मथुरा

मथुरा। पुरातात्विक एवं धार्मिक महत्व की धरोहरों को भूमाफिया व अराजक तत्व कब्जाने पर लगे है। कई पुरातत्व महत्व व धार्मिक महत्व के स्थान टीले मंदिर, कुण्ड आदि कब्जा लिये गये हैं। श्रीकृष्ण प्रभु द्वारा मथुरा के राजा कंस के कुवलया पीठ हाथी का वध किया गया। यह वध स्थल के0 आर0 इंटर कालेज के मैन गेट के सामने हाथी टीले के रूप में पुरातत्व विभाग में दर्ज है। जिसे भूमाफिया व एक समाज विशेष कब्जाने में लगे हैं। फर्जी कागजों को बनाकर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जबकि यह सनातन हिन्दु धर्माबलम्बी लोगों की आस्था का केंद्र है। जिसे कुछ लोग कब्जाने पर जुटे हैं। ऐसे ही लोगों ने इस टीले को कब्जाने के लिए जेसीबी चलाकर एक सार करने का प्रयास भी किया है। जो कि जिला प्रशासन की घोर लापरवाही का प्रतीक है। वहीं धनुष टीले को भी कब्जाने में जुटे हैं। लोग ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की इन इमारतों व भूखंडो को लोग कब्जाने में लगे हैं। हमारा जिला प्रशासन व पुरातत्व विभाग से आग्रह है कि वह ऐसी ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों को कब्जाने से रुकवाये। बताया गया है कि विगत दिन समाज विशेष के कुछ लोगों ने हाथी टीले क्षेत्र में कब्र खोदने हेतु गड्ढे भी बनाये गये है। जिला प्रशासन से पुनः आग्रह है कि वह शीघ्र ही इस ओर कार्यवाही करें।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशों पर आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी अपने स्तर से ग्रामीण तथा दूर दराज के क्षेत्रों तक पहुॅचाने हेतु लगातार प्रयास करें ताकि वादकारियों को अपने वादों का निस्तारण समय से कराने हेतु सम्बन्धित न्यायालय में उपस्थित हो सके। उन्होंने अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाघिकारियों, तहसीलदारों, जिला सूचना अधिकारी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, परिवहन, रोडवेज बैेंक प्रबन्धकों, बीमा कम्पनियों, थानाध्यक्षों, विद्युत, चकबन्दी, बाॅट माप, भरण पोषण, पारिवारिक, राजस्व तथा अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने विभागों से सम्बन्धित सभी वादों को शतप्रतिशत निस्तारण कराने हेतु अपनी कार्यवाही पूर्ण कर तथा वादकारियों को इस सम्बन्ध में अवगत कराकर वादों को सम्बन्धित न्यायालयों को भेजें ताकि समय से वादों को निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी हेतु वृहद प्रचार प्रसार करें। जिससे कि अधिक से अधिक वादकारियों को उसकी जानकारी मिल सके, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से भी आमजनों को लगातार इस सम्बन्ध में सूचना प्रकाशित होती रहे। उन्होंने मनोरंजन कर अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि वे स्थानीय टी0वी0 चैनलों के माध्यम से लगातार प्रतिदिन इसकी जानकारी देते रहे जिससे दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले वादकारियों को भी इसकी जानकारी मिलती रहे। जिला सूचना अधिकारी ने अवगत कराया है कि आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 02 दिसम्बर से 04 दिसम्बर 2014 तक किया जायेगा। उन्होंने अवगत कराया है कि 02 दिसम्बर को मथुरा ब्लाॅक में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में, 03 दिसम्बर को जिला न्यायालय परिसर में तथा 04 दिसम्बर को कलेक्टेªट प्रांगण में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक वादकारियों को इसकी जानकारी मिल सके।

Read More

मथुरा। लीला पुरुषोत्तम योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के श्रीमुख से कुरुक्षेत्र की रणभूमि में धनुर्धर अर्जुन को कर्तव्य बोध कराने के उद्देश्य से निःसृत हुई अमृतवाणी के 18 अध्याय किस तरह इस अर्थ प्रधान घोर कलियुग में मनुष्य के लिये एक मात्र कल्याण व शान्ति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है सर्व विदित ही है। स्वार्थ की दौड़ में आकण्ठ डूबे मानव को नई दिशा  का ज्ञान कराने के उद्देष्य से श्रीमद् भगवद् गीता जी की जयंती के पावन अवसर पर एक विद्वत गोष्ठी का आयोजन श्री कृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन के दक्षिणी सभागार में मंगलवार 02 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से किया गया है। सेवा संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह के अनुसार गोष्ठी में गीता चिंतक डा0 श्रीकृष्ण चन्द्र जी शास्त्री जी श्रीमद् भगवद् गीता जी की वर्तमान परिवेश में महत्ता पर गीता प्रेमियों के समक्ष अपना चिंतन रखेंगे। संस्थान द्वारा गीताजी का नित्य पाठ करने का संकल्प लेने वाले 500 भगवद् भक्तों को श्रीमद् भगवद् गीता जी की भावार्थ सहित पुस्तक भेंट की जायेंगी। नित्यपाठ के संकल्पकर्ता सोमवार सांय 5 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित गीता रामायण पत्र व्यवहार विद्यालय में संपर्क कर अपना संकल्प अंकित कराने हेतु आमंत्रित हैं। संस्थान द्वारा सभी भक्तों से अधिकाधिक संख्या में गोष्ठी में उपस्थित होकर गीताजी के माहात्म्य का लाभ उठाने की अपील की है।

Read More

मथुरा। जिला विकलांगजन विकास अधिकारी मथुरा श्याम सुन्दर इकनौरियां ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप योजना के अन्तर्गत विकलांजनों को यंत्र एवं उपकरणों से पहले जनपद मथुरा में दिनांक 05 अगस्त 2014 से दिनांक 09 अगस्त 2014 तक पाॅच दिन शिविर आयोजित किये गये। सामाजिक संसाधन संस्थान उ0प्र0 कानपुर के द्वारा आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदन कर्ताओं के सापेक्ष सहायक उपकरण वितरण कराये जाने की अपेक्षा की है। अतः उपरोक्त के क्रम में दिनांक 17 दिसम्बर 2014 दिन बुधवार को गोबिन्द मठ कैमारवन, वृन्दावन मथुरा में स्थान इस जनपद में सहायक उपकरण वितरण हेतु तिथि निर्धारित की गयी है।

Read More

मथुरा। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 03 दिसम्बर 2014 को अपरान्ह 03 बजे कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की गयी है।

Read More

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा ने अवगत कराया है कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस 6 दिसम्बर पर नागरिक सुरक्षा के वार्डन पदाधिकारियों के सहयोग से नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा सप्ताहिक कार्यक्रमो आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 02 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे कार्यक्रम व दोपहर का भोजन एवं मिष्ठान वितरण, राजकीय अनाथालय सिविल लाइन मथुरा, द्वारा आईसीओ भारत भूषण तिवारी एवं गोन्दि पो0वा0, 03 दिसम्बर, को दोपहर 01 बजे, क्राॅस कण्ट्री रेस बो0पी0 एकेडमी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कालौनी, सतीश चन्द शर्मा पो0वा0 द्वारा तथा सार्थक चतुर्वेदी डि0टि0वा0 द्वारा पुरूस्कार वितरण किया जायेगा। 04 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे फल वितरण जिला चिकित्सालय मथुरा में चन्द्रशेखर अग्रवाल, डि0वा0 नागरिक मथुरा। 05 दिसम्बर को सांय 03 बजे विचार गोष्ठी सुझाव नागरिक सुरक्षा कार्यालय मथुरा में कल्याण दास अग्रवाल डि0वी0वा0 नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डनो द्वारा। 06 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे झंडारोहण संकल्प शुभकामनाओं संदेशो का वाचन एवं राष्ट्रगान, नागरिक सुरक्षा कार्यालय मथुरा नगर मंजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक राजीव अग्रवाल वी0वा0 एवं नागरिक सुरक्षा के वेैतनिक व अवैतनिक पदाधिकारियों द्वारा किये जायेगे।

Read More

गोवर्धन के जतीपुरा में गौ रक्षा अभियान के तहत गाय के दूध से अभिषेक करते राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के पदाधिकारीगण गोवर्धन। तलहटी में राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के तत्वाधान में गौ रक्षा एवं यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर पूज्यपाद गोस्वामी पंकज बाबा के सानिध्य में गिरिराज जी का अभिषेक गाय के दूध के साथ किया गया। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक राम पुरोहित के निर्देशन में भक्तों ने जन जागरूकता के साथ गिरिराज जी की पूजा में सिर्फ देशी गाय के दूध का प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर राम पुरोहित ने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने कामधेनु गाय के दूध से गिरिराज जी का अभिषेक किया है। उन्होंने गौ संवर्धन के लिए तलहटी में गौ चारण लीला की है। भगवान की साक्षात् लीलाओं को ब्रजवासी भूलते जा रहे हैं। उन्होंने यमुना जी की शुद्धि को लेकर 31 गिरिराज जी की सात कोस की सामुहिक परिक्रमा पूरी कर ली हैं। जल्द ही यमुना जी शुद्ध होकर प्रबल धारा के रूप में बहेंगी। इस मौके पर गणेश पांडेय, दाऊजी पांडेय, कुंज बिहारी कौशिक, भोलेश्वर, सुनील, जयप्रकाश, विष्णु कौशिक, विट्ठल, शंकर कौशिक आदि उपस्थित थे।  

Read More

गोवर्धन में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण स्वास्थ परीक्षण अभियान का शुभारम्भ करते पदाधिकारीगण गोवर्धन। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं सामाजिक वैलफेयर परिषद ने अपने कार्यक्रम स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ भारत अभियान का शुभारम्भ आज 01 दिसम्बर से यहां गोवर्धन में किया गया। इस अभियान के तहत संस्था के द्वारा मधमेह, रक्तचाप, किडनी, इन्फैक्शन, लीवर इन्फैक्शन, ब्लड ग्रुप हीमोग्लाबिन, कोलेस्ट्रोल और हैपेटाईटिस बी आदि का परीक्षण किया जायेगा। रूधिर परीक्षण के बाद संस्था के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने इस अभियान की शुरूआत करते हुए बताया कि हमारी संस्था के स्वास्थ परीक्षण दल सम्पूर्ण भारत के हर गांव में जा कर प्रत्येक ग्रामीण की स्वास्थ जांच करेगी और उन्हें अब तक अज्ञात अपनी बीमारियों से मुक्त करेगी। साथ ही संस्था द्वारा ग्रामीणो को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संस्था का ये अभियान 1 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक पूरे भारतवर्ष में चलाया जायेगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी राजकुमार, नुसरत खान, हसन खान, मनोज, भीकचन्द्र आदि के साथ साथ अनेकों ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।   

Read More

सेमिनार आयोजित कर की बचाव और रोकथाम की भूमिका पर चर्चा शहर में जागृति फाउण्डेशन द्वारा निकाली गयी एडस जागरूकता रैली में शामिल लोग एडस के शिकार मृतकों की आत्मशान्ति हेतु प्रार्थना करते लोग मथुरा। ब्रज क्षेत्र की चर्चित सामाजिक सीबीओ जागृति फाउण्डेश द्वारा आज 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों का प्रारम्भ एड्स के प्रति जागरूक कार्यक्रमों का प्रारम्भ 11 बजे जागरूकता अभियान रैली के शुभारम्भ से किया गया। रैली का प्रारम्भ क्षय रोग अधिकारी डाॅ0 अनिल वशिष्ठ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जो जीआईसी काॅलेज के प्रांगण से प्रारम्भ होकर विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जाकर समापन हुआ। वहीं फल और मिठाई वितरण किया गया। रैली में भारी मात्रा में विद्यार्थी और नगर के सभ्रान्त नागरिकों ने भाग लिया। जागरूकता रैली में एड्स से सजग रहने के नारे और स्लोगन के द्वारा आम नागरिकों को सजग किया जा रहा था। रैली के संयोजक समाज सेवी मौ0 याकूंब खाॅ ने बड़े ही मनोयोग से रैली को सफल बनाने के लिए तथा एचआईवी एड्स जैसे रोग से सावधान रहने का संन्देश दिया। गांधी प्रतिमा के समक्ष एचआईबी से सजग रहने के साथ साथ समाज के हर वर्ग को इससे बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास की अपील की गयी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। प्रमुख समाज सेविका डाॅली जान के निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एमटीएच समुदाय के सदस्यों ने भारी मात्रा में एड्स रोग से ग्रस्त दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धान्जली अर्पित की। जिसमें किन्नर, एवं एमएसएम टीजीयो ने अपने अधिकारों के साथ एड्स को समाज में फैलने से रोकने के लिए सजग और सघर्षरत रहने का संकल्प लिया। दो बजे से जागृति फाउण्डेशन के छत्ता बाजार स्थित कार्यालय के हाॅल में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार का उद्घाटन प्रख्यात समाज सेविका तथा विगत एचआईवी एड्स पर किन्नरों, टीजीयो, एमएसएमों पर कार्य करने वाली डाॅली जान ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेमीनार में विशेषज्ञों, डाक्टरों और के साथ साथ साहित्यकार, कवि समाज सेवी, शिक्षाविद्, अधिकारियों ने भी भाग लिया। सेमीनार डाॅ0 एसके तौमर, डाॅ0 केके पालीवाल, डाॅ0 मनीष शर्मा, डाॅ0 लीना सिंह के अपने वक्तव्यों में महत्वपूर्ण जानकारियों प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डाॅ0 ताराचन्द शर्मा पूर्व प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय ने की। मुख्य अतिथि प्रख्यात रंगकर्मी पं0 लोकेन्द्रनाथ कौशिक थे। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने कहा कि मानव सेवा सर्व धर्मो से बड़ी है और हमें लोगों को एड्स जैसी भयंकर बीमारी के प्रति करना चाहिए और आज की युवा पीढ़ी को भी उन्होंने संयम रखने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि गीतकार डाॅ0 नटवर नागर, दूरदर्शन मथुरा के पूर्व प्रभारी निदेशक आरके त्रिपाठी, संयोजक समाज सेवी मौ0 याकूब खां थे। धन्यवाद ज्ञापन जागृति फाउण्डेशन के कार्यक्रम अधिकारी सौरभ कौशिक ने किया। कार्यक्रम में भगवान सिंह, नारायण प्रसाद शर्मा, आलोक तिवारी, आचार्य रसिक बिहारी शर्मा, बसन्त लाल शास्त्री, रत्नेश चतुर्वेदी, प्रतीक अग्रवाल, बिहारी, रविन्द शर्मा, तरूण अग्रवाल, बांकेबिहारी, नवल किशोर यादव, कृष्णचन्द्र, ललता कोती, मुनब्बर खां, सुरेशचन्द राठौर, अमित बंसल, राजेन्द्र कैशोरिया, प्रयागनाथ चतुर्वेदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

Read More

बल्देव में सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करते चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा एवं अन्य बल्देव। दुर्दशा पर आंसू बहा रहे कस्वा बल्देव के पुराने बस स्टैण्ड चैक मेें इन्टर लाॅकिंग व नाली निर्माण का कार्य नगर पंचायत बलदेव द्वारा राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत करीव 24 लाख रूपये की लागत से कराया गया है। जिसका कि सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि बल्देव का सर्वांगीण विकास कराना ही उनका ध्येय है। आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे, कार्यक्रम में आचार्य विष्णु, सुजीत वर्मा, दाताराम, हरीश पाण्डेय, गोंकुलेश पाण्डेय, मुनीश शर्मा, सुन्दर स्वरूप प्रधान, शम्भू शर्मा, सूरज छौंकर, रमेश, सतीश पाण्डेय, सत्तन पाण्डेय, श्याम सुन्दर पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More