मथुरा

अमृतसर । स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग के लिए पंजाब के प्रसिद्ध अमृतसर में शनिवार से दो दिवसीय हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस शुरू होने जदा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस से इतर भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ रहे तनाव को लेकर बातचीत की संभावना जताई जा रही थी। मगर जानकारों का कहना है कि अब दोनों देशों के बीच वार्ता मुमकिन दिखाई नहीं दे रही है। साथ ही आतंकवाद को बढ़ावा देने की वजह से पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए भारत और अफगानिस्तान साथ मोर्चा संभालेंगे। आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को घेरने का भारत और अफगानिस्तान के पास यह बेहतरीन मौका होगा। इस सम्मेलन के लिए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावना इसलिए भी नहीं बनती है कि पाकिस्तान ने इसके लिए निवेदन नहीं किया है, और जब पाकिस्तान ऐसा नहीं करेगा, भारत आगे नहीं बढ़ेगा। दूसरा, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कड़ा रुख अख्तियार किया है, उसके बाद द्विपक्षीय वार्ता की संभावना क्षीण ही नजर आती है।ऐसी संभावना है कि कॉन्फ्रेंस में भारत और अफगानिस्तान मिलकर आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को अलग-थल करने की तैयारी में है। भारत ने उरी में सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने करने का आह्वान किया था और हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में उसी दिशा में अपना प्रयास जारी रख सकता है। भारत की इस कोशिश में अफगानिस्तान का भी पूरा साथ मिलेगा, क्योंकि वह भी खुद को पड़ोसी देश की जमीन से प्रायोजित आतंकवाद का शिकार बताता रहा है। पाकिस्तानी सरजमीं से चल रहे आतंकवादी संगठनों ने अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं। भारत सैन्य बेस पर आतंकी हमलों का मुद्दा उठाएगा। अफगानिस्तान हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस की सालाना बैठक में बाध्यकारी प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक ढांचे के लिए गहरा दबाव बना सकता है।  हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान को बदलाव के दौर में उसकी मदद के लिए गठित किया गया एक मंच है। चौदह सदस्य देशों के शीर्ष अधिकारी आतंकवाद समेत इस क्षेत्र के समक्ष मौजूद अहम चुनौतियों पर चर्चा करने तथा अफगानिस्तान में स्थायी शांति एवं स्थायित्व लाने के तौर तरीके ढूढऩे के लिए बैठक करेंगे।रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति असरफभ घनी संयुक्त तौर पर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरतजा अजीज भी सम्मेलन में रविवार को शामिल होंगे। इससे पहले पीएम मोदी आज अमृतसर पहुंचेंगे। जहां वह कतर के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन नासेर बिन खलीफा अल-थानी से वार्ता करेंगे। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के बीमार होने की वजह से उनकी अनुपस्थिति में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वित्तमंत्री अरुण जेटली करेंगे। सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि इस मौके पर भारत-पाक द्विपक्षीय वार्ता होती है या नहीं। हालांकि अजीज की अमृतसर यात्रा से पहले ही भारत कह चुका है कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सीमापार आतंकवाद की निरंतरता को ‘नई सामान्य स्थिति’ के रूप में कभी स्वीकार नहीं करेगा। उसने स्पष्ट किया कि निरंतर आतंकवाद के माहौल में वार्ता नहीं हो सकती। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिख समुदाय के इस प्रसिद्ध पवित्र शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भागीदार देशों, समर्थक देशों और संगठनों के प्रतिनिधि स्वर्ण मंदिर का दौरा करेंगे जिनमें चीन, ईरान, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं।आतंकवाद, चरमपंथ और गरीबी से निबटने के लिए अफगानिस्तान और इसके पड़ोसी देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए 2011 में शुरू की गई पहल में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अजरबैजान, चीन, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान और संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) शामिल हैं।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट विज्ञापनों में बिना अनुमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर इस्तेमाल किए जाने के मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो सिर्फ 500 रुपये का जुर्माना भरकर बच जाएगी। राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों और नामों के गलत इस्तेमाल को लेकर बने 1950 के कानून के तहत इस मामले में इतने ही जुर्माना के प्रावधान है। आप याद दिला दें कि रिलायंस जियो के विज्ञापन में पीएम की तस्वीर छापे जाने का राजनीतिक दलों ने जमकर विरोध किया था। किसी निजी कंपनी के विज्ञापन में बिना अनुमति के प्रधानमंत्री की तस्वीर छापे जाने को राजनीतिक दलों ने असंवैधानिक बताते हुए विरोध जताया था।   सरकार को नहीं मिली शिकायत इधर, विज्ञापनों में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल किए जाने को लेकर सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एक लिखित जवाब में लोकसभा में बताया, ‘इस बारे में पीएम मोदी के ऑफिस की ओर से कोई अनुमति जारी नहीं की गई।’ जबकि इस पूरे मामले में रिलायंस जियो ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज शेखर के सवाल के जवाब में राठौड़ ने कहा कि सरकार को इस बात की जानकारी थी कि रिलायंस जियो ने पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल अपने विज्ञापन में किया है।   संसद में विपक्षी नेताओं के सवालों के जवाब में राठौड़ ने कहा कि उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं सार्वनिजक वितरण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों और नामों के गलत इस्तेमाल के मामलों की निगरानी की जाती है। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कंपनियों द्वारा पीएम मोदी की तस्वीर के गलत इस्तेमाल को लेकर विभाग को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। एक अधिकारी ने कहा कि यदि विज्ञापन में किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो जरूरी कदम उठाएंगे। इन चिह्नों और नामों के इस्तेमाल से पहले जरूरी है अनुमति कानून के सेक्शन-3 के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपने व्यापारिक या कारोबारी उद्देश्य के लिए राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों और नामों का केंद्र सरकार या सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बिना इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस कानून के तहत करीब तीन दर्जन नामों और चिह्नों की सूची तैयार की गई है,  जिनका कोई व्यक्ति सरकारी अनुमति के बिना अपने कारोबारी उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता। इनमें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्य के गवर्नर, भारत सरकार या कोई प्रदेश सरकार, महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, संयुक्त राष्ट्र संघ, अशोक चक्र और धर्म चक्र शामिल हैं।पक्ष ने जताया था कड़ा विरोध जियो के विज्ञापनों में पीएम मोदी की तस्वीर दिखाए जाने के बाद विपक्ष ने हमला बोलते हुए कहा था कि आखिर कैसे कोई निजी कंपनी अपने उत्पाद के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री की फोटो का इस्तेमाल कर सकती है।    इसके अलावा ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम के विज्ञापनों में भी पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने का विपक्षी दलों ने तीखा विरोध किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो यह आरोप भी लगाया था कि मोदी सरकार ने पेटीएम को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता रोहिताश गौर लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं में रवि किशन के साथ जल्दी ही दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि रवि के साथ काम करना मजेदार है। आगामी शनिवार स्पेशल के प्रकरण में तिवारी जी (रोहिताश) रवि से जलते नजर आएंगे, क्योंकि वह अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) के बचपन के दोस्त हैं और उनकी आपस की बातचीत देखकर तिवारी जी असुरक्षित महसूस करते हैं। रोहिताश ने बताया, रवि और मैंने पहले भी साथ काम किया है और यह उनके साथ मेरा बेहतरीन अनुभव रहा। उन्होंने कहा, हम सेट पर साथ आए और साथ गए। उनके साथ काम करना हमेशा सुखद है और शनिवार स्पेशल के लिए उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा। भाभी जी घर पर हैं का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर होता है।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । बाएं हाथ के बल्लेबाज सागर मिश्रा ने बुधवार को टाइम्स शील्ड बी डिविजन टूर्नामेंट में वेस्टर्न रेलवे की ओर से खेलते हुए आरसीएफ के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के उड़ाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सागर ने ऑफ स्पिनर तुषार कुमारे को छह छक्कों के लिए अपना शिकार बनाया। सागर ने कुल 46 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली।    सागर ने मुश्किल भरे हालात में आक्रामक तेवर अपना आरसीएफ के होश उड़ा दिए। तुषार के ओवर में जब उन्होंने लगातार 5वां छक्का उड़ाया, तो उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इस वजह से उन्हें मैदान पर ही लेटना पड़ा। हालांकि इससे उनके इरादे कमजोर नहीं पड़े और उन्होंने छठी गेंद को मिडविकेट क्षेत्र में बाउंड्री से बाहर भेजकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा दिया। हालांकि सागर को शतक नहीं बना पाने का अफसोस है। उल्लेखनीय है कि भारत के बाएं हाथ के ही आतिशी बल्लेबाज युवराज सिंह ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के जमाए थे। दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने वनडे में यह कारनामा किया था। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री और इंग्लैंड के ऐलेक्स हेल्स भी यह कमाल कर चुके हैं।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पहली बार पार्टी संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता की। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल के अध्यक्ष बनने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थता की वजह से मौजूद नहीं थीं। इस बैठकमें राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम की ज्यादा रुचि ‘टीआरपी पॉलिटिक्स’ में है। मोदी अपनी छवि के बंदी हो गए हैं और उनकी वजह से देश को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कश्मीर के मसले पर कहा कि भाजपा-पीडीपी में अवसरवादी गठबंधन है।   राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरन रिजीजू ने कहा- आतंकवाद नहीं बढ़ा, सरकार की कार्यवाही तेज हुई है। कांग्रेस की नीति की वजह से आतंकवाद बढ़ा है। हमारी सरकार ने कड़ा प्रहार किया है। विपक्षी दलों की बैठक खत्म। विपक्ष ने तय किया है कि वह लोकसभा में वोटिंग रूल के साथ चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष राज्यसभा में पीएम से माफी की मांग करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भारत को ऐसा प्रधानमंत्री नहीं दिया जिसकी पूरी राजनीति टीआरपी पर आधारित हो। इसके पहले राहुल कांग्रेस की शीर्ष निर्णायक बॉडी कांग्रेस कार्यसमिति को संबोधित कर चुके हैं और अब आखिरकार कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षता करने से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस की कमान उनके ही हाथ में होगी। वह लोकसभा में नोटबंदी पर हमलावर कांग्रेस टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। उनके नोटबंदी के मसले पर संसद में भाषण देने की पूरी संभावना है। राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे देश में कभी भी कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं रहा, जो अपनी पूरी नीति टीआरपी के आधार पर बनाता हो।’ टीआरपी का मतलब होता है- टेलिविजन रेटिंग प्वाइंट, जिसके आधार पर यह तय किया जाता है कि किस टीवी चैनल को कितने दर्शक देख रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री की अक्षमता और गुरूर की वजह से देश को भारी नुकसान हो रहा है।’ नोटबंदी के मसले पर राहुल ने कहा, ‘हमने इसके पहले कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा, जिसने अपनी छवि बचाने के लिए देशवासियों को इतने जबर्दस्त मुश्किल में डाला हो।’ इसके पहले कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने दरवाजे पर ही अमेठी से सांसद राहुल गांधी का फूल के गुलदस्तों के साथ स्वागत किया और उन्हें संसद के सेंट्रल हॉल ले गए, जहां यह बैठक होनी थी। सच तो यह है कि शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले इस दिग्गज पार्टी ने साफतौर पर संकेत दे दिया था कि संसद के भीतर पार्टी के कामकाय में उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अधिकतम भूमिका होगी।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल से सचिवालय में डटी हुई है। हांलांकि राज्य सचिवालय के पास स्थित टोल प्लाजा से आर्मी को हटा लिया गया है लेकिन ममता बनर्जी अभी भी सचिवालय में डेरा जमाए हुए है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को सूचित किए बिना ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या दो पर पलसित और दनकुनी के दो टोल प्लाजा पर सेना तैनात की गई है।  ममता बनर्जी ने सेना की इस तैनाती को असंवैधानिक बताया है और इस बारे में राष्ट्रपति से केन्द्र सरकार की शिकायत करने का मन बनाया है। सेना की तैनाती का विरोध करते हुए ममता बनर्जी ने कल सचिवालय में डेरा डाल लिया था।  ममता बनर्जी का कहना था कि जब तक टोल प्लाजा से सेना नहीं हटाई जाती तब तक वह वहां से नहीं हटेगी। हांलांकि रात को टोल प्लाजा से सेना हटा ली गई लेकिन ममता बनर्जी शुक्रवार सुबह तक सचिवालय में ही डटी रही। वहीं पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी दो ट्वीट कर दावा किया कि राज्य सरकार के सहमति लिए बना पश्चिम बंगाल के करीब-करीब सभी इलाकों में सेना तैनात कर दी गई है। वहीं आर्मी के पूर्वी कमांड का कहना है कि पश्चिम बंगाल पुलिस को सेना की तैनाती की पूरी जानकारी थी। साथ ही आर्मी के पूर्वी कमांड ने दावा किया है कि बंगाल पुलिस के सहयोग से रुटीन एक्सरसाइज कर रही है। टोल प्लाजा पर आर्मी के कब्जे की आशंका गलत है।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते आज तड़के एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर आलमबाग डिपो की वोल्बो बस संख्या यूपी 85 डीएल 5765 दिल्ली से सवारियां लेकर आगरा की ओर जा रही थी। सुरीर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 81 के समीप कोहरे में दिखाई न देने कपर चालक ने बस रोकने का प्रयास किया तभी पीछे से आ रहा कंटेनर संख्या एचआर55 क्यू 7624 बस ने टकरा गया। बस में सवार कुछ यात्री बाहर निकल आए, तभी पीछे से आ रहा दूसरा कंटेनर यात्रियों को रौंदता हुआ खड़ी बस में जा घुसा। जिससे वहां खड़े बस यात्री 50 वर्षीय सत्य नारायण पुत्र छोटेलाल निवासी रामनगर इटावा की कंटेनर और बस के बीच में बुरी तरह फंसने से मौत हो गई। इसके अलावा सुरेश निवासी नखलोनी भिंड, रामरतन निवासी मजनठ भिंड, प्रदीप निवासी जसवंत नगर इटावा समेत कई यात्री घायल हो गए। इसके बाद नोएडा की ओर से आ रहीं प्राइवेट बस, इनोवा कार, स्विफ्ट कार, इंडिगो कार, लोडिंग टैम्पो एवं जायलो कार समेत एक दर्जन वाहन टकराते चले गए। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायल रामलखन निवासी भिंड सुरेश और उसकी पत्नी कुसुम निवासी नखरोली भिंड एमपी व रोहित निवासी शहजादपुर झांसी को वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे आगरा भेजा गया है। अन्य घायलों में अंशुल राजपूत निवासी सिकन्दरा कानपुर, विनय निवासी औरेया, अरविन्द सिंह, सोबरन सिंह, भूरे सिंह निवासीगण भिंड, सुधीर, गुड्डू निवासीगण दिलशाह गार्डन दिल्ली, आरिफ निवासी अमेठी, सरवन निवासी दरभंगा बिहार, वसीम निवासी रायबरेली, सुनील कुमार निवासी कश्मीरी गेट नई दिल्ली, जितेन्द्र निवासी औरेया, संजय यशपाल, श्रीमती जया, संजना, मेघा, अमन, राधा विजय एवं गोलू निवासीगण नागलोई दिल्ली आदि है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये रहे वाहन जो भिड़े आपस में  वाॅल्बो बस यूपी 85 डीएल 5765, ट्रक कंटेनर एचआर55 क्यू 7624, ट्रक कंटेनर एचआर 55 वी 0603, प्राइवेट बस एमपी30 आर 0551, इंडिगो कार 1 वाईसी 9406, जायलो कार एचआर 51 क्यू 4281, स्विफ्ट कार डीएल6 वीके 3300, लोडिंग टैम्पो यूपी 16 सीटी 3446, इनोवा कार यूपी 78 बीवी 9765 हैं। इनके अलावा मामूली क्षतिग्रस्त वाहन मौके से अपने गतंव्य को रवाना हो गए। 

Read More

वृन्दावन । कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे इंदल पुत्र बच्चू सिंह निवासी तेहरा को कल गिरफ्तार किया है। इसने गांव के ही कैलाश पुत्र नाहर पर गोली चलाकर इसे मारने का प्रयास किया था। 

Read More

मथुरा । एसएचओ गोवर्धन डीएन मिश्रा ने सुसंगठित गिरोह बनाकर जघन्य अपराध कर जनता में भय व आतंक फैलाने पर भीमनाथ पुत्र रूपानाथ निवासी नगला सपेरा मुखराई गोवर्धन आदि चार लोगों को 3 यूपी गुण्डाएक्ट में निरूद्ध किया है। जबकि एसएसआई जमुनापार चतर सिंह ने नरेश पुत्र बौना निवासी रावल जमुनापार आदि तीन लोगों को 3 यूपी गुण्डाएक्ट में निरूद्ध किया है।

Read More

मथुरा । एसओ कोसी विनोद कुमार यादव ने जनता में भय व आतंक फैलाने पर धर्म पुत्र हेतराम निवासी लालपुर कोसीकलां आदि 15 लोगों को धारा 110 में निरूद्ध किया है।

Read More