मथुरा

पत्रकारों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया जिलाधिकारी का सम्मान जल्द ही गठित होगी पत्रकार प्रशासन स्थायी समन्यवय समिति- डीएम डीएम राजेश कुमार को संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट करते पत्रकार बन्धु मथुरा। नववर्ष 2015 के मौके पर आज जिलाधिकारी मथुरा ने पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बैठक कर उनसे मुलाकात की और नववर्ष की बधाई दी। पत्रकारों ने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को नववर्ष की बधाईयां दी। पत्रकारों ने भी इस मौके पर जिलाधिकारी को नववर्ष की बधाईयों के साथ एक स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भेंट की। कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा आहूत की गयी पत्रकार बन्धुओं की इस अनौपचारिक बैठक में सर्व प्रथम जिलाधिकारी ने सभी पत्रकारों के साथ परिचय किया और उन्हें सामूहिक रूप से नववर्ष की हार्दिक बधाईयां दी पत्रकारों ने भी जिलाधिकारी राजेश कुमार के साथ साथ जिला प्रशासन को नववर्ष की तहे दिल से हार्दिक बधाईयां दी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों की समस्याऐं भी जानी और जल्द से जल्द उनके निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी से पत्रकार प्रशासन स्थायी समन्वय समिति के जल्द से जल्द गठन करने की मांग की। जो पिछले लम्बे समय से निलम्बित पड़ी हुई है और आज तक किसी ने उसके गठन की ओर ध्यान नहीं दिया है। श्री चतुर्वेदी ने इस मौके पर जिलाधिकारी से पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने और उनके खिलाफ अक्सर दर्ज होने वाली फर्जी रिपोर्टों की रोकथाम कर ऐसे मामलों में किसी अधिकारी द्वारा रिपोर्ट पूर्व जांच करा लेने की भी मांग की। जिलाधिकारी ने पत्रकारों की मांगों पर गम्भीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द उन्हें पूरा कराने का आश्वासन भी पत्रकारों को इस मौके पर दिया है। वहीं इस मौके पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी पत्रकारों ने जिलाधिकारी को भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्वरूप एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। अन्त में सभी ने नई साल की बधाईयां दी।  

Read More

     इंद्र का मानमर्दन करने को बालकृष्ण ने उठाया गिरीराज  भगौसा में बह रही श्रीमद्भागवत की रसधार कथा श्रवणपान कराने व्यास यादराम उपाध्याय।  गिर्राज जी के समक्ष छप्पन भोग के भव्य दर्शन।  गोवर्धन। वर्षों से इंद्र की पूजा करते आ रहे ब्रजवासियों से बालकृष्ण भगवान श्रीकृष्ण ने जब गिरीराज पूजा कराने का प्रस्ताव रखा तो ब्रजवासियों में असमंजस भाव पैदा हुआ। इस दौरान वह बाद में हर्षोल्लास के साथ गिरीराज पूजा करने गोवर्धन पहुंचे और धूमधाम से गिरीराज पूजा की। यह देख देवराज इंद्र कुपित हो गए और उन्होंने ब्रज में मूसलाधार वर्षा आरम्भ कर दी। इंद्र का अभिमान मिटाने के लिए बालकृष्ण भगवान ने गिरीराज पर्वत को अपनी उंगली के नख पर धारण कर लिया। यह देख इंद्र को ब्रह्म की अनुभूति हुई और क्षमा याचना करते हुए वह श्रीकृष्ण के चरणों में नतमस्तक हो गया।  यह वचन गोवर्धन के गांव भगौसा में पथवारी देवी मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान व्यास यादराम उपाध्याय ने कथा रसपान कराते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से कहे। उन्होंने बताया कि संसार में अभिमान किसी का भी नहीं रहा है। अभिमानी जीव का अभिमान चूर करने के लिए परमात्मा स्वयं लीला रचते हैं। भागवत कथा के छठवें दिन रूक्मणी विवाह की कथा का श्रवणपान कराया। इससे पूर्व व्यास यादराम उपाध्याय ने गोवर्धन पूजा की कथा विस्तार से बताई। यहां गिर्राज जी के समक्ष छप्पन भोग का आयोजन किया गया। वहीं व्यास जी द्वारा राधा-कृष्ण के महारास का वर्णन भी किया गया। जिसे सुन श्रद्धालु हतप्रभ रह गए।  जिसके दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गिर्राज महाराज की जय जयकार से कथा मण्डप गुंजायमान होता रहा। कथा समापन गुरूवार को एवं भण्डारे का आयोजन शुक्रवार को होगा। जिसमें अनेक संत-महात्मा एवं ग्रामीणजन भाग लेंगे।  इस मौके पर श्रद्धालुओं में विशेष रूप् से पं़ खैमचंद उपाध्याय, रोशनलाल उपाध्याय, लोकी पंडित, संतोष, बंटू, परमानंद पंडित, महेन्द्र पंडित, पे्रमचंद बघेल, प्रेम सिंह बघेल, गणेश उपाध्याय, लोकेश, गोकुलचंद, ब्रजेश, शिवम सहित अन्य मित्र मण्डली के लोग उपस्थित रहे।   

Read More

दानघाटी, मुखारबिन्द, जतीपुरा मंदिरों में पूजा करने की श्रद्धालुओं में होड़ मची छप्पन भोग अर्पित कर लगायी सप्तकोसीय परिक्रमा गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में नववर्ष की पावन बेला पर गिरिराज जी को छप्पन भोग अर्पित करते सेवायत पवन कौशिक व अन्य गोवर्धन। नववर्ष 2015 की नूतन बेला का शुभारंभ गिरिराज महाराज की तलहटी में लाखों श्रद्धालुओं ने कुछ अलग ही अंदाज में धार्मिक कार्यक्रमों के बीच किया। श्रद्धालुओं ने ठंड की परवाह किये बगैर गिरिराज महाराज के प्रमुख दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की और इसके बाद परिक्रमा लगाई। दानघाटी मंदिर में नूतन बेला की पहली सुबह में प्रातः 5 बजे गिरिराज महाराज का सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक नेे अभिषेक किया तो इसके बाद श्रद्धालुओं की दूध चढ़ाने के लिए होड़ मच गई। मंगला आरती में भोर में ही श्रद्धालुओं का हुजूम मंदिर प्रांगण में पहुंच गया। दोपहर को गिरिराज जी का पूर्ण अभिषेक होने के बाद सेवायत पवन कौशिक के निर्देशन में श्रीनाथ की शैली में गिरिराज जी का विशेष श्रंगार कर प्रभु का छप्पन भोग अर्पित किये। प्रभु के महल में सजा फूल बंगला गिरिराज जी के श्रंगार की शोभा बढ़ा रहा था। ठंडी हवायें प्रभु के दर्शनों लिए श्रद्धालुओं को इस तरह खींच रही थीं, जैसे कि हवाओं का भक्तों पर कोई असर न हो। मंदिर के सेवायत लाला पंडित ने बताया कि नववर्ष की पावन बेला को प्रभु के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर श्रद्धालु मनाते हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्री गिर्राज सेवक समिति के मंत्री रमाकांत कौशिक एवं प्रबंधक डालचंद चैधरी के निर्देशन में धार्मिक कार्यक्रम किये गये। वहीं इस पर्व पर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्थाएं थाना प्रभारी निरीक्षक राजा सिंह के निर्देशन में चाक चैबन्द रहीं। नववर्ष की पावन बेला में आयोजित भजन संध्या में भक्त भगवान सिंह सैनी हलवाई, सभासद राजकुमार गुड्डू, हरिशंकर कौशिक, कन्हैया, हीरा लाल आदि थे। वहीं दूसरी ओर परिक्रमा मार्ग में गिरिराज जी के जय जयकारे गूंजते रहे।  

Read More

गोवर्धन। श्री गोवर्धन परिक्रमा समिति ढहर के बालाजी जयपुर की ओर से 12 वां वार्षिक दो दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव 3 व 4 जनवरी को मनाया जाएगा। श्रद्वा, भक्ति व आस्था के अलौकिक इस कार्यक्रम में भक्ति रस गंगा में जयपुर से आये गायक कलाकार गोविंद शर्मा एंड पार्टी के निर्देशन में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दो दिवसीय भंडारे में अनवरत रूप से चतुर्दशी एवं पूर्णिमासी पर आने वाले लाखों श्रद्वालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। गिरिराज जी की तलहटी के संतों का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल कृष्ण शर्मा, रामप्रकाश वैद्य, निर्मल भूतिया, हनुमंत सिंह कुमावत, हनुमान सहाय शर्मा, नरेश मेहता, महेश अग्रवाल, राम सिंह राठौड़, रामलाल जाट, ओंकार सिंह, रवि अग्रवाल, विमल अग्रवाल आदि थे।

Read More

मथुरा। सांस्कृतिक संस्था संस्कृत भारती के जिला अध्यक्ष डा0 नटवर नागर ने जनपद एवं नगर की इकाइयों की घोषणा करते हुए कहा कि संस्कृत भारती का उद्देश्य समाज में संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार करना है, संस्कृत हमारी संस्कृति की भाषा है अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए संस्कृत का ज्ञान परम आवश्यक है। डा0 नागर ने संस्कृत भारती की जिला इकाई में द्वारिकेश संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा0. सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, डा0 जगदीश प्रसाद शर्मा को जिला महामंत्री, आशीष दुबे को जिला सहमंत्री, कीर्ति शर्मा को जिला महिला प्रमुख, अजय गोयल को जिला स्वागत प्रमुख, नीरज शास्त्री को जिला सम्पर्क प्रमुख, घनश्याम को जिला व्यवस्था प्रमुख तथा रवींद्र पाल सिंह ‘रसिक’ को मीडिया प्रमुख मनोनीत किया है। नगर कार्यकारिणी के लिए गजेंद्र चतुर्वेदी को नगर मंत्री और घनश्याम शर्मा को नगर व्यवस्था प्रमुख मनोनीत किया गया है। परम संत राजा बाबा ने जिला इकाई का मार्ग दर्शक बनने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इस अवसर पर संस्कृत भारती के प्रांतीय संयोजक डा0 धर्मेन्द्र अग्रवाल एवं प्रांतीय संगठन मंत्री माधव भी उपस्थित थे। डा0 धर्मेन्द्र ने मनोनीत सदस्यों का इस अवसर पर सम्मानित किया।  

Read More

मथुरा। नव वर्ष के सुअवसर पर गोविन्द मठ वृन्दावन में आचार्य प्रवर स्वामी ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में यमुना शुद्धिकरण व मुक्तिकरण के लिये विशाल हवन का आयोजन किया गया। हवन में दिल्ली, म0प्र0, कानपुर, एटा, फतेहपुर, इलाहबाद, मेरठ, आदि अनेक स्थनों से भक्तों ने भाग लिया। साथ ही हवन के माध्यम से सभी लोगों ने 11 मार्च 2015 को होने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा क लियेे आह्वान किया तथा सभी ने हवन के माध्यम से यमुना मुहिम में ंजुड़ने का संकल्प लिया। हवन के उपरान्त 50 विकलांग बन्धुआंे को ट्राई साईकिल तथा कान की मशीने बांटी गयी। इस अवसर पर कर्नल आ0के0 गोयल फरीदाबाद, एडवोकेट अखिलेश इलाहबाद, मदललाल गौतम, मुनेन्द्र यादव भज्जू, विनय यादव एटा, संजय यादव एटा, विनीत गोयल दिल्ली, सुरेन्द्र यादव फतेहपुर, प्रो0 ए0के0 यादव, महेन्द्र दिल्ली, देवेन्द्र यादव, राजेन्द्र दिल्ली, कु0 दीपिका, प्रेमनारायणजी आदि उपस्थित थे।

Read More

फर्जी तरीके से बेची गई जमीनें, रिपोर्ट दर्ज मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के निर्माण के साथ मांट तहसील क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ती जा रही जमीनों की कीमतों ने क्षेत्र के लोगों में बेईमानी भी पैदा कर दी है। लोग धड़ल्ले से दूसरों की खेती की जमीनों का फर्जी बैनामा कर रहे हैं। तो एनसीआर के लोग भी आंखें मूंद कर जमीन के कारोबार में पैसे लगा रहे हैं। इस फर्जीवाड़े में भूमि प्रबंधक कार्यालय के कुछ कर्मचारियों सहित बैनामा लेखक भी इस गैंग में फर्जीवाड़े करने वालों का खुलकर साथ देते हैं। ऐसे ही दो मामलों की मांट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद व कस्बा बागपत के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र किशन चन्द गुप्ता हाल निवासी म.न. 345 सेक्टर फरीदाबाद, हरियाणा की जनपद के मांट तहसील स्थित अर्रूआ खादर में करीब छह एकड़ जमीन है। जिसकी देखभाल उनके अन्य परिजन वृन्दावन आदि स्थानों पर रह कर रहे हैं। राकेश कुमार वर्तमान में फरीदाबाद में रहते हैं। उक्त जमीन राकेश ने सन् 1986 में रोशन लाल से खरीदी थी। अर्रूआ खादर में तेजी से जमीनों की कीमत बढ़ती देख भू माफियाओं की निगाह इस जमीन पर भी पड़ गई और कुछ कथित प्रापर्टी डीलर्स ने पूरी योजना तैयार कर राकेश कुमार के नाम का फर्जी आई डी प्रूफ तैयार किया और गत 12 दिसम्बर को उप निबन्धक कार्यालय मांट में किसी व्यक्ति को फर्जी राकेश बना कर पेश कर दिया और उसकी जमीन में से तीन एकड का बैनामा परीक्षित सिंह पुत्र यदुराज सिंह निवासी चैतन्य बिहार के नाम कर दिया। दूसरा बैनामा उसी दिन मेजर तेज प्रताप सिंह राना पुत्र हरी प्रताप सिंह निवासी गुड़गांव के नाम कर दिया गया। दोनों बैनामा में मान सिंह पुत्र मंगतू राम निवासी चैतन्य बिहार वृन्दावन और सुरेन्द्र कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी बजीराबाद गुडगांव गवाह बने थे। राकेश को मामले की जानकारी 23 दिसम्बर को होने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में सारे जरूरी कागजात इकठ्ठे करने के बाद शुक्रवार को उसकी तहरीर पर मांट थाने में गजेन्द्र, परीक्षित, मेजर तेज प्रताप, मान सिंह और सुरेन्द्र के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में शामिल लोगों का पता करने के प्रयास में जुटी है। वहीं एक अन्य मामले में सुरीर के गांव खायरा में भी करार के बाबजूद जमीन दूसरे को बेच दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त ग्रामीण ने थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। खायरा के अशोक कुमार सिंह ने मुइद्दीनपुर निवासी सत्यवीर सिंह से एक जमीन का रजिस्टर्ड इकरार नामा 13 दिसम्बर 2010 को कराया था। यह सौदा मुईद्दीन पुर के हाकिम सिंह और खायरा के हेमा ठाकुर ने कराया था। इकरार नामा में पांच साल का समय नियत था। गत 7 अगस्त को अशोक मांट तहसील आया और उक्त जमीन की नकल खतौनी निकलवायी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्यों कि उसके साथ जिस जमीन का करार किया गया था। उसमें से तो .18 हैैक्टेयर जमीन का बैनामा क्रान्ति देवी पत्नी बलजीत निवासी अनखौर जिला फरीदाबाद के नाम 2 मई को हो चुका था। जिसका नाम भी खतौनी में दर्ज हो चुका था। इकरार नामा और बैनामा में हाकिम गवाह भी था। वहीं जगमोहन शर्मा पुत्र मुसन्दी लाल निवासी फरीदाबाद ने भी इस झूठे बैनामा में गवाही दी थी। कई माह की लम्बी भागदौड के बाद पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार के आदेश के बाद मांट पुलिस ने हाकिम, हेमा, क्रान्ति देवी, सत्यवीर और जग मोहन शर्मा के नाम रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

गोवर्धन व वृन्दावन में जाम में घंटों फंसें रहे वाहन, भीड़ के चलते पुलिस की यातायात व्यवस्था रही ध्वस्त मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में 2014 की विदाई व 2015 के आगमन पर आज जनपद के गोवर्धन व वृन्दावन में आज हजारों श्रद्वालुओं का सैलाव उमड़ पड़ा। जिसकी वजह से गोवर्धन व वृन्दावन में जहाॅ श्रद्वालुओं को जाम के झाम से जूझना पड़ा वहीं लाखों श्रद्वालुओं ने अपने अराध्य की चरणों में शीश नवाकर नववर्ष की शुरूआत की। भगवान श्रीकृष्ण की पावन स्थली गोवर्धन धाम में 2014 की विदाई के दिन ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, के लाखों श्रद्वालुओं का सैलाव गोवर्धन में पहुंचनें शुरू हो गया जैसे जैसे शाम होती गई वैसे वैसी गोवर्धन में भीड़ का दवाव वढ़ता गया और देरसांय तक भीड़ का दवाव इतना वढ़ गया कि गोवर्धन में पैर रखनें लायक भी जगह नहीं थी। देर रात तक लाखों लोगों गोवर्धन महाराज के दर्शन करते देा गये वहीं हजारों लोगों ने इस कड़ाके की ठंड में भी गिर्राज पर्वत की सात कोसीय परिक्रमा लगाई। रात भर लोग भजन कीर्तन करते हुए परिक्रमा लगाते रहें। वहीं तीर्थ यात्रियों की भीड़ व नववर्ष की शुरूआत के सासथ ही लोगों ने जगह जगह चाय व पकौड़ी के स्टाल लगाकर निःशुल्क श्रद्वालुओं क लिए वितरण की जा रही थी वहीं कई जगह वाजरें की खिचड़ी के भंडारें भी लगें देखे गये जिसें श्रद्वालु प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर ठंड में वाजरें की खिड़की का आनन्द उठा रहें थ।े वहीं वृन्दावन के बाके बिहारी मन्दिर सहित अन्य मन्दिरों में भी श्रद्धालुओं का सैलाव देखा गया। हालांकि की रात्रि को ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। लेकिन प्रातः काल जैसे ही बिहारी के दर्शन खुूलें तो श्रद्वालुओं का सैलाव प्रभू दर्शन को उमड़ पड़ा। भीड़ अत्यधिक होने से जहाॅ श्रद्वालुओं को दर्शन करने के लिए लम्बी लम्बी लाइनों में कतारबद्ध खड़ा होना पड़ा वहीं वृन्दावन शहर जाम के झाम से जूझता रहा। जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस की यातायात व्यवस्था भी पुरी तरह फेंल नजर आई। आने वाले श्रद्वालुओं पुलिस प्रशासन को कोसतें नजर आ रहें थे।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में इस वर्ष मनाये जाने वाले बारा बफात ईद मिलाद उलनवी की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक 02 जनवरी को कलेक्टेªट सभाकक्ष में अपरान्ह 3.00 बजे आयोजित होगी। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने देते हुए सभी विभागीय अधिकारियों एवं बारा बफात कमॅटी के पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से बैठक में उपस्थित रहने हेतु कहा है।  

Read More

मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा की अध्यक्षा अपने अधीनस्थों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते खासी व्यथित है और अपने आपकों असहस महसूस करने लगी हैं। हुआ यू कि जनरल गंज पानी की टंकी के निकट जनरलगंज के लीकेज के चलते मुख्य मार्ग पर मैनहाल का पानी निरन्तर बहता रहता हैं। उक्त स्थिति को करीब दो वर्ष से झेल रहें स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों ने उपरोक्त मैनहौल की लिखित शिकायत कई बार की और पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता भी उक्त समस्या से अवगत है। मगर आश्चर्य की बात है कि अध्ीनस्थों को कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद उक्त लीकेज निरन्तर जारी है। नगर की दुर्दशा होने का मुख्य कारण कर्मचारियों का निरकुंश तरीके से कार्य करना है। ऐसी स्थिति में भाजपा द्वारा नगर का विकास का दावा खोखला साबित होगा।  

Read More