मथुरा

मथुरा। मथुरा-ग्वालियर के बीच ट्रेनों में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा शातिर लुटेरा अपने साथी के संग रविवार को ब्रज नगर परिक्रमा मार्ग मोड़ से कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह छद्म नाम से सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव दामोदरपुरा में शरण लिए हुए था। आरोपी से एक लैपटॉप और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। रविवार देरसायं भरतपुरगेट पुलिस चैकी प्रभारी महेंद्र सिंह चाहर और उपनिरीक्षक ऋषिपाल गश्त पर थे। ब्रज नगर मोड़ पर हरेंद्र अपने साथी रिंकी वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि बस्ती भरतपुरगेट पुलिस के सामने आ गए। पुलिस चैकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पुलिस को देखकर परिक्रमा मार्ग की तरफ भाग निकले। शक पर दोनों को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में हरेंद्र ने पुलिस के सामने पिछले साल अलीगढ़ में भोले बाबा डेयरी से 16 लाख, थाना क्षेत्र सूरजपुर गौतमबुद्ध नगर में वाहन लूट और जट्टारी में भी लूटपाट की वारदात कुबूल कीं। हरेंद्र और उसके साथी ने मथुरा-ग्वालियर के बीच ट्रेन से सामान चुराने और यात्रियों के गहने व पर्स लूटने की वारदातें भी कुबूल की हैं। हरेंद्र पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए दामोदरपुरा निवासी अरुण कुमार के मकान में किराए पर रह रहा था। उसने मकान मालिक को बताया कि वह पुलिसकर्मी है और एक एनकाउंटर के मामले में निलंबित हो गया है। उसने अपना नाम अभिनाश निवासी गांव कटैलिया थाना नौहझील बताकर किराए पर कमरा लिया था।  

Read More

मथुरा। नोएडा में पुलिस की भर्ती देखकर घर लौट रहे दो युवकों से बाइक और नगदी लूट ली घटना की सूचना पर राया पुलिस सक्रिय हो गयी और शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। लूट की घटना शीघ्र खुलने की उम्मीद है। देशराज उर्फ नीटू निवासी गांव गजू थाना राया गतदिन नोएडा में पुलिस की भर्ती देखने गया था बताया गया कि जब लौट कर राया आया तो अपने भाई केशवीर को मोबाइल पर फोन पर दिया वह बाइक लेकर राया आ गया और अपने भाई को साथ लेकर गांव चलने लगा और जैसे ही बिरहना वाले बम्बा पर पहुंचा तभी दो अज्ञात बदमाशों ने डंडा मार कर बाइक को रूकवा ली और मोटर साइकिल दो मोबाइल नगदी लूट कर ले गए घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और चारों तरफ बाइक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को पकड़ लिया है जिन्होंने अपना नाम रविन्द्र और नरेन्द्र उर्फ टारजन निवासी गजू बताया है। थाना प्रभारी संजीव चैहान ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है शीघ्र ही पुलिस को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है।  

Read More

मथुरा। शहर में बढ़ते यातायात को लेकर जिला प्रशासन खासा परेशान था। यातायात विभाग इसको लेकर कई दिनों से लोगों की राय एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चिन्तित था। शहर की सड़कों पर बार बार होते जामों को लेकर परेशान था। इसी को लेकर यातायात विभाग ने आज शहर में नई यातायात व्यवस्था के संबंध में कड़े आदेश दिये है। जिसके अन्र्तगत भारी वाहनों के लिए नो एन्ट्री का समय सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक बताया गया है। भारी वाहन ट्रक, टैªक्टर, टेंकर बस आदि सुबह सात से रात्रि 10 बजे तक शहर में न हीं आ सकेंगे। वहीं नो एन्ट्री जोन, बनवे ट्रैफिक व्यवस्था की भी जानकारी दी है। जो आॅटो गोवर्धन चैराहे से जंक्शन रेलवे स्टेशन कचहरी आते हैं। वहीं सभी अमरनाथ स्कूल होते हुए किशोरी रमण तिराहे, स्टेट बैंक चैराहे होते हुए जायेंगे। जो आॅटो रेलवे स्टेशन से वृंदावन जायेंगे वह स्टेट बैंक चैराहे से नया बस स्टैण्ड भूतेश्वर तिराहे से गोवर्धन चैराहा जायेंगे। वृंदावन से जंक्शन आने वाले टैम्पो भी अमरनाथ स्कूल से हाते किशोरी रमण तिराहा, स्टेट बैंक चैराहा से जंक्शन रेलवे स्टेशन जा सकेंगे। इसी प्रकार व्यावसायिक वाहनों के लिए भी मार्गो को तय किया है। बड़ी स्कूल बसों का भी मार्ग बदला गया है। वहीं कई पुराने स्थानों से वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। व्यस्ततम मार्गो पर वनवे ट्रैफिक की योजना भी लागू की है।

Read More

कल दिनांक 16 दिसम्बर को यमुना रक्षक का शिष्ट मण्डल उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत जी से मिला एवं हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने व यमुना किनारे समान्तर नाला बनाने की मांग की। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत जी से यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी ने भेंट कर उन्हे यमुना की स्थिति के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्हाने बताया कि मथुरा-वुन्दावन में यमुना का एक बूंद भी जल नहीं है। करोडों हिन्दूओं की आस्था पर प्रहार किया जा रहा है। यमुना में मल-मूत्र व कारखानों का जहर बह रहा है। मथुरा-वृन्दावन में यमना के बजाय बदबूदार गन्दा नाला बह रहा है। आज भी हथिनी कुण्ड पर यमुना पूरी तरह कैद है। दिल्ली सहित कई बड़े शहरों के नाले यमुना में गिर रहें हैं।  इस संबंध में हरीश रावत जी ने अपना बयान दिया कि वह शीघ्र ही केन्द्र सरकार तक यह माामला लेकर जायेंगे साथ वह जल संसाघान मंत्री उमा भारती जी से भी यमुना के विषय में वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास दिलाया कि वह उत्तराखण्ड में जितनी बरसाती नदियां हैं उनमें वर्षा का जल रोका जायेगा। तीनों जलाशय का कार्य शुरू कराया जायेगा और यमुनोत्री से लेकर उत्तराखण्ड के सीमा में पड़ने वाले गन्दे नालों को यमुना में गिरने से रोका जायेगा साथ ही साथ उन्होने ये भी कहा कि उत्तराखण्ड से किसी भी प्रकार की गंदगी व प्लास्टिक को मथुरा व वृन्दावन के यमुना में किरने से रोका जायेगा।  

Read More

मथुरा। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 शासन लखनऊ किशन सिंह अटोरिया जनपद मथुरा के निरीक्षण हेतु पधार रहे है। दिनांक 16 दिसम्बर 2014 को नोडल अधिकारी द्वारा डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम का निरीक्षण एवं जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण तथा 25 लाख से अधिक की परियोजनाओं आदि का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है।   

Read More

मथुरा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण ने अवगत कराया है, कि अन्य पिछड़े वर्ग की शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को वर्ष 2014-15 में डोयेक से मान्यता प्राप्त कार्यरत संस्थाओं द्वारा ओ लेविल प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण केवल डोयेक से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा ही दिया जायेगा। अतः एतदद्वारा जनपद में संचालित डोयेक से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के उन संचालकों, जो ‘‘ओ लेविल‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने हेतु सहमत हैं, कि सूचित किया जाता है कि वे समस्त विवरण एंव प्रमाण पत्रों सहित अपना आवेदन पत्र दिनांक 20 दिसम्बर 2014 तक प्रत्येक दशा में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, राजीव भवन, मथुरा में उपलब्ध करायें।  

Read More

मथुरा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण ने अवगत कराया है, कि इस वर्ष भी अल्पसंख्यकों के शैक्षिक आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिये सरकार ने 18 दिसम्बर को ‘‘अल्पसंख्यक दिवस‘‘ के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया है। जनपद के अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षण संस्थाओं या मदरसों के प्रबन्धकों एंव प्रधानाचार्यो तथा अल्पसंख्यक समुदाय को गणमान्य व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 18 दिसम्बर 2014 को 12 बजे अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। जैसे अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के अवसर पर 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यकों के शैक्षिणिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हो सकें, और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु अल्पसंख्यकों को प्रोत्साहित किया जायेे, अल्पसंख्यकों के रक्षोपाय एंव हित संरक्षण के संबंध में जानकारी, उक्त दिवस पर उक्त विषय पर संास्कृतिक कार्यक्रम, मुशायरा, कवि सम्मेलन, नाटक, क्राफ्ट मेला एंव सेमीनार आयोजित करने की कार्यवाही की जाये, अल्पसंख्यकों से संबंन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील दिवस तथा थाना दिवस में समस्याओं के निस्तारण की जानकारी भी दी जाये। जनपद के अल्पसंख्यक गणमान्य व्यक्तियों अल्प संख्यक शिक्षण संस्था मदरसों के प्रबंधकों या प्राचार्यो से अनुरोध है कि उक्त दिवस को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाने हेतु बैठक में भाग लें।  

Read More

ठण्ड से ठिठुरते बेसहारा लोगों की दी राहत मथुरा। अचानक सर्दी की मार से लोग एंवम् आमजन जहां घर में कैद हो गए है वहीं अग्रवाल क्लब परिवार सर्वजानिक स्थानो ंपर ठण्ड से ठिठुरते व सहमते लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। हलकी बूंदा बंदी और बर्फीली हवाओं के बीच सभी सदस्य एंव अग्रशक्ति सदस्याऐं ने 13 दिंसबर की रात को रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, रैन बसेरा व फुटपाथ पर सोते एंव ठण्ड से ठिठुरते लोगों को अपने हाथों से स्वेटर, जैकेट, शाॅल, कम्बल आदि वितरित किए। रात 10 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात 1 बजे तक चला। यहां भी निःसहाय लोग ठण्ड से तपड़ते देखे गये। सदस्यों ने उनके गर्म सामान दिया। पीडि़त लोगों ने सभी क्लब परिवार के सदस्यों को दुआ दी। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अजयकांत गर्ग, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष विकास गोयल, कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अभय गोयल, राजीव गोयल, विनित गुप्ता, रोहित महावन, अग्रशक्ति अध्यक्षा राधा अग्रवाल, पूर्व अग्रशक्ति अध्यक्षा लक्ष्मी गर्ग, रश्मि अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

Read More

     जुबली पार्क में आयोजित सभा में पाॅलिथिन विराधी शपथ दिलाते जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अन्य  पार्क में उपस्थित जनसमुदाय शपथ लेता हुआ बालक को पाॅलिथिन विरोधी कमान सौंपते डीएम रैली में प्रतिभाग करते एनसीसी के कैडेट्स मथुरा। पाॅलीथिन हटाओं, ब्रज बचाओ, जनजागरूकता रैली जिलाधिकारी राजेश कुमार ने भगत सिंह पार्क से आज प्रातः ‘‘हम संकल्प लेते है, कि आज से हम पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं करेगें। घर हो या बाजार, दफ्तर हो या धार्मिक अनुष्ठान किसी भी रूप में पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे, कान्हा की गायों की जीवन की रक्षा करेगें, यमुना शुद्धिकरण अभियान में सहभागिता करेगे। पाॅलीथिन के बहिष्कार के लिये जन जागरण जैसे महायज्ञ में अपनी भागीदारी कर आहूति देंगे।‘‘ यह संकल्प दिला कर रैली को रवाना किया। उन्होंने जनपद के डिग्री व इण्टर काॅलेज के छात्र, छात्राओं, कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, पुलिस प्रशासन, यमुना मुक्ति अभियान, यमुना शुद्धि संगठन, एनसीसी, नागरिक सुरक्षा संगठन, नगर पालिका परिषद मथुरा, स्काउट, छावनी परिषद, ब्रज चिकित्सा संस्थान, नर्सिंग एसोसियेशन, गायत्री परिवार, डूडा, होटल एसो0, लोक कला संगठन, बाॅके बिहारी मंदिर, मान मंदिर बरसाना, पे्रम मंदिर वृन्दावन, कृष्ण जन्मभूमि, व्यापारी संगठन तथा रैली में उपस्थित सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाॅलीथिन का प्रयोग कैन्सर जैसी भयानक बीमारी को जन्म देता है पाॅलीथिन से नालियां चोक होने के कारण गन्दगी फैलने की सम्भावना रहती है जिससे अनेक बीमारिया होने का खतरा रहता है। मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि है इससे कृष्ण की प्रिय गऊ मातायें तथा अन्य जीव जानवरों को पाॅलीथिन के कारण उनकी मृत्यु होने का डर रहता है। जिलाधिकारी ने सभी छात्रों से कहा कि वे अपने परिवार में पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं होने देगेें इस बात का संकल्प लें तभी यह पाॅलीथिन अभियान सफल होगा। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने अपने अपने हाथों में स्लोगन तथा बैनर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से पाॅलीथिन उन्मूलन रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया कि वे किसी भी दशा में पाॅलीथिन का प्रयोग न करें जूट, कपड़ा, कागज के लिफाफे आदि का प्रयोग करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, नगर मजिस्टेªट हेम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, कलेक्टेªट कर्मचारी संघ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में टाउनशिप के समीप निर्माणाधीन सेंट डोमिनिक्स की करीब साढ़े तीन बीघा जमीन पर स्थानीय लोगों ने दीवाल खुर्द बुर्द कर कब्जा कर लिया। जैसे ही सेंट डोमिनिक्स स्कूल संचालकों को घटना की जानकारी मिली तो प्रबंध कमेटी के लोग मौके पर पहुंच गये। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। घटना की जानकारी पर हाइवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों ओर से जमीन पर आधिपत्य को लेकर गहमा गहमी बनी है। वहीं कब्जा करने वाला पक्ष भी जमीन पर अपना दावा कर रहा है तो सेन्ट डोमिनिक्स कमेटी के लोग किसान से जमीन खरीदने की बात कह रहे है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश अपने अधीनस्थों को दिए है।

Read More