मथुरा

ज्ञानदीप में सुन्दर कांड का सस्वर पाठ गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती परिसर में विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं तथा बड़ी संख्या में नगर के प्रमुख नागरिकों ने कड़कडाती शीत लहर के मध्य सुन्दर कान्ड के सस्वर पाठ द्वारा भक्ति - भावनाओं की अभिव्यक्ति की। धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभ आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक राधा विहारी गोस्वामी द्वारा शास्त्रीय विधि विधान पूर्वक पूजा - अर्चना के साथ हुआ और ज्ञानदीप के प्रशासनिक अधिकारी आशीश भाटिया तथा श्रीमती निधि भाटिया ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सुन्दर कान्ड के समापन पर ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया तथा श्रीमती प्रेमा भाटिया नें आरती उतारी और अन्त में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भागवत विद्वान डा0 मनोज मोहन शास्त्री, यामिनी रमण आचार्य रमेश कुमार शर्मा एडवोकेट, राधा मोहन पाराशर, देवेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, डा0 मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल शोरावाला, सी0 पी0 सिकरवार, उपेन्द्र त्रिपाठी, विनोद कुमार सेठी, श्रीमती रश्मि अग्रवाल आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। शहर कांग्रेस का लाल दरवाजा वृंदावन गेट पर कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस कैम्प का उद्घाटन शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने किया। जिसका नेतृत्व व संचालन दीपक वर्मा ने किया। कैम्प में 576 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई जिसमें क्षेत्र की जनता व युवाओं ने बढ़ चढ़कर सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। क्षेत्र की जनता में सदस्य बनने पर भारी उत्साह दिखाई दिया। आज यह कैम्प ठा0 बिहारीलाल के नेतृत्व में बीएसए रोड आनंदपुरी में लगाया गया। इस मौके पर बिहारीकांत तिवारी, लियाकत कुरैशी, जितेंद्र मणी, कीर्ति कौशिक, दिनेश बिंदल, सत्यानंद शर्मा, धीरज गोस्वामी, राज कुमार यादव, सावित्री शर्मा, विनोद शर्मा, विनेश सनवाल, वीरेश चतुर्वेदी, उमेश शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, आशीष अग्रवाल, रिंकू वर्मा, गौरव वर्मा, विपुल पाठक, मानप्रकाश शर्मा, दिलीप वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भसर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेटीगाॅव के पास अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर जायलों कार संख्या यूपी 80 वीएच 0851 में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनीष कुमार के मित्र की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मनीष कुमार की शिकायत पर रिपोंर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम ग्रह भेजा हैं।

Read More

मथुरा। भले ही पूरे देश में मोदी का स्वच्छता अभियान जारी है लेकिन मथुरा में इसका कोई असर नहीं है। मोदी के स्वच्छता अभियान को नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा धूल धूसरित किया जा रहा है। पालिका चेयरमैन के सफाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते समूचे शहर के मौहल्लो गलियों गंदगी से अटी पड़ी है। सफाई कर्मचारी नालियों की खिंचाई बिल्कुल भी नहीं कर रहे है। इसके अलावा कूड़ा भी गली मौहल्लों में पूरी तरह नहीं उठाया जा रहा है। जिससे समूचा शहर नर्क में तब्दील हो गया है। चैबिया पाड़ा, कसाई पाड़ा, घीयामंडी, भरतपुर गेट, कठौती कुंआ, छगनपुरा, संतोषपुरा, मातागली, गोपालपुरा, असकुण्डा क्षेत्र, मानिक चैक, गजा पाइसा, झंडा चैराहा, बैरागपुरा, मसानी रोड, लाल दवाजा, जयसिंहपुरा, राधेश्याम कालोनी, आर्य समाज रोड, जनरल गंज, अंतापाड़ा आदि दर्जनों क्षेत्रों में गंदगी व्याप्त हैं। यहां सफाई कार्य पूरी तरह नहीं किया जा रहा है। सफाईकर्मी व जमादार भी लोगों द्वारा सफाई की कहने पर भद्दा व्यवहार कर रहे हैं। वहीं नौकरी किसी की है और दूसरा नौकरी कर रहा है। ऐसे भी हालात नगर पालिका में चल रहे शहर के बाजारों में पालिका ने जगह जगह डलाबघर, कूड़े घर बनवा दिये है। जिससे प्रमुख बाजारों में इन्हें देखा जा रहा सकता है। कोतवाली रोड पर घासीराम राम नारायण के घर के बराबर ट्रांसफार्मर के आगे कूड़े व गंदगी के ढ़ेर पर गायें विचरण कर रही हैं। वहीं आर्य समाज रोड पर नलकूप के नजदीक, स्वामी घाट चैराहे पर कूड़ा घर, भाटिया वाच कंपनी के सामने डलाबघर, कुशक गली के सामने कूड़ा घर, मसानी पर कूड़ा घर, असकुण्डा स्थित प्रसिद्ध राजाधिराज मंदिर के तिराहे पर कूडाघर आदि ऐसे स्थान है जो बाजारों में आते हैं। जहां पालिका ने शहर की गंदगी के स्थिति को उजागर कर रखा है। यहां तक पालिका के दफ्तर के बाहर भी गंदगी व्याप्त है। पालिका की चेयरमैन मनीषा गुप्ता तमाम पीडि़त क्षेत्रों के लोगों की आ रही शिकायतों पर भी गौर नहीं करती है। इससे साफ स्वस्ट है कि उन्हें सफाई के प्रति कोई चिंता नहीं है। यहां तक विद्युत केबिले डालने से हो रही गंदगी गड्ढो की तरफ भी पालिका चेयरमैन लापरवाह है। 

Read More

  आज दिनांक 14 दिसम्बर को यमुना रक्षक दल की टीम ने दिल्ली पहुँचकर कुलसिया घाट पर यमुना नदी की सफाई की। इस सफाई अभियान में कई काॅलेज व स्कूलों के विधार्थी तथा हजारों लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात् यमुना रक्षक दल के सभी कार्यकर्ता व सभी यमुना भक्तों नें दिल्ली के सबसे बड़े नालें व सबसे गन्दे नाले नजफगढ़ नाला पर धरना दिया। सत्याग्रह में दिल्ली समेत पलवल व मथुरा के लोगों ने भी भाग लिया। सन्त जयकृष्ण दास जी ने बताया कि  नजफगढ़ नाला दिल्ली का सबसे बड़ा नाला है इसी नाले का गन्दा जल मथुरा व वृन्दावन तथा आगरा पहुँचकर यमुना नदी के जल को विषैला बना रहा है। मथुरा के लोंगों का जीवन खतरें में हैं। ब्रज के सभी यमुना नदियों का इस नालें के कारण जहर हो गया है।  नजफगढ नालें का पानी अत्यन्त काला व विषैला है। इस विषैले जल को पीकर पशु-पक्षी मर रहें हैं। ़ सन्त ने कहा कि मह वजीराबाद से आखला बन तक यमुना दी का सर्वे करेंगे। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह, घर्मवीर प्रभाकर, प्रमाद रवि, अनिल चैधरी, नरोत्तम, नदीम खाँ, पुरूषोत्तम, शिकुमार प्रेमी, मन्सूरी जी, मथुरा ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, हुकुम सिंह जी, राधेश्याम भगत जी, बच्चू सिंह जी सिहाना, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

Read More

 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने किया कल्पनाओं को साकार गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती सीनियर सैकेन्डरी स्कूल के श्री गुरुशरणम् सविता सभागार में आयोजित विज्ञान - कला प्रदर्शनी का केन्द्रीय विद्याालय रिफायनरी के प्राचार्य डा0 महेन्द्र सिंह , कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल यदुवंशी, ज्ञानदीप प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा एडवोकेट , सचिव मोहन स्वरूप भाटिया तथा शैक्षिक निदेशक के0 जी0 माहेश्वरी ने शुभारम्भ करते हुए 40 वीथिकाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया।   प्रदर्शनी में विज्ञान, कला, साहित्य, संस्कृति, भारतीय जीवन शैली आदि शीर्षकों के अन्तर्गत प्लास्टिक की बोतलों से निर्मित नाव, भविष्य की सड़कें, स्व निर्मित एयर कन्डीशनर, स्मार्ट सिटी, 21 वीं सदी की रेल, प्राचीन कवि, हास्य रसावतार आदि के अतिरिक्त छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित सज्जा एंव उपहार कलाकृतियों आकर्षण का केन्द्र थीं।   आयोजन के समापन पर प्राचार्य डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्र - छात्राओं की कल्पनाशीलता से वह आश्चर्यचकित हैं। प्रधानाचार्य अनिल यदुवंशी ने विद्याथियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की शुभ कामनाएँ व्यक्त कीं। ए ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं में भावी वैज्ञानिक और कलाकारों के दर्शन हो रहे हैं। रमेश कुमार शर्मा तथा के0 जी0 माहेश्वरी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोजेक्ट बनाने वाले विद्यार्थी भविष्य में कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के श्रम तथा साधना के प्रति आभार व्यक्त किया।  

Read More

गोवर्धन। थाना क्षेत्र में टटलू गैंग के बढ़ते आतंक के बीच ही आज पुलिस ने हरदोई के तीन लोगों का टटलू कटने से बचा लिया। वहीं बांदा के भी दो लोग इनका शिकार बनने से बाल बाल बच गये। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सौंख अडडा के एक होटल पर हरदोई जिले के तीन लोग अमित, सुधीर व सर्वेश आकर नाश्ता करके किसी का इन्तजार कर रहे थे तभी होटल संचालक को शक होने पर उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने तीनों लोगों से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि वे यहां के युवकों से सोने की ईंट का नमूना ले गये थे और आज उसे खरीदने आये है और उन्हें बुलाने एक युवक आ रहा है। पुलिस ने घेराबन्दी कर सफेद रंग की टीवीएस बाइक पर आये युवक रवि पुत्र राधेश्याम निवासी अड़ीग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आज बांदा जिले के दो युवक सुल्तान एवं दशरथ भी उनसे सोने की ईंट का नमूना लेने आये थे। पुलिस ने लागों को सकुशल वापिस भेज दिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया हैै।  

Read More

बच्चों के अनुकूल विश्व के बढते कदम् मथुरा। जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन उ0प्र0 संयोजक सतीश चन्द्र शर्मा ने इस वर्ष का शान्ति नोवल पुरस्कार बाल अधिकार कार्यकत्र्ताओं को दिये जाने को बच्चों के अनुकूल विश्व के बढते कदम् के रूप में स्वागत किया है। यह पुरस्कार बाल अधिकार कार्यकत्र्ताओं के लिए विशेष है क्योंकि इस वर्ष का शान्ति पुरस्कार बाल अधिकारों के लिए कार्य करने वाले कैलाश सत्यार्थी एवं मलाला युसुफ जई को दिया गया है। भारतीय बाल अधिकार कार्यकत्र्ता कैलाश सत्यार्थी को शान्ति के नोवल पुरूस्कार के लिए चुना गया था जिन्हें अन्र्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसम्बर पर ओसलोसिटी हाॅल नार्वे में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बाल श्रम एवं बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए दिया गया। यह पुरस्कार सभी बच्चों के दमन के खिलाफ किये गये उनके संघर्ष के लिए दिया गया। ये जरूरी है कि बच्चों का आर्थिक मानसिक शोषण न हो। 6 जून 2014 को नोर्दन इण्डिया राउन्ड टेबिल कान्फ्रेंस बाल श्रम देहरादून में मुलाकात के दौरान बाल अधिकार कार्यकत्र्ता सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा मथुरा जनपद में जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन संयोजक एवं बाल कल्याण समिति सदस्य के रूप में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराने पर कैलाश सत्यार्थी द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। सहज एवं सरल स्वभाव के कैलाश सत्यार्थी को बाल अधिकारों के कार्य करने के लिए अनेक राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं बाल अधिकार कार्यकत्र्ता सतीश चन्द्र शर्मा देश के विभिन्न प्रदेशों में आयोजित बाल अधिकारों की बैठकों, सैमीनारों एवं कार्यशालाओं में भाग लिया जा रहा है। जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन उ0प्र0 संयोजक एवं बाल कल्याण समिति न्यायपीठ सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा बाल अधिकारों के लिए सतत् रूप से संर्घष किया जा रहा जिसमें बाल श्रम बाल भिक्षा वृति, बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या जैसे मुद्दो पर आम जनता को जागरूक करने के लिए सत्त रूप से चलाये जा रहे हैं। स्कूलों में भयमुक्त शिक्षा अभियान स्ट्रीट चिल्ड्रन को शिक्षा से जोडने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मथुरा को बालश्रम मुक्त करने हेतु विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं प्रतिष्ठान मालिकों से बाल श्रमिक नियुक्त न करने के संकल्प पत्र भरवाये जा रहे हैं। समाज के सहयोग से ही बचपन को बचाया जाना सम्भव है। जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन उ0प्र0 संयोजक सतीष चन्द्र शर्मा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का हनन हो रहा है जिसे रोके जाना सरकार एवं समाज दोनो की सामूहिक जिम्मेदारी है अनाथ बे सहारा बच्चों के लिए आवासीय प्रशिक्षण संस्थान बनाये जायें ऐसे बच्चों को शिक्षा एवं नौकरियों में आरक्षण दिया जाए। बाल अधिकारों के हनन को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए तथा बच्चों के उत्पीडन करने वालों को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही किये जाने की व्यवस्था की जाए शारीरिक एवं मानसिक विकलांग बच्चों के लिए विशेष संस्थान बनाये जायें। गरीब परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाना सुनिश्चत किया जाये जिससे बाल मजदूरी को कम किया जा सके।  

Read More

मथुरा। कस्बा सौंख में विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिजली चोरी बदस्तूर जारी है। लेकिन कर्मचारियों को इससे कोई सारोकार नहीं है। लोगों का कहना है कि गत माह चले विद्युत चोरी अभियान के बावजूद कस्बा में अभी तक प्रभावशाली उपभोक्ताओं के पुराने मीटर नहीं बदले गये है। जबकि विभाग द्वारा इलेक्ट्रानिक मीटर मान्य किये जा रहे है। लेकिन कर्मचारियों के वरदहस्त के चलते प्रभावशाली लोग अभी तक पुराने मीटरों से काम चला रहे है। बताया जाता है कि पुराने मीटर में कम रीडिंग बनती है इसी कारण से ये उपभोक्ता कर्मचारियों से मिली भगत करके इन मीटरों को नहीं बदलने देते हैं।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी तथा अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन धन योजनान्तर्गत वित्त मंत्रालय भारत सरकार ने सभी वाणिज्यक बैंको की अपने वार्डो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण करने के उपरान्त उन घरों का बैंक खाता खोलने के निर्देश दिये है जिन्होंने अभी तक बैंक खाता नही खोला है। मथुरा जनपद प्रशासन ने जन धन योजना को लागू करने में पूरा सहयोग दिया है जिससे कि यह योजना सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो सके। सरकार विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनमानक को इस योजना के महत्व की जानकारी दे रही है ताकि सब लोग इस योजना के अन्तर्गत खाता खोल सके। मथुरा जनपद प्रशासन अपने जनपद को दिसम्बर के त्रितीय सप्ताह में जन धन योजनान्तर्गत 100 प्रतिशत बैंक खाता युक्त होने की घोषणा करने का विचार कर रहा है। बैंको तथा सरकार द्वारा व्यापक प्रचार करने के उपरान्त भी यदि कोई घर इस योजनान्तर्गत खाता खोलने से वंचित रह गया है तो उनसे अपने क्षेत्र के बैंक की निकटतम शाखा में जाकर इस घोषणा के जारी करने के 10 दिन के अन्दर अपना खाता खोलने की अपेक्षा की जाती है, उन्होंने सब से अपील की है कि प्रत्येक घर में कम से कम एक बैंक खाता खुलवा कर अपने जनपद को 100 प्रतिशत बैंक खातायुक्त घोषित करने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

Read More