मथुरा

मथुरा। अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था एवं जाॅच अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 17 जनवरी को दिन में करीब 3.30 बजे जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी की घटना घटित हुई है जिसके फलस्वरूप बन्दी पिन्टू उर्फ अक्षय सोलंकी की मृत्यु हो गयी तथा बन्दी राजेश टोंटा, राजकुमार व दीपक मीणा घायल हो गये। इस सम्बन्ध में थाना सदर बाजार में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराये है।  इसी प्रकार दिनांक 17 जनवरी को ही जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी में घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की हालत गम्भीर होने के कारण रात्रि 11ः00 बजे जिला अस्पताल मथुरा से आगरा के लिये रैफर कर दिया गया था। घायल बन्दी राजेश उर्फ टोंटा को आगरा ले जाते समय थाना फरह क्षेत्र में रात्रि करीब 11.30 बजे दो कारों में सवार 5-6 युवकों ने एम्बुलेन्स में जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायर किये जिससे घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की मृत्यु हो गयी तथा अन्य कई व्यक्ति घायल हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में थाना फरह में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, उक्त दोनों प्रकरणों की जाॅच अधोहस्ताक्षरी को सौपी गयी है। उक्त के सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त दोनों घटनाओं से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति अपना साक्ष्य, ब्यान अधोहस्ताक्षरी जाॅच अधिकारी के कलेक्टेªट स्थित कक्ष संख्या 27 में दिनांक 10 दिवस के अन्दर कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 से सांय 5ः00 बजे तक उपलब्ध करा सकते है।

Read More

नई दिल्ली : सायना नेहवाल की ‘उपलब्धियों’ को देखते हुए खेल विभाग ने एक विशेष मामले के रूप में गृह मंत्रालय के पास पद्म भूषण के लिए उनका नाम अनुशंसित करने का फैसला किया है। (Read in English: At Last, Sports Ministry Decide To Recommend Saina’s Name For Padma Bhushan) मंत्रालय ने भारतीय बैडमिंटन संगठन से 3 जनवरी को पद्म भूषण के लिए सायना नेहवाल का नामांकन प्राप्‍त कर लिया। हालांकि, अनुशंसा करने की अंतिम तिथि बहुत पहले समाप्‍त हो चुकी है। गृह मंत्रालय ने पहली मई, 2014 को पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए थे। गृह मंत्रालय को नामांकनों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2014 थी।  संगठनों आदि से प्राप्‍त नामांकनों के आधार पर खेल विभाग ने पद्म भूषण के लिए सुशील कुमार (कुश्‍ती) के नाम की अनुशंसा की थी। सुशील कुमार का नामांकन उनकी उपलब्धियों- बीजिंग ओलंपिक खेल-2008 में कांस्‍य पदक; राष्‍ट्रमंडल खेल-2010 में स्‍वर्ण पदक; विश्‍व वरिष्‍ठ कुश्‍ती प्रतियोगिता-2010 में स्‍वर्ण पदक; लंदन ओलंपिक खेल-2012 में रजत पदक; राष्‍ट्रमंडल खेल-2014 में स्‍वर्ण पदक तथा राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अन्‍य कई उपलब्धियों पर विचार करने के बाद किया गया था।

Read More

वृन्दावन से इलाहाबाद माघ मेंले के लिये रवाना हुयी यमुना मुक्तिकरण अभियान की टीम द्वारा इलाहाबाद संगम पर उपस्थित पूज्य साधु सन्तों एवं शंकराचार्यो से भेंट कर यमुना मुक्ति के अभियान में समर्थन और सहयोग का आवह्न किया जा रहा है साथ 23 जनवरी को यमुना मुक्तिकरण के होने वाले विशाल सन्त सम्मेलन में भाग लेने के लिये आमन्त्रित किया जा रहा है । यमुना मुक्तिकरण के व्यासाचार्य  महेशचन्द्र शास्त्री व श्री भक्तशरण जी महाराज द्वारा अनन्त विभूषित शक्ति पीठाधिश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्य श्री शारदानन्द सरस्वती जी के यहाँ चल रही सन्त संगोष्ठी में भाग लिया। चल रही संत संगोष्ठी मे यमुना का यमुनोत्री से इलाहाबाद संगम तक शुद्ध अविरल प्रवाह बनाने पर विचार विमर्श किया गया। सन्त संगोष्ठी में उपस्थित सभी सन्तों द्वारा यमुना मुक्तिकरण अभियान एवं यमुना को मुक्त कराने के लिये पूर्ण सहयोग की बात कही और कहा कि पूरा सन्त समाज धर्म की रक्षा के लिये सदैव तत्पर है यमुना का अविरल प्रवाह बनाने के लिये पूरे सन्त समाज का  इस अभियान में बढ़चढ़ कर योगदान रहेगा। अनन्त विभूषित जगद्गुरू शंकराचार्य श्री शारदानन्द सरस्वती ने कहा कि वह स्वयं यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में उपस्थित रह कर सभी सन्त समाज को इस अभियान में पूरी शक्ति लगाने का आवह्न करेगें उन्होने इस यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन दिया। यमुना मुक्तिकरण अभियान के व्यासाचार्य महेशचन्द्र शास्त्री व श्री भक्त शरण महाराज ने संन्त संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुये कहा कि आज संगम तक यमुना का जल नहीं पहुॅचता है क्योकि संगम से सैकड़ो किलोमीटर पहले ही हरियाणा में यमुना को बांध दिया गया है । बिना यमुना के यहाॅ संगम का निर्माण कैसे हो सकता है अब समय आ गया है कि सन्त समाज को यमुना जैसी धार्मिक नदी को पुनः अविरल प्रवाहित करने के लिये अभियान में सहयोग करना होगा।  अभियान की सन्त मण्डली द्वारा जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्य श्री निश्चलानन्द सरस्वती से मिल उनका आर्शीवाद प्राप्त किया और उनको अभियान की 15 मार्च की पदयात्रा के विषय में अवगत कराया। उन्होने यमुना के लिये अभियान के प्रयासों को सराहा।  यमुना जैसी धार्मिक नदी का अविरल प्रवाह आवश्यकः राजपाल यादव  यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा सरकार पर यमुना को मुक्त कर उसका शुद्ध अविरल प्रवाह को ब्रज में लाने का दबाब बनाने के लिये जनशक्ति को संगठित किया जा रहा है। अभियान के श्री महेश चन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में इलाहाबाद माघ मेले में यमुना को निर्मल अविरल बनाने की मांग को लेकर माघ मेले मे यमुना की आवाज बुलन्द की जा रही हैं। अभियान की सन्त मण्डली द्वारा बाॅलीबुड के मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव से मुलाकात की गई और अभियान द्वारा यमुना मुक्ति को लेकर किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव ने कहा कि यमुना जैसी देश की सभी धार्मिक नदियों का अविरल प्रवाह होना आवश्यक है। यमुना को निर्मल बनाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है यह सभी के लिये आवश्यक है। मैं इस अभियान से अन्य बाॅलीबुड कलाकारों को जोड़ने का प्रयास करूगा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तक यमुना मुक्ति की बात को पहुॅचाऊगा। उन्होने अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुये हर संभव सहयोग की बात कही। यमुना मुक्तिकरण की सन्त मण्डली में व्यासाचार्य महेशचन्द्र शास्त्री, श्री भक्तशरण जी महाराज , पूज्य श्री सोमेश जी महाराज, कपिल, अशोक आचार्य जी, नीलमणि । वृन्दावन में आज शाम को निकलेगा यमुना मुक्तिकरण अभियान का मशाल जूलूस वृन्दावन में यमुना मुक्ति को वृन्दावन वासियों को जाग्रत करने और 15 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न करने के लिये वृन्दावन में मशाल जूलूस शुक्रवार को निकाला जायेगा। मशाल जूलूस यमुना मुक्तिकरण अभियान की वृन्दावन नगर ईकाई द्वारा शाम को छोटी  सब्जी मण्डी में अलवर वाली कुंज से प्रारम्भ होकर, बनखण्डी, लोई बाजार, रेतिया बाजार, प्रताप बाजार, अनाज मण्डी, नगर पालिका गोपीनाथ बाजार होते हुये केशीघाट पर जूलूस का समापन होगा। मशाल जूलूस में भारी संख्या में  में यमुना भक्तों द्वारा भाग ले लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा मे भाग लेने का आवह्न किया जायेगा।  कामां तहसील के गांवो के नवनिर्वाचित सरपंचो ने लिया यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प  यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कामां तहसील के सुनहरा, राधानगरी, बिलौंद, कनवाड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क करते हुये नवनिर्वाचित सरपंचों से संपर्क किया गया। संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज यमुना मैया की रक्षा के लिये सम्मूर्ण ब्रजवासियों की आवश्यकता आन पड़ी है हम सभी ब्रजवासियों को 15 मार्च की पदयात्रा में बढचढ कर भाग लेना होगा। नवनिवार्चित सरपंचो द्वारा अपने गांव की भारी संख्या में पदयात्रा में भाग लेने का भरोसा दिलाते हुये यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया।   

Read More

राधाकुण्ड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन करते भागवताचार्य कृष्णा गोस्वामी राधाकुण्ड। श्रीधाम राधाकुण्ड में जहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ स्थल में प्रवचन करते भागवताचार्य कृष्णा गोस्वामी के साथ सभी भक्त हाथों से  तालियां बटोरते और मुख से श्री राधा कृष्ण का गुनगान करते भक्त राधाकृष्ण की भक्ति में भाव विभोर दिख रहे थे। श्री धाम राधाकुण्ड की मीरा मनोरंजन बनिक धर्मशाला में चल रही सप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का संमापन आज मंगलवार को हो गया। भागवताचार्य श्री राधा कृष्ण गोस्वमी ने भागवता कथा ज्ञान यज्ञ के 7 दिन प्रवचन कर राधाकुण्ड को भक्तिमय महौल बना दिया। कृष्णदास महाराज के शिष्य कृष्णा गोस्वामी ने बताया कि भागवत कथा के संमापन के बाद साधू संत और भक्तों को श्रीराधारानी का भोज प्रसाद कराया जायेगा। इसके राधाकुण्ड में दूसरे स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का जल्द ही शुभारंभ किया जायेगा। जिससे राधाकुण्ड भक्तिमय बना रहे और समय समय पर राधा कृष्ण का गुनगान होता रहे। साथ ही कथा स्थल भी भक्ति में सरावोर हो गया। इस मौके पर कथा स्थल में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Read More

मथुरा। उप कृषि निदेशक ने किसान भाईयों को सूचित किया है, कि दिनांक 21 जनवरी 2015 को विकास खण्ड मथुरा के सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निदान किया जायेगा। अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि आप दिनांक 21 जनवरी 2015 को विकासखण्ड मथुरा के सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्याओं का निदान पायें, साथ ही कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।  

Read More

तहसील दिवस महावन में जनसमस्याऐं सुनते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील महावन में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने आज प्राप्त 117 शकायतों मे से 17 का निस्तारण किया गया। शेष संबंधित अधिकारियो को हस्तगत कराते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिकायतो का समयबद्धता से गुणवत्ता परक तरीके से उनका निस्तारण करें। अवैध कब्लो को चिन्हित कर पुलिस बल को साथ ले जाकर तत्काल हटायें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित नही रहनी चाहिए समय सीमा के अंदर उसका निस्तारण कर आवेदक को अवगत कराये यदि आवश्यकता पडे तो मौके पर जाकर जांच पडताल कर शिकायत का निस्तारण करे। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी शिकायत के निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा हो तो उसे अवगत कराकर शिकायत का निस्तारण करा सकते है। लेकिन अनावश्यक रूप से निस्तारण में देरी लापरवाही मानी जायेगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विश्वभूषण मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। वहीं उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार की अध्यक्षता में सदर में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। प्राप्त शिकायतों में से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष को संबंधित अधिकारियो को देते हुए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार ब्रजपाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर शासन की समाजवादी पेंशन योजना का भी प्रचार प्रसार किया गया।   

Read More

मथुरा। युवक कांग्रेंस द्वारा भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि के नेतृत्व में स्थानीय तिलक द्वार पर नरेन्द्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस अवसर पर विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि यूपीए सरकार के शासन में बनें भूमि अधिग्रहण कानून को किसानों के हित में बनाया गया था इससें छोटे लोगों को भी फायदा मिल रहा था लेकिन केन्द्र में भाजपा सरकार ने आते ही उधोगपतियों के हित इसें नकार दिया। मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी हैं। भाजपा सरहद पर दो सिर के बदलें 20 सिर लाने के वायदें को भी भुल चुकी हैं। 7 माह में 108 जवान शहीद होने के बाद केन्द्र सरकार जवाव नहीं दे पा रही हैं। जबकि पाकस्तिान निरन्तर गोलीवारी कर रहा हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से केन्द्र सरकार को बर्खासत करने की माॅग की। पुतला दहन में जिलानी कादरी, राजू फारूखी, हरीप्रसाद शर्मा, उमेश भारद्वाज, मनोज गौड़, सत्यानन्द शर्मा, सन्देश पाठक, आदिल खान, दीपक मोर्या, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।  

Read More

मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 अरूण कुमार दुबें ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को अवगत कराया है कि उ0प्र0 लोक सेवा आयोग के अधीन राजस्व निरीक्षक की परीक्षा 25 जनवरी को 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी। जिसमें सभी माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई सहित बोर्डो तथा महाविद्यालय, उच्च तकनीकी संस्थानों में 45 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इसे लेकर केंन्द्र व्यवस्थापकों की एक बैंठक 20 जनवरी को कलेक्टैªट सभागार में होगी। जिसमें उपस्थित सुनिश्चित करें।  

Read More

मथुरा। थाना बलदैव क्षेत्र के ग्राम हथोडा निवासी जगदीश पुत्र हरीसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति उसके 15 वर्षीय पुत्र को बहला फुसला कर भगा ले गये। जानकारी होने पर पिता ने रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वालक की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिये हैं।  

Read More

मथुरा। थाना प्रभारी बरसाना ने रात्रि में गश्त के दौरान नहर पुल ग्राम सहार के पास से पाॅच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से चोरी की चार टैक्टर व ट्राली बरामद की हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बबलू सिंह चैहान ने रात्रि में गश्त के दौरान नहर पुल गाॅव सहार के पास से अजाद सिंह पुत्र छुट्टन निवासी कावान का बाॅस थाना डीग भरतपुर सहित उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर इनकी निशान देही से चोरी के चार टैक्टर बरामद किये है साथी ही एक आरसी को हेराफेरी कर तैयार की गई को बरामद किया हैं। पुलिस अभी पुछताछ कर रही हैं।  

Read More