मथुरा

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला औद्योगिक मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला गोष्ठी का आयोजन दिनांक 23 व 24 दिसम्बर, 2014 को उप कृषि निदेशक प्रसार कार्यालय परिसर मथुरा में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। उक्त मेले में जनपदीय अधिकारी एवं योजना से जुडे विभाग एवं विभिन्न घटक तथा कृषक भाग लेंगे। साथ ही दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को सांय तक अपने विभाग की स्टाल स्वयं अपनी देखरेख में लगवाना सुनिश्चित करे।

Read More

जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक मंे लिया अहम फैसला मथुरा। जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक अमरनाथ विद्याश्रम के खेल परिसर में डा0 डीपी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला ओलम्पिक संघ के सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी आमन्त्रित खेल पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं परिचय दिया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि कक्षा 12 के छात्र छात्राओं हेतु ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल अप्रैल 2015 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किये जायेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने मथुरा जनपद में विभिन्न खेलों के स्तर पर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने सीबीएसई तथा यूपी बोर्ड के विद्यालयों की सहभागिता पर बल दिया गया। महेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों ने को सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में कराये जायें ताकि विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं को खेलों में भागीदारी का पूरा मौका दिया जाये। उनका मानना था कि हर विद्यालय में विद्यार्थियों को खेलकूद आवश्यक रूप से कराये जायें तथा उनकी अंतर्विद्यालय स्तर पर प्रतियोगितायें आयोजित कराई जाये। जिमनास्टिक के जिला महासचिव सीपी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिये विद्यालय में इण्डोर गेम्स तथा एथलेटिक्स भी कराये जाने सुनिश्चित हों साथ ही मैदानी खेलों का भी आयोजन क्रमबद्व तरीके से आयोजित हों। डा0 दलवीर सिंह, बलवीर सिंह एवं दिनेश चतुर्वेदी ने भी समय समय पर विद्यालय स्तरीय प्रतियोगितायें आयोजित कराये जाने पर बल दिया। पद्म सिंह, प्रेमशंकर, राकेश गुप्ता, जेएस पाॅल, जय प्रकाश, सीमा शर्मा पुष्पेन्द्र सिंह, सीताराम, दिनेश कुमार, राकेश शर्मा, नरेन्द्र सिंह, असलम खान, सुरेश शर्मा, संजू शर्मा, दिव्या, पवन कुमार, सीपी सारस्वत, राजेश शुक्ला, अमित सिंह, सोनू सिंह, सुनील सिंह, योगेश यादव राजेन्द्र शर्मा, पवन राघव, मुकेश कुमार, वर्षा, गोकुल सिंह, मोहन श्याम, भूपेन्द्र कुमार, राजेन्द्र वशिष्ठ, सुनीता अग्रवाल, सुनील तिवारी, राजेन्द्र गोला, पंकज कालरा, गौरव कमार ने अप्रैल माह में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल कराये जाने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। जिला ओलम्पिक संघ के मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बैठक में पधारे सभी खेल अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Read More

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दासजी ने आन्दोलन में गति देने के लिये ब्लाॅक स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी व ब्लाॅक अध्यक्ष संयुक्त रूप से पदयात्रा का कार्यभार सभांलेंगे इसके साथ ही यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारयों ने चैमुहाँ में जनजागरण किया। साथ ही  हनुमान मन्दिर पर कीर्तन में  शामिल हुये। इसके साथ-साथ लागों को यमुना आन्दोलन के लियें जागरूक किया। जिसमें 11 मार्च 2015 से शुरू हाने वाली यमुना बचाओं की पदयात्रा के विषय में जन सम्बोधित किया। सन्त ने कहा कि अब सयम आ गया है सबको एकसाथ होकर सरकार से यमुना के लिये लड़ाई लड़ने का हम सब को साथ होकर यमुना आन्दोलन में भाग लेना होगा।  इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, आजाद कुमार, प्रेम दाजी, दुर्गा दास आदि उपस्थित थे।  

Read More

कल दिनांक 14 दिसम्बर 2014 को  अन्तरराष्ट्रीय स्वंय सेवक दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के नजफगढ़ नाले पर यमुना भक्त करेंगे अनशन जिसमें यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारी सहित दिल्ली के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा हजारों लोग धरना देंगे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास जी ने कहा कि दिल्ली का नजबगढ़ नाला दिल्ली का सबसे बड़ा नाढ़ नाला दिल्ली का सबसे बड़ा नाला है जिसमें दिल्ली की सम्पूर्ण गंदगी उस नाले में गिरती है। ये नाला आगे जाकर यमुना नदी में मिल जाती है। जिससे यमुना का जल जहरीला हो रहा है। लाखों लोगों का जीवन खतरें में है। इसके साथ 11 मार्च 2015 से 21 मार्च 2015 तक होने वाली यमुना बचाओ पदयात्रा में लाखों लोग दिल्ली में यमुना मुक्तिकरण व शुद्धिकरण के लिये अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किया जायेगा। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने कहा कि यमुना मैया यम की बहिन है, और यम की चेतावनी है दिल्ली वालों कि जिस प्रकार यहां के निवासियों ने यमुना को पीडि़त किया और मृत सैया पर पहुंचाया है उसी प्रकार दिल्ली वालों को यम भी बीमारियों से ग्रसित कर यमपुरी ले जायेगा। इसिलिये हमारी विनम्र प्राथना है कि आने वाले जीवन की रक्षा करें और यमुना की रक्षा हेतु यमुना रक्षक दल में जुडें। इस विषय पर दिल्ली से हरदयाल कुशवाह, संजय यादव, शिवकुमार प्रेमी, प्रमोद कुमार, शाशा संाहव, मन्सूरी आईना के संपादक राजा मन्सूरी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। नगर पालिका प्रशासन ने सड़क चैड़ीकरण के नाम पर फुटपाथों को तुड़वा दिया लेकिन सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से होने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। शहर में दर्जनों से अधिक दुकानदारों ने नालियों के ऊपर भी अतिक्रमण कर रखा है लेकिन नगर पालिका ने नालियों के ऊपर रखे हुए पत्थर एवं अन्य सामान को नहीं हटवाया। टूटे हुए फुटपाथों पर हुए गडढों के कारण नालियों का गंदा पानी इनमें भर जाता हैं जिससे दुकानदारों को तो परेशानी हो ही रही हैं साथ ही सामान खरीदने वाला व्यक्ति भी दुकान तक नहीं पहुंच पाता। 

Read More

अतिक्रमण का विरोध करने पर घटना को दियां अंजाम गोवर्धन। कस्बा राधाकुंड में आदर्श नगर योजना के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य में नामजद व्यक्ति ने अध्यक्षा को धमकी देकर सरकारी कार्य के नवनिर्मित नाली निर्माण को भी तोड़ दिया। इस पर नगर पंचायत पंचायत ईओ ने थाने में शिकायत की है। थाने में दी गई तहरीर में ईओ नगर पंचायत राधाकुंड रजनीश शर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या 2 के अंतर्गत नन्नू के प्लॉट से पप्पू के मकान तक व खेमा के मकान से ओमी चक्की वाले तक नाली व इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। नवनिर्मित नाली निर्माण को अवैध अतिक्रमण के चलते नन्नूराम सैनी पुत्र श्याम लाल निवासी माली मोहल्ला ने तोड़ दिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमवती को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Read More

यमुना बचाने को गिर्राज परिक्रमा लगाते राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के ब्लाक अध्यक्ष राम पुरोहित सहित 51 भक्त गोवर्धन। गोस्वामी पूज्य पाद गोस्वामी पंकज बाबा के निर्देशन में यमुना महारानी को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के ब्लाक अध्यक्ष रामपुरोहित सहित 51 भक्तों ने गिर्राज जी की द्वतीय वर्ष की पांचवी परिक्रमा लगाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के ब्लाक अध्यक्ष रामपुरोहित ने कहा कि यमुना महारानी हमारे ब्रज की धरोवर है इसको बचाने के लिए प्रत्येक ब्रजवासी को संघर्ष करना चाहिए। इस मौके पर दीनदयाल, खिल्लविहारी, गंगा राम, बबलू, अजय गौड, ब्रज किशोर, सागर, अजय ठाकुर, गोपाल, गोविंदा, केशव, मानसिंह, सुभाष, सोनू, प्रथ्वी, बल्देव आदि भक्त थे।  

Read More

मथुरा। जिला ग्रामोधोग अधिकारी ने सूचित किया है, कि जिला ग्रामोधोग कार्यालय मथुरा, द्वारा विभागीय जानकारी देने हेतु लोहिया ग्राम नगला आमरा ग्राम पंचायत नौंगाॅग सौंख रोड़ मथुरा में दिनांक 15.12.2014 को एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु अधिकतम संख्या में पधारने का कष्ट करें, अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोंधोग अधिकारी दूरभाष सं0 7408410753 पर सम्पर्क करें।  

Read More

मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार की अग्रशक्ति सदस्याऐं मथुरा स्वच्छता अभियान का प्रांरभ 16 दिसंबर को चुनरी मनोरथ में स्वच्छ मथुरा के संकल्प के साथ करेगी। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के उददेश्य से शहर के विभिन्न स्कूलों व काॅलेजों में स्वच्छता व सपफाई व्यवस्था के संदर्भ में संगोष्ठी  का आयोजन भी किया जायेगा। स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में पूर्व अग्रशक्ति अध्यक्षा लक्ष्मी गर्ग ने बताया इस स्वच्छता अभियान के तहत अग्रवाल क्लब की अग्रशक्ति सदस्याऐं सफाई न होने से होन वाली बीमारी के बारे में लोगों को  जागरूक करेंगी। बैठक में अध्यक्षा राधा अग्रवाल ने बताया इस अभियान में सभी सदस्याऐं विभिन्न कालौनियों में जाकर स्थानीय महिलाओं को गंदगी व खराब सफाई व्यवस्था से होने वाली बीमारियों के साथ इसके दुष्परिणामों के बारे में भी बतायेगी। बैठक में सचिव प्रीति अग्रवाल ने बताया यमुना जी जब प्रदूषण मुक्ति होगीं तभी मथुरा भी स्वस्थ होगा। इसी लिए हम सब को मिलकर यमुना प्रदूषण मुक्ति का संकल्प लेकर यमुना शुद्विकरण में मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्व होना चाहिए।  इसी उददेश्य से 16 दिसंबर को यमुना महारानी का पूजन व यमुना मनोरथ का विशाल आयोजन यमुना तट पर आयोजित किया जायेगा। बैठक में होने वाले चुनरी मनोरथ की रूप रेखा पर सभी सदस्याओं ने चर्चा की। अध्यक्षा राधा अग्रवाल, सचिव प्रीति अग्रवाल, पूर्व अग्रशक्ति अध्यक्ष लक्ष्मी गर्ग, पारूल अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, गरिमा सिंघल, राति अग्रवाल, कविता सिंघल, रितिका गर्ग, पूनम अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सुहानी गोयल, अनुपमा गोयल आदि उपस्थित थी।  

Read More

मथुरा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है, कि अन्य विछड़े वर्ग की शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को डोयक से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाना है। अतः एतदद्वारा जनपद मथुरा, के रहने वाले अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक बेरोजगार युवक युवतियों को सूचित किया जाता है कि यदि वे ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो अपना आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित शैक्षिक योग्यता, जाति एंव आय सहित दो प्रतियों में अपना आवेदन पत्र दिनांक 15 दिसम्बर  तक कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, राजीव भवन, मथुरा में उपलब्ध करा दें। इस प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडियट, आय 35 वर्ष से अधिक नहीं, बेरोजगार तथा अभिभावक की आय गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिये। आवेदन पत्र एंव अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क करें।

Read More