मथुरा

तहसील दिवस पर ब्लाॅक मुख्यालय पर लोक अदालत का प्रचार करता एक जादूगर  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं अधिक से अधिक वादकारियों को जोड़कर पूर्व की भाॅति अच्छी संख्या में वादों को निस्तारित कराने हेतु वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज मथुरा सदर ब्लाॅक के प्रागंण में आयोजित हुए तहसील दिवस के अवसर पर ग्रामीण अॅचलों से आये हुए आमजनों की जानकारी हेंतु एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (जादू) के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की विस्तृत जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दल नेता एस0 मयंकर द्वारा दी गयी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया है कि मा0 उच्चत्तम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है मथुरा जनपद में भी 06 दिसम्बर को यह राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसलिये सभी ग्रामीण जनों से जिलाधिकारी तथा जनपद न्यायाधीश की यह अपील है कि वे अपने गाॅव में लौटकर अपने जानकारों तथा वादकारियों को इस बात की जानकारी दें कि वे उक्त दिनांक को जनपद न्यायालय में जाकर अपने वादों का निस्तारण करायें ताकि वे अनावश्यक रूप से परेशान न हों। जिला सूचना कार्यालय की प्रवक्ता रीता शर्मा ने अवगत कराया है कि उक्त दिनांक को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि आज 02 दिसम्बर को तहसील दिवस में, 03 दिसम्बर को जनपद न्यायालय के प्रागंण में तथा 04 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट प्रागंण में प्रचार प्रसार के यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे ताकि ऐसी जगहों पर ग्रामीण अॅचलों से आने वाले वादकारियों को लोक अदालत के सम्बन्ध में समय से जाकारी हो सके और वे सम्बन्धित न्यायालय में जाकर अपने वाद का निस्तारण करा सके। 

Read More

तहसील दिवस में प्राप्त 88 में से 5 शिकायते मौके पर निस्तारित  सदर तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याऐं सुनते डीएम राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सदर ब्लाॅक के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चक रोडों, तालाबों, आम रास्तों, ग्रामसभा की जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतें प्राप्त हुई है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीमें बनाकर तत्काल ऐसे अवैध कब्जों को तुरन्त हटायें। उन्होंने आज प्राप्त 88 शिकायतों में से 05 का शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों हस्तगत कराते हुए उन्हें निर्देशित किया है कि वे एक सप्ताह के अन्दर इन शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में शिकायत अधिक दिनों तक लंबित नहीं रहनी चाहिये। यदि उसके निस्तारण कोई भी परेशानी आ रही हो तो वे शीघ्र ही उनके संज्ञान में लाकर शिकायत का निस्तारण करालें। उन्होंने यह भी बताया कि इन प्राप्त शिकायतों की समीक्षा शासन द्वारा सीधे तौर पर की जाती है। इसलिये इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने आज प्राप्त शिकायतों में से 35 शिकायतें राजस्व, 11 पुलिस तथा अन्य सभी पर गम्भीर रूख अपनाते हुए अधिकारियों से कहा है कि मौके पर जाकर शिकायत को गुणवत्ता परक निस्तारण करते हुए शिकायत कर्ता को सन्तुष्ट किया जायें ताकि उसे पुनः शिकायत का मौका न मिल सके। आज प्राप्त दो शिकायतें ऐसी थी जिनकी पूर्व में शिकायत की गयी थी और निस्तारण की कार्यवाही से वे सन्तुष्ट नहीं थे और उन्होंने पुनः इन शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किये है जिन पर जिलाधिकारी ने पुनः अधिकारियधें को निर्देशित किया गया है वे पुनः मौके पर जाकर समस्या को देखें और उसका निस्तारण करें। उन्होंने अवैध कब्जों पर भी कड़ा रूख अपनाया है और तत्काल टीमें बनाकर कब्जा हटवाने के निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कब्जा धारक द्वारा कब्जा हटाने में आनाकानी की जाती है तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायें। उन्होंने पूर्व की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की है। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने पुलिस विभाग की शिकायतों पर गम्भीर रूख अपनाकर पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि थाने चैकी में आने वालों से ठीक भाषा में अच्छा बरताव कर उनकी समस्याओं को सुनें तथा उसका निस्तारण करें। मगोर्रा थाने की सौंख चैकी से सम्बन्धित एक मारपीट की घटना पर चैकी इन्चार्ज व थानाध्यक्ष द्वारा शिकायत दर्ज न करने पर तहसील दिवस में अपनी फरियाद लेकर आये हुए ग्राम अहमद के भगवान सिंह पुत्र खिल्लू द्वारा की गयी शिकायत पर उन्होंने कड़ा रूख अपनाते हुए सम्बन्धित थानाध्यक्ष को तत्काल मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की चिकित्सीय जाॅच कराकर मुकदमा दर्ज करने तथा आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस से सम्बन्धित तहसील दिवस में प्राप्त 12 शिकायतों पर भी उन्होंने गम्भीर रूख अपनाया है और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Read More

जयगुरूदेव के वार्षिक सत्संग मेले में दहेज रहित विवाह के दौरान नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देते बुजुर्ग मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला में संस्थाध्यक्ष पंकज बाबा ने कहा कि महापुरुषों ने कहा है बड़ा बैरी ये मन घट में, इसी को जीतना कठिना। जिन्होंने मार मन डाला, उन्हीं को सूरमा कहना। सच्चा सुख केवल उसी को मिलता है जिसने अपने मन को गुरु की भक्ति में लगाकर जीवात्मा को निजघर पहुंचा दिया। यहां के सामान से कभी पूरा सुख नहीं मिलेगा। जिस प्रकार एक जेल खाने में बहुत से कैदी बन्द हों और एक परोपकारी मीठा शर्बत पिलाये, अच्छा अच्छा भोजन कराये, अच्छा कपड़ा पहनने के लिये दे, लेकिन वे सब कैदी ही कहलायेंगे। कोई ऐसा परोपकारी आ जाये जो जेल के ताले को खोलकर सभी कैदियों को आजाद कर दे, तो वे हमेशा के लिये आजाद हो जायेंगे। इसी प्रकार महापुरुष इस मनुष्य रूपी मकान में बंधी जीवात्माओं को उस परोपकारी की भांति जन्म मरण के बन्धन से मुक्त कराने के लिये आते हैं। उन्होंने कहा कि बादल के स्वच्छ पानी के बूंद की तरह जीवात्मायें अपने सच्चे देश को छोड़कर इस काल माया के देश में आकर फंस गयी हैं। पहले जब ये निर्मल थीं तो मन इसका साथी था। लेकिन धीर धीरे पाप पुण्य रूपी गन्दगी जीवात्मा के ऊपर पहाड़ों की तरह जमा हो गई और मन इन्द्रियों के भोगों में लिप्त हो गया। दुनियाँ के जीव अपनी गन्दगी को धोने के लिये नदियों के पवित्र जल में जाकर स्नान करते हैं। लेकिन इस जल से केवल शरीर को शुद्ध किया जा सकता है, मन और जीवात्मा को नहीं। उन्हांेने आगे कहा कि रूहानियत को प्राप्त करने के लिये पांच साल का छोटा बच्चा बनना पड़ता और पढ़ना लिखना सब भूलना पड़ता है। पढ़े लिखे को यदि कोई रास्ता बताया जाता है तो पहले वह नक्शे को देखकर उसकी पुष्टि करेगा, रास्ते में लोगों से पूछेगा। जब उसकी बुद्धि को तसल्ली हो जायेगी तो सीधा चल देगा, तभी काम बनता है। जब एक बार विश्वास हो जाता है तो उसी भरोसे विश्वास से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। भक्ति में सतगुरु पर विश्वास और भरोसे की जरूरत पड़ती है। मेले में इक्कीस जोड़े दहेज रहित विवाह सम्पन्न हुये। कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो गया। संस्थाध्यक्ष ने अधिकारियों, कर्मचारियों को सहयोग के लिये धन्यवाद दिया और मथुरा व जिले की जनता तथा अपनी सद्भावनायें व सहयोग देने वाले समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालु अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं।

Read More

मोबाइल प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते अतिथिगण मथुरा। युवा तकनीकी कौशल प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने राष्ट्र के विकास मे सहयोगी बने सिंड आर सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा एक भी दिन खाली न बैठे। संस्थान से प्राप्त ज्ञान का प्रयोग अपने स्वरोजगार प्रांरभ करने के लिये करे। यह विचार सिंडिकेट बैंक आगरा आचलिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक एच एल चंुबर ने सिंड आर सेटी के 30 दिवसीय निशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षार्थी युवाओ को संबोधित करते हुए कहे। उन्होने युवाओ केा मोबाईल रिपेयरिंग के स्वरोजगार की संभावनाओं को बताते हुए कहा कि आज के वर्तमान युग मे मोबाईल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आवश्यक उपकरण है। इसके सही करने का कार्य ग्राम व शहर स्तर पर छोटी सी ूपजी लगाकर अच्छी आय प्रदान कर सकता है। युवा अपने ज्ञान व तकनीकी कौशल का लाभ उठा कर अपना स्वरोजगार प्रांरभ करे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि संस्थान मे युवाओ को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यवहारिक, प्रबंन्धकीय ज्ञान प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जाता है। यहाॅ से पूर्व मे मोबाईल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपना स्वरोजगार प्रांरभ कर प्रतिदिन 500 से 2000 रूपये तक आय अर्जित कर रहे है। उन्होने संस्थान मे आगामी समय मे प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताये कि 30 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर बेसिक, 30 दिवसीय निशुल्क व्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाऐ शीघ्र प्रांरभ किये जा रहे है इच्छुक जनपदवासी युवा अपना पंजीरकण संस्थान पर करवा सकते है। बीपीएल युवाओ को प्राथमिकता प्रदान की जाऐगी।

Read More

मथुरा। जीआईटी कम्प्यूटर सेंटर द्वारा आर्य समाज रोड स्थित सेंटर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेंटर के डायरेक्टर हीरा बंसल ने प्रतियोगिता के परीक्षा परिणाम सेंटर पर घोषित किये। श्री बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न स्कूलों के करीब 450 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में आशुतोष अग्रवाल प्रथम, दीपा सक्सेना द्वितीय, अंकित कुलश्रेष्ठ तृतीय स्थान पर रहे, वहीं सांत्वना पुरस्कार विकास कुमार ने जीता है। शेष सभी छात्र छात्राओं को जीआईटी कम्प्यूटर सेंटर पर आगामी 25 दिसम्बर गुरूवार को प्रमाण पत्र एवं मेडल आगन्तुक अतिथियों द्वारा प्रदान किये जायेंगे। श्रीबंसल ने बताया कि अन्य छात्र छात्राओं को संेटर के कार्यालय से 29 नवम्बर और 1 दिसम्बर को अपने सर्टिफिकेट प्राप्त कर लें। इस अवसर पर श्वेता शर्मा, राखी, पिं्रस कुलश्रेष्ठ, मीनाक्षी, मनोज, सचिन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। सिडिंकेट बैंक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा ने फरह ब्लाक के पंीगरी गांव में वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अन्र्तगत जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों को बैंक में खाता खोलने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई जन धन योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस योजना के अन्र्तगत जीरो बैलेंस पर खाते खोले जाएगें व एक लाख का दुर्घटना बीमा व 5000 रूपये की ओवरड्राफ्ट की सुविधा व डेविट कार्ड रूपये कार्ड भी प्रदान किया जाएगा। इस खोते को खोलने से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया।  किसानों व ग्रामीण लोगों को बैंकों की अन्य जमा व ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की इस मौके पर लोगों की बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनका समाधान  भी सलाहकारों ने किया। इस मौक पर केन्द्र के वरिष्ट परामर्शक राम खिलाडी शर्मा व अमित चतुर्वेदी ने जानकारी प्रदान की।    

Read More

मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत जिला न्यायालय मथुरा ओमवीर सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार राज्य कार्य योजना वर्ष 2014-15 के अन्तर्गत विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन आज प्रातः 10 बजे जी0आई0सी0 इण्टर कालेज पर किया गया। इस रैली का शुभारम्भ बी0एस0 यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा ओमवीर सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से रैली को झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सुभाष इण्टर कालेज तथा जी0आई0सी0 इण्टर कालेज के अध्यापक छात्र उपस्थित रहे। रैली में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा के सचिव ओमवीर सिंह व्दारा उपस्थित छात्रो व अन्य जनसमूह को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 6 दिसम्बर के प्रचार प्रसार हेतु अवगत कराया गया। आज अपरान्ह 2 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत 6 दिसम्बर में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के अधिकाधिक वादो के निस्तारण हेतु एक परीक्षण गोष्ठी का आयोजन जिला न्यायालय स्थित केन्द्रीय कक्ष में माननीय अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा ओमवीर सिंह के साथ साथ समस्त अपर जिला न्यायाधीश, बीमा कंपनी के अधिकारी अधिवक्ता व पक्षकार आदि उपस्थित हुए। परीक्षण गोष्ठी में अधिकाधिक मोटर दुर्धटना प्रतिकर वादो के निस्तारण हेतु विचार विमर्श किया गया। परीक्षण गोष्टी में अध्यक्ष द्वारा सभी बीमा कम्पनियों के अधिकारियों एवं अधिवक्ता को अवगत कराया गया कि मोटर दुर्धटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु आगामी परीक्षण गोष्ठी का आयोजन दिनांक 4 दिसम्बर को सांय 4 बजे से जिला न्यायालय स्थित केन्द्रीय कक्ष में किया जायेगा जिसमें सभी बीमा कम्पनियो के अधिकारियों का व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अतिआवश्यक है।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र की कृष्णाधाम कालौनी में उदयवीर सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी पोखरा थाना अछनेरा आगरा ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर कृष्ण पुरम कालौनी निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र हुकुम सिंह के घर में घुसकर लाठी डन्डों से हमला कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी दी।  

Read More

  मुंबई। मालाड (पश्चिम) में स्टेशन के बाहर रेलवे ब्रिज के पास काफी गन्दगी थी। जिसे साफ़ करने के लिए सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने एक सफाई अभियान " हम स्वच्छ, मुंबई स्वच्छ" की शुरुवात की। उन्होने और उनके कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाकर उसे साफ़ किया। और इस अवसर पर मनमोहन गुप्ता कहा," मोदीजी, गांधीजी के सपनों को साकार कर रहे हैं,हमे भी चाहिए कि उनका साथ दे और इसकारण हमने यह सफाई अभियान की शुरुवात की है। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास की जगह और परिसर को केवल साफ़ रखे और खुद को साफ़ रखे तो मुंबई की पूरा देश साफ़ होगा और गंदगी से सभी को मुक्ति मिलेगी और हम स्वस्थ होंगे। "  मालाड (पश्चिम) में स्टेशन के बाहर रेलवे ब्रिज के पास"सुलभ शौचालय" है। जहॉ पर एक मुतारी (मूत्रालय/टॉयलेट) है, जोकि केवल तीन लोगों के लिए है और उसका गेट इतना छोटा है कि एक भी आदमी ठीक से अंदर नहीं जा सकता है। और वहाँ काफी गन्दगी रहती है। और मालाड में काफी आबादी है और यहाँ सुबह शाम लाखों की संख्या में लोग आते जाते है जैसे कि कॉलेज के बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग , शॉपिंग करने वाले, दुकानदार, फूटपाथ पर धंधा करने वाले दूकानदार इत्यादि। इसकारण मुतारी में काफी गर्दी होती है लोगो को काफी तकलीफ होती है और काम पर जाने में देरी होती है।  इसकारण "गांधी विचार मंच" ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात " सुलभ शौचालय" के पास शुरू किया है। जिसे बाद में यहाँ के सांसद, विधायक, कॉर्पोरेटर और मुख्यमंत्री को भेजा जायेगा। मनमोहन गुप्ता ने कहा, " मालाड की आबादी सैकड़ों से लाखों में पहुंच गयी। लेकिन स्टेशन के पास एक " सुलभ शौचालय" का दो " सुलभ शौचालय" तक नहीं हुआ। आखिर क्यों? क्या सरकार जनता को बेसिक जरुरत को भी पूरा नहीं कर सकती है ? हर जगह फाइन की बात करती है लेकिन जब आप सुविधा नहीं देंगे तो आदमी आसपास के परिसर को ही गन्दा करेंगे। यहाँ की समस्या को यहाँ के सांसद, विधायक, कॉर्पोरेटर देखे और इसपर कार्यवाही करे।" Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)

Read More

मथुरा। एनएसयूआई के कालेज छात्र नेताओं ने सभी छात्र छात्राओं की समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी छात्र छात्राओं के परीक्षाफल पुनः निर्गत करने हेतु कुलपति सं अनुरोध किया जाये। इस संबंध में छात्र छात्राओं द्वारा विश्व विद्यालय द्वारा निर्गत त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम के संबंध में आक्रोश व्यक्त किया गया तथा छात्र नेता विनय शर्मा से अपेक्षा की गई कि वह छात्र छात्राओं के त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम को ठीक कर पुनः निर्गत करने हेतु अनुरोध करें। इस संबंध में छात्र नेता विनय शर्मा ने छात्र छात्राओं को विश्वास दिलाया कि वह जल्द से जल्द आपकी शिकायत विश्व विधालय के सामने रखेंगे ताकि छात्र छात्राओं को आगे कहीं प्रवेश पाने में समस्या न हो तथा उनका भविष्य खराब न हो। इस मौके पर राहुल कुमार शर्मा, शुभम दीक्षित, अजय कुमार, विष्णु शर्मा, फैजान, रौली पांडे, श्वेता कुमारी, माधुरी कुमारी, सोनिया पाठक, रीना कुमारी, राजेश कुमारी, रजत गोस्वामी, प्रवीन ठाकुर, कपिल शर्मा, राधे चैधरी, विवेक अग्रवाल आदि अनेक एनएसयूआई के छात्र उपस्थित रहे।   

Read More