मथुरा

मथुरा। दुग्ध विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डालचन्द सैनी का अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न करने के विरोध में स्थानीय विकास वाजार में गान्धी प्रतिमा के समक्ष दिया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारी डालचन्द्र सैनी ने बताया कि वह दुग्ध विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे, वरिष्ठ अधिकारी उन्हें निरन्तर अभद्र व्यवहार कर अपमानित करते तथा इसके वावजूद भी वह जिम्मेदारी से अपनी नौकरी कर रहे थे लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा 26 जनवरी 1990 को तत्कालीन उक्त दुग्ध अध्किारी द्वारा घरेलु बैगार नहीं करने से कुपित होकर गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज के नीचें से अभद्र व्यवहार करते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानित कर भगा दिया। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की इस पर उच्च अधिकारियों द्वारा भी उन्हें न्याय नहीं मिला और उन्हें सेवाकाल समाप्त होने से नौ वर्ष पूर्व ही जबरन सेवा निवृत कर दिया गया। उन्होंने न्यायालय की पुकार राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री तथा प्रदेश के राज्यपाल की। जिस पर राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश सरकार को समस्या समाधान को लिखा परन्तु उन्हें आज तक न्याय नहीं मिल सका हैं। अब वह न्याय पाने के लिए गणतंत्र दिवस के दिन से महात्मा गान्धी की प्रतिमा के नीचें धरना प्रारंभ कर दिया हैं। उन्होंने न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैं।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में जिले के आलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक लेते प्रमुख सचिव श्री अटोरिया मथुरा। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया की अध्यक्षता में आज कलक्टेªट सभाकक्ष में विकास कार्यों तथा राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने सर्वप्रथम पिछले माह हुई बैठक में दिये गये निर्देशों तथा निर्धारित किये गये विकास कार्याे की समीक्षा की, जिसमें काफी कार्य अधूरे पाये जाने पर असन्तंोष व्यक्त किया तत्तपश्चात जनपद में विभिन्न विभागों तथा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा शुरू की, जिसमें कोसी नन्दगॅाव बरसाना, मथुरा सौंख मार्ग का चैडीकरण, कोसीकलॅा से कांमा राजस्थान बार्डर, गोवर्धन कच्ची परिक्रमा मार्ग चैडीकरण कार्य, शाहपुर-बरचाबली, छाता गोवर्धन, फरह गोवर्धन सडक एवं सम्पर्क मार्ग शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं।  उन्होने राजकीय कन्या इन्टर काॅलेज, राजकीय इन्टर काॅलेज परक्रम अडींग, कब्रस्तानों की बाउन्ड्री वाल आदि कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश के साथ माॅर्डन स्कूल कामर,जैंत,नन्दगाॅव, माॅट, चैमुहाॅं, कराहरी, थाना हाईवे में किये जा रहे निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय महिला व पुरूष के निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र वृन्दावन, एनएचआरएम के अन्तर्गत कराये जा रहे निमार्ण कार्य, जीआईसी लोहवन तथा अडींग, वृन्दावन में केशीघाट पर पहुचमार्ग के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य समय सीमा के अन्र्तगत शीघ्र पूर्ण करें। इसी प्रकार छाता बरसाना, रेलवे ब्रज निर्माण कार्य तथा कृष्ण जन्मभूमि पर बनाये जा रहे पुल निर्माण का कार्य भी पूर्ण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार सूडा व डूडा परियोजन के कार्यो के लिए धनराशि के साथ शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया है। उन्होने यमुना पर बनने वाले पुल के लिए पहुचमार्ग निर्धारित किये बिना निर्माण कार्य पर भारी असन्तोष जाहिर किया। उन्होने कर करेत्तर तथा राजस्व वसूली की समीक्षा में मनोरंजनकर, विद्युत देय तथा कुछ अच्छी वसूली करने वाले विभागों के प्रति सन्तोंष जाहिर करते हुए वाणिज्यकर वसूली में सुधार लाने तथा परिवहन तथा स्टाम्प विभाग के अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थिति पर कडा रूख अपनाते हुए स्पष्टीकरण मांॅगने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने समाजवादी पेंशन वितरण योजना वृद्धा, विधवा, विकलांग, छात्रवृत्ति, मिड डे मील वितरण लोहिया ग्रामीण आवास निर्माण कार्य कौशल विकास मिशन योजना, स्वच्छ पेयजल, हैण्डपम्प रिवोर, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की। वर्ष 2013-14 के ग्रामों का सन्तृप्ती करण की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विद्युतीकरण कोसीड्रेन, तालाब, जीणोंद्वार, आॅगनवाडी केन्द्रों की स्थापना, प्राथमिक विद्यालय निर्माण कार्य, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था मनरेगा, निशुल्क बोंरिग, आवासहीन आवास योजना की भी विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों के निर्देश दिये है सभी योजना के कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायें। उन्होने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्माण कार्यो पर सीधी तथा सतर्क निगांह रखे ताकि निर्माण कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकें।

Read More

कोसीकलंा। नगर में इस बार 54 गरीब कन्याओं का विवाह होगा। 20 फरबरी को होने वाले इन समारोह में प्रभात जागृति मंच द्वारा 33 जोडे़ और आदर्श सामूहिक विवाह समिति द्वारा 21 जोडे परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस सम्बन्ध मंे आयोजन समितियों से जुडे लोगो ने बताया कि इनकी तैयारियों पूर्ण हो चुकी है। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी फुलैरा दौज 20 फरवरी को नगर में दो स्थानों पर निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। प्रभात जागृति मंच संयोजक जमुना प्रसाद मिश्रा ने बताया कि गत दो वषो से वह निरंतर गरीब कन्याओं का विवाह समारोह कार्यक्रम करते आ रहे हैं। इस विवाह समारोह से पूर्व 6 फरबरी को लगन सगाई कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। जो कि विवाह स्थल रेलवे स्टेशन के सामने महावीर दिगम्बर जैन धर्मशाला पर ही सम्पन्न होगा। वहीं दूसरी ओर आदर्श कन्या सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष अजय गोयनका ने बताया कि इस बार 21 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है जिसकें लिये समस्त तैयारियां पूर्व हो चुकी है और नगर के अनेक गणमान्य तथा समाजसेवी लोग इस समारोह में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रोशन लाल सौंखिया ने बताया कि नगर के नन्दगांव रोड स्थित नरसी विलेज प्रांगण में 21 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा।  

Read More

मथुरा। 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स के विशाल परेड ग्राउण्ड पर विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत परेड, सलामी, झाँकियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ अन्तर्विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये सांस्कृतिक दलों ने नृत्य संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं की बेहद आकर्षक व कलात्मक नृत्य प्रस्तुति ने निर्णायक मण्डल का मन मोह लिया एंव प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की। बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की अतिथि, दर्शक, पत्रकार व अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा भी मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की गई। प्रथम पुरूस्कार के अंतर्गत जिला जज दिनेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा दल का प्रतिनिधित्व कर रहे विद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल व श्रीमती हिमानी सारस्वत को मंच पर आमंत्रित कर विद्यालय हेतु शील्ड, नकद 5100 रूपये व सभी बच्चों हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल यदुवंशी द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यक्रम निर्देशन  हेतु श्रीमती हिमानी सारस्वत, देवेन्द्र सिंह को बधाई दी व सभी छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई व साधुवाद दिया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। गोपाल सिंह, मुकेश चैधरी, विशाल, सुनीता आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Read More

मथुरा। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास द्वारा संचालित निःशुल्क बोरिंग योजनान्तर्गत वर्ष 2014-15 हेतु सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यदायी संस्था से निश्चित दर रू0 10000 प्रति बोरिंग के हिसाब से 150 बोरिंग कराये जाने हेतु इच्छुक संस्था से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। बोरिंग में समस्त सामिग्री आईएसआई मार्का की ही प्रयुक्त की जायेगी एवं बोरिंग वाटरलेविल तक करना होगा तथा बोरिंग के उपरान्त पानी निकालते हुए लाभार्थी सहित फोटो प्रमाण हेतु कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा तथा कार्य शासन द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों एवं समय-समय पर जारी शासकीय नियमानुसार कार्य करना होगा। जो कार्य संस्था कार्य करने की इच्छुक हो वह विज्ञप्ति प्रकाशन के तीन दिन के अन्दर कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास मथुरा में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें।

Read More

मथुरा। थाना मर्गोरा क्षेत्र के ग्राम नगला देविया में बस ने सड़क किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन संख्या यूपी 85 एएम 8861 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सडक किनारे खड़ें युवक में अक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई जुगेन्द्र पुत्र वासुदेव निवासी नगला देविया मर्गोरा ने अज्ञात चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  

Read More



Mediabharti