मथुरा

वार्षिक भण्डारा सत्संग मेले के दौरान अनूठा सजा बाबा जय गुरूदेव का नाम योग साधना मन्दिर मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में वार्षिक भण्डारा सत्संग मेले के दूसरे दिन सतीष चन्द्र जी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि साधक को गुरु दरबार से सांसारिक चीजें नहीं मांगना चाहिये। संसारिक वस्तुएं प्रारब्ध के अनुसार मिलेंगी। आत्मकल्याण के लक्ष्य को आगे रखते हुये कर्म करना चाहिये और धीरे धीरे लोभ, मोह कम करते रहना चाहिये। अनेक जन्मों के पुण्य संचित होने के बाद हरि कृपा से सत्गुरु मिलते हैं। बाबा जयगुरुदेव जी ने जो रास्ता लोगों को बताया उसे नाम योग कहते हैं। इसमें गृहस्थ में रहते हुये मेहनत ईमानदारी के साथ नित्य कार्यों से निवृत्त होने के बाद बिस्तर पर सुबह शाम साधना करते रहना चाहिये। सन्त मत है सबसे आगे, पर कोई भाग्यवान ही जाने। आगे का अर्थ सुरतों के आदि देश सतलोक से है। शब्द मार्ग ऊपर से शुरू होता है। पिण्ड से अण्ड, अण्ड से ब्रह्माण्ड, ब्रह्माण्ड से पारब्रह्माण्ड और पारब्रह्माण्ड से सतलोक ले जाता है और अलख, अगम, अनामी पद में पहुंचाता है। वहां जाने का रास्ता केवल सन्तमत है। बाकी और जितने रास्ते साधना, उपासना के हैं वो अपने अपने स्थान पर सही हैं जिस प्रकार समुद्र के दूसरे तरफ के देशों में जाने का वायु मार्ग के अतिरिक्त कोई स्थल मार्ग नहीं है, उसी प्रकार सतलोक केवल नामयोग से ही पहुंचा जा सकता है। सन्त शब्द का वर्णन केवल कबीर साहब के आने के बाद के ग्रन्थों में मिलता है। सन्त हाड़ मांस के षरीर में दिखाई पड़ते हैं लेकिन उनको बोध होता है। बोध में जन्म लेते हैं और बोध के साथ शरीर छोड़ते हैं। डा0 करुणाकान्त जी ने रामायण की पंक्ति ईश्वर अंश जीव अविनाशी, चेतन कमल सहस सुखरासी को उद्धृत करते हुये कहा कि जीवात्मा चेतन है और ईष्वर की अंश है। इसकी बैठक मनुष्य शरीर में दोनों आंखों के मध्य भाग में पीछे ऊपर की तरफ है। उसको चारों तरफ से मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार घेरे हुये हैं। जड़ शरीर में कर्मों के कारण इसको बन्द कर दिया गया और उसके ऊपर पाप, पुण्य की गन्दगी जमा हो गई है। जिससे उसके आंख, कान, नाक बन्द हो गयें। जिसके कारण अपना बोध नहीं होता है और हम अपने मालिक को भूल गयें। यह आपका सौभाग्य है कि प्रकट सन्तों के समय आपको मानव तन मिला। उनकी खोज करना चाहिये और उनसे रास्ता लेकर, उनके बताये हुये तरीके से साधना कर अपनी जीवात्मा को मालिक के घर सतलोक पहुंचा दें। यह धरती कल किसी और की थी, आज आपकी है, कल किसी और की होगी। शरीर देखते देखते इसी मिट्टी में मिल जाता है।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के ग्राम सेरसा में रिफाइनरी की पाइप लाइन से क्रूड आयल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से मथुरा रिफाइनरी को सूचना दी। सूचना पर पहुंचें अधिकारियों ने घटना स्थल स्थल का निरीक्षण कर लीकेज पाइप लाइन को ठीक किया व चोरी करने वालें लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। राया ब्लाॅक के ग्राम ईसापुर में भूमि प्रबन्ध समिति की आवश्यक खुली बैठक आगामी 2 दिसम्बर 2014 को प्राथमिक विद्यालय ईसापुर के प्रांगण में प्रातः 10 बजें होगी। उपरोक्त जानकारी ग्राम प्रधान अगूंरी देवी ने दी हैं।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला जज एवं डीएम की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं दिनेश कुमार सिंह जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद मथुरा में 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अधिक से अधिक वादों को निस्तारण कराने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ  एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में संयुक्त रूप से सम्पन्न हुई। बैठक में इस बात के लिये प्रयास किया गया कि सुलह समझौते के आधार पर फौजदारी के शमनीय वाद, दीवानी वाद, राजस्व वाद, भरणपोषण वाद, वैवाहिक, बैक रिकवरी से सम्बन्धित वाद, चैक बाउन्स चकबन्दी, बाॅट माप, परिवहन, रोडवेज, स्टाम्प, वन, विद्युत, छावनी परिषद, नगर पालिका, नगर परिषदों, नगर निकायों, आबकारी, सहायक श्रमायुक्त आदि से सम्बन्धित वाद निस्तारित हों तथा शेष वादों पर गहनता से समीक्षा की गयी। जिला जज ने बताया है कि आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित हाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के सम्बन्ध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा माॅनीटरिंग की जा रही है तथा किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि सेवा सम्बन्धी सभी प्रकार के वाद जैसे पेंशन, जीपीएफ तथा अन्य रूके हुए क्लेम आदि के वाद भी निस्तारित किये जायेंगे। उन्होंने यह बताया कि इस बार अधिक से अधिक संख्या में लम्बित वादों को सुलह समझौता हेतु चिन्हित किया जा रहा है और कहा कि जितना अधिक प्रयास हम कर लेंगे उतनी ही सफलता हमें मिलेगी तथा वादों का बोझ भी विभागों पर कम हो जायेगा। उन्होंने यह भी आव्हान किया है कि राष्ट्रीय स्तर पर जनपद मथुरा का नाम प्रथम नम्बर पर लाने के लिये हम सभी को पूर्व की भाॅति एकजुट होकर सार्थक प्रयास ईमानदारी तथा मेहनत से करने होगे तभी हमें भरपूर सफलता मिलेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों से विभागवार वादों की समीक्षा करते हुए संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी की तथा सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारो, नगर पालिका के अधीशाषी अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अब समय कम है तथा जिम्मेदारी अधिक है इसलिए सभी वादो के निस्तारण हेतु हमे अभी से जुट जाना है। तहसील दिवस , पेंशन से सम्बन्धित सभी वाद तथा अन्य प्रकार के वाद चिन्हित कर आज से ही अपने अपने विभागों से सम्बन्धित इन वादों को अधिकाधिक संख्या में निस्तारित कराने के सफल प्रयास किये जाये किसी भी स्थिति में लापरवाही ठीक नहीं होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि व्यक्तिगत रूप से वादकारियों से सम्पर्क कर वादों के निस्तारण की कोशिश हमें करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितने अधिक से अधिक वाद निस्तारित हो जायेगे उतनी अधिक राजस्व वसूली भी विभागों को प्राप्त होगी तथा वादकारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बैंक प्रबन्धकों तथा विभागीय अधिकारियों से यह भी कहा है कि आमजनों को लोक अदालत की जानकारी ग्रामीण वादकारियसों तक आसानी से पहुॅचे इसके लिये बैंकों के बाहर तथा शहर के प्रमुख स्थल, प्रत्येक तहसील तथा ब्लाॅक कार्यालय पर बैनर आदि टाॅगकर इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देश दिये है कि जिला स्तर पर सभी वादकारियो को इसकी सूचना मिले इसके लिए सभी लोकल टीवी चैनलो पर इसका लगातार प्रसारण करा जाये। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विभाग के अधिकारी समय से अपने विभाग से सम्बन्धित वादों का ब्यौरा उपलब्ध करादें जिससे कि समय रहते उनका निस्तारण कराया जा सके। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी वादों में नोटिस जारी किये जा चुके है तथा अधिकाधिक वाद निस्तारित कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये है। एसीजेएम प्रथम एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन पर अधिकाधिक वादों में सुलह समझौते के प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्टेªट हेमसिंह तथा समस्त उप जिलाधिकरियों सहित समस्त बैंकों के प्रबन्धक तथा विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। आज कलेक्ट्रट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में डी0डी0सी0 एवं डी0एल0आर0सी0 की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न बैकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया है कि जिन विभागों से ऋण पत्रावलिया भेजी गयी है उनं पर गम्भीरता से विचार किया जाये ताकि आवेदन कर्ता को अन्य किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि छोटी मोटी कोई आपत्ति हो तो उसे अपने स्तर से ठीक कर समस्या का निदान करें। उन्होंने कहा कि बैंकों से समन्वय बनाकर दिये गये लक्ष्य को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जिन परिवारों के अभी तक बैंक खाते नहीं खोले गये है उनका एक सप्ताह में सर्वे कराकर इस कार्य को पूरा किया जायें। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ए0के0 बाजपेयी एवं बैंक प्रबन्धक तथा जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Read More

गोवर्धन। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठा0 महीपाल सिंह के नेतृत्व में गोवर्धन विधान सभा के ब्लॉक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्या अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठा. कारिन्दा सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे भारत वर्ष में ऑन लाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में किसान मोर्चा की ओर सदस्यता अभियान चलाया गया। यहां लक्ष्य एक लाख सदस्यों को भाजपा से जोडऩे का है। इस मौके पर जिला मंत्री ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दाऊ जी गौड़, देहात मंडल के श्याम सुंदर उपाध्याय आदि ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर हरिओम शर्मा एड0, सियाराम शर्मा, केशव मुखिया, नरेन्द्र मुखिया, नरेश जोशी, मोनू पंडित, विष्णु सैनी, हरेकृष्ण सैनी, महेश पंडित, योगेश, हरवान सिंह, रमन बाबा, मदन लाल सैनी आदि थे।  

Read More

मथुरा। उप जिलाधिकारी छाता ने सूचित किया है, तहसीन छाता मथुरा के अन्र्तगत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। पट्टा आबंटन नीलामी के आधार पर किया जायेगा। ग्रामों के तालाबों या अवशेष तालाबों का पट्टा नीलाम किया जायेगा जिनका विवरण निम्न प्रकार है, ग्राम सभाओं का नाम, खायरा, बठैन खुर्द, नवीपुर, खडवाई, उझानी बंागर, जलालपुर, बरका, सिहाना, कमई, दलौता, जाब, गुहारी, अजीजपुर, कामर, राॅकौली, हताना, लौहरवारी, सेही बंागर, जाबली, महराना, सैमरी, नौगांव, रीठौरा, भरना खुर्द, पसौली, दहगांव, एंव शिवाल आदि शिविरों का स्थल तहसील छाता, मथुरा में दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को होगा।  

Read More

मथुरा। सरस्कार भारती की बैठक महाविद्या कालोनी स्थित कार्यालय पर रेखा माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 नवम्बर को स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में होने वाली लोकनृत्य प्रतियोगिता को लेकर मन्थन किया गया। बैठक में सीमा पोरवाल ने कहा कि युवा पीड़ी पश्चिमी सभ्यता की ओर उन्मुक्त व दिग्भ्रमित हो रही हैं। भारतीय सभ्यता व संस्कृति तथा लोक संगीत के प्रति लगाॅव कम हो रहा हैं। इसे देखतें हुए संस्कार भारती द्वारा युवाओं को स्वदेशी कला शैली के प्रति रूचि पैदा करने क उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। उक्त कार्यक्रम में एकल व समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां होगी। कार्यक्रम के लिए पंजीयन आयोजन स्थल पर ही आॅडीसन के दिन भी हो सकेगे।ै प्रतिभागी प्रवेश फार्म अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकेगे। बैठक में राम भरोसे कपूर, शिव प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र सक्सैना, घनश्याम हरियाणा, शशांक तिवारी, जुगल किशोर अग्रवाल, मयूर कौशिक, विशन कान्त मिलिन्द, भारत भूषण, अनुपम गौतम, श्याम सुन्दर खंडेलवाल, कृष्ण गोपाल सिंघल, नीलम सक्सैना, कल्पना सारस्वत, विनीता निगम, सीमा सिंह आदि थे।  

Read More

मथुरा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट द्वारा अपने दादा गुरू सन्त घूरेलाल जी की जन्म व महारप्रयाण तिथि के पर मन्दिर प्रागण में 66वाॅ वार्षिक उत्सव पर 5 दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा हैं। मेले में भंडारा, सत्संग तथा दहेज रहित विवाह आयोजित किये जायेगे। संस्था अध्यक्ष पंकज महाराज ने जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि विगत लगभग 700 वर्षों से प्रकट सन्त कबीर साहब, रविदास जी, नानक साहब, गोस्वामी जी, दरिया साहब, स्वामी शिव दयाल महाराज आदि का धरती पर अवतरण हुआ। उन्होंने अपने समय में आत्मा परमात्मा की सनातन विद्या के गूढ़ रहस्य को खोला और सुरत शब्द ‘नाम योग’ की साधना का रास्ता जारी किया। इसी श्रृंखला में पूज्यपाद स्वामी घूरेलाल जी जैसे सन्त का जिला अलीगढ़ के चिरौली गांव में अवतरण हुआ। वह बाल्यकाल से ही सन्त स्वामी गरीबदास जी महाराज के सानिध्य में पहुंच गये थे। इनकी सेवा भक्ति व प्रबल संस्कारों को देखते हुये स्वामी गरीब दास जी ने कहा था कि यह बालक गृहस्थ आश्रम में रहकर प्रभु प्राप्ति और जीवों का कल्याण करेगा। पंकज महाराज ने बताया कि दादा गुरु जी के जन्म व महाप्रयाण की एक ही तिथि हिन्दी महीना मार्गशीर्ष अगहन की शुक्ल दसमी है। उन्होंने अपना शरीर अगहन सुदी दसमी 12 दिसम्बर 1948 को छोड़ा। तब से हमारे गुरु महाराज उनका वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला का आयोजन कराते रहे। बाबा जी के महाप्रयाण के बाद हमारी संस्था व ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में उनके वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला का आयोजन करती है। यह परम्परागत 66 वां वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक संस्था मुख्यालय आगरा दिल्ली बाई पास मथुरा में आयोजित हो रहा है। मेला प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि 28 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले सत्संग मेला में लाखों श्रद्वालु भाग लेंगे। कार्यक्रम के समय नित्य प्रातः व सायं काल प्रार्थना, साधना तथा प्रातः 7.30 बजे व सायं 3.30 बजे पंकज जी, सतीश चन्द जी व डाॅ0 करुणाकान्त जी का सत्संग होगा। इस अवसर पर सत्संग गोष्ठियाँ, दहेज रहित विवाह रात्रि 8.30 बजे होगी। उनकी आवासीय व्यवस्थायें स्थापित करने का कार्य अन्तिम चरण में है। आवासीय सुविधा के लिए मेला परिसर को 33 सेक्टरों में बाँटकर बिजली, पानी, शौचालय आदि का प्रबन्ध किया गया है। कुल 35 विभाग स्थापित किये गये है। पंकज जी के संचालन में 39 सदस्यीय आयोजन समिति कार्यरत है। वार्ता के समय मनुभाई डी0 पटेल उपाध्यक्ष, डा0 करुणाकान्त मिश्रा कोषाध्यक्ष व उपदेशक, सुनील यादव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, आनन्द बहादुर सक्सेना, बुधराम यादव, पीसी काले प्रबन्ध समिति के सदस्य, पीसी यादव, डीडी गुल्ला आदि उपस्थित थे।  

Read More

दिल्ली में विप्र सम्मान समारोह में मुख्यातिथि केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते सर्वब्राह्मण महासभा मथुरा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक गोवर्धन। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वाधान में दिल्ली में आयोजित विप्र महाकुंभ में मुख्य अतिथि केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह का ब्रज की ओर से सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक ने स्वागत किया। इस मौके पर ब्रज की ओर से केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह को दिये ज्ञापन में जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक ने बताया कि ब्रज में एक साल में करीब चार से पांच करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शासन प्रशासन सजग नहीं है। करीब दो करोड़ श्रद्धालु ब्रज के हृदय स्थल गिरिराज धाम में एक साल में पहुंचते हैं। गिरिराज जी की तलहटी में श्रद्धालुओं के साथ आये दिन लूटपाट व अन्य असमाजिक घटनाएं आम हो गई हैं। श्रद्धालुओं के साथ होने वाली घटनाओं से ब्रज की छवि का प्रभाव गलत पड़ता है। ब्रज की सुरक्षा को लेकर अलग से ध्यान आकर्षित किया।  

Read More