मथुरा

बाबा की तपोस्थली रहा है वेद मन्दिर मथुरा। योग गुरु स्वामी रामदेव आज बुधवार को अपने पुराने तपोवन मसानी चैराहा स्थित वेद मदिंर में आयेगें। बाबा रामदेव का वेद मदिंर से काफी पुराना सम्बन्ध रहा है। वेद मदिंर में पिछले 14 दिनों से चतुर्वेद परायण यज्ञ चल रहा है। बाबा रामदेव दोपहर 1 बजे यज्ञ में भाग लेकर याज्ञिकों को सम्बोधित करेगें तथा वेद मदिंर में नवनिर्मित गौशाला व यज्ञशाला का लोकार्पाण करेगें। परायण यज्ञ में मंगलवार को ऋग्वेद के मंत्रों से आहुतियां पूर्ण होने के पश्चात सामवेद के मंत्रों से भी याज्ञिकों द्वारा आहुतियां दी गयीं। वेद मंदिर के प्रमुख महंत आचार्य स्वदेश याज्ञिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भूखे को भोजन खिलाना, प्यासे को पानी पिलाना, अन्धे को राह दिखना सब यज्ञ ही कहलाता है। हमें अपने जीवन को यज्ञमय बनाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द ने अपने ग्रंथ पंच महायज्ञ विधि में प्रत्येक को प्रतिदिन देव यज्ञ, ब्रम्ह यज्ञ, पितृ यज्ञ, अतिथि यज्ञ, तथा बलवेश्व देव यज्ञ ये पांचों यज्ञ करने को प्रेरित किया है। आर्य भजनोपदेशक महाशय देवी सिंह आर्य और कमलदेव आर्य ने संगीत के माध्यम से याज्ञिकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर आचार्य शत्रुजीत शास्त्री, आचार्य हरीप्रकाश, आचार्य नरेन्द्र जिज्ञासु, ब्रम्हचारी दिव्यानन्द आर्य प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। विगत सांेमवार की देर सायं मथुरा की तरफ से आगरा की तरफ तीव्र गति से जा रही एक कार ने फरह कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पैदल चल रहे युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहंुची थाना पुलिस ने कार सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरह निवासी युवक राकेश पुत्र श्यामसिंह उम्र करीब 27 वर्ष को सोमवार देरसायं राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल घर जाते हुए पीछे से आ रही एक कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी और युवक कार के आगे के बोनट पर टकराकर गिर गया और कार युवक सहित करीब तीस फुट हवा में तैरती हुई पास के खेतों में जाकर गिरी, जहाॅ युवक कार के नीचे गिर गया। और कार उसे रौंदते हुए आगे निकल र्गइं। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं सामने करीब पचास मीटर की दूरी पर उसका घर था घटना को देखते ही मौके पर लोगों का हजूम लग गया और कोहराम मच गया। वहाॅ एकत्रित भीड़ ने कार संख्या यूपी80 बी.क्यू 2622 और उसके चालक केा पकड़कर पुलिस केा सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

Read More

छाता तहसील दिवस के दौरान जनसमस्याऐं सुनते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग किशन सिंह अटोरिया एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील छाता में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस मे आज प्राप्त 110 शिकायतों मे से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, तथा शेष शिकायतो को संबंधित अधिकारियो को हस्तगत कराते हुए सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को सभी लंबित एवं आज प्राप्त प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने तहसील छाता का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यह भी कहा है कि उच्च स्तर के सम्बन्धित मामले प्राप्ति के 15 दिन के अन्दर आवश्यक रूप से निस्तारित करने की कार्यवाही करें। किसी भी शिकायत को अधिक समय तक लंबित न रखाजाये, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी यदि किसी स्तर से कोई कमी आती है तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अवैध कब्जो पर भी सख्त रूख अपनाते हुए अवैध कब्जो को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक मंजिल सैनी, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

लोहिया ग्राम इस्लामपुर के निरीक्षण के दौरान सभा को सम्बोधित करते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं अन्य मथुरा। विकास खण्ड बल्देव के लोहिया ग्राम इस्लामपुर का आज प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने सघन निरीक्षण किया। उन्होंने गाॅव में कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आन्तरिक नालियों का निर्माण, खरंजा, विद्युतीकरण, निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत शौचालयों का निर्माण, लोहिया ग्रामीण आवासीय योजना, स्वच्छ पेयजल योजना के अन्तर्गत हैन्डपम्पों लगवाने, निर्माणाधीन आॅगनवाड़ी केन्द्र का जायजा, वैकल्पिक विद्युत प्रकाश व्यवस्था के अन्तर्गत सोलर लाइटों का रखरखाव, मनरेगा प्रगति के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्य, निःशुल्क भूमि आवंटन, कौशल विकास योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का विवरण, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा पेंशन, पशुओं का टीकाकरण, बीज आपूर्ति तथा मृदा परीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत किसानों के भूमि का परीक्षण आदि के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव ने बताया है कि इस्लामपुर में उपस्थित होकर जो विकास कार्यों का सत्यापन किया जा रहा है उसमें उपस्थित सभी ग्रामीणों से बिन्दुवार हो रहे विकास कार्यों के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने इस पर सन्तुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्राम के जो मजरे छूट गये है उन्हें भी विकास कार्यों में सम्मलित किया जायें। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया को माह जनवरी 2015 तक  ठीक कराने के निर्देश दिये है। जिला विकास अधिकारी ने ग्राम में हुए विकास कार्यों का बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि निर्मल भारत अभियान, स्वच्छ पेयजल योजना, पशुओं का टीकाकरण, पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान तथा बीज आपूर्ति आदि विकास कार्य शतप्रतिशत पूर्ण हो चुके है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ए0के0 बाजपेयी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

होलीगेट पर पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के छात्र सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दूसरे चित्र में जाम लगाते छात्रों को समझाते एसआई जनवेद सिंह एवं जाम से लगा भयंकर जाम मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के अन्र्तगत चलायी जा रही कौशल योजना में प्रदेश सरकार द्वारा सभी छात्राओं को रोजगार दिलाने के लिए ट्रैनिंग दी जा रही थी लेकिन इसमें अनेक छात्रों ने अपने नाम पंजीकृत कराये लेकिन करीब एक माह से सरकार की नीतियों में परिवर्तन किया गया और यह योजना केवल अनुसूचित जाती के छात्र-छात्राओं के लिए ही कर दी गई। जिसे लेकर आज सोमवार पिछड़े वर्ग के छात्र एवं सामान्य वर्ग के छात्रों ने सेठबाड़ा पर प्रदर्शन किया तथा जाम लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उत्तेजित छात्र सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। उनका कहना था कि सैकड़ों छात्र दूर दराज के गांव से यहां ट्रैनिंग लेने के लिए आते है लेकिन एक माह से अधिक समय से उन्हें यह कहकर ट्रेनिक नहीं दी जा रही है कि यह योजना केवल अनुसूचित जाति के लिए ही है। सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता। छात्रों में सरकार के प्रति काफी रोष था और उन्होंने आज सड़क पर जाम लगाकर अपने विरोध का प्रदर्शन किया। होलीगेट इंचार्ज ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। छात्रों का कहना था कि उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से भी इसे लेकर मुलाकात की है लेकिन उनके द्वारा भी आज तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया।  प्रदर्शन करने वाले छात्रों में आस मौहम्मद, सोमू प्रकाश, ज्ञान सिंह, निशांत चैधरी, कन्हैया भारद्वाज, सोनू शर्मा सहित भारी संख्या में छात्र मौजूद थे।  

Read More

छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोपी कमलकान्त बार एसोसिएशन से निष्कासित यूपी बार काउंसिल व प्रेस परिषद को भी भेजी जायेगी निष्कासन की प्रति दुराचार व झूठा शपथ पत्र देने के आरोप में किया निष्कासित- विजयपाल मथुरा। एमबीए की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोपी एडवोकेट कमलकान्त उपमन्यु को आज बार एसोसिएशन मथुरा ने भी दुराचार का आरोपी मानकर उसे बार से निष्कासित कर दिया है। लेकिन मथुरा पुलिस अभी भी कमलकान्त को आरोपी मान कर उसे गिरफ्तार करती नहीं दिखाई दे रही है। बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष विजय पाल सिंह तौमर ने आज इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कमलकान्त को दुराचरण पूर्ण आचरण करने, वकालत में नहीं आने तथा बार एसोसिएशन की प्रतिष्ठा और गरिमा को नष्ट करने एवं अपमानित करने के गम्भीर अपराध के आरोप में बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है तथा कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट की सदस्यता समाप्त की जाती है। इसी के साथ श्री तौमर ने ये भी बताया कि वे इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के साथ साथ जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा के सभी अधिकारियों, डीएम, एसएसपी एवं प्रेस काउंसिल को भी तत्काल भेज रहे है। विदित हो कि जनपद के थाना हाईवे में मीडियाकर्मी की पुत्री एवं एमबीए की छात्रा द्वारा कमलकान्त के खिलाफ लम्बे समय से यौन उत्पीड़न किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। ऊँची रसूख रखने वाले कददावर कमलकान्त ने पहले तो मामले को दबाने का भी काफी प्रयास किया था लेकिन मामला दब न सका। वहीं जनपद पुलिस ने भी कमलकान्त को बचाने का प्रयास किया और काफी प्रयासों के बाद जाकर मुकदमा दर्ज हो सका था। वहीं पत्रकार बने कमलकान्त ने बार एसोसिएशन मथुरा में भी अपना पंजीकरण कराकर जनपद भर में अपना दबदबा बना रखा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी उसके खिलाफ कार्यवाही करने से कतरा रहा था। यौन उत्पीड़न की पीडि़त छात्रा ने जब इस बारे मंे बार एसोसिएशन मथुरा कार्यालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बार से दुराचार के आरोपी कमलकान्त की सदस्यता रदद करने की मांग की। साथ में पीडि़ता ने समाचार पत्रों की कटिंग, एफआईआर की प्रति आदि भी उपलब्ध करायी। इस पर बार एसोसिएशन मथुरा के बाबू केदारनाथ गुप्ता सभागार में अध्यक्ष विजय पाल सिंह तौमर ने एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर बताया कि वे कमलकान्त द्वारा दुराचरण पूर्ण घृणित कार्य करने एवं वकालत करने का झूठा शपथ पत्र देकर सदस्यता लेने के आरोप से प्रथम दृष्टया संतुष्ट नजर आये। उनके अनुसार कमलकान्त द्वारा घृतिण एवं गम्भीर अपराध कारित करके बार एसोसिएशन एवं विधि व्यवसाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है उक्त अपराध में अब तक की विवेचना के बाद आरोपी कमलकान्त के विरूद्ध यौन उत्पीड़न के अपराध की पुष्टि होती है और कमलकान्त द्वारा अत्यन्त घृणित अपराध कारित किया है तथा कमलकान्त द्वारा कभी वकालत नहंी की गयी है और वह कभी न्यायालय नहीं आता है। इसलिये दुराचार पूर्ण आचरण करने, वकालात में नहीं आने तथा बार एसोसिएशन मथुरा की प्रतिष्ठा तथा गरिमा को नष्ट करने एवं अपमानित करने के गम्भीर अपराधों के आरोप में बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है तथा कमलकान्त की सदस्यता समाप्त की जाती है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को कमलकान्त की सदस्यता समाप्ति एवं बार एसोसिएशन मथुरासे निष्कासन की सूचना तत्काल प्रेषित की जायेगी तथा दुराचार पूर्ण अपराध करने तथा कभी वकालात नहीं करने के कारण तथा पत्रकारिता एवं अन्य व्यवसाय करने के कारण उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा कमलकान्त का अधिवक्ता पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की जायेगी। निष्कासन एवं सदस्यता समाप्ति की सूचना जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेस परिषद भारत सरकार को भी भेजी जायेगी। इस मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं में संयुक्त सचिव अरविन्द प्रताप, योगेश सोलंकी, देवेन्द्र अग्रवाल, मनोज तिवारी, ब्रजेश कुन्तल, ललित शर्मा, सन्तोष कुमार आदि अधिवक्तागण मौजूद थे। बार एसोसिएशन मथुरा द्वार कमलकान्त के निष्कासन ने ये तो साफ कर दिया है कि बार एसोसिएशन ने भी कमलकान्त को आरोपी मान लिया है। बार एसोसिएशन द्वारा आरोपी माने जाने और सारी कानूनी कार्यवाहियां पूर्ण होने के बावजूद भी पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिये किसका इन्तजार कर रही है। आखिर कब तक पुलिस आरोपी को बचाती रहेगी और कब उसे गिरफ्तार करेगी।

Read More



Mediabharti