मथुरा

नोएडा । इस सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहीं भारत की महिला गोल्फ खिलाड़ी वाणी कपूर बुधवार से शुरू हो रहे हीरो महिला पेशेवर टूर 2016 के 17वें चरण में जीत हासिल कर सत्र का अंत अच्छे अंदाज में करना चाहेंगी। यह टूर्नामेंट नोएडा के गोल्फ कोर्स पर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 15 पेशेवर खिलाड़ी हिस्सा लेंगी और तवलीन बत्रा इकलौती एमेच्योर खिलाड़ी होंगी। वाणी इस समय 11,35,150 रुपये की कमाई के साथ मेरिट में शीर्ष पर हैं।    उन्होंने इस सत्र में कुल 12 मुकाबलों में से छह में जीत हासिल की है। वाणी को हालांकि इस टूर्नामेंट में कड़ी चुनौती मिलेगी। स्मृति मेहरा, अमनदीप द्राल, गुरसिमर बाडवाल और नेहा त्रिपाठी वाणी के साथ ही खिताब की प्रबल दावेदार हैं। अमनदीप मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं कोलकाता की नेहा को तीसरा स्थान हासिल है। गुरसिमर और स्मृति क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। खांटी मनिस्क (रूस)। भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने फिडे महिला ग्रांप्री शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में यहां कोस्तेनियुक अलेक्सांद्रा के साथ बाजी ड्रा खेली। इस ड्रा से हरिका के 4.5 अंक हो गए हैं और वे संयुक्त छठे स्थान पर पहुंच गई है। यह उनका टूर्नामेंट में सातवां ड्रा है। अब जबकि दो दौर की बाजी खेली जानी बाकी हैं तब हरिका दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी। उनका अगला मुकाबला रूस की गुनिना वेलेंटिना से होगा। पेरिस। भारत ने मिस्र से पहलेे मैच में मिली हार को भुलाकर विश्व महिला टीम स्क्वैश चैंपियनशिप में यहां मैक्सिको को 3-0 से हराया। इस जीत से भारत ने पूल ए से अंतिम आठ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। सुनयना कुरूविला ने डिना एंगुइयानो गोमेज को हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई जिसके बाद दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने लुज लोपेज को सीधे गेम में हराया। भारत की नंबर एक खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने डियाना गार्सिया को हराकर भारत को जीत दिलाई। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के मुद्दे पर गुरूवार को सदन में चर्चा में भाग लेने पीएम मोदी भी पहुंचे। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्ष कालेधन के समर्थन में नहीं है। लेकिन जिस तरह से नोटबंदी के फैसले को क्रियान्वित किया गया है, वो समझदारी भरा नहीं था।    आजाद ने कहा कि पीएम ने जिस तरीके से कालेधन के मुद्दे पर विपक्ष का आरोप लगाया है, वो उससे विपक्षी सांसदों का अपमान हुआ है। दरअसल पीएम ने कहा था कि नोटबंदी में वो लोग परेशान है जिनको अपनी ब्लैकमनी छिपाने का मौका नहीं मिला।   बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि पीएम को इस मुद्दे पर जवाब देना ही चाहिए। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि नोटबंदी पर पूरा विपक्ष एकजुट है। जेडीयू नेता शरद यादव ने कहा कि पीएम को जवाब देना ही चाहिए।लेकिन दोनों तरफ से जारी गतिरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित हो गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी साइबर अटैकर्स के निशाने पर है। हैकर्स ने 12 घंटे के अंदर कांग्रेस पर दूसरा अटैक किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद गुरुवार सुबह कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया। अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने कई अपशब्दों भरे मैसेज ट्वट कर दिए। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @INCindia पर सुबह 10:16 से लगातार 9 ऐसे ट्वीट किए गए जिन्हें बताया नहीं जा सकता। ये ट्वीट बेहद अश्लील और गंदे हैं। इसमें कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए गलत बातें कही गई हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी ट्विटर अकाउंट हैक कर उससे भद्दे कॉमेंट किए गए थे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।कांग्रेस पार्टी की तरफ से गुरुवार को राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट हैक हो जाने की शिकायत तुगलक रोड थाने के साइबर सेल में दर्ज कराई गई। उसके कुछ ही देर बाद कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @INCindia हैक कर लिया गया। कांग्रेस का यह ट्वीटर अकाउंट सुबह में हैक हुआ। हैकर्स ने इस पर कई भद्दे-भद्दे कॉमेंट किए हैं। कांग्रेस ने राहुल गांधी के अकाउंट हैक होने पर डिजिटल सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए राहुल के कार्यालय ने कहा था कि समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। हैकिंग के बाद कांग्रेस ने सभी भारतीयों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि यह देश में मौजूद फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को दिखाता है। गांधी का अकाउंट पौने नौ बजे रात हैक हुआ था और उस पर अपशब्दों से भरे कुछ मैसेज डाल दिये गये थे जिसे तुरंत ही डिलीट कर दिया गया। राहुल का अकाउंट हैक किए जाने की जानकारी उनकी सोशल मीडिया टीम को 15 मिनट बाद ही हो गई थी। सत्यापित ट्विटर हैंडल का नाम ‘ऐट रेट ऑफ ऑफिसऑफआरजी’ को भी बदल दिया गया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘इस तरह की घटिया चालों से तर्कपूर्ण बातें खत्म नहीं होगी ना ही आम आदमी के मुद्दे उठाने से राहुल गांधी पीछे नहीं हटेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को हैक करने में बिकाउ ट्रोलों का इस तरह अशोभनीय, अनैतिक और शातिर आचरण विद्यमान फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को दिखाता है।’ कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि यह मामला संसद में उठाया जाएगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नोटबंदी के चलते फिल्मों की असफलता को धत्ता बताते हुए निर्देशिका गौरी शिंदे की फिल्म ‘डिअर जिन्दगी’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने प्रथम तीन दिन में 32.50 करोड का कारोबार करके इस बात के संकेत दिए थे कि अगर कहानी दर्शकों के मन को भा जाए तो फिर कोई सी भी ‘नोटबंदी’ उसकी सफलता को रोक नहीं सकती। शाहरुख खान और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘डियर जिंदगी’ ने समाचार लिखे जाने तक प्राप्त समाचारों के अनुसार मंगलवार को 40 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। 25 नवंबर को रिलीज हुई गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.75 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला। शनिवार को फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी और इसने 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 12.50 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि शनिवार के कारोबार को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म रविवार को 15 करोड के लगभग कारोबार करने में कामयाब होगी लेकिन अनुमार धरे रह गए और फिल्म ने मात्र 12.50 करोड का कारोबार किया। सोमवार को हालांकि फिल्म कमाई में अचानक से बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह सिर्फ 4.25 करोड़ ही कमा सकी। मंगलवार को इसमें ज्यादा गिरावट तो नजर नहीं आई पर फिर भी सोमवार के मुकाबले लगभग 20-22 प्रतिशत कारोबार कम हुआ। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिन के भीतर ही तकरीबन 40 करोड़ को पार कर गया है। मंगलवार सुबह ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि उनके मुताबिक फिल्म ने मुश्किल मंडे टेस्ट पास कर लिया है। गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया जहां एक युवा लडक़ी के किरदार में हैं जो अपनी लव लाइफ में नाकाम होने के बाद बहुत मायूस है, वहीं बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान एक मनोचिकित्सक के किरदार में हैं। शाहरुख आलिया को जिंदगी जीने और उसे पसंद करने का सही तरीका सिखाते हैं। 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म को भारत में कुल 1200 स्क्रीन्स और विदेशों में 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। शाहरुख ने 29 नवंबर को अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का बिहाइंड द सीन्स वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि किस तरह इन दोनों ने फिल्म की शूटिंग को खूब इंजॉय किया और खूब मस्ती की। बता दें कि यह पहली बार था कि जब यह दोनों स्टार्स बड़े पर्दे पर साथ में थे। वीडियो में शाहरुख पूरे परफेक्शन के साथ अपने शॉट्स करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार फिलॉसफर, टीचर समेत कई काम एक साथ करता है लेकिन सही मायने में उनका किरदार जिंदगी से भरा हुआ एक जग है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बुधवार को शादी के बंधन में बंधने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को शादी समारोह की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर को खुद दूल्हे बनने जा रहे युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में हेजल हाथों में मेहंदी रचाए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। युवराज अपनी जिंदगी के इस बेहद खुशनुमा पल को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। युवराज ने मेहंदी सेरेमनी पर हेजल संग अपनी ये शानदार सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आज से जिंदगी की एक नई इनिंग्स की शुरुआत होने जा रही है, कपल को प्यार और दुआएं देने के लिए आपका शुक्रिया....’शादी समारोह का आयोजन युवराज के होम टाउन चंडीगढ़ में भी किया गया। युवराज सिंह की शादी की रस्मों की जानकारी देते हुए उनके पिता योगराज सिंह ने बताया था कि इस शादी की संगीत, मेहंदी और रिसेप्शन एक ही दिन की जाएंगी और उसके बाद गुरुद्वारा में शादी का आयोजन होगा। बता दें कि युवराज और हेजल के इस शादी समारोह में करीब 60 गेस्ट्स के शामिल होने की जानकारी है जिनमें इस कपल के करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और इंडियन क्रिकेट टीम से युवराज के सहयोगी शामिल थे।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद आज पहली सैलरी लोगों के खातों में आएगी। अब कल से बैंकों में भीड बढ जाएगी। लोग अपनी सैलरी निकालने के लिए बैंक जाएंगे। हांलांकि सैलरी कितनी भी हो लेकिन आप सिर्फ 24 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं। सैलरी को लेकर आरबीआई ने भी तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि देशभर में करीब 2 लाख 18 हजार एटीएम है।    इनमें से 1 लाख 70 हजार एटीएम को अपडेट कर दिया गया है। इन अपडेट एटीएम से आज से नए नोट निकलने शुरू हो जाएंगे। अपडेट किए गए एटीएम से आप 2500 रुपए निकाल सकते हैं। हालंाकि सैलरी के कारण अब एटीएम और बैंकों में भीड बढ जाएगी। बैंक से सिर्फ 24 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं।    इसके बाद उन्हें और रुपए चाहिए तो वे एटीएम जाएंगे और एटीएम में भी भीड बढ जाएगी। सैलरी के साथ पैंशनर्स की पेंशन भी खातों में आएगी। आरबीआई ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पैंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को कैश की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। 500 के नोटों की सप्लाई बढाई जाएगी: एटीएम की लाइनों को छोटी करने के लिए सरकार कुछ कदम उठाएगी। तय समय के भीतर निश्चित संख्या में ही लोगों की एटीएम इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी और ज्यादा तेजी से नकदी दोबारा भरने का इंतजाम किया जाएगा।    साथ ही 500 रुपए के नोट की सप्लाई बढाने का काम शुरु हो चुका है और उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते के भीतर भारी तादाद में ये नोट मिलने लगेंगे।         साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti