मथुरा

राधाकुण्ड। अमर शहीदों को नमन करता कार्यक्रम स्थल तथा शहादत को नमन करती आंखों को आयोजकों ने मुस्काराने का भी मौका दिया। हास्य कार्यक्रमों के बेताज बादशाह राजू श्रीवास्तव ने संगम पर अपनी चिर परिचित शैली मंे खूब गुदगुदाया। उन्होंने राजनेता, अभिनेता, भ्रष्टाचार पर कटाक्ष कर दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में अन्य कवियों ने भी अपनी सहभागिता निभायी। साथ राजूू श्रीवास्तव ने संत श्रीबाल योगेश्वर महाराज से आर्शिवाद लिया। और कहा कि नव वर्ष के मैके पर महाराज से मिलने के बाद मुजे बहुत ही खुशी मिली है।    

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था सुधारने, सडके सुधारने तथा शहर को सुन्दर बनाने के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों सहित सभी कार्यदायी संस्थाओ को निर्देश दिये है कि वे अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य कराये, ताकि जनपद में आने वाले बाहरी श्रृद्धालंओं सहित स्थानीय निवासियों को भी अच्छा महसूस हो सके। उन्होंने लोक निर्माण, विद्युत विभाग केे अधिकारियो को निर्देशित किया है कि सडको के निर्माण कार्यो को इस तहर पूर्ण कराये खोदी गयी तथा क्षतिग्रस्त सडको के दोनेा किनारो पर बैरिकंेटिंग कराये जिससे कोई भी दुर्घटना न हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियो को यह भी निर्देश दिये है कि कार्यदायी संस्थाओ व्दारा यदि बैरिकेटिंग नही की जाती है और यदि कोई दुर्घटना घटित हो जाती है तो इसके लिए कार्यदायी संस्था जिम्मेदार मानी जायेगी। विद्युत चिभाग के अधिकारियो को भी निर्देशित किया है कि वे भूमिगत कैबिल डालने हेतु खोदी गयी सडको को कार्य शीघ्र पूर्ण कर सडको की मरम्मत कराये जिससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि विद्युत पोल सडको पर न लगाकर उनको सडको के अंदर बनायी गयी दुकानो की तरफ ही लगाये जिससे अनावश्यक रूप से यातायात व्यवस्था भंग न हो और सडक भी चैडी नजर आये। उन्होेने उप जिलाधिकारी सदर तथा ए0आर0ध्टी0ओ0 को भी निर्देशित किया है कि रूक्मनी बिहार -वृन्दावन से सिटी बस चलाने का प्रस्ताव तैयार करे तथा अवैध रूप से संचालित टैम्पूओ पर प्रभावी रोक लगाये एवं उनके खिलाफ कडी कार्यवाही करे। टैम्पुओ में किसी भी प्रकार का घ्वनि विस्तारित यंत्र लगा हो तो उसे पकडकर थाने में बंद कराया जाये। उन्होने उप जिलाधिकारी तथा वृन्दावन के अधिशाषी अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि कूडा निस्तारण हेतु कूडेघरका भी चयन कर उसके बाउण्ड्री आदि कराकर कूडा डलवाये तथा समय पर उसको उठवाना सुनिश्वित करे। जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण तथा नगर पालिका की अध्यक्ष सहित अधिशाषी अधिकारी को भी कहा है कि वे मथुरा वृन्दावन के विकास हेतु नियोजित प्रस्ताव तैयार करे ताकि वृन्दावन आने वाले श्रृद्धालुओ के आवगमन में सुविधा मिल सके। उन्होने अधिकारियो को यह भी निदेशित किया कि वृन्दावन में 100 फुटा रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी एवं मंदिरो के बाहर खडे होने वाले वाहनो के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित कर उनको विकसित कर संचालित कराये, जिससे मंदिरो के बाहर वाहन खडे नहो क्यो कि इससे यातायात व्यवस्था चरमराती है और कानून व्यवस्था भी खराब होती है। इसी प्रकार मथुरा शहर में भी विभिन्न स्थानो पर पार्किग व्यवस्था सुनिश्चित कर वाहनो को खडा कराये। अव्यवस्थित तरीके से खडे करने वाले वाहनो को चालान कर जुर्माना वसूला जायें। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियो को भी निर्देशित किया है कि अवैध रूप से संचालित हो रहे टैम्पो तथा अन्य वाहनों की सघन चैकिंग करायी जाये। टैम्पो में लगे हुए स्पीकरो को तुरन्त हटाकर जब्त करे और नाबालिग तथा बिना लाइसेंस के चलाये जाने वाले टैम्पो तथा वाहनो को भी बंद कराया जाये तथा उनके लिए निर्धारित स्थान पर ही पार्किग सुनिश्चित की जाये जिससे की बेतरतीब तरीके से  वाहन खडे न हो। सडक से हटकर स्टील की बैरिकंटिंग लगाकर ही उसके अंदर से टैम्पो संचालित कराये जाये। उन्होंने शहर के भीडभाड वाले चैराहो तथा स्थानो पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवर्धन चैराहा, भूतेश्वर तिराहा, डींग चोराहा, मसानी चैराहा, होलीगेट, टाउनशिप चैराहा, नया बस स्टैण्ड के आसपास लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही कर जाम से मुक्ति दिलायी जाये जिससे आवागमन में सुविधा हो सके। ट्रेफिक लाइटे भी चैराहो पर लगायी जाये जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके। जिलाधिकारी ने जेनर्म योजना के अन्तर्गत चलायी जा रही बसो को रोडवेज के अधिकारियो व्दारा संचालित बसों को  प्रशासन व्दारा निर्धारित किये गये मार्गो पर न चलाकर अपनी मनमानी से दूसरे मार्गो पर संचालित की जा रही है इस पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त की तथा अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि ए0आर0एम0 रोडवेज को चेतावनी पत्र जारी करें और निर्धारित मार्ग पर ही बसो को संचालित करायें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियो सहित कार्यदायी संस्थाओ को कडे शब्दो में निर्देशित किया कि शहर की कोई भी सडक क्षतिग्रस्त नही रहनी चाहिए तथा किसी भी चैराहे पर जाम की स्थिति नही होनी चाहिए। मुर्गा फाटक, धौलीप्याउ, गोवर्धन चैराहा, भूतेश्वर तिराहा डीग गेट तथा मसानी चैराहे जैसे व्यस्ततम चैराहों को हर हालत में जाम से निजात दिलानी है जिससे कि बाहर आने श्रृद्धालु जाम में न फसे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष वि0प्रा0 नागेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव वि0प्र0 श्याम बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अजयपाल, नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता सहित सभी विभागो के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओ के प्रमुख आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी जैत क्षेत्र के ग्राम चैमुहां से थाने पर तैनात उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने छापामार कायर्वाही कर मौके से ताराचन्द्र पुत्र धर्म निवासी मौहल्ला दाउद थाना वृन्दावन को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से सट्टा पर्चा व 710 रूपयें की नगदी सहित गिरफ्तार किया हैं। वहीं थाना महावन पुलिस ने भी क्षेत्र के कस्वा महावन के टेली मौहल्ला से आकिर पुत्र समसुदीन निवासी नगला आलम थाना महावन के यहाॅ छापामार कार्यवाही कर उनके कब्जें सें सट्टा पर्चा व 500 रूपयें की नगदी तथा सट्टा पर्चा बरामद करने में  सफलता हासिल की हैैं।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी लगाने गये अधेड़ की टैªन की चपेट में आने से वृन्दावन निवासी 52 वर्षीय सियाराम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

Read More

मथुरा। थाना छाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तरौली रोड पर टैक्टर ट्राली ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। हालांकि की घटना के विरोध् में ग्रामीणों ने जाम भी लगाया लेकिन पुलिस ने जामकारियों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया व घटना कारी टैक्टर चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार छाता क्षेत्र के ग्राम तरौली निवासी सौकीन पुत्र शहजाद अपने साले सोनू पुत्र लाला निवासी कामा थाना कामां डीग भरतपुर के साथ बाइक से जा रहें थे कि तभी गाॅव नौगाॅव के पास सामने से तेज गति सवे आ रहें टैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार सौकीन व सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक जीजा साले की हुई मोत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने दोनो शवों को सडक पर रख जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जामकारी ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया तथा शवों को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटनाकारी टैक्टर चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।  

Read More

आमिर खान का पूतला किया दहन मथुरा। फिल्म पीके का विरोध पूरे देश के साथ साथ अब ब्रज क्षेत्र में भी होने लगा हैं। इसी क्रम में हिन्दू जागरण मंच द्वारा स्थानीय होलीगेट चैराहा पर फिल्म के अभिनेता और निर्माणकर्ता का पूतला दहन किया गया तथा केन्द्र सरकार से उक्त फिल्म पर प्रतिबन्ध लगाने  की माॅग की। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर चतुर्वेदी और मंच के जिलाघ्यक्ष पंकज पंडित के नेतृत्व में शहर के हद्रय स्थल तिलकद्वार पर एकत्रित हुए और फिल्म व प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में नारे लगाते हुए अभिनेता आमीर खान का पूतला फूंका। इस अवसर पर हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि उक्त फिुल्म में जिस प्रकार हिन्दू समाज के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणिया की गई हैं तथा देवालयों के प्रति अपमान जनक शब्दों का उपयोग कियास गया है जिससें हिन्दू समाज के लोगों की भावनाए आहत हुई हैं। वहीं उ0प्र0 सरकार ने उक्त फिल्म को कर मुक्त करके आग में घी डालनें का कार्य किया हैं। हिन्दू समाज की कड़ें शब्दों में निन्दा करता हैं। जिलाध्यक्ष पंकज पंडित अक्षय भारद्वाज, नरेश शर्मा, वेदप्रकाश मुदगल, दीपक पंडित, माधव शर्मा, तरूण शर्मा, सौरभ उपाघ्याय, मनोज शर्मा, प्रदीप गौतम ने केन्द्र सरकार से उक्त फिल्म पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की माॅग की। वहीं दीपक देशवार, अभिषेक चैधरी, गौरांगा शर्मा, अरविन्द भारद्वाज, मनमोहन यादव हार्दिक शर्मा आदि ने हाईवें प्लाजा स्थित सिनेमा घर में चल रही पीके फिल्म को तुरन्त बन्द कराये जाने की माॅग जिलाधिकारी से की हैं।

Read More

एजेन्सी द्वारा ही ग्राहक की गैस चोरी कर पकड़े जाने पर दिखाई दबंगई  खुलेआम हो रहा ग्राहकों का शोषण आॅन लाइन गैस बुकिंग हमारे लिये कोई महत्व ही नहीं रखती- एनके राजपूत गिरिराज गैस एजेन्सी पर लगी ग्राहकों की लम्बी कतारें गोवर्धन। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी गैस की कालाबाजारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। सरकार की नित नयी घोषणाओं और रणनीतियों के बावजूद भी गैस की कालाबाजारी यहां एक बड़ा रूप ले चुकी है। जिसे रोक पाना शायद अब शासन प्रशासन के भी नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है। गैस के काले कारोबार का एक ऐसा ही वाकया यहां कस्बे की गिरिराज इण्डेन गैस ऐजेन्सी पर देखने को मिला। जहां एक उपभोक्ता गैस बुकिंग कराने के बावजूद गैस पाने को ठोकरें खाता फिर रहा है जबकि अपने रिकाॅर्ड में गैस एजेन्सी एक माह पहले ही उसकी गैस उसके घर पहुंचा चुका है। वहीं इस बारे में पूछने पर गैस एजेन्सी मामले को छिपाने का प्रयास कर रही है। गैस की कालाबाजारी के कारोबार में लिप्त कस्बे की गिरिराज गैस एजेन्सी का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि हर माह यहां ग्राहकों को गुमराह कर उनकी गैस एजेन्सी यहां के दबंग संचालाकों द्वारा ही चोरी कर ली जाती है। बतौर एजेन्सी के ग्राहक संख्या 5316 मथुरा प्रसाद शर्मा पुत्र श्याम लाल शर्मा निवासी महमदपुर से जब इस बारे में जानकारी ली गयी तो उसने बताया कि उसने विगत 9 दिसम्बर को गैस की बुकिंग करायी थी और तभी से गैस पाने को लगातार एजेन्सी के चक्कर लगा लगा कर परेशान है लेकिन अभी तक उसे गैस नहीं मिल पायी है। विगत रोज जब हमारे समाचार पत्र के प्रतिनिधि को उसने जब ये सच्चाई बताई और हमने एजेन्सी से पूछा तो उन्होंने पहले टाल मटोल कर मामला रफा दफा करने का प्रयास किया औैर बमुश्किल उन्होने अपने कम्प्यूटर में देख जानकारी दी कि इनकी गैस यहां से विगत 13 दिसम्बर को ही डिलीवर्ड हो चुकी है। जबकि ग्राहक के पास गैस आज तक पहंची ही नहीं है  वो गैस पाने को एजेन्सी के चक्कर लगाने को मजूबर है।  वास्तव में इस गैस एजेन्सी का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि हर माह हजारों ग्राहकों की गैस यहां इसी तरह चोरी कर ली जाती है और ग्राहक को गुमराह कर उसे महीने भर तक गुमराह कर अगले महीने की गैस दे दी जाती है। यहां तक कि उनक कम्प्यूटर की सच्चाई भी ग्राहक को पता नहीं लग पाती है। यदि कोई ग्राहक इस कालाबाजारी को पकड़ भी लेता है तो उसे यहां तैनात दबंग कर्मचारी और यहीं का स्थायी निवासी कथित मैनेजर अपनी दबंगई के चलते डरा धमका कर या राजी राजी समझा बुझा कर शान्त कर देता है। हर माह होने वाले इस बड़े घालमेल से ही ये एजेन्सी संचालक यहां गैस की होने वाली अवैध खपत की पूर्ति करते है। पिछले करीब एक पखवाड़े से गिरिराज धाम की पावन धरा में चल रहे हजारों भण्डारे और मेला क्षेत्र की हजारों लाखों दुकान संचालक इसी घरेलू गैस की खपत करते है। जो इन्ही गैस एजेन्सियों द्वारा इन्हें सप्लाई किये जाते है। शासन प्रशासन के अधिकारियों की अनदेखी एवं एजेन्सी संचालकों की दबंगई के चलते घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के साथ चोरी और सीना जोरी का ये खेल यहां बदस्तूर जारी है। जो शायद ही शासन प्रशासन रोक पाये। उपभोक्ता मथुरा प्रसाद की गैस चोरी के इस मामले में जब इण्डेन के क्षेत्रीय प्रभारी एन0के0 राजपूत से उनके फोन संख्या 9412268486 पर वार्ता की गयी तो उन्होंने एजेन्सी की चोरी की करतूत की सच्चाई को स्वयं स्वीकार करते हुए बताया कि आॅन लाइन गैस की बुकिंग होने की व्यवस्था हमारे लिये कोई महत्व ही नहीं रखती है। इससे स्पष्ट है कि यदि ग्राहक आॅन लाइन गैस की बुकिंग करा कर गैस का इन्तजार करता है तो वो बेकार है। इस महत्वहीन व्यवस्था को नकारकर एजेन्सी कभी भी आपकी भी गैस चोरी करा सकती है।  लाखों भण्डारों, गैस्ट हाउसों और दुकानों पर आखिर कहां से आती है गैस गोवर्धन। वर्ष भर मेले और उत्सवों से लबरेज रहने वाले गिरिराज धाम गोवर्धन में वर्ष भर में हजारों लाखों छोटे छोट भण्डारों के साथ साथ बड़े बड़े और बहुत ही व्यापक भण्डारे आयोजित होते ही रहते है। कुछ एक को छोड़कर इन सभी भण्डारों में हमेशा सिर्फ घरेलू गैस सिलैण्डरों का ही प्रयोग किया जाता है। वहीं इस क्षेत्र में वर्ष में हजारों शादी विवाह के साथ साथ अनेकों प्रकार के अन्य धार्मिक सामाजिक व अन्य प्रकार के कार्यक्रम भी किये जाते है इनमेें भी सिर्फ घरेलू ही गैस सिलैण्डरों का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही गिरिराज धाम मेब ने हजारों धर्मशाला, गैस्ट हाउस, होटल और अतिथि सदनों में भी वर्ष भर घरेलू गैस सिलैण्डरों का ही प्रयोग किया जाता है। साथ ही क्षेत्र में लोगों के पास मौजूद एलपीजी सिलैण्डरों की गाडियों में भी घरेलू गैस का ही प्रयोग होता है। वहीं अब लोगों ने गीजर आदि मंे भी घरेलू गैस का प्रयोग आरम्भ कर दिया है। अब सवाल ये उठता है कि यदि ये गैस एजेन्सी घरेलू गैस ब्लैक नहीं करती है तो इन सबके पास वर्ष भर ये घरेलू गैस सिलैण्डरों की आपूर्ति कहां से होती है ? और कौन ये आपूर्ति करता है ?  ब्लैक मंे तत्काल मिल जाते है लोगों को सिलैण्डर गोवर्धन। गिरिराज गैस एजेन्सी के ग्राहकों को लम्बी लाइनों मंे लगने और महीनों तक एजेन्सी के चक्कर काटने के बावजूद भी गैस नहीं मिल पाती है। जबकि थक हार कर यदि ग्राहक नाॅन सब्सिडी का सिलेण्डर भी भीख की तरह मांगता है तो भी उसे सिलैण्डर नहीं दिया जाता। जबकि ब्लैक मंे गैस सिलैण्डर लेने को जाने वाला कोई भी व्यक्ति यहां से ब्लैक का सिलैण्डर तत्काल ही पा जाता है। कोई भी जाना पहचाना अनजाना ग्राहक यहां ब्लैक के सिलैण्डर की धनराशि बिना रसीद लिये ही हाथों में अदा कर तुरन्त गैस ले आता है। आखिर सिलैण्डर ब्लैक में क्यों आसानी से मिल रहा है और ग्राहक भटक रहे है ? क्या इस सबसे अब अधिकारियों ने अपना मुंह फेर कर पल्ला ही झाड़ रखा है।

Read More

वांछित सूचना न देना, अस्पष्ट या अपूर्ण देना, देरी से देना शासनादेश का उल्लंघन- गजेन्द्र यादव कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में वार्ता के दौरान राज्य सूचना आयुक्त उ0प्र0 गजेन्द्र यादव मथुरा। राज्य सूचना आयुक्त उ0प्र0 गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जनपद के जन सूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में प्रथम अपीलीय अधिकारियों एवं जन सूचना अधिकारियों के पास वर्ष 2014 माह दिसम्बर तक सूचना माॅंगने से सम्बन्धित कितने आवेदन पत्र प्राप्त हुए और उसमें कितने आवेदन पत्रों का निस्तारण जन सूचना अधिकारी द्वारा अपने स्तर से किया गया है, की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी। उन्होंने जनपद के समस्त जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के क्रियान्वयन के लिये क्या 2 व्यवस्था एवं प्रबन्ध अपने विभाग में किये गये है उनका विस्तृत विवरण के सम्बन्ध में जानकारी ली। सूचना आयोग उ0प्र0 द्वारा जिन वादों में अभी तक अर्थदंड वसूली और क्षतिपूर्ति की कार्यवाही की गयी है उसके क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति क्या है। जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के दौरान आने वाली समस्याओं कठिनाईयों के निस्तारण हेतु उनके प्रश्नों के समाधान मा0 आयुक्त महोदय द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद की किसी एक तहसील, कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी व कार्यालय जिलाधिकारी के जन सूचना प्रकोष्ठ में सूचना का अधिकार अधिनियिम 2005 के तहत प्राप्त आवेदनपत्रों का दर्ज रजिस्टर का अवलोकन किया, साथ ही जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के नेम प्लेट या बोर्ड या मोबाइल नम्बर अंकित है कि नहीं की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारी एवं प्रभारी जन सूचना अधिकारी सहित सभी विभागीय जन सूचना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि माॅगी जा रही सभी सूचनायें आवेदक को समय से उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने बताया कि सूचना का अधिनियम धारा 2005 के अनुसार राज्य सूचना आयोग का मूल उदद्ेश्य दंड देना नहीं बल्कि वादी को सूचना उपलब्ध कराना हैं। उन्होंने कहा कि वादी को सूचना उपलब्ध कराने की समय सीमा 30 दिन इसलिये तय की गयी है कि क्योंकि जन सूचना अधिकारी को किसी सूचना की रचना नहीं करनी है बल्कि आपके पास जो भी उपलब्ध सूचना है उसे वादी तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से उपलब्ध कराना है। यदि सूचना आपके कार्यालय से सम्बन्धित नहीं है तो भी उसमें विलम्ब न करके उससे सम्बन्धित कार्यालय को भिजवा दें ताकि वादी तक तय समय सीमा में सूचना पहुॅच सके। उन्होंने बताया कि यदि जन सूचना अधिकारी तथा प्रथम अपीलीय अधिकारी की शिथिलता के कारण वादी द्वितीय अपीलीय अधिकारी अर्थात राज्य सूचना आयोग तक अपना पक्ष रखता है तो आयोग को दडात्मक कार्यवाही करने का पूर्ण अधिकार है तथा यह कार्यवाही किसी विभाग की न होकर सम्बन्धित अधिकारी के व्यक्तिगत पक्ष से सम्बन्ध रखती है तथा जुर्माना भी उनके वेतन से वसूल किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट बताया कि किसी भी माॅंगी गयी सूचना को न देना, अस्पष्ट देना, पूर्ण न देना अथवा देरी से उपलब्ध कराना पूर्ण रूप से शासनादेश का उल्लंघन है। उन्होंने मथुरा जनपद के लंबित पड़े वादों की चर्चा करते हुए बताया कि राज्य सूचना आयोग में मथुरा जनपद के 568 वाद लंबित है जिसमें सबसे अधिक राजस्व 137, माध्यमिक शिक्षा 36, विद्युत 41, पुलिस विभाग 36, ग्राम विकास 47, नगर पालिका 43, पंचायती राज 17 तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित वाद लंबित है। इन वादों में से 22 वादों में जन सूचना अधिकारी तथा प्रथम अपीलीय अधिकारी के खिलाफ दंड अधि रोपित किये जा चुके है। उन्होंने जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे वादी द्वारा माॅगी गयी सूचनाओं को समय से उपलब्ध कराकर शिकायत का निस्तारण करें ताकि वादी को द्वितीय चरण अथवा न्यायालय की शरण न लेनी पड़े तथा अधिकारी स्वयं भी दंडात्मक कार्यवाही से बचे रहे। आयुक्त ने बैठक के पश्चात मीडिया बन्धुओं के साथ जन सूचना अधिकार विषय के सम्बन्ध में प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने मीडिया को जन सूचना अधिकार से सम्बन्धित बहुत सी जानकारिया भी दी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जन सूचना अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्टेªट हेमसिंह आदि जनपदीय जन सूचना अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना सफाई का मुद्दा बनाया जायेगा। इस अभियान की शुरूआत दिल्ली के नजफगढ से की जायेगी। इस विषय पर पूर्व विधायक रमाशीश यादव, ठा0 मिथलेश सिंह, योगेन्द्र यादव, अक्षय यादव तथा पूर्वांचल नव निमार्ण मोर्चा द्वारा यमुना रक्षक दल द्वारा आगामी 11 मार्च को निकलने  वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा के समर्थन कि लिये गोविन्द मठ वृन्दावन पधारे थे।  उन्होने कहा ंकि 11 मार्च को दिल्ली आने वाली पदयात्रा में पूरे दिल्ली वासी भाग लेंगे। साथ उन्होने कहा कि पूरी दिल्ली वासी आपके इस पदयात्रा के साथ है। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृध्ण दासजी ने बताया की यमुना मुद्दे पर सरकार से वार्ता की जा रही है। अगर सरकार जल्दी निर्णय नहीं लेगी तो 11 मार्च 2015 को बडा़ आन्दोलन किया जायेगा। 4 जनवरी को दिल्ली में यमुना मुद्दे पर बैठक की जायेगी 

Read More

पोरबंदर : पोरबंदर से लगभग 365 किमी, भारत-पाकिस्‍तान समुद्री सीमा के निकट 31 दिसंबर की मध्‍यरात्रि में भारतीय तटरक्षकों दलों और हवाई दस्‍तों ने अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक संदिग्‍ध नाव को गुप्‍तचर सूचना के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन के तहत रोका। कार्रवाई की तीव्रता को देख संदिग्ध नाव ने खुद-ब-खुद ब्लास्ट कर लिया।  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर को गुप्‍तचर विभाग को सूचना प्राप्‍त हुई कि कराची के निकट केटी बंदर की तरफ से आने वाली एक मछली पकड़ने वाली नाव अरब सागर में कुछ अवैध आदान-प्रदान की योजना बना रही है। इन सूचनाओं के आधार पर तटरक्षक डोरनियर हवाई दस्‍ते ने समुद्री-हवाई समन्‍वय खोज अभियान चलाया और संदिग्‍ध नाव की तलाश की। तत्‍पश्‍चात, इस क्षेत्र में गश्‍त कर रहे तटरक्षक जहाज ने मार्ग परिवर्तन किया और अवैध नाव को 31 दिसंबर मध्‍य रात्रि में पोरबंदर के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 365 किमी पर रोका।  तटरक्षक जहाज ने इस नाव के सामान और चालक दल को अग्रिम जांच के लिए रुकने के लिए चेतावनी दी; हालांकि नाव की गति बढ़ा दी गई और भारतीय समुद्री सीमा से निकल जाने की कोशिश की। पीछा करने की यह प्रक्रिया लगभग एक घंटे चली और तट रक्षक जहाज चेतावनी गोलीबारी के बाद मछली पकड़ने वाली इस नाव को रोकने में सफल रहा। नाव पर चार व्‍यक्ति थे जिन्‍होंने तटरक्षकों द्वारा रोके जाने की और जांच में सहयोग करने की चेतावनियों की अवहेलना की। इसके उपरांत नाव के चालक दल ने स्‍वयं को डेक कंपार्टमेंट के नीचे छुपा लिया और नाव में आग लगा दी, जिस कारण नाव में विस्‍फोट हो गया और आग लग गई।  अंधेरे, खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण नाव पर मौजूद लोगों को वहां से निकाला और उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाव अपनी उसी अवस्‍था में पहली जनवरी के शुरुआती घंटों में ही जल कर डूब गई। तटरक्षक जहाज और हवाई दस्‍ते इस क्षेत्र में किसी जिंदा बचे व्‍यक्ति की संभावना में लगातार खोजी अभियान चला रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में समुद्री रास्‍ते से खतरों की कई सूचनाओं के बाद तटरक्षक और अन्‍य सुरक्षा एजेंसियां समुद्र में अत्‍यधिक सतर्कता बरत रही हैं।

Read More