मुंबई। मालाड (पश्चिम) में स्टेशन के बाहर रेलवे ब्रिज के पास काफी गन्दगी थी। जिसे साफ़ करने के लिए सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने एक सफाई अभियान " हम स्वच्छ, मुंबई स्वच्छ" की शुरुवात की। उन्होने और उनके कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाकर उसे साफ़ किया। और इस अवसर पर मनमोहन गुप्ता कहा," मोदीजी, गांधीजी के सपनों को साकार कर रहे हैं,हमे भी चाहिए कि उनका साथ दे और इसकारण हमने यह सफाई अभियान की शुरुवात की है। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास की जगह और परिसर को केवल साफ़ रखे और खुद को साफ़ रखे तो मुंबई की पूरा देश साफ़ होगा और गंदगी से सभी को मुक्ति मिलेगी और हम स्वस्थ होंगे। " मालाड (पश्चिम) में स्टेशन के बाहर रेलवे ब्रिज के पास"सुलभ शौचालय" है। जहॉ पर एक मुतारी (मूत्रालय/टॉयलेट) है, जोकि केवल तीन लोगों के लिए है और उसका गेट इतना छोटा है कि एक भी आदमी ठीक से अंदर नहीं जा सकता है। और वहाँ काफी गन्दगी रहती है। और मालाड में काफी आबादी है और यहाँ सुबह शाम लाखों की संख्या में लोग आते जाते है जैसे कि कॉलेज के बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग , शॉपिंग करने वाले, दुकानदार, फूटपाथ पर धंधा करने वाले दूकानदार इत्यादि। इसकारण मुतारी में काफी गर्दी होती है लोगो को काफी तकलीफ होती है और काम पर जाने में देरी होती है। इसकारण "गांधी विचार मंच" ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात " सुलभ शौचालय" के पास शुरू किया है। जिसे बाद में यहाँ के सांसद, विधायक, कॉर्पोरेटर और मुख्यमंत्री को भेजा जायेगा। मनमोहन गुप्ता ने कहा, " मालाड की आबादी सैकड़ों से लाखों में पहुंच गयी। लेकिन स्टेशन के पास एक " सुलभ शौचालय" का दो " सुलभ शौचालय" तक नहीं हुआ। आखिर क्यों? क्या सरकार जनता को बेसिक जरुरत को भी पूरा नहीं कर सकती है ? हर जगह फाइन की बात करती है लेकिन जब आप सुविधा नहीं देंगे तो आदमी आसपास के परिसर को ही गन्दा करेंगे। यहाँ की समस्या को यहाँ के सांसद, विधायक, कॉर्पोरेटर देखे और इसपर कार्यवाही करे।" Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)
Read More




