नई दिल्ली । नोटबंदी और आतंकी हमले पर राज्यसभा में विपक्ष ने हंगामा कर दिया है। विपक्षी दलों के सांसदों ने वेल में जाकर नारेबाजी की,जिसके बाद राज्यसभा की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। नोटबंदी पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि बैंकों की लाइन में जान गंवाने वाले लोगों को सरकार मुआवजा दें। इसके अलावा नागरोटा आतंकी हमले का मुद्दा भी उठा। लोकसभा में पीएम मोदी के मौजूदगी में जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12.45 बजे तक स्थगित हो गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली और जेडीयू नेता शरद यादव के बीच बुधवाद को सदन में नोटबंदी को लेकर तीखी नोंकझोंक हो गई। शरद यादव ने नगरोटा में हुए आतंकी हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद भी आतंकी हमलों पर कोई असर नहीं हुआ है। इस पर जेटली ने तंज कसते हुए कहा कि पहले आप नोटबंदी पर अपनी पार्टी में चर्चा कर लीजिए। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सरकार ने कल विपक्ष के साथ चर्चा के बिना ही लोकसभा में आयकर संशोधन विधेयक पास कर दिया। हम इसका विरोध करेंगे। संसद में नोटबंदी को लेकर चल रहे हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा में आयकर संशोधन विधेयक पास तो हो गया। हालांकि विपक्ष ने इसका जमकर विरोध किया गया,जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। विपक्ष ने इस विधेयक को 50-50 काला धन स्कीम करार बताया है। कांग्रेस ने सदन में इस बिल पर चर्चा नहीं कराने पर भी आपत्ति जताई। विपक्षी दल राष्ट्रपति से इस मामले में शिकायत कर सकते हैं। लोकसभा में पारित हुए आयकर संशोधन बिल को लेकर विपक्ष जहां सवाल खड़े कर रहा है,वहीं वित्त मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस विधेयक में संशोधन का मकसद है काले धन को व्हाइट मनी में बदलने की कोशिशों को रोकना। इसके अलावा सरकार ये भी व्यवस्था करना चाहती है कि पकड़े गए कालेधन या उस पर वसूले गए जुर्माने को गरीबों के कल्याण की योजनाओं में खर्च किया जाए। साभार-khaskhabar.com
Read More




