मथुरा

मथुरा। सेण्ट्रल जेल भोपाल में निरुद्व बेडि़यों में जकड़े क़ैदियों के संगीत एवं चित्रकला के ज्ञान की परखकर उनके भाग्य का पफ़ैसला करने के लिये देश के प्रख्यात् संगीत कला मनीषी डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल भोपाल रवाना हो गये। वे विश्वविख्यात् संगीत व कला संस्थान प्राचीन कला केन्द्र, चण्डीगढ़ की परीक्षाओं हेतु जेल में बने माॅं सरस्वती संगीत विद्यालय के क़ैदी परीक्षार्थियों की 26 व 27 नवम्बर को परीक्षा लेंगे। डाॅ0 अग्रवाल पहले भी नेत्रहीनों, विकलांगों आदि की परीक्षाएॅं लेेने कई स्थानों पर जा चुके हैंै। विदित हो कि डाॅ0 अग्रवाल विभिन्न संस्थानों की संगीत गायन, वादन, नृत्य व चित्रकला की विविध विधाओं के लगभग तीन दशकों से परीक्षक हैं। वे प्राचीन कला केन्द्र, चण्डीगढ़ के उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं। जेल में कई बार क़ैदियों के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत व संचालित कर चुके डाॅ0 अग्रवाल का परीक्षा लेने का यह अनुभव सबसे अनूठा होगा। हाल ही में डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण संगीत शोध संस्थान में दुर्लभ वाद्य व साहित्य देखने आये प्रख्यात् मासिक पत्रिका संगीत के प्रधान सम्पादक एवं विश्व विख्यात् संगीत लेखक डाॅ0 लक्ष्मी नारायण गर्ग ने उनसे पत्रिका हेतु अपने अनुभव साझा करते हुए क़ैदियों की इस परीक्षा के सम्बन्ध में लेख भेजने का आग्रह किया है।  

Read More

गोवर्धन। गिरिराज धाम स्थित मानसी गंगा के घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 26/11 ताज होटल मुम्बई हमले में शहीद हुऐ जाबाजों को केडिल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजली दी। गत वर्ष पूर्व हुऐ मुम्बई ताज ओबेराय होटल पर पडोसी देश पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों ने नापाक हरकत कर भारत के मुम्बई शहर स्थित ताज ओवराय होटलों पर आत्मघाती हमला कर होटल में ठहरे पर्यटकों व सुरक्षा कर्मियों को अपना निशाना बनाकर अध्ंााधुन्ध गोली बारी कर अनेकों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। वही इस आंतकवादी आत्मघाती हमले का मुहं तोड जवाव दे रहे भारतीय सेना के जवानों सहित सेना पुलिस के कई अधिकारी भी मारे गये थे। वही 26/11 के मुम्बई हमले में मारे गये देश अमर शहीदों को गिरिराज धाम के मानसी गंगा के घाट पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने कैडिल जलाकर श्रद्धाजंली दी और मौन धारण कर आत्म शांिन्त की कामना की। इस मौके पर भगवत पचैरी, लक्ष्मण, दीपक, सोरभ बंसल, बिष्णु तिवारी, रामभरोसी पाठक, जगदीश प्रसाद, कपिल बोहरे, राजकुमार, प्रमोद कौशिक, श्याम सुन्दर मुदगल, शशि कपूर आदि थे।  

Read More

मथुरा। पिछले दिनों चैमंुहा स्थित सिंडिकेट बैंक में हुई डकैती की घटना में आरोपियों से पर्दा उठता जा रहा है। इस कार्य में लगी मथुरा क्राइम ब्रांच की टीम को काफी सूचनाएं उपलब्ध हो रही हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो दो स्थानीय व्यक्ति भी घटना में शामिल हैं जिन्होंने रेकी कर बैंक लूट की योजना को कारगर बनाने में हरियाणा के बैंक लूटने वाले गिरोह की मदद की है। कई दिनों की से विशेष जांच पड़ताल में लगी क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा के लूटपाट करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की है।  बताया जाता है कि इस दौरान एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़कर हिरासत में भी लिया है। सूत्र ये भी बताते हैं कि बंैक डकैती के दौरान गार्ड से बंदूक छीनने वाले एक बदमाश की पहचान भी की गयी है। वहीं लाखों रूपये की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को बेनकाव कर दिया जायेगा। वहीं कोटवन चैकी पर तैनात सिपाही की हत्या की गुत्थी भी सुलझती दिख रही है। सूत्रों की मानें तो सिपाही की मौत आपसी कहासुनी के बाद गैर इरादतन तरीके से हत्या की बात सामने आ रही है। चिन्हित अपराधियों के मोबाइल स्विच आॅफ तथा लोकेशन न मिलने की स्थिति में अपराधी पुलिस से दूर बने हैं।

Read More

मथुरा। सिंड ग्रामीण स्वनियोजन प्रशिक्षण संस्थान, चैमुहाॅ के 6 दिवसीय निशुल्क डेयरी एवं पशुपालन के प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन अवसर पर मुख्य अतिथी निर्फाद की प्रबंधक नीलप्रभा ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें लक्ष्य बनाकर कोई स्वरोजगार की योजना बनानी चाहिये। आज के समय मे दूध एवं दूध से बने हुए उत्पादो की मांग बाजार मे हर समय बनी रहती है। खाली दूध बेचने की बजाय दूध से बने उत्पाद घी, मख्खन, पनीर आदि बेचने मे अधिक लाभ होने की संभावना है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द कुमार ने कहा कि सिंड आर सेटी, चैमुहाॅ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थी को प्रबंधकीय, तकनीकी, व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है जिससे वह पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपना स्वरोजगार प्रांरभ कर आत्मनिर्भर बनते है। उन्होने संस्थान द्वारा आगामी भविष्य मे प्रांरभ होने वाले 30 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 30 दिवसीय महिला व्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त प्रशिक्षण के इच्छुक बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण संस्थान के दूरभाष 05662-241020 पर करवा सकते है। मथुरा जनपद के 18 से 45 वर्ष के मध्य के बेरोजगार युवा अपना आवेदन संस्थान मे करवा सकते है। निशुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा के साथ प्रांरभ होने वाले उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमो मे बी,पी,एल युवाओ को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।

Read More

मथुरा। गोवर्धन चैराहा पर आये दिन लगनें वाले जाम से जहाॅ आम जनता अजीज आ चुकी है वहीं पुलिसकर्मियों को भी इस जाम खुलवाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती हैं। इसी को ध्यान में रखतें हुए पालिका प्रशासन व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय दुकानदारों व ठेल खोमचें वालों द्वारा किये गये आतिक्रमण को हटवाया। तथा बुल्डोजर की मदद से स्थायी निर्माण को भी तोड़ कर तहस नहस कर दिया गया। तथा पुनः अतिक्रमण होने पर सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्व कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी हैं। इस सम्बन्ध में पालिका प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण अभियान शहर में जारी रहेगा जहाॅ से भी इस तरह की शिकायतें प्राप्त होगी वहाॅ तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।

Read More

मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने दो सटोरियाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से सट्टा पर्चा व नगदी के साथ बन्दी बनाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसी पुलिस ने क्षेत्र के बैंक कालौनी से दिनेश पुत्र धर्मचन्द्र निवासी बठैन गेट बैंक कालौनी कस्बा कोसी को सट्टे की खाईवाड़ी करते हुए सट्टा पर्चा व 705 रूपयें की नगदी सहित बन्दी बनाया हैं। वहीं दूसरी घटना थाना बलदेव क्षेत्र के ग्राम बरोली अड्डा से जाकिर पुत्र समसुददीन निवासी नगला आलम थाना महावन को गिरफ्तार कर उसके ब्जें से सट्टा पर्चा व 1200 रूपयें की नगदी के साथ बन्दी गया हैे।ं

Read More



Mediabharti