मथुरा । शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने केआर काॅलेज के सामने से तरूण पुत्र राजकुमार निवासी चामुण्डा कालोनी को 315 बोर के तमंचे, दो कारतूस सहित पकड़ा है।
Read More
मथुरा । शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने केआर काॅलेज के सामने से तरूण पुत्र राजकुमार निवासी चामुण्डा कालोनी को 315 बोर के तमंचे, दो कारतूस सहित पकड़ा है।
Read More
मथुरा । आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा की अध्यक्षता में होलीगेट चैराहे पर नोटबंदी के विरोध में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी के तुगलकी फरमान से देश की सवा सौ करोड़ जनता भारी परेशान है। किसान, मजदूर, ढकेल वाले आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। व्यापार-धंधा चैपट हो गया है। हम काले धन का विरोध करते हैं लेकिन सरकार द्वारा जो समुचित व्यवस्थायें नहीं की गयीं उसका विरोध करते हैं। इससे जनता को काफी परेशानी हो रही है। मुट्ठीभर लोगों को लाभ दिलाने के लिये मोदी ने नोटबदंी का फैसला लिया है। यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं लाया गया तो समाजवादी पार्टी को सड़कों पर उतरने के लिये विवश होना पड़ेगा। सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रहलाद यादव, गुरूमुखदास, वीरभान सिंह, थानसिंह, रनवीर सिंह बघेल, राकेश गौड़, दीपक गुप्ता, योगेश वाष्र्णेय, फूलसिंह निषाद, नरेश्, महेन्द्र चाहर, पंकज शर्मा, महेश सोनी, कन्हैया निषाद, अरमान खान, वीरू ठाकुर, वीला यादव, चिरंजीलाल बघेल आदि मौजूद थे।
Read More
मथुरा। बडे़ शहरों की तर्ज पर सीनियर सिटीजन एवं बृ(ों के लिए नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा बनवाये गये डे-केयर सेन्टर का लोकापर्ण आज बुध्वार जिलाध्किारी नितिन बंसल व पालिकाध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। अब शहर के बुजुर्गों को अपने मनोरंजन हेतु एवं अपने साथियों के साथ उठने-बैठने एवं समय व्यतीत करने हेतु इध्र-उध्र नहीं भटकना पडेगा। लगभग 30 लाख रूपये की कीमत से गोविन्द नगर वार्ड सं-30 महाविद्या काॅलौनी में बने इस डे केयर सेन्टर को आज शहर के सीनियर सिटीजन बैलपफेयर सोसाइटी को सौंप दिया गया है। डीएम नितिन बंसल ने कहा कि पालिकाध्यक्षा द्वारा डे-केयर सेन्टर का निर्माण कराकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। नगर में सफाई, पेयजल जैसी सभी प्रकार की सुविधऐं तो प्रत्येक पालिका ही कराती है परन्तु किसी भी नगर निकाय द्वारा इस प्रकार बुर्जगों के लिए हित को ध्यान में रखते हुए कोई सुविध नहीं की गयी है। श्रीमती मनीषा गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मथुरा ने अपने सम्बोध्न में कहा कि आज की भागदौड भरी जिंदगी में जिसमें पति व पत्नि दोनांे ही नौकरी करते है व बच्चे स्कूल, ट्यूशन में व्यस्त रहते हैं उस समय घर के बुर्जगों का एकाकी जीवन बडी कठिनाई से गुजरता है। उनके जीवन को सरस व उमंग पूर्ण मनोरंजन के साथ व्यतीत करने के उद्देश्य से यह डे-केयर सेन्टर सर्वाध्कि उपयोगी होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जीएस पाण्डे ने घोषणा की देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस डे-केयर सेन्टर में दिसम्बर 10, 11, 12 में एटीएम, पेटीएम, डैविड कार्ड, क्रैडिट कार्ड एवं ई-बैकिंग का प्रशिक्षण सभी नागरिकों के लिए आरम्भ किया जा रहा है। पालिकाध्यक्षा के प्रस्ताव पर यह प्रशिक्षण वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाध्किारी मथुरा नितिन बंसल, नगर मजिस्ट्रेट मथुरा रामअरज यादव, क्षेत्राीय सभासद द्विव्यांशी सक्सैना, मनोज सक्सैना, कृष्णानगर मण्डल अध्यक्ष सभासद राजवीर सिंह, धैलीप्याऊ मण्डल अध्यक्ष राजीवराज पाठक, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष वी0एस0 सक्सैना, महासचिव एस0एस0 जौहरी, रोशनलाल, दीपक गोयल, चन्द्रभान गुप्ता, गोपाल सरन, एच0आर0 सगर, नरेन्द्र सक्सैना, हंसराज शर्मा, पदम सिंह, मेघश्याम सैनी, रमेश चन्द भाटिया, ध्ीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र अरोडा, केदार खण्डेलवाल, ठा0 भूरी सिंह, हरीबाबू शर्मा, जयंती प्रसाद अग्रवाल, ठा0 वीरेन्द्र सिंह, गुरूविन्दर सिंह, संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पालिका सहायक अभियंता उदयराज यादव, का0 सफाई निरीक्षक के0के0 सिंह आदि उपस्थित रहे।
Read More
मथुरा। थाना व कस्बा राया क्षेत्रा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर बीतीरात कार का टायर पफटने से अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार चालक और क्लीनर घायल हो गए उपचार के दौरान चालक की मौत हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयवीर सिंह अपने क्लीनर कुलदीप निवासी मरसौना पचैकरा टुण्डला के साथ दिल्ली गया था वहा से लौटते वक्त रात्रि के दौरान दिल्ली से आगरा लौटते वक्त 113 माइस्टोन पर कार का टायर पफट गया जिस से दोनों गंभीर रूप् से घायल हो गए सूचना पर राया पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां चालक जयवीर सिंह ने दम तोड़ दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्लीनर की हालत भी गंभीर बनी हुयी है।
Read More
मथुरा। बैंक में लाइन में लगने वाले लोगों को समय पर पैसा न मिलने और उनके द्वारा विरोध् करना अब पीड़ितों को ही मंहगा पड़ रहा है। पुलिस ने गत दिन आॅरियेण्टल बैंक आॅनपफ काॅमर्स औरंगाबाद पर रूपया न मिलने से परेशान लोगों द्वारा जाम लगाने का मामला थाने पर दर्ज कर लिया है। दरोगा ने बैंककर्मियों के साथ जनमानस द्वारा धक्कामुक्की कर सरकारी कार्य में बाध डालने और लोकशान्ति भंग करने का मामला गुलवीर पुत्रा पूरन सिंह निवासी औरंगाबाद थाना सदर आदि 100-150 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है। ज्ञात रहे कि पैसा न मिलने के कारण औरंगाबाद क्षेत्रा के लोगों ने आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया था और केन्द्र सरकार के खिलापफ नारेबाजी की थी।
Read More
आमिर खान अभिनीत और निर्मित नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म आगामी महीने क्रिसमिस के मौके पर 23 दिसंबर को प्रदर्शन होने जा रही है। इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे आमिर खान लगातार मीडिया से रू-ब-रू हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जहां अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के लुक की बात की, वहीं उन्होंने अपनी फिल्म दंगल को लेकर भी कुछ बातें की। आमिर खान ने कहा कि मेरी फिल्म ‘दंगल’ को राज्य सरकारें कर मुक्त घोषित करें। यदि ‘दंगल’ को कर मुक्त कर दिया जाए तो टिकट दर कम हो जाने के कारण ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस फिल्म को देख सकेंगे। वैसे भी दंगल उन पैमानों पर खरा उतरती है जिसके आधार पर सरकारों द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किया जाता है। यह राज्य सरकारों पर निर्भर करता है, हम टैक्स फ्री के लिए जरूर आवेदन करेंगे। इसकी प्रक्रिया फिल्म प्रदर्शन से पूर्व ही शुरू कर दी जाएगी। साभार-khaskhabar.com
Read More