मथुरा

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के औरंगाबाद चैराहा से गोवर्धन चैराहा के मध्य नामजद चोरं ने एक महिला के जेबरों से बैग को पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर महिला के पिता ने नामजद चोरं के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार अरविन्द पुत्र कुल्लन सिंह निवासी चैमुहा वृन्दावन हाल निवासी टाउनशिप रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी औरंगाबाद चैराहा से टैम्पों में बैठकर गोवर्धन चैराहा तक गई इस दौरान कमला पत्नी सुभाष अंजली निवासी सहीजापुर जमुनापार मथुरा ने उसकी पत्नी के पास रखें बैग जिसमें जेवर आदि समान था को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र से आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैंटर में जा रही अवैध शराब को पकड़नें में सफलता प्राप्त की हैं। टीम ने शराब तस्कर कैंटर चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक आरके वर्मा ने मुखविर की सूचना पर थाना जमुनापार क्षेत्र के मथुरा बल्देव मार्ग माॅ चन्द्रवली देवी मन्दिर के पास से कैंन्टर संख्या यूपी 80 बी टी 6774 को रोक कर उसमें चैकिग के दौरान कैनटर में बनी गुप्त कैबिन से हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही 155 पेटी नाजायज अग्रेंजी शराब बरामद की हैं। आबकारी टीम ने कैंन्टर के चालक हरवीर सिंह पुत्र केशव सिंह बाह सौनपुरा कागारोल आगरा सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर थाना जमुनापार पुलिस को सौंपा हैं। वहीं 155 पेटी शराब को अपने कब्जें में ले लिया।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के ग्राम मुस्तका वाद के पास बाइकों की आमनें सामने की भिड़न्त में वाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बाद के पास बाइक संख्या यूपी 85 डी जी 1998 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल मुकेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ मुकेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई रमेश पुत्र मोतीलाल निवासी मुस्तकाबाद फरह ने अज्ञात वाइक चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  

Read More

बच्चे देश की संपति हैं। वे भारत के भावी नागरिक हैं। देश के मानव संसाधन विकास के लिए बच्चों में निवेश मददगार है। एक खुशहाल बच्चा अपने घर और देश को खुशहाल बनाएगा। किसी भी देश का भविष्य बच्चे के उचित लालन-पालन पर निर्भर करता है। इसके लिए सौहार्दपूर्ण माहौल तथा बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए उचित अवसरों का होना आवश्यक है।  “विश्व के बच्चों की दशा” शीर्षक से यूनिसेफ की 2013 की रिपोर्ट के अनुसार विश्व की एक तिहाई बच्चों के लिए रहने की पर्याप्त जगह नहीं है, 31 प्रतिशत बच्चों में बुनियादी स्वच्छता का अभाव है और 21 प्रतिशत बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होता। जब बच्चों के लिए सर्वाधिक बुनियादी सुरक्षा नहीं होती तो उनमें बीमारी होती है, कुपोषण होता है और समय से पहले उनकी मृत्यु हो जाती है। बच्चों को मनोरंजन का अधिकार है और उनका लालन-पालन स्वस्थ्य माहौल में होना चाहिए। स्कूल प्रकृति से बच्चों के सरोकार को बढ़ावा देने तथा उन्हें स्कूल एवं घर से बाहर के अनुभवों के लिए स्कूल यात्रा कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे। स्कूली बच्चों को विज्ञान और टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूक बनाने के लिए उन्हें विज्ञान संग्राहालयों में ले जाया जाएगा। गोवा में बाल अदालतें हैं। विश्व स्तर पर बच्चों के मानव अधिकारों की रक्षा के लिए बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र समझौता, यूनिसेफ आदि की व्यवस्था है। भारत ने बच्चों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक अधिकार दिया है और अनेक कानून बनाए हैं। किशोर न्याय ऐसा एक पहलू है। बच्चों पर राष्ट्रीय नीति, एकीकृत बाल सुरक्षा योजना, बाल अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय आयोग, बाल श्रम निषेध, बाल फिल्म सोसायटी की स्थापना भारत का अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म समारोह आयोजन, राष्ट्रीय बाल भावन जैसे कदम बच्चों की भलाई के लिए उठाए गए हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए पार्क, बच्चों की खेलकूद व्यवस्था तथा फिल्में आवश्यक हैं। बच्चों के वास्ते नीतियां बनाने के लिए बच्चों की मनोदशा को समझना आवश्यक है। भारत के राष्ट्रपति बहादुर बच्चों के प्रोत्साहन के लिए बाल पुरस्कार देते हैं। देश में प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के मानवाधिकार विशेष सुरक्षा अधिकारों पर खास ध्यान एवं अवयस्कों की देखभाल के साथ सभी मानव अधिकार बच्चों के भी मानव अधिकार हैं। इसमें माता पिता के साथ संबंध, मानवीय सम्मान तथा खाद्य की बुनियादी आवश्यकता, सार्वभौमिक शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बच्चों की आयु के अनुसार आपराधिक कानून तथा बच्चों के नागरिक अधिकारों और बच्चों के नस्ल, लिंग, यौन निर्धारण, लैंगिक पहचान, राष्ट्रीय मूल, धर्म, अशक्तता, रंग, जाति, और अन्य विशेषताएं शामिल हैं। बच्चों के संवैधानिक अधिकार भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है कि बच्चों सहित सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा संविधान का मौलिक दर्शन है। संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति कानून के समक्ष बराबर है और सभी को समान कानूनी सुरक्षा है। यह अधिकार बच्चों सहित सभी को मिला है। बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र समझौता (सीआरसी 1989) बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र समझौता (सीआरसी 1989) बच्चों को जीवित रहने और विकास, विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा सुरक्षा का अधिकार देता है। समझौते के मुताबिक सीआरसी पर हस्ताक्षर करने वाले सभी देशों का यह कर्तव्य है कि वे बच्चों को निःशुल्क और आवश्यक प्राथमिक शिक्षा प्रदान करे। यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) विकासशील देशों में बच्चों और माताओं को मानवीय और विकास सहायता देता है। यूनिसेफ के कार्यक्रम समुदाय स्तर पर सेवाओं को विकसित करके बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ावा देते हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून भारत की संसद ने देश में बच्चों की सुरक्षा के लिए अनेक कानून बनाए हैं। इनमें बाल यौन अपराध सुरक्षा कानून 2012 का पारित किया जाना भी शामिल हैं। बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए संसद ने शिक्षा का अधिकार कानून भी बनाया है। भारत में किशोर न्यायालय भारत में किशोर न्याय की परिकल्पना बच्चों से निपटने के लिए वैकल्पिक कानूनी प्रणाली की आवश्यकता समझते हुए की गई थी। अनेक संशोधनों के जरिए किशोर न्याय अधिनियम को बच्चों के अनुकूल बनाया गया है। भारत द्वारा बाल अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र समझौते की पुष्टि भी की गई है। राष्ट्रीय नीति भारत सरकार ने बच्चों के लिए राष्ट्रीय नीति के तहत व्यापक स्वास्थ्य कार्यक्रम माताओं और बच्चों के लिए पूरक पोषाहार और 14 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चो के लिए आवश्यक शिक्षा जैसी अनेक सिफारिशें की गई हैं। अन्य पहल भारत में बच्चों के लिए देशी और विशेष सिनेमा पर निरंतर ध्यान दिया जाता रहा है। बाल फिल्म सोसायटी भी बनी है, भारत का अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म समारोह भी आयोजित किया जाता है। देश में बच्चों के संस्थागत समर्थन भी दिया गया है। राष्ट्रीय बाल भवन ऐसा ही संस्थान है। यह संस्थान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चे की सृजन क्षमता को बढ़ावा देता है।

Read More

मथुरा। शहर के गोविन्द नगर क्षेत्र के बिरला मंदिर पर मुख्यातिथि पालिका अध्यक्षा मनीषा गुप्ता द्वारा 8 व 9 नवम्बर में इटंर नेशनल टैग सोडो मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन जंग भवन दिल्ली में सम्पन्न हुआ था जिसमें भारत, अफगानिस्तान व बग्लादेश के करीब 210 खिलाडियांे ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में स्कुल आॅफ मार्शल आर्ट मथुरा के खिलाडियो बच्चो नें भारत के लिए 6 पदक जीते जिसमें सूरज शर्मा, वत्सला उपाध्याय व गोल्डन गर्ल माध्वी सारस्वत, आर्कष अग्रवाल, सुमित शर्मा व अभिनव अग्रवाल को पालिका अध्यक्ष मनीषा गुुप्ता एंव पकंज शर्मा एड ने मैडल, बैल्ट, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे यूपी टीम के मौ0 अशराफ, श्रीमती अंजु एवं टीम कोच कौशल जोशी अध्यक्ष पकंज शर्मा, आशीष शर्मा, महेन्द्र सिंह, डा0 कदीर कुरेशी, दिनेश शर्मा, घनश्याम गौतम, शिवराम शिबो बाबा, धर्मेन्द्र चैधरी आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वें पर एक युवक का शव मिलनें से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें कर उसके पास मिलें पफोन से मृतक की शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को तथा मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नगला संजय निवासी दीपक पुत्र करन सिंह विगत रात्रि अपने मित्र सत्यवीर निवासी नगला वेर थाना बलदेव के साथ घर से निकला था। लेकिन आज प्रातः उसका शव थाना बलदेव क्षेत्र के नगला सुखदेव बुर्ज में खेतों में पडा मिला। शव मिलनें की सूचना पर पहुंची थाना बलदेव पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उसके पास से मिलें मोवाइल से मृतक की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई पुलिस ने फोन के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन भी घटना स्थल पर आ गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक के पिता करन सिंह ने पुलिस को बताया कि दीपक आगरा में मल्लपुरा में रह रहा है वह अपने गाॅव घर पर आया हुआ था और विगत रात्रि उसका दोस्त सत्यवीर निवासी नगर वेर थाना बलदेव बुलाकर ले गया था। उसके बाद उसका शव उक्त स्थान पर मिला हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक के एक गाली सिर में लगी है वहीं तीन गोली उसके सीनें में लगी हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने बताया कि दीपक एक अपराधिक प्रवृति का युवक है और उसके खिलाफ कई मामले विभन्न थानों में दर्ज है और कई कैसों में दीपक वांछित चल रहा था।  

Read More

पटना में स्वर्णकार अधिकार महारैली 3 फरवरी को रैली की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा मथुरा। राजनैतिक दलों की उपेक्षाओं का शिकार स्वर्णकार समाज अब अपनी विभिन्न मांगांे को लेकर स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के बैनर तले 3 फरवरी को गेट पब्लिक लाइब्रेरी मैदान गर्दनीबाग पटना मंे स्वर्णकार अधिकार महारैली का आयोजन करने जा रहा है। महारैली में भारत वर्ष के विभिन्न प्रांतों के स्वर्णकार समाज के लोग भाग लेंगे। उक्त महारैली की सफलता में जुटे अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने मथुरा जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वजातीय बंधुओं से संपर्क कर रैली को सफल बनाने का आव्हान किया है। महारैली के संदर्भ में जानकारी देते हुए सुजीत वर्मा ने बताया कि संपूर्ण देश में 4 से 5 प्रतिशत जनसंख्या होने के बावजूद भी राजनैतिक दलों द्वारा स्वर्णकार समाज की उपेक्षा की जाती रही है। समाज के लोगों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। रैली के माध्यम से स्वर्णकार समाज राजनैतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास कराएगा। वहीं स्वर्णकारी व्यापार से पूरे देश की अर्थव्यवस्था जुड़ी हुई है, करोड़ों रूपया कर के रूप में सरकार को दिया जाता है, लेकिन सरकार द्वारा व्यापार को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती है। जबकि केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा समय-समय पर तरह-तरह के कानून में स्वर्णकार व्यवसायियों को जकड़ दिया जाता है। ना आसानी से शस्त्र लाईसेंस मिल पाते हैं, वहीं भारत वर्ष के स्वर्णकारी व्यापारी संविधान की धारा 411 एवं 412 के कड़े नियम से तंग आ चुके हैं। इस एक्ट में फंसकर हजारों व्यापारी जेल जा चुके हैं, इस धारा को स्वर्ण व्यापारियों को लचीला बनाए जाने तथा स्वर्णकारों को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने व शिल्पकारों का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि महारैली के बाद उपस्थित सभी लोगांे के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन देश के महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा के नेतृत्व में सौंप कर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन सौंख शिवशंकर वर्मा, यूसी वर्मा, बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, मनोज कैलाश नाथ वर्मा, पंकज स्वर्णकार, मुकेश वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। भाजपा के सदस्यता अभियान के पहले दिन ही सदस्य बनाने का क्रम चालू हो गया। भाजपा के जिला सदस्यता समन्वयक रघुराज सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने रालोद के मंडलीय महा सचिव रहे जय प्रकाश गर्ग को भाजपा की आॅन लाइन सदस्यता दिलाई। उनके साथ लगभग दो दर्जन लोगो ने लोकदल छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की नये सदस्यों को सम्बोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रघुराज सिंह ने रष्ट्रवादी लोगो का आह्वान किया की भाजपा राष्ट्रवादी विचारो से ओतप्रोत है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति भाजपा से जुड़े भजपा देश को आगे ले जाएगी व् प्रत्येक नागरिक सुखी व् संपन्न होगा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व् जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मोदी नेतृत्व में देश में प्रगति की हवा बह रही है। भारत पुन विश्व गुरु बनेगा ऐसा विश्वास पैदा हो रहा है ऐसे माहौल में भाजपा से जुड़ना देश सेवा होगी भाजपा के दरवाजे प्रत्येक राष्ट्रवादी लोगो के लिए खुले हुए है। भाजपा सवका स्वागत करती है सव भाजपा से जुड़े यह अभियान 21 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक आॅनलाइन चलेगा। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख रघुवर तौमर, अजय पोइया, संजय लवानिया, मुकुल अग्रवाल, राधे नंारायण भारद्वाज, ठा0 अजित सिंह, प्रदीप सिंह, भवर सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। लायन्स क्लब आॅफ मथुरा रेशनल के तत्वाधान में लायन्स प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। लीग का उद्घाटन मथुरा वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर द्वारा किया गया। मुख्यातिथि द्वारा क्रिकेट टूर्नामेन्ट में खिलाडि़यो का परिचय लिया और पूरे जोश के साथ प्रदीप माथुर ने खिलाडि़यो का उत्साहवर्धन किया। खिलाडि़यो ने फ्लैग मार्च कर मुख्यातिथि का अभिभादन किया। लायन्स रेशनल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि क्लब 125 सदस्यों के साथ शहर की अग्रणी संस्थाओं में से एक है। क्लब समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेवा कार्यक्रम एवं खेलकूद कार्यक्रम करता रहता है। इसी कड़ी में उन्होनें बताया लायन्स रेशनल ने प्रथम बार आईपीएल की तर्ज पर टूर्नामेन्ट कराया है। लायन्स प्रीमियर लीग के कन्वेनर अनुज गोयल ने बताया कि तीन दिवसीय टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय टूर्नामेन्ट से पूर्व 15 दिन क्लब के सदस्यों के लिये अभ्यास सत्र का भी आयोजन किया गया। आईपीएल की तर्ज को ध्यान में रखते हुये सर्वप्रथम कोषाघ्यक्ष चै0 नितिन अग्रवाल को लायन्स प्रीमियर लीग का कमिश्नर नियुक्त किया गया। एलपीएल कमिश्नर को पूरे टूर्नामेन्ट में बेहतरीन भूमिका के लिये सराहा गया। लायन्स रेशनल के सचिव मोहित चैधरी ने लीग की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। क्लब में 125 मैम्बर होने की स्थिति में क्लब को 4 हाउस में बांटा गया। उनमें से चार 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। चारों टीम के नाम इस प्रकार रखे गये रूबी रेन्जर्स कैप्टन अंकुश अग्रवाल, एमरल्ड हीरोज कैप्टन तनु गर्ग, सैफायर टाइगर्स कैप्टन नीरज टायल, पर्ल पैन्थर्स कैप्टन अमित अग्रवाल। आईपीएल की तर्ज पर ही चार टीमों के स्पोंन्शरों की व्यवस्था भी की गयी। रूबी रेन्जर्स को नितान्शु अग्रवाल ने, एमरल्ड हीरोज को आरके ज्वैल्र्स के देवाशीष ने, पर्ल पैन्थर्स को आरू डायमन्ड के मनीष अग्रवाल ने, सैफायर टाइगर्स को चीयर अप की प्रियंका मित्तल ने स्पान्शर किया। अन्य स्पान्शर कपिल पीएलए ग्रुप, पुलकित ब्रजवाॅसी ग्रुप एवं अर्पित मुकुट वाला रहे। मीडिया कोर्डिनेटर अनुज गोयल एवं अघ्यक्ष विकास अग्रवाल जी ने बताया कि इस टूर्नामेन्ट में दो नाॅकआउट मैच एवं एक फाइनल मैच का आयोजन किया गया। टूर्नामेन्ट के मैचों में मिताई अग्रवाल, तनु गर्ग, मोहित चैधरी मैन आॅफ द मैच रहे। सिल्वर बैट पर शिखर अग्रवाल ने तथा सिल्वर बाॅल पर तनु गर्ग ने कब्जा जमाया। फाइनल में आरू डायमण्ड की पर्ल पैन्थर एवं आरके ज्वैलर्स की अमरल्ड हीरोज का आमना सामना हुआ जिसमें आरके ज्वैलर्स की एमरल्ड हीरोज टीम विजयी रहीं। पर्ल पैन्थर्स रनर अप रही। मथुरा में प्रथम बार लाइव क्रिकेट का प्रदर्शन बड़ी एलईडी स्क्रीन पर हुआ। साथ ही डिजिटल स्कोरिंग का भी दर्शकों ने आनन्द उठाया जिसके लिये मथुरा के एमएमआई साॅप्टवेयरर्स के राहुल बंसल एवं मोन्टू मित्तल ने अहम योगदान किया। समापन समारोह का सफल संचालन करने वाले विनीत ने सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित नगर पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता का बुके भेंट कर स्वागत किया। अन्त में कन्वेनर अनुज गोयल ने पधारे हुये सभी अतिथियों का, क्लब के कार्यकर्ताओं एवं प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद दिया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अनुज बंसल, अमर गोयल, अक्षय कृष्ण, अमित रिंग, मनीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष आरडी, अतुल गोयल, अतुल अग्रवाल कपडे वाले, ब्रजेश आॅटेा, चेतन ब्रजवासी, दीपक, धीरज, दिनेश खण्डेलवाल, कपिल आॅटो, कौशल, मुदित, राजीव, रूचिष, सौरभ, चन्द्र शेखर, शिखर, शिवम, तन्मय, विपिन, दिलीप, देवान्शु, जीतेन्द्र, कुषनिधि, मनोज, राजीव, सुमित, वरूण आदि उपस्थित थे।

Read More

निरंकारी बाबा के रूप में मिला सच्चा सदगुरू- किशोर स्वर्ण मथुरा। सन्त निरंकारी मिशन के 67वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम पर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने मानवता के नाम सन्देश दिया। इस अवसर पर ब्रज के हजारों निरंकारी भक्तों ने भाग लेकर निरंकारी बाबा के आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया। समागम से लौट कर आये मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि जिला संयोजक हरविंद्र कुमार के नेतृत्व में ब्रज के 2500 से भी अधिक भक्त दिल्ली पहुंचे। तीन दिवसीय सन्त समागम में ब्रजवासियों के सहित देश भर एवं दूर देशों से लाखों की संख्या में श्रद्वालु भक्त एवं प्रभु प्रेमी एकत्रित हुए। विभिन्न प्रान्तों तथा संस्कृतियों से आने वाले, विभिन्न प्रकार की वेशभूषा धरण करने वाले, विभिन्न भाषाएं बोलने वाले श्रद्वालु भक्त अनेकता में एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। निरंकारी सन्त समागम पर पहुंचे ब्रजवासियों ने निरंकारी बाबा के वचनों को आत्मसात किया। बाबा हरदेव सिंह जी ने कहा कि मंगलयान का मंगल पर पहुंचना गौरव की बात है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्ध् िहै। प्रदर्शनी में निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी के जीवन को विशेष रूप से उजागर किया गया जिसकी श्रद्धालु भक्तों द्वारा काफी प्रशंसा की गई। प्रदर्शनी में मथुरा के निरंकारी सेवादल सदस्यों ने सेवादल शिक्षक मोहन सिंह, सहायक शिक्षक अशोक दयालु तथा योगेश कुमार के नेतत्व में अपनी सेवायें प्रदान की। मंगलवार प्रातः सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज एवं उनकी धर्म पत्नी पूज्य माता सविन्दर जी ने समागम स्थल पर रिहायशी शामियानों में जाकर श्रद्वालु भक्तों को दिव्य दर्शन दिए जिससे भक्तजन भावविभोर हो उठे, अपने पारंपरिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों द्वारा अपनी खुशी का इजहार करने लगे जिसने एक रंगारंग शोभा यात्रा का रूप धारण कर लिया। अनेकता में एकता का यह सुंदर एवं अनुपम दृश्य नजर आ रहा था। सद्गुरुदेव भी उनकी खुशियों में सम्मिलित हो गए जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि भक्त और भगवान के बीच का अंतर समाप्त हो गया है। रिहायशी शामियानों के बीच चार घंटे यह दिव्य जोड़ी अपने दिव्य दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान करती रही।  

Read More