जम्मू । जम्मू एवं कश्मीर के सैन्य शिविर पर मंगलवार को भारी हथियारों से लैस आत्मघाती हमलावरों ने हमला कर दिया। पहले जम्मू के सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय से लगी आफिसर्स मैस और फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा के चमलियाल पोस्ट पर आतंकियों ने हमला किया। दो आतंकी हमलों में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है जबकि एक मेजर समेत तीन जवान शहीद हो गए हैं। ऐसा लगा कि आतंकियों की मंशा पूरे जम्मू में तबाही मचाने की रही हो। पहले तो अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आतंकियों ने तारबंदी को काट कर बीएसएफ चौकी पर हमला किया तो उसे बीएसएफ के सतर्क जवानों ने विफल कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों ओर करीब चार घंटे तक मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल का जवान शाम लाल घायल हुआ है। उधर, आतंकवादियों ने सुबह साढ़े पांच बजे के आस-पास जम्मू में 16वी कोर मुख्यालय नगरोटा के निकट सेना की 166 मीडियम आर्टीलरी रेजीमेंट पर फिदायीन हमला कर सेना के एक जेसीओ समेत तीन जवानों को घायल कर दिया। हमले में घायल एक जवान की बाद में मौत हो गई। खबर यह भी है नगरोटा में आतंकी हमले में सेना का एक मेजर और दो जवान शहीद हो गए हैं, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे सेना ने यहां एक आतंकी को मार गिराया था जबकि बाकी बचे 2 से 3 आतंकियों के साथ गोलीबारी जारी है। फिलहाल श्रीनगर जाने वाली हाइवे पर ट्रैफिक बंद है व मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि भारतीय सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय के पास सैन्य शिविर में कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया। अभी इनकी संख्या के बारे में सही जानकारी नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इन आतंकवादियों के पास स्वचालित हथियार और विस्फोटक थे और इन्होंने तडक़े लगभग 5:30 बजे सैन्य शिविर में सेंध लगाई। इन्होंने जम्मू से लगभग 20 किलोमीटर दूर नगरोटा में सैन्य शिविर फर अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि इस हमले में दो आतंकवादियों को मार गिराया जबकि छह जवान घायल हो गए हैं। गोलीबारी अभी जारी है और शिविर को भीतर ही अन्य आतंकवादी अभी भी छिपे हुए हैं। एक बंदूकधारी का शव बरामद कर लिया गया है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने हमले और हताहतों के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। मेहता ने बताया, जब तक ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, हम हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं करेंगे। सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय के पास नगरोटा में फील्ड रेजिमेंट शिविर स्थित है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को चारों ओर से घेरकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। बता दें कि यह पहला मौका है जब आतंकियों ने नगरोटा स्थित कोर मुख्यालय और उससे सटी रेजिमेंट मुख्यालयों पर हमला करने का दुस्साहस किया है। दरअसल यहां की सुरक्षा व्यवस्था इतनी तगड़ी मानी जाती रही है कि कोई आतंकी आज तक इस पर हमला नहीं सका है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों के एक समूह ने रामगढ सेक्टर में सीमा सुरक्षाबलों (बीएसएफ) के शिविर पर हमला कर दिया। ये आतंकवादी पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर जम्मू में घुस आए थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया, बीएसएफ शिविर में आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लियै है और मुठभेड़ जारी है। इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है, जबकि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी से पास के गोला बारूद डिपो में आग लग गई, जिसमें बीएसएफ के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। साभार-khaskhabar.com
Read More




