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आज से जिंदगी की एक नई इनिंग्स की शुरुआत होने जा रही है, कपल को प्यार और दुआएं देने के लिए आपका शुक्रिया....’शादी समारोह का आयोजन युवराज के होम टाउन चंडीगढ़ में भी किया गया। युवराज सिंह की शादी की रस्मों की जानकारी देते हुए उनके पिता योगराज सिंह ने बताया था कि इस शादी की संगीत, मेहंदी और रिसेप्शन एक ही दिन की जाएंगी और उसके बाद गुरुद्वारा में शादी का आयोजन होगा। बता दें कि युवराज और हेजल के इस शादी समारोह में करीब 60 गेस्ट्स के शामिल होने की जानकारी है जिनमें इस कपल के करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और इंडियन क्रिकेट टीम से युवराज के सहयोगी शामिल थे।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद आज पहली सैलरी लोगों के खातों में आएगी। अब कल से बैंकों में भीड बढ जाएगी। लोग अपनी सैलरी निकालने के लिए बैंक जाएंगे। हांलांकि सैलरी कितनी भी हो लेकिन आप सिर्फ 24 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं। सैलरी को लेकर आरबीआई ने भी तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि देशभर में करीब 2 लाख 18 हजार एटीएम है।    इनमें से 1 लाख 70 हजार एटीएम को अपडेट कर दिया गया है। इन अपडेट एटीएम से आज से नए नोट निकलने शुरू हो जाएंगे। अपडेट किए गए एटीएम से आप 2500 रुपए निकाल सकते हैं। हालंाकि सैलरी के कारण अब एटीएम और बैंकों में भीड बढ जाएगी। बैंक से सिर्फ 24 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं।    इसके बाद उन्हें और रुपए चाहिए तो वे एटीएम जाएंगे और एटीएम में भी भीड बढ जाएगी। सैलरी के साथ पैंशनर्स की पेंशन भी खातों में आएगी। आरबीआई ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पैंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को कैश की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। 500 के नोटों की सप्लाई बढाई जाएगी: एटीएम की लाइनों को छोटी करने के लिए सरकार कुछ कदम उठाएगी। तय समय के भीतर निश्चित संख्या में ही लोगों की एटीएम इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी और ज्यादा तेजी से नकदी दोबारा भरने का इंतजाम किया जाएगा।    साथ ही 500 रुपए के नोट की सप्लाई बढाने का काम शुरु हो चुका है और उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते के भीतर भारी तादाद में ये नोट मिलने लगेंगे।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी और आतंकी हमले पर राज्यसभा में विपक्ष ने हंगामा कर दिया है। विपक्षी दलों के सांसदों ने वेल में जाकर नारेबाजी की,जिसके बाद राज्यसभा की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।    नोटबंदी पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि बैंकों की लाइन में जान गंवाने वाले लोगों को सरकार मुआवजा दें। इसके अलावा नागरोटा आतंकी हमले का मुद्दा भी उठा। लोकसभा में पीएम मोदी के मौजूदगी में जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12.45 बजे तक स्थगित हो गई है।  वित्त मंत्री अरुण जेटली और जेडीयू नेता शरद यादव के बीच बुधवाद को सदन में नोटबंदी को लेकर तीखी नोंकझोंक हो गई। शरद यादव ने नगरोटा में हुए आतंकी हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद भी आतंकी हमलों पर कोई असर नहीं हुआ है। इस पर जेटली ने तंज कसते हुए कहा कि पहले आप नोटबंदी पर अपनी पार्टी में चर्चा कर लीजिए। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सरकार ने कल विपक्ष के साथ चर्चा के बिना ही लोकसभा में आयकर संशोधन विधेयक पास कर दिया। हम इसका विरोध करेंगे।   संसद में नोटबंदी को लेकर चल रहे हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा में आयकर संशोधन विधेयक पास तो हो गया। हालांकि विपक्ष ने इसका जमकर विरोध किया गया,जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया।    विपक्ष ने इस विधेयक को 50-50 काला धन स्कीम करार बताया है।  कांग्रेस ने सदन में इस बिल पर चर्चा नहीं कराने पर भी आपत्ति जताई। विपक्षी दल राष्ट्रपति से इस मामले में शिकायत कर सकते हैं। लोकसभा में पारित हुए आयकर संशोधन बिल को लेकर विपक्ष जहां सवाल खड़े कर रहा है,वहीं वित्त मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस विधेयक में संशोधन का मकसद है काले धन को व्हाइट मनी में बदलने की कोशिशों को रोकना। इसके अलावा सरकार ये भी व्यवस्था करना चाहती है कि पकड़े गए कालेधन या उस पर वसूले गए जुर्माने को गरीबों के कल्याण की योजनाओं में खर्च किया जाए।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । वृन्दावन रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात 18-20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पंहुच गयी और शव को पेड़ से नीचे उतारा। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। बताते हैं कि यह युवक एक विद्यार्थी था और कुछ समय से वृन्दावन में ही रह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा । राया गांव खप्पपरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के समीप आज एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मृतक बलदेव के हथकोली का रहने वाला था जो वृन्दावन के एक होटल में गार्ड की नौकरी का कार्य करता था। घटना की खबर लगने मृतक के परिवारीजन मौके पर पंहुच गये। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव के गांव हथकोली का रहने वाला 53 वर्षीय शिवकुमार पुत्र नत्थीलाल निवासी वृन्दावन के शिवम होटल पर गार्ड के रूप में कार्य करता था। आज सुबह मृतक का शव गांव खप्परपुर के पास यमुना एक्सप्रेस वे के निकट पड़ा मिला। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पंहुच गयी। मृतक की विक्की संख्या यूपी 85 एबी 5372 उसके शव के समीप खड़ी हुयी थी। मृतक के सिर और हाथ के नीचे चोट के निशान हैं। संभावना जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है। घटना की सूचना के बाद पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं फौरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। टीम के लोगों ने बताया कि रात्रि लगभग तीन बजे के आसपास मृतक की हत्या हुयी है। मृतक के हाथ के नीचे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। इस संबंध में मृतक के भाई ने पानीगांव निवासी राजकुमारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। मृतक शिवकुमार के भाई राजन ने बताया कि छह साल पूर्व शिवकुमार ने वृन्दावन के पानीगांव पुल के पास रहने वाली राजकुमार से कोर्ट मैरिज की थी। उसने आरोप लगाया कि राजकुमारी ने ही उसकी हत्या कराई है।

Read More

मथुरा । थाना कोसीकलां अंतर्गत मौहल्ला नगरिया दसबिसा में एक पुलिस कांस्टेबिल का बैग लूटने और प्रयास में असफल होने पर सिपाही पर तमंचे से फायर करने वाले दो नामजदों को पुलिस ने तत्परता दिखाते दबोच लिया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। एक रोज पूर्व कांस्टेबिल 804 महेशचन्द्र पुत्र छिददी सिंह निवासी पैगांव थाना शेरगढ नगरिया दसबिसा से जा रहा था तभी मनोज पुत्र देवीसिंह निवासी नगरिया दसबिसा कोसीकलां और उसके साथी ने बैग लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से सिपाही पर फायरिंग की, जिससे वह बच गया। बाद मंे दोनों लोगों को एक-एक तमंचा 315 बोार, दो-दो कारतूस सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

Read More

मथुरा । थाना गोविंद नगर अंतर्गत हनुमान वाटिका में एक समारोह के दौरान एक महिला का बैग अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया जिसमें सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान था। गोविंद नगर थाने पर इस संबंध में पीड़ित महिला रजनी पत्नी अनंत कुमार निवासी बाबसा थाना अवागढ जनपद एटा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते कहा है कि उसके बैग में सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान था। घटना कल की है।

Read More

मथुरा । थाना गोवर्धन अंतर्गत राधाकुण्ड में नामजद सहित छह लोगों ने तमंचे का भय दिखाकर एक महिला का मंगलसूत्र, सोने के टाॅक्स, चार सौ रूपये छीन लिये। आरोप है कि एक नामजद ने उसके साथ बलात्कार किया। सीओ गोवर्धन के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटना में लूट नहीं पायी गयी है और बलात्कार का मामला भी संदिग्ध है। इस संबंध में ताराचंद निवासी बानसुर अलवर राजस्थान की पत्नी ने पोहपसिंह पुत्र शोभाराम निवासी रामपुर थाना गोवर्धन आदि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । नौहझील थाना अंतर्गत गांव बिरजूगढी में कल एकराय होकर लाठी-डण्डे व असलाहों से लैस होकर नामजद सहित छह लोगों ने घर में घुसकर श्यामसिंह पुत्र चंद्र निवासी बिरजूगढी पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ पीड़ित मुरारीलाल पुत्र रामसिंह निवासी बिरजूगढी में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । थाना नौहझील अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के पास ग्राम अवाखेड़ा में मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति का नामजद सहित चार लोग एक्टिवा छीनकर ले गये। इस संबंध में जितेश प्रधान पुत्र रामअवतार निवासी संजीवनी पालिका बाजार कोतवाली शहर सीधी मप्र ने मनोज निवासी बिरजूगढी नौहझील आदि चार के खिलाफ एक्टिवा संख्या डीएल 45 क्यू 695 छीन ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More