मथुरा

मथुरा। थाना मर्गोरा के कस्वा सौंख में नामजदों ने एक युवक के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायर ठोक दिये जाने की रिपोर्ट पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव लौहिया पट्टी निवासी ओम प्रकाश चतुर्वेदी पुत्र शिव चरन चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जगदीश पुत्र समुन्दर निवासी ताल सराय कुम्हेर भरतपुर ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसें रास्तें में रोक लिया तथा उसके साथ गाली गलोज कर मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायर ठोक दिया। इस पर भी बच जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।   

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के बेलवन लक्ष्मी जी के मेले में आई 16 वर्षीय किशोर को नामजद युवक बहला फूसला कर भगा ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार शकुन्तला देवी पत्नी स्व0 कन्हैया लाल निवासी जैत हिम्मतपुरा कोतवाली मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मनोज पुत्र नामालुम निवासी नारायण पुरी धौली प्याऊ मथुरा उसकी 16 वर्षीय पुत्री को लक्ष्मी जी मन्दिर बेलवेन के दर्शन करने के दौरान बहला फुसला कर भगा ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।

Read More

प्रथम पुरूस्कार होन्डा साईन मोटर साईकिल द्वतीय पुरूस्कार 31 हजार जतीपुरा के भूतनाथ स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन करते थाना प्रभारी राजासिंह गोवर्धन। विकास खण्ड गोवर्धन क्षेत्र के गाॅव जतीपुरा भूतनाथ स्टेडियम में सोमवार को थाना प्रभारी राजा सिंह ने योगीराज भगवान श्री कृष्ण को नमन कर क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बैटिंग कर किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी का स्वाफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गोवर्धन क्षेत्र के गाॅव जतीपुरा भूतनाथ स्टेडियम में गाॅव के समाज सेवी सत्तो ठाकुर व रामवावू शर्मा के सहयोग से पिछले दस बर्ष से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नियमित रूप से चला आ रहा है। जिस क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन सोमवार को गोवर्धन थाना प्रभारी राजासिह द्वारा बैटिंग कर किया गया। जिसमें बैटिंग थाना प्रभारी के हाथ में तो बाॅलिंग कस्बा इंचार्ज ने करायी। तदुपरान्त उदघाटन का मैच आगरा और वृन्दावन के बीच खेला गया। आगरा की टीम ने बीस ओवरों में तीन बिकेट गवाॅकर 189 रन का बडा स्कोर बृदावन के लिये दिया लेकिन बृन्दावन की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 26 रन से हार गई। जिसमेे आगरा टीम के सतेन्द्र ने अपनी टीम के लिये 52 रन व तीन बिकेट लिये उन्है मेन आॅफ द मेच दिया गया। बही उदघाटन के मेच में मेदान पर खेल रहे बृन्दावन और आगरा के खिलाडियों का उत्साह बढाने के लिये सत्तों ठाकुर ने लगातार तीन सिक्सर जडने वाले खिलाडी के लिये 551 रूपये इनाम के रूप अलग से देने की घोषणा की। लेकिन दोनो टीमों का कोई खिलाडी इस इनाम को हासिल नही कर सका। क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी द्वारा प्रथम पुरूस्कार होन्डा साईन मोटर साईकिल व द्वतीय पुरूस्कार 31 हजार रूपये रखा गया है।

Read More

कहा ये तो हमारा रोज का काम है..... मार्शल जीप से उतारी मृत गाय मथुरा। एक ऐसा दृश्य जिसने मानवता का सर शर्म से झुका दिया। क्या आप कल्पना कर सकते है जिस मार्शल जीप में पिछली सीट पर बमुश्किल 6 सवारियां बैठ पाती है मार्शल गाड़ी की उसी जगह में वध करने के लिए दो गायो और एक बछड़े को जबरन ठूंसकर ले जाया जा रहा था। जिसे पुलिस ने कस्बा राया के एक जागरूक नागरिक की पहल पर पकड़ लिया। लेकिन पुलिस को इसके लिये काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। इसके बाद वहां से पशुओ को उतरा गया तब तक एक गाय ने तड़पकर दम तोड़ दिया।  पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी नूर मोहम्मद ने बताया की ऐसे कार्य को अंजाम देने वाले कई लोग है और ये हमारा रोज का काम है। ऐसे क्रूर दृश्य को देख कर शायद लोगों के हृदय कांप उठे लेकिन ये सच्ची घटना है। कस्बा राया के निवासी राकेश बंसल को जब इस दुर्दान्त घटना की सूचना मिली तो उन्होंने थाना राया पुलिस को इसकी सूचना देकर मार्शल को पकड़वाना चाहा लेकिन थाना पुलिस ने इस सूचना पर जब कोई कदम नहीं उठाया तो राकेश बंसल ने इंग्लाश तक गाड़ी का पीछा कर उसे अलीगढ़ पुलिस को पकड़वाया। जिस देश में गाय को गौ माता का दर्जा दिया जाता है वहीं पर इस तरह के राक्षसी कार्य हिन्दुओं की आँखों के सामने घरटित होने से बाल बाल बचा लेकिन ये सच्चाई हर रोज की और इस व्यवसाय मंे जुड़े हजारों लाखों लोगों की है। वहीं शासन प्रशासन के साथ हजारों लाखों की तादात में मौजूूद सामाजिक और धार्मिक संगठन और धर्माचार्य भी मूक बन कर समर्थन सा कर रहे है।

Read More

परीक्षणोंपरान्त चयनित खिलाड़ी ग्रुप में मथुरा। स्पोर्टस मार्शल आर्ट एकडेमी के तत्वाधान में खिलाडि़यों का शारीरिक परीक्षण यमुना पार स्थित चतुर्वेदी बगीची में किया गया। परीक्षण में सचिव वेद प्रकाश पांडेय के देखरेख में शारीरिक माप दण्डों का सफलता पूर्वक एवं निष्ठावान तरीके से परीक्षण किया गया एवं अकादमी के सदस्यों द्वारा रगीन बैल्टें हासिल की गई। सत्यम चैधरी, कमल चेतन चैहान ने पीली वैल्ट, सोनपाल सैनी, ग्रीन वैल्ट, सोनू सिंह, शिवम चैधरी, योगेश कुमार, मोहित सिंह ने नीली वैल्ट, प्राप्त की। सभी खिलाडि़यों को बैल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। सचिव वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि 18 जनवरी से नई दिल्ली स्टेंडियम में आगामी प्रतियोगिता में जनपद के कई खिलाडि़यों का प्रतिभाग होगा।

Read More

मथुरा। महात्मा ज्योतिराॅव फूलें युवा समिति व विकलांग संस्थान के तत्वाधान में शहर के जनरलगंज में नेत्र दान शिविर का आयोजन किया गया। शिवर का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी के कार्यालय प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष घनश्याम सैनी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विकलांग संस्था के संचालक डा0 अशोक अग्रवाल ने नेत्रदान की घोषणा करने वाले लोगों द्वारा समाज सेवा एवं समाज को दिशा प्रदान करने हेतु प्रेरणा देने पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में घनश्याम सैनी, भगवान दास सैनी, छगनलाल सैनी, मोहनलाल सैनी, प्रीतम सैनी, रामदयाल सैनी, सुभाष सेनी, मुकेश सैनी, सोनू सैनी आदि थे। संचालन अघ्यक्ष रमेश सैनी ने किया।

Read More



Mediabharti