मथुरा

मथुरा। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के मंडलीय सम्मेलन आगरा का आयोजन 17 जनवरी 2015 को प्रातः 10बजें राजकीय इन्टर कालेज मथुरा में होना तय हुआ हैं। सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथ एमएलसी डा. असीम यादव प्रान्तीय अध्यक्ष सुनील भंडाना, संयुक्त शिक्षा निदेशक व उप शिक्षा निदेशक आगरा मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उक्त दिवस में ही जनपदीय निर्वाचन भी होना सुनिश्चित हैं। अतः संघ की समस्त इकाईयों सहित संघ के निष्ठावान शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा के शिक्षक शिक्षिकाऐं प्रतिभाग करेगे सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्य नामांकन फार्म भरकर जमा करा दें। ताकि नवीन कार्यकारिणी का चुनाव हो सकें। जिला कार्यकारिणी 10 जनवरी से भंग कर दी कार्यक्रम सयोजक डा. अखिलेश यादव जिलाध्यक्ष मथुरा होगे।

Read More

मथुरा। काग्रेंस विद्यायक प्रदीप माथुर की माता जी के निधन पर शोक सवेदना व्यक्त करने काग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, विधान परिषद नेता नसीब पठान के मथुरा आगमन पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच तिरंगा दुपट्टा व फुल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, रणवीर पाडंव, ब्रज मोहन वाल्मीकि, अब्दुल जव्वार, अशोक किरार, सरवर अहमद, धमे्रन्द्र प्रताप सिंह, डा. वैदान्त शर्मा, चैं कृष्णवीर सिंह, सोहन सिंह सिसेदिया, चन्द्रमोहन जैसवाल, देवेन्द्र यादव, सुनील श्रीवास्तव, संेजय शर्मा, जगत नारायण अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ, सिम्मी बेगम, विनोद यादव, हाजी सलीम शाह, गुड्डू कुरैशी, साबिर कुरैशी, महेश रावत, लल्लू यादव, विनोद यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, शशिकान्त सारस्वत, हाजी अबरार हुसैन, उपेन्द्र सिंह आगरा, हाजी नसीर, दीपक कुमार पूर्वमंत्री पंकज मलिक, हरेन्द्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास, सिद्वू सिद्वार्थ, दीपू सागर, माहार, बबलू चैहान आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

यमुना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश के शिष्ट मण्डल ने जल संसाधन मंत्री उमा भारती एवं कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मिलकर  यमुना शुद्धिकरण एवं हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने की बात कही। साथ उन्होने जन्तर-मंतर पर होने वाले एकदिवसीय धरने मेे तथा दिल्ली के यमुना घाटों पर आरती में सम्मिलित में का भी आमन्ंत्रण दिया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने कहा कि गंगा वाहिनी के साथ यमुना वाहिनी का गंथन किया जाये तथा उन्होने कहा कि यमुना रक्षक दल के दिल्ली प्रदेश के कार्यतकर्ता मंत्रियों में एवं सांसदों से मिलकर यमुना सफाई पर जोर देने के साथ-साथ आगामी 1 फरवरी को पर  जन्तर-मंतर पर आम़़िन्त्रत किया है।    इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह, राजा मंशूरी, शिवकुमार प्रेमी, डाॅ0 कार्तिकेय गुप्ता, रमेश मल्लाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा चलाये जा रहें सदस्यता अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन जुबली पार्क में किया गया बैठक में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी रामप्रताप चैहान विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर सदस्यता अभियान पूर्ण नहीं हो पाया है उन स्थानों में क्षेत्रीय वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता अभियान शिविर लगाये जाये साथ ही घर घर जाकर प्रत्येक बूथ पर मथुरा नगर की जनता को भााजपा की विचार धारा से जोड़ा जाये। नगर प्रवासी कोसी चैयरमैन भगवत प्रसाद रूहेला, ब्रज प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पुरा करने हेतु हम सभी कार्यकर्ताओं को तन, मन, धन से एकजुट होकर निरन्तर सदस्यता अभियान चलाना हैं। बैठक में इसी क्रम को बढ़ातें हुए 9,10 व 11 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर जाकर सदस्य बनाने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय शर्मा ने की। बैठक में नगर सदस्यता प्रमुख विष्णुदास अग्रवाल, हरीओम शर्मा, राजीव राज पाठक, संजय धनगर, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र विसावर, नगर मीडिया प्रभारी विपुल पारीख, कारिन्दा सिंह, सुमित शर्मा, हरीश शर्मा रामकुमार गोला आदि थे।

Read More

कमलेश नामक महिला एक्टिंग के बहाने ले गयी- एएसपी क्राइम मथुरा। मथुरा के दो अलग अलग स्थानो से एक ही दिन मे चार छात्राओं के रहस्मय ढंग से लापता होने से हडकम्प मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इन सभी छात्राओ की उम्र 13 से 17 साल बतायी जा रही है और ये 9वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की छात्राये है।  मथुरा के थाना बल्देव इलाके के सहलवान गाॅव की तीन छात्राये एवं थाना गोविन्द नगर इलाके के अर्जुनपुरा की रहने वाली एक छात्रा शामिल है। बताया जा रहा है कि बल्देव इलाके के सहलवान गाॅव की रहने वाली एक कमलेश नाम की विधवा महिला तीन छात्रा भावना विनीता और वर्षा को एक्टिंग सिखाने का झाॅसा देकर बहला फुसलाकर ले गयी जब तीनो ही लडकियाॅ अपने घर वापिस नही आयी और तलाश की गयी न मिलने पर बल्देव पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। गाॅव से ही एक अन्य छात्रा इस महिला के साथ गयी थी लेकिन वह यमुना एक्सप्रेस वे पर उतर गयी पुलिस द्वारा उससे पूछने पर उसने बताया कि कमलेश नामक महिला एक्टिंग का झाॅसा देकर उन्हे ले गयी है पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओ की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी क्राईम अशोक कुमार राय का कहना है कि टीम गठित करके आरोपी महिला व छात्राओ की तलाश की जा रही है। मथुरा मे दो अलग अलग स्थानो से चार छात्राओ के लापता होने से हडकम्प मचा हुआ है। लापता छात्राओ के परिवारीजन इस बारे मे कुछ भी बोलने या बतलाने को तैयार नही है।  

Read More

यमुना शुद्धिकरण हेतु बैठक करते यमुना भक्त मथुरा। आज दिनांक 7 जनवरी को छाता के रनवारी ग्राम में यमुना रक्षक दल द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया तथा गाँव गाँव में जाकर 11 मार्च 2015 को होने वाली मथुरा से दिल्ली तक की यमुना शुद्धिकरण की पदयात्रा के लिये लोगों को जोड़ा। इसके साथ ही छाता के ग्राम रनवारी में श्री ब्रजनाभ मन्दिर की स्थपना की गयी। जिसमें सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे साथ ही 11 मार्च को होनी वाली पदयात्रा का आहवान किया गया यमुना रक्षक दल के समर्थन में भोपाल तथा म0प्र के लोग भी उपस्थित थे। सैकडों लोगो ने हाथ उठाकर यमुना शुद्धिकरण के लिये समर्थन व संकल्प किया। साथ ही 52 गांवो ने यमुना रक्षक दल का किया समर्थन। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना अत्यन्त प्रदूषित हो चुकी हैे जिससे करोड़ो लोगो का जीवन खतरे मे है नालो के माध्यम से गंदा जल बह रहा है। अतः हम सब को मिलकर यमुना को शुद्ध कराना है। इस अवसर पर कोमल सिंह, चंद्रपाल सिंह, दुर्ग पाल सिंह, गिरिवर सिंह, लोकगीत गायक सियाराम यादव, जिला अध्यक्ष डाॅ0 राजवीर सिंह, महा वीर सिंह, मानमेन्द्र सिंह, भगत सिंह, भानू प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। स्वरोजगार परक प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थी को जीवन की नयी दिशा प्रदान करते है यह विचार सिंड आर सेटी चैमुहा के 30 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथी जिला सेवायोजन अधिकारी शिवराम शर्मा ने व्यक्त किये। उन्होने युवाओ को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की उपयोगिता के बारे मे बताते हुए कहा कि अगर युवाओं सही समय पर कैरियर सम्बधी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण मिल जाये तो जीवन जीने की सही राह मिल जाती है। सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद मे रोजगार सम्बधी मागदर्शन प्रदान करने के लिये सेवायोजन कार्यलय युवाओ के हित मे कार्यरत है। सभी बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण अवश्य करायें। उन्होने संस्थान सिंड आर सेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता के बारे मे कहा कि संस्थान का उद्वेशय बेरोजगार युवाओ केा आत्मनिर्भर बनाना है। संस्थान के प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओ मे अपना कार्य स्वरोजगार प्रारंभ करने का आत्मविश्वास व जिम्मेवारी स्वतः स्र्फूत होती है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि संस्थान मे युवाओ को उद्यमी बनाने के उद्वेश्य से तकनीकी, व्यवहारिक, प्रबंधकीय प्रशिक्षण पूर्णतः मनोवैज्ञानिक पद्वति से दृश्य-श्रव्य माध्यमो से प्रदान किये जाते है। संस्थान के पूर्व मे अनुभव के अनुसार संस्थान मे प्रशिक्षण 60 प्रतिशत से अधिक युवा अपना स्वरोजगार प्रांरभ का आत्मनिर्भर बन गये है। उन्होने संस्थान मे आगामी समय मे प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताये कि 45 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किग प्रशिक्षण, 6 दिवसीय मधुमक्खी पालन, 10 दिवसीय डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम, 21 दिवसीय निशुल्क सिलाई एवं डेस डिजायनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र प्रांरभ किये जा रहे है इच्छुक मथुरा जनपद के निवासी युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मघ्य हो कम से कम दसवी उत्तीर्ण हो अपना पंजीरकण संस्थान के दूरभाष 05662-241020, 2410001करवा सकते है। बी.पी.एल युवाओ को प्राथमिकता प्रदान की जाऐगी।  

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व घीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व वसूली एवं शासन संदर्भित मामलो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री संदर्भ एवं स्टेट सर्विस डिलेवरी गेट वे, लोकायुक्त एवं अन्य आयोगो की ओर से प्राप्त संदभो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन अति महत्वपूर्ण संदर्भो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराये ताकि शासन को शिकायत निस्तारण की सूचना समय से भेजी जा सके। उन्होनंे राजस्व प्रशासन से संबंधित राजस्व वाद, प्रवर्तन एवं तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतो आदि की भी समीक्षा की। उन्होने सभी अधिकारियो से कहा कि अपने विभाग से संबंधित शिकायतो को वेबसाइट पर जाकर उसको देखे तथा निस्तारण में त्वरित कार्यवाही कर उसका निस्तारण समय सीमा के अंदर करे। उन्होंने मनोरंजन, सिंचाई, लोक निर्माण, खनिज , परिवहन,वन विभाग की वसूली की समीक्षा करते हुए अन्य विभागीय अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। कई विभागो को लक्ष्य से पिछड़ने पर उन्हें चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार करके राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया है। परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये गये है ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करें आटो सहित अनधिकृत वाहनों को बन्द करें अपर जिलाधिकारी ने कुछ विभागो द्वारा अच्छी राजस्व वसूली पर संतोष व्यक्त किया। लोक निर्माण विभाग की कार्य भी अच्छा पाया गया। आपूर्ति तथा राशन वितरण एवं बनाये जा रहे नवीन राशन कार्डो की समीक्षा की गयी, बाट मांप विभाग के भी अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि सघन अभियान चलाकर जांच कार्य पूर्ण कर राजस्व वसूली बढाये। खाद्य सुरक्षा तथा औषधि विभाग के अधिकारियो को भी निर्देशित किया गया है कि वे लगातार खाद्य वस्तुओ का निरीक्षण करे मिलावटी खाद्य पदार्थ किसी भी दशा में बाजार में न बिके, दूध तथा खोया तथा उससे निर्मित खाद्य पदार्थो की लगातार जांच कर उनकी सैम्पिलिंग का कार्य करे एवं नकली खाद्य पदार्थो को नष्ट करवाकर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाये। मुख्यचिकित्साधिकारी से कहा गया कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ केन्द्रों पर चिकित्सों की समय से उपस्थिति तथा मरीजों का इलाज कराना सुनिचित करें। उन्होनंे अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर परिषदों व्दारा की जा रही गृहकर वसूली तथा उनपर कर निर्धारिण कर राजस्व वसूली की जाये, प्रत्येक दशा में सभी आवासीय भवनों को कर के दायरे में लाकर राजस्व वसूली की जाये। उन्होांने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये है कि अवैध रूप से बिकने वाली शराब को जब्त करे तथा बेचने वाले लोगो को विधिक कार्यवाही कर पावंद किया जाये तथा उनके वाहनो को सीज किया जाये। अवैध शराब तथा अन्य प्रदेशों से आने वाली शराब पर कडी निगरानी रखकर सख्त कार्यवाही की जाये। शहर तथा अन्य ग्रामीण इलाको में शराब की दुकानो की लगातार मानीटरिंग कर उनपर विशेष निगरानी रखी जाये तथा राजस्व वसूली में किसी प्रकार की गिरावट भी न आये। उन्होंने चकबंदी, खाद्य सुरक्षा, आपूर्ति खाद्य तथा औषधी, स्वास्थ्य, सामाजिक वानिकी, बैंको आदि विभागो की भी वसूली तथा कार्यो की समीक्षा की।  विधिक देयों की समीक्षा में उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जायें तथा समीक्षा रिपोर्ट से जिला प्रशाासन को अवगत कराया जायें। लापरवाह कर्मिर्यों एवं अमीनों पर भी उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने बैठक अनुपस्थित कई विभागीय अधिकारियो का स्पष्टीकरण मांगने तथा पूरी तैयारी करके बैठक में आने हेतु निर्देशित किया है आधी अधूरी सूचनाओ के साथ बैठक मे आने पर उन्होने कडी नाराजगी व्यक्त की है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया ने अवगत कराया है, कि प्रमुख सचिव नियोजन विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा समस्त विकलांग पेंशन धारकों एंव नवीन पेंशन हेतु आधार कार्ड लिंकेज किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि आगामी वित्तीय वर्ष में बिना आधार कार्ड सं0 लिंकेज के विकलांगजनों को पेंशन दिया जाना सम्भव नहीं होगा।  उक्त के परिप्रेक्ष में आपको संबंन्धित विकास खण्ड के समस्त पेंशन धारकों की सूची प्रेषित की जा रही है कि समस्त विकलांगजनों का भौतिक सत्यापन अपने अधीनस्थों से कराते हुए आधार कार्ड लिंकेज किये जाने हेतु आधार कार्ड नामांकन सं0 नाम के सम्मुख अंकित अधोहस्क्षारी कार्यालय में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चत करें नवीन विकलांग पेंशन आवेदन पत्र बिना आधार कार्ड की छायाप्रति के अधोहस्क्षारी कार्यालय में प्रेषित न करे। बिना आधार कार्ड की छायाप्रति के कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार किया जाना सम्भव नहीं होगा।

Read More

मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा की अध्यक्षा अपने अधीनस्थों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते खासी व्यथित है और अपने आपकों असहस महसूस करने लगी हैं। हुआ यंू कि जनरल गंज पानी की टंकी के निकट जनरलगंज के लीकेज के चलते मुख्य मार्ग पर मैनहाल का पानी निरन्तर बहता रहता हैं। उक्त स्थिति को करीब दो वर्ष से झेल रहें स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों ने उपरोक्त मैनहौल की लिखित शिकायत कई बार की और पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता भी उक्त समस्या से अवगत है। मगर आश्चर्य की बात है कि अधीनस्थों को कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद उक्त लीकेज निरन्तर जारी है। नगर की दुर्दशा होने का मुख्य कारण कर्मचारियों का निरकुंश तरीके से कार्य करना है। ऐसी स्थिति में भाजपा द्वारा नगर का विकास का दावा खोखला साबित होगा।

Read More