मथुरा

मथुरा । थाना फरह अंतर्गत गांव महुअन टोल प्लाजा पर एक लड़की का बैग बाइक सवार दो बदमाश छीनकर भाग गये। इस संबंध में कुमारी सारिका पुत्र दिनेशचन्द्र निवासी कदम्ब बिहार कालोनी थाना रिफाइनरी ने बाइक संख्या यूपी 85 एआर 6642 पर सवार दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है जिसमें कहा है कि बैग में 1500 रूपये व अन्य कागजात थे जिसे दोनों बदमाश लूटकर ले गये।  

Read More

मथुरा । कोतवाली सुरीर के गांव सामौली में घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर सामूहिक बलात्कार का मामला 25 दिन बाद दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सामौली गांव निवासी राजकुमार की पत्नी के साथ घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर महीपाल पुत्र ओमप्रकाश आदि चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना की नामजद रिपोर्ट कल 28 नवंबर को दर्ज हुयी है।

Read More

मथुरा । वृन्दावन केातवाली क्षेत्र में गत दो रोज पूर्व प्रेम मंदिर से एक तीर्थयात्री की कार की खिड़की काटकर नगदी और मोबाइल चोरी करने का मामला दो दिन बाद वृन्दावन कोतवाली में दर्ज हुआ है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दनकौर गौतमबुद्धनगर निवासी मोहित पुत्र हरीशरण प्रेम मंदिर में दर्शन करने आये थे। उनकी कार संख्या एचआर 29 क्यू 1085 स्विफ्ट बाहर खड़ी थी। उसकी खिड़की को तोड़कर चोर 31 हजार रूपये नगद और दो मोबाइल चुराकर ले गये।

Read More

मथुरा । गोवर्धन कस्बे के राधाकुण्ड क्षेत्र से तीन माह पूर्व एक सोलह वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला न्यायालय के आदेश पर कल गोवर्धन थाने में दर्ज हुआ है। बताया गया कि कलूआ पुत्र चैना निवासी बाल्म्ीकि बस्ती गोवर्धन की सोलह वर्षीय लड़की का बबलू पुत्र सुरेश निवासी धनगांव थाना हाईवे आदि तीन लोग राधाकुण्ड से अपहरण कर ले गये जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

Read More

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा का राया पंहुचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही लोगो को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया कस्वे के नेहरू पार्क पर आयोजित स्वागत समारोह में  केंद्रीय मंत्री चैधरी वीरेंद्र सिंह और राष्ट्रीय उपाधयक्ष दिनेश शर्मा ने जनता को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री के कार्यो की सराहना की। परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक दिवस प्रमुख श्याम सिंह अहेरिया ने आभार जताया।  वही भारतीय जनता पार्टी राया कार्यकर्ताओ ने यात्रा में आये सभी आंगतुकों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने वालो में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, अजय पोइया, राकेश बंसल, मनोज ,मुकेश पाठक, जिला पंचायत सदस्य नितिन दिवाकर, सत्यपाल चैधरी, मानवेन्द्र चैधरी, कन्हैया लाल अग्रवाल, ललित मोहन गुप्ता , सुरेश अवस्थी राजवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर यात्रा के मीडिया प्रभारी मोहित अग्रवाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित सभी आंगतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।  

Read More

मथुरा । आगरा की ओर से तेज गति से आती एक कार के चालक ने कार को लापरवाही से चलाते हुए थाना कोसीकला की कोटवन चैकी के समीप शामकेन फैक्ट्री के पास मंगलवार दोपहर सडक किनारे वाहन का इन्तजार कर कुछ लोगों में टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनमें उपचार को ले जाते समय एक युवक ने दम तोड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपवर्ती गांव कोटवन निवासी कुमर पुत्र मदन सिंह एवं उसके भाई अंगद भाभी श्रीमती मुक्ति व दुर्गा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कहीं जाने के लिए हाॅइवे स्थित शामकैन फैक्ट्री के समीप सडक किनारे खडे होकर वाहन का इन्तजार कर रहे थे कि इसी दौरान आगरा की ओर से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर यूपी 76 आर 2022 के चालक ने कार को तेज व लापरवाही से चलाते हुए उक्त लोगों में टक्कर मार दी और फरार हो गया। परिणाम स्वरूप सभी गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसी दौरान टक्कर की आवाज सुनकर राहगीर व गांव के कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया इसी बीच उपचार को जाते समय अंगद ने रास्ते में ही दम तोड दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई कुंमर ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाना कोसीकलां में रिर्पोट दर्ज करायी है। पुलिस जांच कर रही है।

Read More

फिल्मकार फराह खान ने अपने डायरेक्शन करियर की शुरूआत शाहरूख खान और सुष्मिता सेन स्टरर फिल्म मैं हूं ना से की थी। फराह इन दिनों एक पटकथा पर काम कर रही हैं। इस पर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि फराह खान की अगली फिल्म मैं हूं ना की सीक्वल हो सकती है। फरहा ने भी एक इवेंट में इस बात की तरफ इशारा किया था लेकिन अब फरहा ने खुद साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं हैं। जब फराह से पूछा गया कि वो मैं हूं ना का सीक्वल बना रही हैं तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, हां, मैं एक पटकथा पर काम कर रही हूं, लेकिन मैं मैं हूं ना का सीक्वल नहीं बना रहीं। मैंने उसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कई बार हम किसी बात पर कोई चर्चा या मजाक करते हैं और मीडिया में उसकी चर्चा होने लगती है। फराह ने आगे कहा कि, फिलहाल एक पटकथा पर काम चल रहा है। कहानी बिल्कुल अलग है और उसमें कोई बड़ा अभिनेता नहीं है। एक सवाल के जवाब में फरहा ने कहा कि हाल के वर्षों में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल बने हैं लेकिन बहुत सी चली नहीं। मैं हूं ना एक कल्ट फिल्म है और उसके लीड कैरेक्टर राम प्रसाद शर्मा को अब दोबारा पेश करने के लिए एक अलग ही लेवल पर जाना पड़ेगा जो फिलहाल संभव नहीं है। वैसे अभी फराह खान ने अपनी अगली फिल्म के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की है लेकिन आने वाले दिनों में जल्द ही इस बात का पता चल जाएगा कि उनकी अगली फिल्म कौन सी है और उसमे कौन से अभिनेता और अभिनेत्री होंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सर्राफा बाजार आज 16 दिन के बाद खुले और बिकवाली दबाव से सोना 1750 रूपये टूटकर 29,400 रूपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 3100 रपये टूटकर 41,600 रूपये पर बंद हुआ। राजधानी में सोना 99.9 व 99.9 प्रतिशत शुद्धता के भाव 1750 रूपये टूटकर क्रमश: 29400 रूपये व 29250 रूपये प्रति दस ग्राम रहे। वहीं गिन्नी के भाव 200 रूपए टूटकर 24400 रूपये प्रति आठ ग्राम रहे।    इससे पहले 10 नवंबर को सोना 31,150 रूपये प्रति दस ग्राम व चांदी 44,700 रूपये प्रति किलो बंद हुई थी। चांदी तैयार के भाव 3100 रूपये टूटकर 41600 रपये प्रति किलो जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 2725 रूपये टूटकर 41,175 रूपये प्रति किलो रहे। चांदी सिक्के के भाव 3000 रपये टूटकर लिवाली व बिकवाली में क्रमश: 74000 व 75000 प्रति सैकडा रहे।    बता दें, स्थानीय स्वर्ण व आभूषण प्रतिष्ठान 11 नवंबर से बंद थे। नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने 10 नवंबर को दरीबां कलां, चांदनी चौक व करोल बाग सहित राजधानी क्षेत्र के अनेक इलाकों में सर्वे किया था। यह कदम उन रपटों के बाद उठाया गया था कि नोटबंदी के बाद कुछ व्यापारी कर चोरी व लाभ कमाने का प्रयास कर रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मोहाली । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 90.2 ओवर में 236 रन पर सिमट गई। जवाब में 103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चायकाल तक 6 ओवर में 33/1 रन बना लिए थे। पार्थिव पटेल (16) व चेतेश्वर पुजारा (13) क्रीज पर हैं। मुरली विजय (0) को क्रिस वोक्स ने पैवेलियन लौटाया।   इससे पहले इंग्लैंड की ओर से हसीब हमीद 59 रन पर नाबाद लौटे। आज आउट होने वाले अंग्रेज बल्लेबाजों में गैरेथ बैटी (0), जोस बटलर (18), जोए रूट (78), क्रिस वोक्स (30), आदिल रशीद (0) व जेम्स एंडरसन (5) शामिल हैं। रविचंद्रन अश्विन ने तीन, जयंत यादव, रवींद्र जडेजा व मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने सुबह अपनी पारी 78/4 रन से आगे बढ़ाई थी। इससे पहले मंगलवार को तीसरे दिन भारत ने पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर पहली पारी में 417 रन बनाए थे। भारत की ओर से पांच बल्लेबाजों रवींद्र जडेजा (90), रविचंद्रन अश्विन (72), कप्तान विराट कोहली (62), जयंत यादव (55) व चेतेश्वर पुजारा (51) ने अर्धशतक जमाए थे। बेन स्टोक्स ने पांच और आदिल रशीद ने चार विकेट झटके। इंग्लैंड ने पहली पारी में विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ के 89 रन की मददसे 283 रन बनाए थे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन, जबकि उमेश यादव, जयंत यादव व रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अहमदाबाद । महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में जीत का परचम लहाराने के बाद बीजेपी ने गुजरात निकाय उपचुनावों में भी बड़े पैमाने पर जीत हासिल की है। यानि नोटबंदी के बाद बीजेपी को लेकर लोगों में कोई नाराजगी नहीं है।    गुजरात के स्थानीय निकाय के उपचुनावों में बीजेपी 32 में से 23 सीटों पर जीत दर्ज की है। आलम ये है कि कांग्रेस की दबदबे वाली सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इससे पहले कांग्रेस के पास 23 सीटें थी जो घटकर अब 9 रह गई हैं,वहीं बीजेपी 8 सीटों से बढक़र 23 सीटों पर पहुंच गई है।     राज्य में हुए तहसील, जिला पंचायत और नगर पालिका के उपचुनावों में भी बीजेपी ने बाजी मार ली है। वापी नगरपालिका की कुल 44 सीटों में से बीजेपी ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस सिर्फ 2 सीट ही जीत पाई। वहीं सूरत की कनकपुर नगरपालिका में 28 में से 27 सीटों पर भाजपा जीती और मात्र 1 सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली। गोंडल तहसील पंचायत में 22 सीटों पर हुए चुनावों में 18 सीटों पर बीजेपी ने विजय प्राप्त की और कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर ही जीत पाई।   साभार-khaskhabar.com  

Read More