मथुरा

मथुरा। महात्मा ज्योतिराव फूलें विकास समिति के वैनर तलें सैनी समाज से जुड़ें लोेग अध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में आज पैदल मार्च के तहत जिला मुख्यालय पहुंचें और हाथों में पट्टिकाऐ लेकर मार्च करते हुए समाज के प्रेरणाश्रोत महात्मा ज्योतिराव फूलें को भारत रत्न दिये जाने की माॅग की। इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के नाम एक ज्ञापन नगर मजिस्टेट हेमसिंह को सौंपा। इस अबसर पर अघ्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि समग्रक्रान्ति के अग्रदूत ज्योतिराॅव फूलें शिक्षक थे और उन्होंने सैनी समाज सहित सर्वसमाज के लिए शैक्षिक विकास के साथ साथ आर्थिक विकास के लिए भी कार्य किया तथा देश में भारतीय शिक्षा को आजादी से पहलें ही महिलाओं एवं दलितों और पिछड़ों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाइ्र। ऐसी महानात्मा को भारतरत्न नहीं दिया जाता सर्वसमाज का अपमान हैं। वक्ताओं में सुभाष सैनी ने कहा कि विभिन्न समाज के प्रेरणाश्रोतों के जन्म दिन पर अवकाश घोषित किया जाता है इसी तरह महात्मा ज्योतिराॅव फूलें के जन्म दिवस पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये। प्रतिनिधि मंडल में नत्थी लाल सैनी, मुकेश सैनी, सोनू सैनी, रामदयाल सैनी, प्रीतम सैनी, भगवान दास सैनी, घनश्याम सैनी, रामभरोसे सैनी, मीरा सैनी, मल्लों सैनी, सोनल सैनी, रमेश चन्द्र सैनी, प्रदीप सैनी, भगवान सिंह, कमल सिंह सैनी, कमलेश सैनी, रामश्री सैनी, सुनीता सैनी, तारावती, सौरभ गोस्वामी, गुलाव सैनी, धूव सैनी, राजू सैनी, बन्टी सैनी, आदि थे।

Read More

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश  जिम्मंेदारी का निर्वहन न करने वाले अधिकारी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही किसी के साथ अन्याय व अत्याचार नहीं किया जायेगा बर्दाश्त- शिवपाल यादव अपने आवास पर जनता की समस्याऐं सुनते सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव लखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए सदैव प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के विकास एवं उन्नति के लिए सभी सम्भव प्रयास किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि किसी भी गरीब, असहाय एवं बेसहारा लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय व अत्याचार नहीं होने दिया जायेगा। श्री यादव आज अपने सरकारी आवास के बाहर बड़ी संख्या में आये हुए वृद्धों, महिलाओं एवं युवाओं की समस्याओं को प्रत्येक व्यक्ति के पास जाकर गम्भीरता से सुनी तथा संज्ञान में लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ यदि कोई अधिकारी सहयोग अथवा समस्या के निस्तारण मे आवश्यक कार्रवाई नहीं करता है तो अविलम्ब हमारे संज्ञान में लायें जिससे कि सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जा सके। श्री यादव ने आई हुई जनता से कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठायेें तथा यदि किसी भी स्तर से सहयोग नहीं मिलता है तो शीघ्र ही अवगत कराया जाये। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी अपनी जिम्मेंदारी का निर्वहन नहीं करेगा उसके विरूद्ध अवश्य ही कड़ी कार्रवाई की जायेगी।  

Read More

बरामद शराब के साथ आबकारी टीम एवं अभियुक्त मथुरा। जनपद के थाना क्षेत्र नौहझील के अन्तर्गत गांव हसनपुर के एक खेत पर बनी झौंपड़ी में से आबकारी विभाग की टीम ने छापा मार कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान टीम दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त आर0के0 वर्मा एवं निरीक्षक जे0पी0 गुप्ता को मुखबिर द्वारा अवैध शराब का जखीरा मिलने की सूचना मिल रही थी इस पर आबकारी टीम ने मय छापामार कार्यवाही कर थाना क्षेत्र नौहझील के गांव हसनपुर से पहले मोड़ पर टमाटर के खेत में स्थित एक झौंपड़ी पर निशाना साध कर कार्यवाही की तो आबकारी टीम भी भौचक्की रह गयी। टीम को टमाटर के उस साधारण से खेत में बनी झौंपडी में भारी मात्रा में हरियाणा ब्राण्ड की देशी शराब का जखीर मिला। आबकारी निरीक्षक जे0पी0 गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उन्हें 59 देशी शराब की बोतलें बरामद हुई है। वहीं मौके से टीम ने दो अभियुक्तों राजपाल पुत्र रामसिंह निवासी लकुटियापा थाना नौहझील एवं भगवती पुत्र प्यारे लाल निवासी लकुटियापा थाना नौहझील को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  

Read More

केन्द्र सरकार के विरूद्ध कागेे्रस सड़क पर उतरेगी- निर्मल खत्री कांग्रेंस विद्यायक के आवास पर माँ को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे मिस्त्री व खत्री मथुरा। केन्द्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी जो चुनाव से पहलें 56 इंच का सीने होने की बात कहते हुए थकते नहीं है आज वहीं मोदी का सीना 5 इंच का रह गया है पाकिस्तान आये दिन सीमा पर सींज फायर कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी चुप बैठ कर चैन की वंशी बजा रहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी कारपोरेट जगत से जुड़े हैं। वो केवल पूंजीपति और उद्योगपतियों का ही भला करेंगे। आम आदमी को सरकार से कोई फायदा नहीं मिलना, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस सड़क पर उतर कर इनकी नीतियों का विरोध करेगी। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आज यहां नेता कांग्रेस विधानमंडल दल प्रदीप माथुर के आवास पर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए कही। मीडिया से रूबरू खत्री एवं मिस्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान रोजाना सीमा पर बसे गांवों में गोलीबारी करने के साथ बम बरसा रहा है, वो 56 इंच चैड़ा सीना अब लगता है पांच इंच का हो गया है। आखिर क्यों नहीं पाकिस्तान को जवाव दे रहें है जबकि अपने जवान शहीद हो रहे हैं। मोदी शरीफ भाई भाई बताते हुए मिस्त्री ने कहा कि इसीलिए तो पाक को जवाब नहीं दे रहे। मोदी को काॅरपोरेट जगत से जुड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी का भला नहीं होगा, सिर्फ पूंजीपति और उद्योग जगत के लोगों का भला हो रहा है। इसके लिए पार्टी ने आज गुरूवार को लखनऊ में सभी जिलाध्यक्षों व शहर अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करेगी। धर्मातरण मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी बात औरों से कहलवा देते हैं, प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने संयुक्त रूप से कहा कि विवादित बयान देकर मीडिया में छाए रहना भाजपा नेताओं का शगल बन गया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर, पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का काम करते हैं, भाजपा शासन में गाली दो और सुरक्षा पाओ! भाजपा के नेताओं का यही उद्देश्य है। बहुजन समाज पार्टी में चल रहे नेताओं के आपसी द्वन्द व आरोप प्रत्यारोप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मायावती और उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। वार्ता के दौरान नेता कांग्रेस विधान परिषद नसीब पठान पार्टी के मथुरा जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, वृंदावन महानगर अध्यक्ष सोन सिंह सिसौदिया, नवीन अस्थाना, रमेश पंडित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा। संकट चतुर्थी आठ जनवरी को बड़ी धूमधाम के साथ दशभुजी गणेश मंदिर पर दशभुजी गणेश भक्त मंडल द्वारा मनाई जायेगी। इसके अन्र्तगत मंदिर पर सुबह प्रातः काल हवन एवं मध्यान्ह 12 बजे गणेशजी का अभिषेक पंचामृत द्वारा ठाकुर बाबा के सानिध्य में होगा। सांय काल पांच बजे से फूल बंगला एवं श्रृंगार तथा रात्रि में महाआरती का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी मंदिर के महंत मनीष चतुर्वेदी ने दी।   

Read More

गुस्साए ग्रामीणों ने लगवाया जाम, पुलिस ने खुलवाया मथुरा। थाना मर्गोरा के कस्बा सौंख मथुरा मार्ग पर हुए सड़क हादसें में टैक्टर ट्राली के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोसित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जामकारियों को समझा बुझा कर ग्रामीणों से जाम को खुलवाया व मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमर्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सोयबा निवासी 42 वर्षीय लाल सिंह कस्वा सौंख से मथुरा की ओर आ रहा था कि तभी सामने से आ रहंें ट्रैक्टर ट्रोली के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए लाल सिंह की बाइक में टक्कर मार दी जिससें लाल सिंह सड़क पर तेज गति से उछला और टैक्टर के पहियें के नीचें दब गया जिससें उसका सिंर बुरी तरह कुचल गया। घटना को देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ कर मौके से भाग गया। वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगाया दिया। जाम से सौंख मथुरा मार्ग पर गाडि़यों की लम्बी लम्बी कतारर लग गयी। सूचना पर क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जाम लगा रहें ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को खुलवाया तथा मृतक के शव को कब्जें में कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट पुलिस में अज्ञात टैक्टर चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। उ0प्र0 शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जनपद के वरिष्ठ एवं मूल निवासियों को शासकीय व्यय पर हरिद्वार एवं ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा कराये जाने का निर्णय लिया गया है। यात्रा हेतु यात्रियों का चयन उनकी जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठता का निर्धारण करते हुए वरिष्ठतम नागरिकों को वरीयता देकर किया जायेगा। अतः जनपद के वरिष्ठ मूल निवासी इस यात्रा हेतु अपने आवेदन 20 जनवरी 2015 तक नगर मजिस्टेªेट कार्यालय कलेक्टेªट मथुरा में नाम, पिता या पति का नाम, जनपद का नाम, जन्मतिथि, स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र, लिंग, निवास स्थान का पूर्ण पता, दूरभाष संख्या, पहचानक पत्र, शारीरिक दक्षता प्रमाण पत्र, स्थान, दिनांक, आवेदक के हस्ताक्षर आदि की पूर्ण सूचना सहित जमा करा सकते है।  

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के गाॅव टैंटीगाॅव पुूल के पास से उप निरीक्षक राजन बाबू श्रीवास्तव ने अवैध रूप हथियार रखनें के आरोप में विकास पुत्र अमर सिंह निवासी सिमरधरी थाना इगलास अलीगढ़ सावीर पुत्र वसीर निवासी उपरोक्त सहित एक अन्य को उसकी वाइक संख्या यूपी 80 वाई 3970 के साथ बन्दी बनाया हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके कब्जें से 30 हजार रूपयें की नगदी, एक फोन, एक तंमचा 315 वोर दो कारतूस के साथ बन्दी बनाया हैं।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना के गाॅव के प्राथमिक विद्यालय दितीय में शिक्षक ने अपने साथी शिक्षिकों को विद्यालय के कमरें में बन्द कर उसके साथ दुराचार कर डाला। शिक्षिका द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की ध्मकी देते हुए भाग गये।  मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में तैनात शिक्षका नें रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रमनलाल पुत्र देवीराम निवासी चिकसौली बरसाना ने उसके साथ बच्चों को विद्यालय में पढातें समय कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उसके साथ दुराचार कर डाला। तथा जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।  

Read More

गिरिराज जी के फूल बंगला व भजन संध्या का आयोजन गोवर्धन परिक्रमा मार्ग गिरिराज धाम में दो दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव में भरतपुर से आये भक्तगण जय जयकार करते हुए गोवर्धन। अग्रवाल मार्बल सेवा समिति भरतपुर की ओर से परिक्रमा मार्ग के गिरिराज धाम में आयोजित दो दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों में भक्ति की धारा प्रवाहित हो गई। महोत्सव का समापन गिरिराज जी के अभिषेक, दूध की धारा के साथ परिक्रमा, फूल बंगला दर्शन, भजन संध्या एवं भंडारे के साथ हुआ। गिरिराज जी का अभिषेक भक्तों ने पं0 गया प्रसाद समाधि स्थल के समीप पंचामृत के साथ किया। इसके बाद दूध की धारा के साथ आन्यौर, पूंछरी, राधाकुंड, मानसी गंगा होकर संकीर्तन के बीच परिक्रमा लगाई। गिरिराज धाम स्थित मंदिर में श्रीनाथ जी की शैली में सजे गिरिराज जी को फूल बंगला अर्पित किया गया। गिरिराज जी का श्रंगार सेवायत माधव पंडित ने किया। भंडारे के आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण। परिक्रमा मार्ग के संतों का शॉल दुपट्टा से भव्य स्वागत किया। महोत्सव में सेवाभावी भक्त महेश अग्रवाल ने बताया कि सर्दी के मौसम में प्रभु को प्रसन्न करने के लिए महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल, कपूर चंद अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, महेश चंद अग्रवाल, राहुल, गौरव, निशांक आदि थे।

Read More